Current Affairs 29-31 August 2017




Current Affairs 29 August 2017

1. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस देश से सोना और चांदी के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है?
केंद्र सरकार ने दक्षिण कोरिया से सोना और चांदी के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है| यह प्रतिबंध दक्षिण कोरिया से मूल्यवान धातु के आयात में वृद्धी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से लगाया है| चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है|

2. अहमद खान कौन थे?
अहमद खान भारत के दिग्गज फुटबॉल खिलाडी थे| अहमद खान 2 बार ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे| इनका फुटबॉल पर नियंत्रण इतना अच्छा था कि इनके साथी खिलाडी इन्हें ‘सपेरा’ कहकर चिढाते थे| इन्होनें लंदन ओलिंपिक में फ़्रांस के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था| इन्होनें आईएफए शील्ड, कोलकाता लीग और रोवर्स कप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|


3. हाल ही में यूइएफए प्लेयर ऑफ़ द इयर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
यूइएफए प्लेयर ऑफ़ द इयर पुरस्कार से फुटबॉलर क्रिस्टीयानो रोनाल्डो को सम्मानित किया गया है| रोनाल्डो का नाम अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट रोनाल्ड रीगन के नाम पर रखा गया है| ये एकमात्र ऐसे खिलाडी है, जिन्होनें चार बार यूरोपीयन गोल्डन शू पुरस्कार जीता है| रोनाल्डो ने अपना पहला मैच पुर्तगाल के स्पोर्टिंग लिस्बन क्लब के लिए खेला था| रोनाल्डो इससे पहले भी दो बार यह पुरस्कार जीत चुके है|

4. हाल ही में बेल्जियम ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस किसने जीती है?
बेल्जियम ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस ब्रिटेन के लुईस हैमिल्टन ने जीती है| हैमिल्टन ने यह रेस सेबेस्टियन वेटेल को हराकर जीती है| यह बेल्जियम में उनकी तीसरी और कॅरियर की 58वीं जीत है। इस जीत के साथ हैमिल्टन ने 68वीं बार पोल पोजीशन हासिल की है|

5. हाल ही में फिंगर रेसलिंग चैंपियनशिप कहां पर आयोजित की जा रही है?
फिंगर रेसलिंग चैंपियनशिप जर्मनी के विल्गर्टशोफेन में आयोजित की जा रही है| इस खेल में एक ही उम्र के दो प्रतिभागी होते हैं जिन्हें एक खास किस्म के टेबल पर प्रतियोगिता के लिए बिठाते हैं। दोनों की उंगलियों में एक लैदर बैंड रख दिया जाता है जिसे खींचने की प्रतियोगिता होती है। जो प्रतिभागी पहले बैंड छोड़ देता है, वह हार जाता है।

6. हाल ही में जेलियो उत्सव कहां पर मनाया जा रहा है?
जेलियो उत्सव स्पेन के सेंट लुइस शहर में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल संरक्षक संत जुआन की याद में मनाए जाता है| इन उत्सव में घोड़ों की रेस करवाई जाती है, जिसमें लोगों की भीड़ घोड़ों को थपथपाने के लिए इकट्‌ठा होती है। इनकी मान्यता है कि ऐसा करने से उनके दुख-दर्द दूर होते हैं और खुशियां आती हैं।

7. संविधान सभा ने डॉ. अंबेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन कब किया था?
संविधान सभा ने डॉ. अंबेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन 29 अगस्त 1947 को किया था| अंबेडकर की अध्यक्षता वाली इस समिति के ए. कृष्णास्वामी अयंगर, एन. गोपालस्वामी, कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी, एन. माधवराज, टीटी. कृष्णामाचारी और मोहम्मद सादुल्ला सदस्य थे। कुछ बैठकों में प्रेस और आम आदमी को भाग लेने की स्वतंत्रता थी।

8. सोवियत संघ ने पहली बार परमाणु बम का परीक्षण कब किया था?
सोवियत संघ ने पहली बार परमाणु बम का परीक्षण 1949 में किया था| इसका कोड नेम ‘फस्ट लाइटनिंग’ रखा गया था। इसे कजाकिस्तान में सेमिपलाजिंस्क में रिमोट के जरिए टेस्ट किया गया था। इस विस्फोट के रेडिएशन का असर जानने के लिए अमेरिका ने 3 सितंबर को एक जासूसी विमान भी साइबेरिया के आसमान में भेजा था।

9. चाइनीज वैलेंटाइन डे कब मनाया जाता है?
चाइनीज वैलेंटाइन डे प्रतिवर्ष ल्यूनर ईयर के सातवें महीने के सातवें दिन मनाया जाता है| इसे डबल सेवेंथ फेस्ट भी कहते हैं। चाइनीज वैलेंटाइन डे नियू लांग और जी नू की याद में मनाया जाता है। जी नाम की एक परी थी जिसकी शादी नियू से एक चमत्कारी गाय ने करवाई थी। शादी के बाद स्वर्ग के देवता ने जी को अपने पास बुला लिया और जब जी गाय के साथ उसे लेने गया तो दोनों के बीच एक नदी खड़ी कर दी लेकिन दोनों की हालत देखकर देवता ने उन्हें साल में एक दिन यानी ल्यूनर ईयर के सातवें महीने के सातवें दिन मिलने की इजाजत दे दी।

10. राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान खिलाडी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य खेलों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना है|

Current Affairs 30 August 2017

1. हाल ही में किस राज्य में ई-कचरे के निपटान के लिए अभियान शुरू किया गया है?
केरल में ई-कचरे के निपटान के लिए अभियान शुरू किया गया है| इसका उद्देश्य राज्य के स्कूलों और शिक्षण कार्यालयों से डेस्कटॉप कंप्यूटर, सीआरटी मोनिटर, लैपटॉप, डिस्क ड्राइव, प्रिंटर्स, यूपीएस, कैमरा, स्पीकर सिस्टम, टेलीविजन, नेटवर्क कॉपोनेंट और जनरेटर जैसे ई-कचरे को बाहर निकलना और उनका निस्तारण करना है|

2. हाल ही में किस देश की सरकार ने तीसरी लिंग श्रेणी के लिए पासपोर्ट में ‘x’ का विकल्प शामिल किया है?
कनाडा सरकार ने तीसरी लिंग श्रेणी के लिए पासपोर्ट में ‘x’ का विकल्प शामिल किया है| इसका उद्देश्य कनाडाई लोगों को दस्तावेजों में उनकी लिंग पहचान को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने में मदद करना तथा समलैंगिक पहचान और लिंग अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है, ताकि उन्हें भी समाज में बराबर का सम्मान मिल सके|

3. अन्तराष्ट्रीय टेबल टेनिस फेडरेशन क्या है?
अन्तराष्ट्रीय टेबल टेनिस फेडरेशन (आईआईटीएफ) विश्व के टेबल टेनिस परिषदों की गवर्निंग बॉडी है| यह टेबल टेनिस के तकनीकी सुधार हेतु नियम एवं शर्तों को विभिन्न परिषदों द्वारा पालन किया जाना सुनुश्चित करता है| इसके नौ संस्थापक देशों में ऑस्ट्रेलिया, चेकोस्लोवाकिया, डेनमार्क, इंग्लैंड, जेर्मनीम हंगरी, भारत, स्वीडन एवं वेल्स शामिल है| इसकी स्थापना 1926 में विलियम हेनरी लावेस द्वारा की गई थी|

4. यिंगलक शिनावात्रा कौन है?
यिंगलक शिनावात्रा थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री है| हाल ही में अरबों डॉलर के धान सब्सिडी घोटाला मामले में सुनवाई के लिए अदालत में हाजिर नही होने के कारण इनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है| शीनावात्रा को यदि इस मामले में दोषी पाया जाता है, तो कम से कम 10 वर्ष कैद की सजा हो सकती है| शिनावात्रा थाईलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री है|

5. ली-जे-योंग कौन है?
ली-जे-योंग दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी निर्माता सैमसंग के उत्तराधिकारी है| हाल ही में दक्षिण कोरिया की अदालत ने इन्हें पांच साल की सजा सुनाई है| इन पर एक घोटाले में रिश्वतखोरी, गबन और विदेशों में संपति छुपाने का आरोप है|

6. हाल ही में किन दो देशों की सैनाओं के मध्य संयुक्त सैन्यभ्यास किया जा रहा है?
अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सैनाओं के मध्य संयुक्त सैन्यभ्यास किया जा रहा है| इस सैन्यभ्यास का उद्देश्य उत्तर कोरिया की और किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई की प्रतिक्रियास्वरूप आपस में समन्वय करना है|

7. हाल ही में बीजू पटनायक पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
बीजू पटनायक पुरस्कार से ओडिशा के मुख्यमंत्री प्रो. दिगंबर बेहरा को सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार विज्ञान और प्रौधोगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है| बहेरा एक भारतीय राजनीतिज्ञ, और दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रह चुके है| इनके नाम पर भुवनेश्वर, ओडिशा में बीजू पटनायक नामक हवाई अड्डा भी है|

8. हाल ही में 2018 टेबल टेनिस विश्वकप मेजबानी किस देश को सौपी गई है?
2018 टेबल टेनिस विश्वकप मेजबानी इंग्लैंड को सौपी गई है| विश्व कप की इस प्रतियोगिता में पुरुषों की 12 तथा महिलाओं की 12 टीमें शामिल होगीं| यह विश्व चैम्पियनशिप के बाद होने वाला दूसरा सबसे बड़ा टीम टूर्नामेंट है|

9. हाल ही में विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप किसने जीती है?
विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप जापान की नोजोमी ओकुहारा ने जीती है| ओकुहारा ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत की पीवी सिंधु को 21-19, 20-22, 22-20 से हराकर यह चैम्पियनशिप जीती है| ओकुहारा विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीतने वाली जापान की पहली खिलाडी है|

10. परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अन्तराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अन्तराष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है| इसका उद्देश्य लोगों में परमाणु हथियारों से होने वाले नुकसान और उनके दुष्प्रभावों के बारें में जागरूक करना है|

Current Affairs 31 August 2017
 
1. हाल ही में इनफ़ोसिस के गैर कार्यकारी चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
इनफ़ोसिस के गैर कार्यकारी चेयरमैन के रूप में नंदन निकेलणी को नियुक्त किया गया है| निकेलणी इनफ़ोसिस टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक के निदेशक तथा भारतीय विशिष्ठ पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई), आधार प्राधिकरण के पद पर कार्य कर चुके है|

2. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा ‘डीप ओशन मिशन’ शुरू किया गया है?
केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा ‘डीप ओशन मिशन’ शुरू किया गया है| यह मिशन समुद्र अनुसंधान क्षेत्र में भारत की वर्तमान स्थिति को बेहतर बनाने तथा रोजगार और व्यवसाय के अवसर पैदा करने के लिए शुरू किया गया है| वर्तमान में भारत महासागर विज्ञान पर शोध पत्रों की संख्या में विश्व में 15वें स्थान पर है|

3. हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम के कप्तान के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय महिला हॉकी टीम के कप्तान के रूप में पूनम रानी को नियुक्त किया गया है| पूनम रानी टीम में फॉरवर्ड खिलाडी है, इन्हें स्ट्राइकर रानी के नाम से भी जाना जाता है| पूनम रानी भारत के लिए 186 मैच खेल चुकी है|

4. इनफ़ोसिस क्या है?
इनफ़ोसिस एक बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौधोगिकी सेवा कंपनी है| इसके भारत में 9 विकास केंद्र तथा दुनियाभर में 30 से अधिक कार्यालय है| इसकी स्थापना 2 जुलाई 1981 को पुणे में एन आर नारायण मूर्ति द्वारा की गई थी| इसका मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है|

5. ‘एयर इंडिया’ क्या है?
‘एयर इंडिया’ भारत सरकार द्वारा संचालित ध्वज-वाहक दो विमानसेवाओं में से एक है| दूसरी इंडियन एयरलाइन्स है, जिसका एयर इंडिया में विलय किया जा चुका है| एयर इंडिया का कार्यवाहक केंद्र मुंबई का छत्रपति शिवाजी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है| यहां से एयर इंडिया की उड़ाने विश्व भर में 39 तथा भारत में 12 गन्तव्य तक जाती है|

6. शपथ भारद्वाज का संबंध किस खेल से है?
शपथ भारद्वाज का संबंध निशानेबाजी से है| शपथ भारद्वाज 15 वर्ष की आयु में सरकार की टारगेट ओलिंपिक पोडियम (टाप्स) योजना से जुड़ने वाले भारत के सबसे युवा खिलाडी है| शपथ ने सीनियर साथियों अंकुर मित्तल और संग्राम सिंह दाहिया के साथ मिलकर दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप में भारत का प्रतिनिधत्व किया था| हाल ही में शपथ भारद्वाज ने इटली में चल रहे आईएसएसएफ निशानेबाजी जूनियर शॉटगन विश्व कप में पुरुष डबल ट्रैप प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है|

7. वेन रूनी का संबंध किस खेल से है?
वेन रूनी का संबंध फुटबॉल से है| रूनी ब्रिटेन की फुटबॉल टीम तरफ से खेलते है| रूनी के इंग्लैंड की और कुल 119 अन्तराष्ट्रीय मैच खेले है, जिसमे उनकी टीम ने 79 में जीत दर्ज की तथा इन्होनें 53 गोल किये है| हाल ही में रूनी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में 200वां गोल किया था| हाल ही में रूनी ने अन्तराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है|

8. स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कब की गई थी?
स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 में की गई थी| यह अभियान महात्मा गाँधी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शुरू किया गया था| महात्मा गाँधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था| इस अभियान का उद्देश्य गलियों, सडकों तथा अधोसरंचना को साफ-सुथरा रखना था|

9. हाल ही में किस प्रदेश में नुआखाई पर्व मनाया जा रहा है?
ओडिशा में नुआखाई पर्व मनाया जा रहा है| यह पर्व नई फसल आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| इस पर्व की शुरुआत संबलपुर में नाबन्ना कहे जाने वाली धान की ताजा काटी गई फसल को समालेरी देवी को चढाने के बाद अन्य देवी-देवताओं को चढ़ाया जाता है|

10. दुनिया की सबसे बड़ी साइकिल पार्किंग कहाँ पर स्थित है?
दुनिया की सबसे बड़ी साइकिल पार्किंग नीदरलैंड के उट्रेच शहर में स्थित है| इस अंडरग्राउंड पार्किंग में एक साथ 12,500 साइकिलें रखी जाती है| दुनिया में सबसे ज्यादा साइकिल का उपयोग नीदरलैंड में किया जाता है| इसकी शुरुआत 46 साल पहले सडक हादसों में मारें लोगों के बाद हुई थी|

No comments: