Friday 8 September 2017

क्या आप जानते हैं ये चौंकाने वाले मजेदार तथ्य

हमारा लक्ष्य   है उनलोगो  की मदत  करना जो , सरकारी नौकरी पाने के लिए 

बिना रुके प्रयास कर रहे है 

सब पढ़ो , आगे बढ़ो


1. दो केलों में 90 मिनट तक कड़े व्यायाम करने के लिए ऊर्जा होती है। केले को खुशी देने वाला फल भी कहा जाता है।
2. जो लोग जल्दी शरमा जाते हैं वे अधिक दयालु और विश्वसनीय होते हैं।
3. आप जिनसे प्यार करते हैं उनके बगल में सोने से न केवल अवसाद में कमी आती है बल्कि आपकी उम्र भी बढती है। आपको नींद जल्दी आती है और आप गहरी नींद में सोते हैं।
4. हमारे दिमाग में अच्छी यादों से ज्यादा बुरी यादों को याद रखने की क्षमता होती है।
5. बाएं हाथ से काम करने वाले लोग दांए हाथ से काम करने वाले लोगों की तुलना में कम्प्यूटर गेम्स और खेलों में ज्यादा तेजी से काम करते हैं।
6. सिर्फ एक घंटे तक भी अगर हेडफोन का इस्तेमाल कर लिया जाए तो आपके कानों में बैक्टीरिया 700 गुना ज्यादा बढ जाते हैं।
7. अगर आप मदद के लिए पुकार रहे हैं तो कुछ लोगों को खासतौर पर चुनिए जैसे आप जिन्होंने लाल शर्ट पहनी है। इससे उन लोगों को जिम्मेदारी का एहसास होगा और आपको मदद मिलने की संभावना बढ जाएगी।
8.  आपकी लंबाई साधारण तौर पर आपके पिता पर जाती है जबकि दिमागी क्षमता, भावनात्मक मजबूती और शरीर की बनावट मम्मी पर।
9. काम करते समय खुद से बातचीत करने से ध्यान भटकना कम होता है।
10. 30 से 35 मिनट की पढ़ाई के बाद 10 मिनट का ब्रेक लेने से पढ़ा हुआ याद रखने का सबसे कारगर तरीका है।

11. जो लोग बाएं तरफ करवट लेकर सोते हैं उन्हें डरावने सपने देखने की संभावना, दाएं तरह करवट लेकर सोने वालों की तुलना में ज्यादा होती है।
12. गहरी आंखों वाले लोग खेलने में ज्यादा अच्छे होते हैं और हल्के रंग की आंखों वाले लोग योजना बनाने में कारगर होते हैं।
13. कम नींद से दिमाग की चीजों को गलत रूप में याद रखने की संभावना बढ़ जाती है।

14. मच्छर काटने पर होने वाली खुजली की इच्छा से बचने के लिए काटी गई जगह पर एक गर्म चम्मच रख लीजिए इससे प्रोटीन जिससे खुजली होती है, का असर खत्म हो जाएगा।

15. 64 प्रतिशत अमेरिकीयों 'सेंस ऑफ ह्यूमर' को संबंधों की सफलता में सबसे खास गुण समझते हैं।
16. दुनिया की सबसे लंबी गुफा विएतनाम में है। यह इतनी लंबी है कि इसमें एक नदी जंगल और वातावरण हैं। 
17. अगर एक कमरे में 20 लोग हैं तो 50 प्रतिशत संभावना है कि किन्हीं दो की जन्म तारीख समान होगी।
18. अगर आप बात करते समय हाथों का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो आप अधिक प्रतिभाशाली और आत्मविश्वासी हैं।
19. रुपए छुने से दर्द कम हो सकता है और सामाजिक तौर पर अकेलेपन में भी कमी आती हैं। 
20. आपके शरीर को नींद की जरूरत होती है। लगातार 2 हफ्ते तक जागने से आपकी जान जा सकती है।

No comments: