Thursday 23 November 2017

Current Affairs 07Nov-11Nov 2017

Current Affairs 07-Nov-2017 to 11-Nov-2017 



Current Affairs : Nov 07-2017

1. हाल ही में पर्यावरण सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पर्यावरण सचिव के रूप में सी.के. मिश्रा को नियुक्त किया गया है| मिश्रा बिहार कैडर के 1983 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी है| वर्तमान में मिश्रा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में सचिव पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में खाघ सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
खाघ सचिव के रूप में रविकांत को नियुक्त किया गया है| रविकांत 1984 बैच के बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी है| वर्तमान में रविकांत मिनिस्ट्री ऑफ़ शिपिंग में सचिव पद पर कार्यरत है|
3. रंजीत कुमार कौन है?
रंजीत कुमार भारत दूसरे सर्वोच्च कानूनी अधिकारी सॉलिसिटर जरनल है| रंजीत कुमार को संवैधानिक और टैक्स से जुड़े मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है| रंजीत गैंगस्टर सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामलों में गुजरात सरकार के वकील रहे थे| इन्होनें कई अहम मामलों में एमाइकस क्यूरे (न्याय मित्र) की भूमिका भी निभा चुके है| हाल ही में इन्होनें सॉलिसिटर जरनल से पद इस्तीफा दे दिया है|
4. “इंद्र-2017” क्या है?
“इंद्र-2017” भारत और रूस की सेनाओं के तीनों अंगो के बीच हाल ही में आयोजित किया गया पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास है| पिछले नौ इंद्र अभ्यासों के दौरान दोनों देशों के बीच बारी-बारी से सेना का एक ही अंग भाग लिया करता था, लेकिन इस वर्ष इस अभ्यास में सभी तीनों सशस्त्र सेनाओं थलसेना, नौसेना और वायुसेना को सम्मिलित किया गया है| इस अभ्यास के लिए भारतीय सैन्य दल का नेतृत्व टास्क फ़ोर्स कमांडर मेजर जनरल एन डी प्रसाद कर रहे है|
5. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद क्या है?
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद समूचे विश्व में मानवाधिकारों की रक्षा और संवर्धन से जुड़े मामलों का निराकरण करने वाली सर्वोच्च संस्था है| इसकी स्थापना यूएन महासभा द्वारा 2006 में की गई थी| इसमें 47 सदस्य है| इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है|
6. हाल ही में मैन बुकर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
मैन बुकर पुरस्कार से अमेरिकी लेखक जॉर्ज सॉन्डर्स को सम्मानित किया गया है| सॉन्डर्स को यह पुरस्कार ‘लिंकन इन बार्दो’ उपन्यास के लिए दिया गया है| सॉन्डर्स पॉल बिटी के बाद मैन बुकर पुरस्कार जीतने वाले दूसरे अमेरिकी लेखक है| सॉन्डर्स की इस पुस्तक में अब्राहम लिंकन के 11 साल के बेटे विली की मौत का वर्णन किया गया है|
7. हाल ही में डेनमार्क ओपन का खिताब किसने जीता है?
डेनमार्क ओपन का खिताब भारत के किदांबी श्रीकांत ने जीता है| श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन के फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया के ली ह्यून इल को 21-10, 21-5 से हारकर यह ख़िताब जीता है। यह श्रीकांत का इस साल का तीसरा सुपर सीरीज खिताब है। वे इस साल सबसे ज्यादा सुपर सीरीज ख़िताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। श्रीकांत ने इससे पहले इंडोनेशिया ओपन और ऑस्ट्रेलिया ओपन के खिताब जीते थे जबकि सिंगापुर ओपन में वे उपविजेता रहे थे।
8. हाल ही में एशिया हॉकी कप का ख़िताब किसने जीता है?
एशिया हॉकी कप का ख़िताब भारत ने जीता है| भारत ने एशिया हॉकी कप के फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 2-1 से हराकर तीसरी बार यह ख़िताब जीता है| भारत ने 10 साल बाद एशिया हॉकी कप जीता है| भारत अब तक सबसे अधिक बार एशिया कप जीतने के मामले में पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने भी यह ख़िताब तीन बार जीता है। चार खिताब के साथ दक्षिण कोरिया नंबर एक पर स्थित है।
9. नाक की पहली प्लास्टिक सर्जरी कब की गई थी?
नाक की पहली प्लास्टिक सर्जरी 23 अक्टूबर 1816 में की गई थी| यह सर्जरी ब्रिटेन में लंदन के मशहूर राइनोप्लास्टिक सर्जन जोसेफ कॉन्सटेंटाइन कार्प्यू ने पहली आधुनिक सर्जरी की थी। यह ऑपरेशन इंग्लैंड के ड्यूक ऑफ यॉर्क अस्पताल में भर्ती एक ब्रिटिश सेना अधिकारी की नाक का किया गया था।
10. गरीबी उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
गरीबी उन्मूलन दिवस प्रतिवर्ष 17 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व समुदाय में गरीबी दूर करने के लिए किये जा रहे प्रयासों के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष गरीबी उन्मूलन दिवस का विषय “Answering teh Call of Octobr 17 to end Poverty : A Path Toward Peaceful and Inclusive Societies” रखा गया है|


Current Affairs : Nov 08-2017


1. हाल ही में डब्ल्यूएचओ के गुडविल एम्बेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
डब्ल्यूएचओ के गुडविल एम्बेसडर के रूप जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे को नियुक्त किया गया है| मुगाबे को गैर-संक्रामक बीमारियों से निपटने में मदद के लिए नियुक्त किया गया है| मुगाबे पहले अफ़्रीकी है, जिन्होंने डब्ल्यूएचओ के प्रमुख का पद संभाला है।
2. हाल ही में कर्नाटक के डीजीपी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
कर्नाटक के डीजीपी के रूप में नीलमणि एस. राजू को नियुक्त किया गया है| नीलमणि 1983 बैच की आईपीएस अधिकारी है| नीलमणि फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, होम गार्ड डिसास्टर रेस्पांस फोर्स के चीफ पद पर अपनी सेवाएँ दे चुकी है नीलमणि कर्नाटक में डीजीपी पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है|
3. हाल ही में विश्व का पहला तैरता पवन बिजली खेत कहाँ पर शुरू किया गया है?
विश्व का पहला तैरता पवन बिजली खेत स्कॉटलैंड में शुरू किया गया है| इस विंड फार्म में उपयोग किए जाने वाले टर्बाइनों को नॉर्वे से स्टैटोइल नामक नॉर्वेजियन बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा बनाया गया है| खेत में पांच 6 MW टर्बाइन है| यह अस्थायी पवन खेत प्रतिवर्ष 135 जीडब्ल्यूएच बिजली पैदा करेगा|
4. रॉय डॉट्रिस कौन थे?
रॉय डॉट्रिस ब्रिटिश अभिनेता थे| रॉय को ऑस्कर जीतने वाली फिल्म में इनकी लियोपोल्ड मोजार्ट की भूमिका तथा विभिन्न थियटर और टीवी रोल के लिए जाना जाता है| इन्हें टोनी पुरस्कार, ड्रामा डेस्क पुरस्कार, ब्रिटिश अकादमी टेलीविजन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| एक ऑडियो बुक में एक एकल अभिनेता द्वारा आवाज दिए गए सबसे अधिक पात्रों के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इनका नाम दर्ज है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. रिचर्ड विलबर कौन थे?
रिचर्ड विलबर प्रसिद्ध कवि थे| इनकी पहली पुस्तक “द ब्यूटीफुल चंगेस एंड अदर पोएम्स, 1947 में लांच की गई थी| इन्हें अपने अनुवादों के लिए भी जाना जाता है| इन्हें नेशनल बुक पुरस्कार तथा दो बार पुत्लिजर पुरस्कार सहित कई साहित्यिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. “बाइकल” क्या है?
“बाइकल” दुनिया की सबसे गहरी और साफ झील है| इस झील का पानी इतना साफ है, कि इसमें 40 मीटर अंदर तक साफ देखा जा सकता है| यह 600 किलोमीटर लंबी झील है| इसके ऊपर बर्फ जमी हुई रहती है, यह अलग-अलग पैटर्न में दिखाई देती है| यहां पर जमी बर्फ आसानी से 15 टन तक के वाहन का भार उठा सकती है|
7. हाल ही में यूएस ग्रांप्री फॉर्मूला-1 रेस किसने जीती है?
यूएस ग्रांप्री फॉर्मूला-1 रेस ब्रिटेन के लुईस हैमिल्टन ने जीती है| हैमिल्टन ने 308.405 किमी की रेस 1:33:50.991 घंटे में पूरी की है। मर्सडीज के रेसर हैमिल्टन ने पांचवीं बार यह रेस जीती है। इन्होनें इस सीजन में नौवीं और करिअर की 62वीं जीत दर्ज की है|
8. हाल ही में किस खिलाडी ने मकाऊ ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता है?
भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने मकाऊ ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता है| गगनजीत का यह आठवां एशियाई टूर ख़िताब है| इससे पहले गगनजीत 2012 में यह ख़िताब जीत चुके है|
9. हाल ही में किस देश ने ऐतिहासिक युद्ध एल-अलैमिन की 75वीं वर्षगाठ मनाई है?
मिस्र ने ऐतिहासिक युद्ध एल-अलैमिन की 75वीं वर्षगाठ मनाई है| इस अवसर पर उन 35 देशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होनें द्वितीय विश्व युद्ध के इस प्रसिद्ध युद्ध में हिस्सा लिया था| यह भूमध्य सागरीय शहर मिस्र के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेक्जेंड्रिया के करीब 100 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है|
10. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है| भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 में की गई थी| वर्तमान में यह बल लद्दाख के कराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश के जाचेप ला तक 3,488 किलोमीटर लंबी भारतीय सीमा की रक्षा के लिये तैनात है|

Current Affairs : Nov 09-2017
 
1. हाल ही में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में सिंडा आर्डर्नं को नियुक्त किया गया है| सिंडा न्यूजीलैंड की अब तक की सबसे कम आयु की प्रधानमंत्री है| न्यूजीलैंड की अनुपातिक मतदान प्रणाली के तहत बड़े दलों के शासन करने के लिए आमतौर पर गठबंधन का निर्माण करना जरुरी होता है|
2. हाल ही में डीजल जनरेटर को किस शहर में प्रतिबंधित किया गया है?
डीजल जनरेटर को दिल्ली में प्रतिबंधित किया गया है| डीजल जनरेटर पर यह प्रतिबंध बढ़ते प्रदूषण के कारण लगाया है| डीजल जनरेटर से निकला धुआ ‘रेड जोन’ में पहुँच कर प्रदूषण फैलाता है|
3. राम मुखर्जी कौन थे?
राम मुखर्जी बंगाली और हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक, लेखक, प्रोड्यूसर थे| इन्होनें 1996 में रानी मुखर्जी की पहली बंगाली फिल्म ‘बियेर फूल’ डायरेक्ट की थी। रानी मुखर्जी की डेब्यू हिंदी फ़िल्म ‘राजा की आएगी बारात’ को भी इन्होनें ही प्रोड्यूस किया था। हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. विलियम जेम्स जोसेफ लोम्बार्डी कौन थे?
विलियम जेम्स जोसेफ लोम्बार्डी एक अमेरिकी शतरंज ग्रैंडमास्टर, लेखक, शिक्षक और कैथोलिक पुजारी थे| यह एकमात्र विश्व जूनियर चैम्पियन थे, जो एक पूर्ण स्कोर के साथ जीते थे| 1950 के दशक के दौरान विलियम अग्रणी अमेरिकी शतरंज खिलाडी थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में अमेरिकन बाजार फिलेंनथ्रोपी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
अमेरिकन बाजार फिलेंनथ्रोपी पुरस्कार से प्रसिद्ध भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी अजय राजू को सम्मानित किया गया है| राजू को यह पुरस्कार जर्मिनेशन प्रोजेक्ट (अंकुरण परियोजना) के जरिये फिलोडेल्फिया के लोगों में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए दिया गया है|
6. हाल ही में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से लॉर्ड स्वराज पॉल को सम्मानित किया गया है| पॉल को यह पुरस्कार विनिर्माण उद्योग, शिक्षा और लोकोपकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है| वर्तमान में पॉल कपारो ग्रुप जो कि ब्रिटेन की इस्पात उत्पादों की अग्रणी उत्पादक कंपनी के अध्यक्ष है| पॉल के द्वारा वर्तमान में उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, भारत और मध्य पूर्व में 7,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलता है|
7. क्रिस्टियानो रोनाल्डो का संबंध किस खेल से है?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का संबंध फुटबॉल से है| हाल ही में रोनाल्डो को 2017 के फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के रूप में चुना गया है| रोनाल्डो को पांचवी बार इस ख़िताब से सम्मानित किया गया है| पिछले वर्ष भी रोनाल्डो को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के रूप में चुना गया था| रोनाल्डो ने ला लीगा और चैम्पियंस ट्रॉफी में अपनी टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी|
8. अमेरिका ने ग्रेनाडा पर हमला कब किया था?
अमेरिका ने ग्रेनाडा पर हमला 25 अक्टूबर 1983 में किया था| अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई कर कैरिबिआई द्वीप ग्रेनाडा के दो एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया था। यह कार्रवाई तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के आदेश पर क्यूबा द्वारा प्रशिक्षित सैनिकों के खूनी संघर्ष में तख्तापलट के बाद की गई थी। विद्रोही सैनिकों ने बगावत कर ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री मोरिस बिशप और उनके 13 सहयोगियों की हत्या कर दी थी। इस कार्रवाई को लेकर अमेरिका का तर्क था कि उसने ग्रेनाडा के पड़ोसी जमैका और बारबाडोस की अपील पर सैन्य कार्रवाई की थी, जिन्हें डर था कि ग्रेनाडा के विद्रोह से क्षेत्र की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है।
9. थिन्गवेल्लिर नेशनल पार्क कहाँ पर स्थित है?
थिन्गवेल्लिर नेशनल पार्क आइसलैंड के सिलरा क्षेत्र में स्थित है| यही वह जगह है जहां समुद्र तल में उत्तर अमेरिकी और यूरोपीयन टेक्टॉनिक प्लेट्स आकर मिलती हैं। इसका पानी इतना साफ है कि 100 मीटर दूर तक देखा जा सकता हैं। समुद्र तल में हजारों वर्ष पहले भूगर्भीय हलचल के कारण इन चट्‌टानों का निर्माण हुआ था। डाइविंग के लिए यह दुनिया की सबसे मशहूर जगहों में से एक है।
10. विश्व सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व सांख्यिकी दिवस प्रतिवर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाता है| सांख्यिकी एक गणितीय विज्ञान है, जिसमें किसी वस्तु/अवयव/तंत्र/समुदाय से संबंधित आकड़ों का संग्रह, विश्लेषण, व्याख्या या स्पष्टीकरण और प्रस्तुति की जाती है|


Current Affairs : Nov 10-2017
 
1. हाल ही में कंबोडिया गणराज्य के लिए भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
कंबोडिया गणराज्य के लिए भारत के राजदूत के रूप में मणिका जैन को नियुक्त किया गया है| मणिका 1993 बैच की आईएफएस अधिकारी है| वर्तमान में मणिका मेलबर्न में भारत की कॉनस्ल जनरल पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में सीबीआई के विशेष निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
सीबीआई के विशेष निदेशक के रूप में राकेश अस्थाना को नियुक्त किया गया है| राकेश गुजरात कैडर के 1984 बैच के अधिकारी है| वर्तमान में राकेश ख़ुफ़िया ब्यूरो में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत है|
3. डेनिएल डारियुक्स कौन थी?
डेनिएल डारियुक्स फ़्रांसिसी फिल्म अभिनेत्री थी| इनकी पहली फिल्म “ले बाल” थी, तब ये केवल 14 वर्ष की थी| इन्होनें अपने फ़िल्मी कैरियर में 140 से अधिक फिल्मों और टेलीविजन नाटकों में अभिनय था और अभी भी 99 वर्ष की आयु में काम कर रही थी| हाल ही इनका निधन हो गया है|
4. गिरिजा देवी कौन थी?
गिरिजा देवी प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका थी| ठुमरी गायन का वह प्रकार है जो शास्त्रीय और उप शास्त्रीय दोनों रूप में गाया जाता है। इन्हें ठुमरी के छहों प्रकारों में महारत हासिल थी। इन्होनें फिल्म ‘याद रहे’ में भी अभिनय किय था| इन्हें पद्म भूषण, पद्मश्री तथा पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. “क्रोनोस” क्या है?
“क्रोनोस” खगोलविदों द्वारा खोजा गया सूर्य की तरह दिखने वाला एक तारा है| जो वर्तमान में 350 प्रकाश वर्ष दूर है| यह 15 पृथ्वी के चट्टानी समतुल्य खपत करता है| इसे ग्रह-खाने वाला तारा भी बोल सकते है| इस तारें को HD 240430 वैज्ञानिक नाम दिया गया है|
6. हाल ही में अमेरिका के यंग साइंटिस्ट चैलेंज पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
अमेरिका के यंग साइंटिस्ट चैलेंज पुरस्कार से भारतीय मूल की छात्रा गीतांजली राव को सम्मानित किया गया है| गीतांजली को यह पुरस्कार अमेरिका के मिशिगन प्रांत के फ्लिंट शहर में हुए जल प्रदूषण से प्रेरित है| इस चैलेंज में अमेरिका से पांचवी से आठवीं कक्षा तक पढने वाले छात्र-छात्राएं हिस्सा लेते है|
7. हाल ही में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भारतीय अभिनेत्री शर्मीला टैगोर को सम्मानित किया गया है| शर्मीला टैगोर को यह सम्मान सिनेमा में उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है|
8. मेसा वर्डे नेशनल पार्क कहाँ पर स्थित है?
मेसा वर्डे नेशनल पार्क अमेरिका के कोलेराडो में स्थित है| यह जगह विश्व धरोहर भी है, क्योंकि यहां ईसा पूर्व की सभ्यता दिखाई देती है। यहाँ पर सभी घर चट्‌टानों को काटकर इस तरह बनाए गए थे कि अगर बारिश या तूफान भी आए तो घरों के अंदर पानी नहीं जा सकता था। इन्हीं घरों में चट्‌टान काटकर कुएं भी बनाए गए थे, जो ऊपरी चट्‌टान से बहकर आने वाले पानी से ही भर जाते थे।
9. इजरायल और जॉर्डन के बीच शांति समझौता कब हुआ था?
इजरायल और जॉर्डन के बीच शांति समझौता 26 अक्टूबर 1994 में हुआ था| दोनों देशों के बीच 46 साल से युद्ध चल रहा था। इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री यिज्जाक रेबिन और जॉर्डन के सुल्तान हुसैन ने इसरायल-जॉर्डन सीमा पर स्थित वादी अराबा के रेगिस्तान में समझौते पर दस्तखत किए थे। इस समझौते को विश्वभर के टीवी चैनलों पर प्रसारण किया गया था| इस समझौते के साथ जॉर्डन, मिस्र के बाद इजरायल के साथ रिश्ते सुधारने वाला दूसरा अरब मुल्क बन गया था।
10. विश्व पोलियो दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व पोलियो दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पोलियो जैसी बीमारी के विषय में लोगों में जागरूकता फैलाना है| पोलियो एक संक्रामक बीमारी है, जो पूरे शरीर को प्रभावित करती है| इस बीमारी का शिकार अधिकांशत: बच्चे होते है| पोलियो को ‘पोलियोमाइलटिस” या “शिशु अंगघात” भी कहा जाता है|



Current Affairs : Nov 11-2017
1. हाल ही में स्विट्ज़रलैंड में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
स्विट्ज़रलैंड में भारत के राजदूत के रूप में सिबि जार्ज को नियुक्त किया गया है| जार्ज भारतीय विदेश सेवा के 1993 बैच के अधिकारी है| जार्ज सऊदी अरब में भारतीय दूतावास में उप प्रमुख भी रह चुके है| वर्तमान में जार्ज विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में रो-रो फेरी सेवा किस राज्य में शुरू की गई है?
रो-रो फेरी सेवा गुजरात में शुरू की गई है| इस योजना के जरिए भावनगर से भरूच की दूरी 310 किलोमीटर से घटकर सिर्फ 31 किलोमीटर रह जायेगी| इस योजना में शिप को इस तरह से तैयार किया गया है, जिनमें कारों, ट्रकों, ट्रेलर्स और अन्य भारी वस्तुओं को लादा जा सकता है, साथ ही लोग भी इसमें सफ़र कर सकते है| इस सेवा के शुरू होने से पहले भावनगर से भरूच तक सडक मार्ग से 8-9 घंटे लगते थे, लेकिन समुद्र से महज एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा| समुद्र में लंबे सफर पर जाने वाले जहाजों के लिए रो-रो टर्म का प्रयोग किया जाता है|
3. हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय बाल विकास फिल्म महोत्सव की मेजबानी किस शहर को सौपीं गई है?
अन्तर्राष्ट्रीय बाल विकास फिल्म महोत्सव की मेजबानी हैदराबाद को सौपीं गई है| भारतीय बाल फिल्म सोसायटी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय है| इस महोत्सव को ‘द गोल्डन एलीफैंट’ के नाम से भी जाना जाता है|
4. दिनेश्वर शर्मा कौन है?
दिनेश्वर शर्मा भारतीय पुलिस सेवा के 1979 बैच के अवकाश प्राप्त अधिकारी है| दिनेश्वर मध्य गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है| इन्होनें आतंकी संगठनों आईएस, अलकायदा और इंडियन मुजाहिदीन से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| हाल ही में दिनेश्वर शर्मा को जम्मू-कश्मीर मुद्दों पर समाज के सभी वर्गों से बातचीत के लिए मध्यस्थ के रूप में नियुक्त किया गया है|
5. अमल दत्ता कौन थे?
अमल दत्ता दिग्गज मार्क्सवादी नेता ज्योति बसु के भतीजे एवं सीपीआई-एम् पार्टी की और से लोकसभा के पूर्व सदस्य थे| इन्होनें 14 वर्ष तक संसद के निचले सदन (लोकसभा) में डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था| हाल ही इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में वुमन क्रिएटिविटी इन रूरल लाइफ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
वुमन क्रिएटिविटी इन रूरल लाइफ पुरस्कार से बिहार की छोटी कुमारी सिंह को सम्मानित किया गया है| छोटी कुमारी को यह सम्मान ग्रामीण परिवेश में महिलाओं द्वारा किये जाने वाले रचनात्मक कार्यों हेतु दिया गया है|
7. हाल ही में विश्व खाघ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
विश्व खाघ पुरस्कार से डॉ. अविनवुमी आयोडेजी को सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार इनके द्वारा कृषि क्षेत्र में किये गए कल्याणकारी कार्यों के लिए दिया गया है| आयोडेजी नाइजीरिया के पूर्व कृषि मंत्री और विकास मंत्री भी रह चुके है|
8. मानव ठक्कर का संबंध किस खेल से है?
मानव ठक्कर का संबंध टेबल टेनिस से है| हाल ही में मानव ठक्कर आईटीटीएफ विश्व जूनियर सर्किट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पाने वाले पहले भारतीय बन गए है| इन्हें यह स्थान सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में एक टूर्नामेंट के बाद हासिल हुआ है| इससे पहले मानव ठक्कर रैंकिंग में 5वें स्थान पर थे|
9. विश्व विकास सूचना दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व विकास सूचना दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस विकास की समस्याओं और उन्हें हल करने के लिए अंतराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने और विश्व जनमत का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| विश्व विकास सूचना दिवस पहली बार 24 अक्टूबर 1973 में मनाया गया था|
10. निरस्त्रीकरण सप्ताह कब मनाया जाता है?
निरस्त्रीकरण सप्ताह प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक मनाया जाता है| निरस्त्रीकरण सप्ताह 1978 में स्थापित किया गया था| निरस्त्रीकरण सप्ताह का आयोजन हथियारों के खतरों और जनता की जागरूकता बढ़ाने पर केन्द्रित है| इस निरस्त्रीकरण सप्ताह के महत्व की वैश्विक समझ बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया जाता है|

No comments: