Current Affairs Jan 1- Jan 5 , 2017

Current Affairs  : 5 Jan 2017

1. भारत का पहला लेजर प्रौद्योगिकी आधारित उन्नत (AVMs) आरटीओ चेक पोस्ट किस राज्य में स्थापित किया गया है?
भारत का पहला लेजर प्रौद्योगिकी आधारित उन्नत (AVMs) आरटीओ चेक पोस्ट गुजरात के अरावली जिले में स्थापित किया गया है| इस चेक-पोस्ट को बनाने में लगभग 4.72 करोड़ रूपये की लागत लगी है|
2. जॉन बर्जर किस देश के प्रसिद्ध लेखक थे?
जॉन बर्जर यूनाइटेड किंगडम के प्रसिद्ध लेखक थे| जॉन बर्जर एक दूरदर्शी लेखक और महान उपन्यासकार थे| जॉन बर्जर को अपने उपन्यास के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में फ्रांस में उनका निधन हो गया है|
3. हाल ही में भारत का पहला ट्रांसजेंडर स्कूल किस राज्य में खोला गया है?
भारत का पहला ट्रांसजेंडर स्कूल “सहज इंटरनेशनल स्कूल” केरल के कोच्चि में खोला गया है| यह एक वैकल्पिक शिक्षा केंद्र है| यह स्कूल उन सभी ट्रांसजेंडर विधार्थियों को ध्यान में रखकर खोला गया है| जिन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बीच में छोड़ दी थी| इन सभी विधार्थिर्यो को 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन हेतु नेशनल ओपन स्कूल प्रणाली के तहत पढाया जायेगा|
4. ली जिओक्जिया का संबंध किस खेल से है?
ली जिओक्जिया का संबंध टेबल टेनिस से है| ली ने चीन को रियो ओलिंपिक खेलो में पिछले साल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने में मदद की और एकल स्पर्धा में स्वयं ने रजक पदक जीता था| वह टेबल टेनिस के इतिहास में आठवीं ग्रैंड स्लैम विजेता है| हाल ही में ली जिओक्जिया ने संन्यास लेने की घोषणा की है|
5. गंगा की सतह की सफाई के लिए किन-किन जिलों में ट्रेश स्कीमर लगाये जायेंगे?
गंगा की सतह की सफाई के लिए ऋषिकेश, हरिद्वार, गढ़ मुक्तेश्वर, साहिबगंज, कोलकाता और नवद्वीप में ट्रेश स्कीमर लगाये जायेंगे| यह कार्य शहरी तथा स्थानीय निकायों की देखरेख में किया जायेगा| इसकी निगरानी के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर समितियों का गठन किया गया है|
6. हाल ही में रोमानिया के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
रोमानिया के प्रधानमंत्री के रूप में सोरिन ग्रीनडेनू को नियुक्त किया गया है| रोमानिया के प्रधानमंत्री बनने से पूर्व सोरिन ग्रीनडेनू संचार मंत्री थे|
7. हाल ही में USA के किस राज्य की पुलिस ने सिख अधिकारियो को दाढ़ी बढाने और पगड़ी पहनने की अनुमति दी है?
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने सिख अधिकारियो को दाढ़ी बढाने और पगड़ी पहनने की अनुमति दी है| न्यूयॉर्क पुलिस ने अल्पसंख्यक लोगों को पुलिस बल में शामिल होने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए अपनी वर्दी नीति में ढील देते हुए| सिख अधिकारियो को दाढ़ी बढाने और पगड़ी पहनने की अनुमति दी दे है|
8. सर्वश्रेष्ठ प्लेमेकर पुरस्कार का संबंध किस खेल है?
सर्वश्रेष्ठ प्लेमेकर पुरस्कार का संबंध फुटबॉल से है| यह पुरस्कार इतिहास और सांख्यिकी के इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा कल्ब और देश के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है| यह पुरस्कार पांच अलग अलग महाद्वीपों से 56 देशों के मतों के आधार पर दिया जाता है| हाल ही में लियोनल मेसी को सर्वश्रेष्ठ प्लेमेकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
9. हाल ही में रिलीज हुई “दंगल” फिल्म किस खेल पर आधारित है?
“दंगल” फिल्म कुश्ती पर आधारित है| यह फिल्म हरियाणा की एथलीट गीता फोगट और बबिता फोगट की जीवनी पर आधारित है|
10. अमेरिका के गृहमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अमेरिका के गृहमंत्री के रूप में रयान जिंक नियुक्त किया गया है| रयान जिंक अमेरिकी नौसेना की इकाई सील की 1985 से 2008 के बीच दो दशकों तक सेवा कर चुके हैं| रयान जिंक संघीय भूमि प्रबंधन, राष्ट्रीय उद्यानों और ऊर्जा परियोजनाओं के प्रभारी भी होंगे|

 

 

Current Affairs  : 4 Jan 2017

1. हाल ही में जनजातीय मामलों के मंत्रालय में सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
जनजातीय मामलों के मंत्रालय में सचिव के रूप में अनूप कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है| अनूप कुमार श्रीवास्तव, असम-मेघालय कैडर के 1981 बैच के आईएएस अधिकारी है|

2. 2018 हॉकी विश्व कप का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
2018 हॉकी विश्व कप का आयोजन भारत मे किया जा रहा है| हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है| भारत ने अभी तक केवल एक बार हॉकी विश्व कप वर्ष 1975 में जीता था| हॉकी विश्वकप में अभी तक 24 टीमें प्रतिभागी बनी हैं, जिसमें से केवल जर्मनी, भारत, नीदरलैंड और स्पेन ने प्रत्येक विश्वकप में हिस्सा लिया है।


3. हरियाणा सरकार ने किस राज्य के साथ राज्य निवासी डाटा बेस (SRDB) तैयार करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है?
हरियाणा सरकार ने हाल ही में अपनी जनसंख्या के केंद्रीकृत राज्य निवासी डाटा बेस (SRDB) तैयार करने के लिए तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों के कुशल और प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आंध्र प्रदेश के साथ समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

4. झारखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
झारखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में के. विद्यासागर को नियुक्त किया गया है| विद्यासागर 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह 30 नवंबर 2016 को अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा विभाग के पद से रिटायर हुए है।

5. हाल ही में किस देश में सबसे लंबी बुलेट ट्रेन लाइन का शुभारंभ किया गया है?
चीन में सबसे लंबी बुलेट ट्रेन लाइन का शुभारंभ किया गया है| इस रेलवे लाइन का नाम शंघाई-कुनमिंग रेलवे लाइन है| इसकी लम्बाई लगभग 2 हजार 252 किलोमीटर है| यह लाइन चीन के केन्द्रीय हेनान प्रांत में झेंगझाऊ को पूर्वी जियांगसु प्रांत के शूझौ को जोड़ने वाली सबसे लम्बी लाइन है|

6. टायरस वोंग किन फिल्मो के लिए प्रसिद्ध थे?
टायरस वोंग एनीमेटेड फिल्मो के लिए प्रसिद्ध थे| ये डिजनी फिल्म “बैंबी” में अपने अदुभुत योगदान के लिए जाने जाते है| हाल ही में उनका निधन हो गया है|

7. एच एस महादेव प्रसाद किस राज्य के मंत्री थे?
एच एस महादेव प्रसाद कर्नाटक के सहकारिता एवं चीनी मंत्री थे| इन्हें पांचवी बार चामराजनगर से विधानसभा के लिए चुना गया था| कर्नाटक में वे तीसरी बार मंत्री बनाये गए थे| हाल ही में चिकमगलूर में उनका निधन हो गया है|

8. हाल ही में पश्चिमी वायु कमान के वायु सेना प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया है?
पश्चिमी वायु कमान के वायु सेना प्रमुख के रूप में अति विशिष्ट सेवा मैडल प्राप्त एयर मार्शल सी. हरिकुमार को नियुक्त किया गया है|

9. “अन्नपूर्णा रसोई” की शुरुआत किस राज्य में की गई है?
“अन्नपूर्णा रसोई” की शुरुआत राजस्थान के जयपुर शहर में की गई है| | इस रसोई की शुरूआत जयललिता की “अम्मा की रसोई”प्रसिद्ध होने के बाद शुरुआत की गई है| जिसके तहत जरुरतमंद लोगों को 5 रुपये में नाश्ता और मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलता है|

10. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक के रूप में एस. पी. वैध को नियुक्त किया गया है| एस. पी. वैध वर्ष 1986 बैच के आइपीएस अधिकारी है|

 

 

Current Affairs  : 3 Jan 2017

1. हाल ही में किर्गिस्तान सेना के मेजर जनरल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतवंशी शेख रफीक को किर्गिस्तान सेना में मेजर जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है। देश के टॉप मिलिट्री पद पर किसी भारतवंशी की यह पहली नियुक्ति है। रफीक का जन्म केरल में हुआ हाल है|

2. हाल ही में चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
एडमिरल सुनील लांबा ने 2 दिसम्बर 2016 को चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन का पदभार संभाला है| सुनील लांबा की रक्षा खरीद नीती बनाने में अहम् भूमिका रही है|



3. एकनाथ राव विखे पाटिल, किस राज्य के जाने माने राजनीतिज्ञ थे?
एकनाथ राव विखे पाटिल, महाराष्ट्र के जाने माने राजनीतिज्ञ थे| इन्हें बालासाहेब विखे पाटिल के रूप में जाना जाता है| ये 8 बार सांसद और 1999 में राजग सरकार में वित्त राज्य मंत्री बने| हाल ही में महाराष्ट्र के अहमदनगर में उनका निधन हो गया है|

4. हाल ही में ज्ञानपीठ नवलेखन पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है?
हिंदीके दो नए लेखकों श्रद्धा और घनश्याम कुमार देवांश को साल 2016 का भारतीय ज्ञानपीठ नवलेखन पुरस्कार देने की गुरुवार को घोषणा की गई। श्रद्धा को उनकी लघु कहानी हवा में फड़फड़ाती चिट्ठी और देवांश को उनकी कविता आकाश में देह के लिए यह पुरस्कार मिलेगा।

5. फिदेल कास्त्रो किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?
फिदेल कास्त्रो क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति थे| वे क्यूबा की क्रान्ति के प्रमुख नेता थे और फरवरी 1959 से दिसंबर 1976 तक क्यूबा के प्रधानमंत्री रहे और उसके बाद क्यूबा के राष्ट्रपति बने।फिदेल कास्त्रो को अमरीका विरोधी रुख़ के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हाल ही में क्यूबा की राजधानी हवाना में उनका निधन हो गया है|

6. “प्रशासन की रसोई” किस राज्य में शुरू की गयी है?
“प्रशासन की रसोई” चंडीगढ़ (पंजाब) में शुरू की गई है| इस रसोई की शुरूआत जयललिता की “अम्मा की रसोई” प्रसिद्ध होने के बाद “प्रशासन रसोई” की शुरुआत की गई है| जिसके तहत जरुरतमंद लोगों को मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा| रैड क्रॉस सोसाइटी के साथ साथ यूटी चंडीगढ़ का लेबर डिपार्टमेंट, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड, सेवा भारती चंडीगढ़ पंचकूला गौशाला ट्रस्ट द्वारा इस योजना को सफल बनाने में विशेष सहयोग कर रहा है।

7. 104वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय क्या है?
104वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन आंध्र प्रदेश में तिरूपति में श्री वेंकटेश्‍वर विश्‍वविद्यालय के ताराकर्मा स्‍टेडियम में किया जा रहा है. पांच दिन चलने वाली इस कांग्रेस का मुख्‍य विषय है- ‘राष्‍ट्रीय विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’। इस सम्मेलन को मुख्य रूप से विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी में हुई प्रगति का आकलन तथा आने वाले वर्षों के लिए दिशा-निर्देश के रूप में जाना जाता है। देशभर से करीब 12 हजार वैज्ञानिक, विदेशों से दो सौ वैज्ञानिक तथा अमरीका, जापान, फ्रांस, इस्राइल तथा बंगलादेश के नोबेल पुरस्कार विजेता भी इस समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन में समाज के लिए विज्ञान आर्थिक विकास तथा उच्चशिक्षा जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

8. इंजेती श्रीनिवास समिति का गठन किस लिए किया गया है?
खेल मंत्री विजय गोयल ने राष्ट्रीय खेल विकास संहिता में सुधार लाने के लिए सुझाव देने हेतु समिति बनाई है जिसके चेयरमैन इंजेती श्रीनिवास, खेल सचिव होंगे. यह समिति एक महीने में अपनी रिपोर्ट देगी।

9. अब्दुल कलाम द्वीप किस राज्य में स्थित है?
सितम्बर 2015 में ओडिशा सरकार ने भद्रक जिले में स्थित व्हीलर द्वीप का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप कर दिया था. यहाँ द्वीप ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इसका प्रयोग भारत अपने प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम के परीक्षण केन्द्र के रूप में करता है। हाल ही में यहाँ पर भारत ने स्वकदेश में निर्मित जमीन से जमीन पर मार करने वाली परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की अन्तमर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया है|

10. संघ लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
राष्ट्रपति ने संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो डेविड आर. सिम्लिह को 4 जनवरी 2017 से अगले आदेश तक या सदस्य के रूप में उनके कार्यकाल 21 जनवरी 2018 जो भी पहले हो तक संघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

 

Current Affairs  : 2 Jan 2017

1. हाल ही में किस भारतवंशी-ब्रिटिश प्रोफेसर को “क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय नाइटहुड” की उपाधि से सम्मानित किया गया है?
भारतवंशी-ब्रिटिश प्रोफेसर शंकर बालासुब्रमनियन को “क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय नाइटहुड” की उपाधि से सम्मानित किया गया है| शंकर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में केमिस्ट्री के प्रोफेसर डीएनए एक्सपर्ट हैं।

2. हाल ही में महालेखा नियंत्रक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अर्चना निगम को वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले व्यय विभाग में महालेखा नियंत्रक के रूप में नियुक्त किया गया है। वे केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैंं। इससे पहले, वह प्रधान महालेखा नियंत्रक थी। वह जीएसटी के लिये लेखा मसौदा बनाने के महत्वपूर्ण काम में शामिल थी।

3. हाल ही में पाकिस्तान के नए चीफ जस्टिस के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पाकिस्तान के नए चीफ जस्टिस के रूप में मिया साकिब निसार को नियुक्त किया गया है| इनको अनवर जाहिर जमाली के स्थान पर नियुक्त किया गया है|

4. वर्ल्ड वन टावर इमारत कहाँ पर स्थित है?
दुनिया की सबसे ऊंची रिहायशी इमारत वर्ल्ड वन टावर मुंबई में स्थित है। 17 एकड़ में फैली और आधा किमी की ऊंचाई वाली इस बिल्डिंग में 117 मंजिल होंगी। इसके अपार्टमेंट के डिज़ाइन को जिओर्जिओ अरमानी ने तैयार किया है।

5. फीफा अंडर-2017 फुटबॉल विश्वकप किस देश में आयोजित किया जायेगा?
फीफा अंडर-2017 फुटबॉल विश्वकप भारत में आयोजित किया जायेगा| भारत देश में पहली बार फुटबॉल विश्वकप का आयोजन किया जा रहा है|

6. एंडी मरे का संबंध किस खेल से है?
एंडी मरे का संबंध टेनिस से है, उन्होंने विंबलडन और ओलिंपिक खिताब जीतकर टेनिस रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है| हाल ही में उन्हें नाइटहुड सम्मान से सम्मानित किया गया है|

7. भारत का पहला ब्लड बैंक कहा पर स्थित है?
भारत का पहला ब्लड बैंक कोलकाता में है, इसकी स्थापना वर्ष 1935 में डॉ. उप्रेन्द्र ब्रह्मचारी और एडवर्ड जेनर ने मिलकर की थी|

8. हाल ही में किस भारतीय अभिनेत्री को “गोल्डन ग्लोब अवार्ड” के प्रस्तुतकर्ता रूप में चुना गया है?
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को “गोल्डन ग्लोब अवार्ड” के प्रस्तुतकर्ता रूप में चुना गया है| प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर व एमी अवार्ड में भी अपनी भागीदारी दी थी| प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको में अभिनय किया है|

9. हाल ही में किस भारतीय टेनिस खिलाडी ने संन्यास की घोषणा की है?
भारत के प्रमुख खिलाड़ी सोमदेव देबबर्मन ने पेशेवर टेनिस से संन्या3स लेने की घोषणा की है। सोमदेव 2009 में चेन्न्ई ओपन और 2012 में दक्षिण अफ्रीका ओपन के फाइनल तक भी पहुंचे थे। सोमदेव ने 14 बार डेविस कप में हिस्साल लिया और 2010 में भारत को विश्वा ग्रुप में पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी।

10. वर्तमान में कितने राज्यों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की जा चुकी है?
हाल ही मेंजम्मू कश्मीनर सरकार ने मौजूदा रबी मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत गेंहू और धान सहित एक दर्जन फसलों को बीमा हो सकेगा। जम्मूं कश्मीीर को मिलाकर अब तक जिन राज्योंू और केन्द्रत शासित प्रदेशों ने पिछले वर्ष शुरू हुई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करने का फैसला किया है, उनकी संख्यार 27 तक पहुंच गई है।

11. सशस्त्र बल झंडा दिवस कब मनाया जाता है?
सशस्त्र बल झंडा दिवस प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर को मनाया जाता है| सशस्त्र बल झंडा दिवस बहादुर सैनिकों, एयरमैन और भारत के नाविकों के बलिदान के सम्मान में मनाया जाता है|

12. पुस्तक ‘राजस्थान की रजत बूंदे’ के लेखक कौन है?
पुस्तक ‘राजस्थान की रजत बूंदे’ के अनुपम मिश्र है| अनुपम मिश्र प्रसिद्ध पर्यावरणविद, जल संरक्षण कार्यकर्ता और गांधीवादी थे| इन्हें इंदिरा गाँधी पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| अनुपम मिश्र गाँधी शांति पप्रतिष्ठान के ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय गाँधी स्मारक निधि के उपाध्यक्ष थे| हाल ही में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संसथान में उनका निधन हो गया है|

13. इम्तियाज अहमद का संबंध किस खेल है?
इम्तियाज अहमद का संबंध क्रिकेट से है| इम्तियाज अहमद पाकिस्तान की पहली टेस्ट टीम के सदस्य रह चुके है| उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर 41 मैच खेले है। अहमद ने 2079 टेस्ट रन बनाए, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ लाहौर में 1955 में खेली गई 209 रन की पारी भी शामिल है।

14. बॉटम ट्रॉलिंग की प्रथा क्या है ? इसका भारत श्री लंका संबंधो पर असर बताइए?
बॉटम ट्रॉलिंग समुद्र से मछलियाँ पकड़ने का एक औद्योगिक तरीका है| इस में मछली पकड़ने का जाल भारी वजन के साथ समुद्र के पेंदे में घसीटा जाता है| इस जाल में न सिर्फ मछलियाँ बल्कि अन्य समुद्री जीव जंतु तथा लाखो सदियों से सुरक्षित मूंगे भी फस जाते हैं| इन कारणों से बॉटम ट्रॉलिंग की प्रथा को सामुद्रिक पर्यावरण तथा पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बहुत ही नुकसान पहुचने वाला माना जाता है| बहुत से देशों में इस पर प्रतिबन्ध है, भारत और श्रीलंका के बीच लम्बे समय से चली आ रही मछुआरों की समस्या में अंतर्राष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन एक कारण है, लेकिन बॉटम ट्रॉलिंग की प्रथा भी एक मुख्या कारण है|

15. नए साल का सूर्य सबसे पहले कहाँ उगता है?
2012 में अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा में किये गए परिवर्तन के पश्चात, नए साल का सूर्य सबसे पहले सामोआ, टोंगा और किरीबाती सहित प्रशांत क्षेत्र में उगता है. इसके पश्चात ऑकलैंड और न्यू जीलैंड में नव वर्ष के पहले दिन का सवेरा होता है|

 

 

 Current Affairs  : 1 Jan 2017

1. भारत में डिजिटल जाँच और प्रशिक्षण के लिए पहला केंद्र किस राज्य में स्थापित किया गया है? डिजिटल जाँच और प्रशिक्षण के लिए पहला केंद्र हरियाणा में स्थ...

........ currentaffairs.gktoday.in/hindi-current-affairs/%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%82%E0%A4%9F-%E0%A4%85%E0%A4%AB%E0%A5%87%E0%A4%AF%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A5%8D-5 © GKToday
1. भारत में डिजिटल जाँच और प्रशिक्षण के लिए पहला केंद्र किस राज्य में स्थापित किया गया है?
डिजिटल जाँच और प्रशिक्षण के लिए पहला केंद्र हरियाणा में स्थापित किया गया है| यह केंद्र साइबर पुलिस को बढ़ाने और सामाजिक सामग्री की निगरानी करने के लिए गुडगाँव में राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान (एनटीआरओ) के सहयोग से हरियाणा में स्थापित किया गया है| इसमें केंद्र से चयनित पुलिस अधिकारियों को अल्पकालिक और दीर्धकालिक प्रशिक्षण दिया जायेगा

2. हाल ही में डिजिटल भुगतान को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किस मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की गई है?
डिजिटल भुगतान को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा “BHIM” मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की गई है| यह एप्लीकेशन एक आधार आधारित मोबाइल एप्लिकेशन है। इस एप्लिकेशन का नाम डॉ. बी. आर अम्बेडकर के नाम पर रखा गया है|

3. हाल ही में विश्व भोजपुरी सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?
विश्व भोजपुरी सम्मेलन उत्तरप्रदेश के वाराणसी शहर में आयोजित किया जा रहा है| यह सम्मेलन संस्कृति, धर्म, भाषा और अन्य मुद्दों पर आधारित है| इस सम्मेलन में “भोजपुरी रत्न” पुरस्कार और “विश्व भोजपुरी कर्मयोगी” पुरस्कार से लोगों को सम्मानित किया जायेगा|

4. बारबरा टारबक किस देश की प्रसिद्ध अभिनेत्री थी?
बारबरा टारबक संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रसिद्ध अभिनेत्री थी| इन्हें “लेडी जेन जैक” जनरल अस्पताल में की भूमिका के लिया जाना है| हाल ही में लॉस एंजिल्स इनका निधन हो गया है|
5. बेईपानजियांग पुल किस देश में स्थित है?

बेईपानजियांग पुल चीन में स्थित है| यह दुनिया का सबसे ऊँचा पुल है, इस पुल की ऊँचाई 565 मीटर (1,854 फुट) है, और यह पुल पहाड़ी प्रांतों यून्नान और गीझू को जोड़ता है| 1,341 मीटर लंबाई वाले इस पुल की लागत एक अरब युआन (14 करोड़ 40 लाख अमेरिकी डॉलर) से भी ज़्यादा रही है|
6. हाल ही में” स्क्रॉल ऑफ़ ऑनर” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

“स्क्रॉल ऑफ़ ऑनर” पुरस्कार से राजस्थान राज्य के अजमेर जिले के कलेक्टर गौरव गोयल को सम्म्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार “कैशलेस ट्रांजेक्शन” को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है|
7. पुस्तक “मुर्ख बारो, सामाजिक ने” के लेखक कौन है?

पुस्तक “मुर्ख बारो, सामाजिक ने” के लेखक बांग्ला कवि शंख घोष है| हाल ही में इन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| पिछले दो दशकों में पहली बार यह पुरस्कार बांग्ला लेखक को दिया दिया है|
8. हाल ही में किस गीतकार को “साहित्य नोबल पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है?

गीतकार बॉब डिलन को “साहित्य नोबल पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है| इतिहास में पहली बार किसी गीतकार को साहित्य का नोबल से सम्मनित किया गया है| अमेरिका के बॉब डिलन ने अपने कैरियर में 70 से ज्यादा अलबम निकले, तथा 653 गाने गाए और लिखे|

9. पुस्तक “हिट रिफ्रेश” के लेखक कौन है?
हिट रिफ्रेश” के लेखक सत्य नडेला है| सत्य नडेला वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ है| नडेला की यह पुस्तक अपनी निजी जीवनी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुभवों पर आधारित है|
10. हाल ही में वायु सेना अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
वायुसेना अध्यक्ष के रूप में एयर चीफ मार्शल वीरेंद्र धनोआ को नियुक्त किया गया है| वीरेंद्र धनोआ जून, 1978 में भारतीय वायु सेना में शामिल हुये थे। वे विभिन्नत स्कहवार्डन और भारतीय वायु सेना मुख्यानलय के खुफिया निदेशालय में कार्य कर चुके हैं।

11. हाल ही में किस अध्यादेश को मंजूरी दी है?
राष्ट्रापति प्रणब मुखर्जी ने मुद्रा की देनदारी की समाप्ति संबंधी स्पेकसिफाइड बैंक नोट्स अध्यानदेश 2016 को मंजूरी दी है। इस अध्याददेश के तहत अगले वर्ष 31 मार्च के बाद एक हजार और पांच सौ रूपए के नोट रखने को अपराध माना गया है, जिस पर दस हजार रूपए या संबंधित नकदी की पांच गुणा राशि में से जो भी ज्याादा होगी, वो जुर्माने के तौर पर वसूल की जाएगी।

12. दोहरे कराधन से बचने के समझौते डी टी ए ए में संशोघन के करने के लिए किन दो देशो ने हस्ताक्षर किये है?
भारत और सिंगापुर ने दोहरे कराधन से बचने के समझौते डी टी ए ए में संशोधन के लिए तीसरे मसौदे पर हस्ताुक्षर किए है। यह इसलिए महत्वएपूर्ण है, क्योंनकि इससे सरकार के कालेधन को खत्मा करने के प्रयासों में मदद मिलेगी। उन्हों ने कहा कि इससे पहले भारत ने मॉरीशस और साइप्रस के साथ डी टी ए ए में संशोधन किया है।

13. वर्तमान में भारत में कितने राज्यों में भारतीय जनता पार्टी का शासन है ?
हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बना ली है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के 43 में से 33 विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य में भाजपा सत्ता में आई है। 60 सदस्यों वाली विधानसभा में अब पेमा खांडू सरकार को दो निर्दलियों सहित 47 विधायकों का समर्थन प्राप्त हो गया है। इसी के साथ अरुणाचल प्रदेश दसवां भाजपा शासित राज्य और भाजपा के गठबंधन वाली सरकार का 14वां प्रदेश बन गया है।

14. एंटोनियो गुतेरस, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव का पदभार संभाला है, किस देश के निवासी हैं?

नए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस पुर्तगाल के निवासी हैं. वे 1995 से 2002 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री रहे , तथा 2005 से 2015 तक संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी मामलों के उच्चायुक्त रहे. उनका संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पद पर चयन अक्टूबर २०१५ में किया गया था।

15. कमर्शियल पेपर किसे कहते हैं?
बड़ी कंपनियां अल्पकालिक वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने मौजूदा निवेशकों को जो प्रतिभूति जारी करती हैं, उसे कमर्शियल पेपर कहते हैं। इसमें किसी नियामक एजेंसी की गारंटी नहीं होती है। लिहाजा इसे बाजार में बगैर गारंटी वाले वित्तीय निवेश प्रपत्रों के तौर पर जाना जाता है। भारत सरकार ने वर्ष 1990 में इसकी इजाजत कॉरपोरेट घरानों को तब दी थी जब वे भारी कर्ज में डूबे हुए थे और उनके पास वेतन जैसी मूलभूत बातों के लिए भी फंड नहीं था। इसे सात दिनों से लेकर एक वर्ष तक के लिए जारी किया जाता है। प्राइमरी डीलर्स और देश के तमाम वित्तीय संस्थान समय समय पर इसे जारी करते हैं और निवेशकों में इसको लेकर काफी उत्साह भी रहता है।

No comments: