Current Affairs 5 August 2017 - 10 August 2017

Current Affairs 10 August 2017

1. हाल ही में अमेरिका के व्हाइट हाउस चीफ ऑफ़ स्टाफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अमेरिका के व्हाइट हाउस चीफ ऑफ़ स्टाफ के रूप में जनरल जॉन केली को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में केली ट्रंप प्रशासन के अंतर्गत डिपार्टमेंट ऑफ़ होमलैंड सिक्यूरिटी में सचिव के पद पर कार्यरत है| केली मेरिन कॉपर्स से सेवानिवृत है|

2. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है, तथा साथ ही पाकिस्तान केन्द्रीय मंत्रीमंडल को भी बर्खास्त कर दिया गया है| पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने पनामा केस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दोषी ठहराया है| शरीफ ने पनामा केस में न्यायालय का निर्णय आने के बाद प्रधामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है|

3. वुशु क्या है?
वुशु मार्शल आर्ट की विधाओं जैसे जूडो-कराटे, ताइक्कान्डो में से एक है, यह जूडो-कराटे, ताइक्कान्डो की तुलना में कम चर्चित है| हाल ही में भारत के शशिकांत महतो ने मलेशिया में आयोजित वुशु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है| इससे पहले शशिकांत स्कूल स्तर पर आयोजित जूनियर राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में कई बार पदक अपने नाम कर चुका है|

4. जस्टिन बीबर कौन है?
जस्टिन बीबर कनेडियाई पॉप/आर और बी गायक, गीतकार और अभिनेता है। हाल ही में चीन में जस्टिन बीबर के परफॉरमेंस पर प्रतिबंध लगाया गया है| बीबर के खराब व्यवहार की पुरानी शिकायतों तथा उनके द्वारा दिये गए विवादित बयान के चलते प्रतिबंध लगाया गया है।

5. एंथनी जोशुआ कौन है?
एंथनी जोशुआ को वर्तमान का सर्वश्रेष्ठ हैवीवेट बॉक्सर कहा जाता है| इन्होनें अपने प्रोफेशनल करियर में अब तक 19 मुकाबले लड़े हैं और सभी में प्रतिद्वंद्वी को नॉकआउट कर जीत हासिल की है। जोशुआ 2012 लंदन ओलिंपिक के गोल्ड मेडल विनर भी हैं। जोशुआ ओलिंपिक गोल्ड और वर्ल्ड चैंपियनशिप एक साथ जीतने वाले दुनिया के दूसरे मुक्केबाज है| जोशुआ दुनिया के पहले अरबपति बॉक्सर (डॉलर में) है|

6. भारत में पहली बार राष्ट्रगान कब गाया गया था?
भारत में पहली बार राष्ट्रगान 16 दिसम्बर 1911 को कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था| पहली बार जन गण मन की संगीतबद्ध प्रस्तुति जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में की गई थी। 24 जनवरी 1950 को जन गण मन को राष्ट्रगान के तौर पर संविधान सभा ने मान्यता दी गई थी। आधिकारिक रूप से राष्ट्रगान को 52 सेकंड में पूरा किया जाना आवश्यक है।

7. “मन की बात : रेडियो पर सामाजिक क्रांति” पुस्तक के लेखक कौन है?
“मन की बात : रेडियो पर सामाजिक क्रांति” पुस्तक के लेखक राजेश जैन है| इस पुस्तक में मन की बात के 23 संस्करणों के लिखित पाठ्य के अलावा अन्य संबंधित विवरण भी शामिल है|

8. हाल ही में किस भारतीय एथलीट को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने की अनुमति प्रदान की गई है?
भारतीय एथलीट दुती चंद को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने की अनुमति प्रदान की गई है| क्योकि अन्तराष्ट्रीय खेलों की मुख्य पंचाट ने अन्तराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ की ‘हाइपरएंड्रोजेनिज्म’ निति को दो महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था, जिससे इन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लेने से रोका गया था|

9. विश्व का सबसे बड़ा बुक स्टोर कहाँ पर स्थित है?
विश्व का सबसे बड़ा बुक स्टोर तेहरान के अब्बासाबाद हिल्स में स्थित है| यह बुक स्टोर 7 लाख वर्ग फीट में बना विश्व का सबसे बड़ा बुक स्टोर है| इस स्टोर में मूवी थियेटर, आर्ट गैलरी, साइंस हॉल भी है।बच्चों के लिए 10 हाल बनाए गए हैं तथा एक हॉल की क्षमता 706 सीटों की है। इसमें16 प्रदर्शनी कक्ष भी हैं। यह स्टोर 7 जुलाई को आम लोगों के लिए खोला गया है। इसका उद्देशय बच्चों को देश के कल्चर, साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से जोड़ना है। इससे पहले दुनिया का सबसे बड़ा बुक स्टोर न्यूयॉर्क का बर्नेस एंड नोबल था। यह बुक स्टोर 1999 में 1.54 लाख फिट में बना था|

10. मानव तस्करी के विरुद्ध अन्तराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
मानव तस्करी के विरुद्ध अन्तराष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 30 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस मानव तस्करी के पीड़ित लोगों की परेशानियों को सामने लाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

Current Affairs 9 August 2017

1. हाल ही में राजस्थान पुलिस के मुखिया के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
राजस्थान पुलिस के मुखिया के रूप में अजीत सिंह शेखावत को नियुक्त किया गया है| अजीत सिंह 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी है| वर्तमान में अजीत सिंह जेल विभाग के डीजी के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में भारत के किस शहर में मेट्रो मोबाइल टिकट प्रणाली शुरू की गई है?
भारत के मुंबई में मेट्रो मोबाइल टिकट प्रणाली शुरू की गई है| इससे यात्रियों को अपने मोबाइल फोन का उपयोग कर एएफसी द्वार से निकलने में, मोबाइल पर टिकट खरीदने में तथा भविष्य की यात्रा के लिए सात दिन पहले टिकट बुक करने में मदद मिलेगी|


3. हाल ही में विश्व की पहली स्मार्ट स्ट्रीट कहां पर शुरू की गई है?
विश्व की पहली स्मार्ट स्ट्रीट लंदन में शुरू की गई है| इसे बर्ड स्ट्रीट के नाम से जाना जाता है| यहाँ पर लोगों के पैदल चलने से बिजली बनेगी| इसके लिए यहां खास टाइल्स लगाई गई हैं जो कदमों से पैदा हुई ऊर्जा को बिजली में बदल देती हैं। इस स्ट्रीट पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यहां पर एयरलैब फिल्टर्स लगाए गए हैं जो शहर की प्रदूषित हवा को साफ करते रहते हैं। एयरलाइट पेंट का इस्तेमाल भी किया गया है जो प्रदूषण कम करने में मदद करता है।

4. ‘इंडिया क्वेक’ क्या है?
‘इंडिया क्वेक’ एक मोबाइल एप है| इसकी सहायता से दो मिनट से भी कम समय में भूकंप के केंद्र, समय और उसकी तीव्रता की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी| इस एप का उद्देश्य भूकंप के दौरान लोगों की घबराहट कम करना है| भूकंप आने की स्थिति में राष्ट्रीय भूकंप केंद्र अपने नेटवर्क से डाटा का उपयोग करते हुए इन स्टेशनों का पता लगाता है, तथा ईमेल तथा फैक्स के माध्यम से संबंधित सरकारी विभाग और अन्य हितधारकों में भूकंप के बारें में सूचना का प्रसार करता है, लेकिन इस प्रसार में कुछ देरी होती है| इस गतिरोध को दूर करने के लिए यह मोबाइल एप विकसित किया गया है|

5. इंदर कुमार कौन थे?
इंदर कुमार बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता थे| इंदर कुमार सलमान के साथ ‘तुमको न भूल पायेंगे, वांटेड, तथा अक्षय कुमार के साथ ‘खिलाडियों का खिलाडी’ फिल्म में किये गए अभिनय के लिए जाने जाते है| इन्होनें सुप्रसिद्ध टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिहिर वीरानी का किरदार निभाया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. हाल ही में रेमन मैगसेसे पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
रेमन मैगसेसे पुरस्कार से जापानी इतिहासकार योशिकी इशिजावा को सम्मानित किया गया है| इशिजावा को यह पुरस्कार कंबोडिया स्थित अंगकोर वाट मंदिर को बचाने के लिए किये गए महत्वपूर्ण कार्य के लिए दिया गया है|

7. हाल ही मोहन बागान रत्न से किस सम्मानित किया गया है?
मोहन बागान रत्न से भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व डिफेंडर सुब्रत भट्टाचार्या को सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार भारत के सबसे पुराने फुटबॉल क्लबों द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है|

8. विराट कोहली का संबंध किस खेल से है?
विराट कोहली का संबंध क्रिकेट से है| वर्तमान में कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान है| हाल ही में कोहली ने टेस्ट मैच में विदेशी सरजमीं पर सबसे तेज 1000 रन बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है| कोहली क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 50 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करने वाले विश्व के पहले खिलाडी है|

9. हाल ही में सोमा नोमाई उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?
सोमा नोमाई उत्सव जापान में मनाया जा रहा है| एक हजार साल पुराने इस उत्सव में 12 घुड़सवार एक हजार मीटर का सफर तय करते हैं। 10वीं सदी में सामुराई योद्धा चुपके से मिलिट्री एक्सरसाइज करते थे जिसमें घुड़सवारी भी शामिल होती थी। इसलिए अब इस उत्सव में घुड़सवारी करवाई जाती है।

10. ब्रिक्स की स्थापना कब की गई थी?
ब्रिक्स की स्थापना 16 जून 2006 में की गई थी| ब्रिक्स (BRICS) उभरती राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के एक संघ का शीर्षक है। इसके घटक राष्ट्र ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं। इन्ही देशों के अंग्रेज़ी में नाम के प्रथमाक्षरों को B, R, I, C व S को मिलाकर इस समूह का नाम रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका को इस समूह में शामिल किए जाने से पहले इसे “ब्रिक” के नाम से जाना जाता था। ये सभी देश जी-20 समूह के सदस्य भी है|

Current Affairs 6-7 August 2017

1. हाल ही में भारत का पहला  एफएम रेडियो मेट्रो स्टेशन कहां बनाया गया है?
भारत का पहला एफएम रेडियो मेट्रो स्टेशन लखनऊ में बनाया गया है| इसका अपना एफएम रेडियो स्टेशन है, जो मेट्रो सुरक्षा पर मनोरंजन और सूचना प्रदान करेगा। यह मेट्रो स्टेशन यात्रियों को ‘गो स्मार्ट’ कार्ड के साथ पीने का पानी, शौचालय की सुविधा और वाईफाई की सुविधा भी नि: शुल्क प्रदान करेगा।

2. हाल ही में दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन (डीएलटीए) के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन (डीएलटीए) के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के प्रमुख के रूप में भारतीय खिलाडी सोमदेव देवबर्मन को नियुक्त किया गया है| इस सेंटर का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाडियों को कोचिंग प्रदान करना है|


3. ‘शी-बॉक्स’ क्या है?
‘शी-बॉक्स’ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा लांच किया गया पोर्टल है| इस पोर्टल पर केंद्र सरकार की महिला कर्मचारी कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की शिकायतें दर्ज करवा सकती है| इस पोर्टल का उद्देश्य कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन का सामना करने के लिए एक मंच प्रदान करना है|

4. मर्विन रोज कौन थे?
मर्विन रोज ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज टेनिस खिलाडी थे| इन्होनें ऑस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन का ख़िताब जीतने के अलावा पांच ग्रैंडस्लैम युगल ख़िताब भी जीते है| यह मारग्रेट कोर्ट और बिली जीन किंग के कोच भी रह चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. कुबेर सिंह कौन थे?
कुबेर सिंह वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता थे| कुबेर सिंह सकलेचा आजादी के आंदोलन में शामिल हुए थे तथा जेल भी गए थे| यह बाबूजी के उपनाम से प्रसिद्ध थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. हाल ही में “महानायक सम्मान” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
“महानायक सम्मान” पुरस्कार से दीर्धानुभावी अभिनेत्री शकुंतला बरुआ को सम्मानित किया गया है| शकुंतला को यह पुरस्कार सिनेमा जगत में उनके द्वारा किये योगदान के लिए दिया गया है| यह पुरस्कार पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बंगाल फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है| यह पुरस्कार अभिनेता उत्तम कुमार की याद में दिया जाता है|

7. मिताली राज का संबंध किस खेल से है?
मिताली राज का संबंध क्रिकेट से है| वर्तमान में मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है| हाल ही में इन्हें आईसीसी महिला विश्व 2017 टीम के कप्तान के रूप में चुना गया है| मिताली के अलावा इस टीम में भारत से हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, इंग्लैंड टीम की पांच खिलाडी, दक्षिण अफ्रीका की तीन और ऑस्ट्रेलिया की एक खिलाडी को शामिल किया गया है|

8. हाल ही में वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैंपियनशिप के 200 मी. फ्रीस्टाइल इवेंट में गोल्ड मेडल किसने जीता है?
वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैंपियनशिप के 200 मी. फ्रीस्टाइल इवेंट में इटली की फेड़ेरिका पेलेग्रिनी ने गोल्ड मेडल जीता है| पेलग्रिनी एक इवेंट में सात मेडल जीतने वाली दुनिया की पहली तैराक बन गई हैं। इन्होंने 2005 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में 200 मी. फ्रीस्टाइल में सिल्वर मेडल जीता था। पेलेग्रिनी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में आखिरी बार गोल्ड छह साल पहले 2011 में जीता था।

9. हाल ही में वर्ल्ड सांता कॉन्फ्रेंस कहाँ पर आयोजित की गई है?
वर्ल्ड सांता कॉन्फ्रेंस कोपेनहेगन में आयोजित की गई है| यह कॉन्फ्रेंस सबसे पहले 1957 में आयोजित की गई थी| इसमें प्रतिवर्ष क्रिसमस को अलग-अलग तरीके से मनाने पर विचार किया जाता है|

10. अमेरिकी सेना का प्लेन बी-25 मिशेल बॉम्बर 79 मंजिला एंपायर स्टेट बिल्डिंग से कब टकराया था?
अमेरिकी सेना का प्लेन बी-25 मिशेल बॉम्बर 79 मंजिला एंपायर स्टेट बिल्डिंग से 28 जुलाई 1945 को टकराया था| इस हादसे में 14 लोग मारे गये थे| यह हादसा अत्यधिक कोहरे की वजह से हुआ था| उस समय एंपायर स्टेट बिल्डिंग मैनहट्‌टन शहर की सबसे ऊंची बिल्डिंग थी। इस हादसे में बिल्डिंग में रह रहे 11 और प्लेन में सवाल सभी तीन लोगों की मौत हो गई थी। हादसे की वजह से बिल्डिंग 18 फीट गुना 16 फीट का छेद भी हो गया था। मैनहट्‌टन शहर में घुसने पर एयर कंट्रोलर टीम ने घने कोहरे की वजह से इस बिल्डिंग से बचने की हिदायत भी दी थी।

Current Affairs 5 August 2017
1. हाल ही में गिर प्रजाति की गाय के संरक्षण के लिए किस राज्य में अभ्यारण शुरू करने की घोषणा की गई है?
गिर प्रजाति की गाय के संरक्षण के लिए गुजरात में अभ्यारण शुरू करने की घोषणा की गई है| गिर प्रजाति की गायें 12 से 25 लीटर प्रतिदिन दूध देती है| गायों की अन्य प्रजातियों के मुकाबले गिर गायों का दूध हल्का होता है| गिर गायों के दूध में विटामिन-सी, कैल्शियम और प्रोटीन प्रचुर मात्र में पाया जाता है| गिर गायों के दूध के जरिए शरीर में इन्सुलिन के निर्माण को बढाया जा सकता है|

2. हाल ही में सड़कों के रख-रखाव के लिए किस मोबाइल ऐप की शुरुआत की गई है?
सड़कों के रख-रखाव के लिए ‘आरंभ’ मोबाइल ऐप की शुरुआत की गई है| इसका उद्देश्य जीआईएस आधारित मैपिंग से सड़क सूची का निर्माण, सड़कों की परिस्थिति सर्वेक्षण, और निर्माण लागत का अनुमान और वार्षिक सडक रखरखाव की निगरानी तथा प्रासंगिक डेटा एकत्रित करना है|


3. ‘शचि और श्रुति’ क्या है?
‘शचि और श्रुति’ जहाज है| जिसे पहली बार भारत में नौसेना के लिए प्राइवेट सेक्टर द्वारा बनाया गया है। इनका काम देश की विशाल समुद्री सीमा की रक्षा करना है। समुद्री डकैती रोकने के लिए गश्ती में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। इन युद्धपोतों में 76एमएम का सुपर रैपिड गन माउंट सिस्टम तथा 30एमएम की दो एके-630एम गन हैं। इन हथियारों को रिमोट से भी चलाया जा सकता है।

4. सुदीप्त रॉय कौन थे?
सुदीप्त रॉय हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव थे| रॉय 1978 बैच के आईएएस अधिकारी थे| इन्होनें 2012 से 2014 तक हिमाचल प्रदेश में मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. विजय खातू कौन थे?
विजय खातू प्रसिद्ध मूर्तिकार थे| इन्हें लालबागचा राजा के नाम से मशहूर गणेशजी की मूर्ति सजाने की वजह से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. हाल ही में कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक किसने जीता है?
कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक विश्व युवा चैम्पियन सचिन सिवाच ने जीता है| सचिन ने कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स के फाइनल मुकाबलें में वेल्श मुक्केबाज जेम्स नाथन प्रोबर को 4-1 से हराकर कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है| कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में 103 मुक्केबाजों में एकमात्र खिलाडी है, जिन्होनें इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है|

7. किस भारतीय ने पहला व्यक्तिगत ओलिंपिक मेडल जीता था?
भारतीय खासाबा दादासाहेब जाधव ने पहला व्यक्तिगत ओलिंपिक मेडल जीता था| जाधव ने 1952 में हेलसिंकी ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यह व्यक्तिगत स्पर्धा में किसी भारतीय का जीता पहला व्यक्तिगत मेडल था| यह मेडल अब नीलाम हो सकता है।जाधव का सपना था कि कि सतारा के गोलेश्वर में एक एकेडमी खोली जाये, लेकिन पैसों की कमी के चलते यह अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। हाल ही में जाधव के परिवार ने गोलेश्वर में एकेडमी के लिए फंड जुटाने के लिए मेडल को नीलाम करने की घोषणा की गई है।

8. हाल ही में साउथ इंडियन राइटर्स एन्सेब्ल कहां आयोजित किया जा रहा है?
साउथ इंडियन राइटर्स एन्सेब्ल केरल में आयोजित किया जा रहा है| इसका मुख्य विषय ‘सहिष्णुता’ रखा गया है| इसका उद्देश्य विभिन्न भाषाओं और क्षेत्रों से लेखकों के बीच बातचीत को बढ़ावा देना है| हिंदी भाषा को इस वर्ष उत्सव की मुख्य भाषा के रूप में चुना गया है|

9. हाल ही में सेंट जेम्स फेस्टिवल कहां मनाया जा रहा है?
सेंट जेम्स फेस्टिवल स्पेन में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में घुड़सवार गली में रस्सियों पर बंधे मृत हंस की गर्दन काटने के लिए रेस करते हैं। यह खेल पुराने समय में मिलिट्री एक्सरसाइज का हिस्सा था|

10. शंभाला रोलर कोस्टर कहाँ पर स्थित है?
शंभाला रोलर कोस्टर स्पेन के सेलोऊ में स्थित है| स्टील का बना यह हाइपर कोस्टर 256 फुट लंबा तथा यूरोप का सबसे लंबा रोलर कोस्टर है। यह यूरोप का सबसे तेजी से चलने वाला हाइपरकोस्टर है, यह 134 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है। इस रोलर कोस्टर का निर्माण बोलिगर एंड मेबिलार्ड कंपनी द्वारा किया गया था।

No comments: