Current Affairs 06-Dec-2017 to 11-Dec-2017

Current Affairs 06-Dec-2017 to 11-Dec-2017


***Current Affairs 06 Dec 2017***

1. हाल ही में यूएनएड्स के विशेष दूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
यूएनएड्स के विशेष दूत के रूप में भारतीय मूल की एड्स रिसर्चर प्रो. कुरैशा अब्दुल करीम को नियुक्त किया गया है| प्रो. कुरैशा दुनिया की उन चंद एड्स रिसर्चर्स में हैं जिन्होंने युवाओं खासकर महिलाओं में एचआईवी संक्रमण के कारण खोजने में अहम भूमिका निभाई है।
2. हाल ही में रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में राजीव सिंह ठाकुर को नियुक्त किया गया है| राजीव सिंह ठाकुर 1995 बैच के आईएएस अधिकारी है| वर्तमान में राजीव ठाकुर खाघ-नागरिक आपूर्ति विभाग में सचिव पद पर कार्यरत है|
3. हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड कब्रिस्तान कहाँ पर बनाया जा रहा है?
दुनिया का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड कब्रिस्तान इजरायल में बनाया जा रहा है| इजरायल में कब्र बनाने के लिए जगह की कमी पड़ गई है। इसलिए इजरायल सरकार शहर में एक अत्याधुनिक अंडरग्राउंड कब्रिस्तान बनवा रही है।इसकी गहराई करीब 15 मंजिल ऊंची इमारत जितनी है, तथा लंबाई करीब 1.5 किमी है। इस अंडरग्राउंउ कब्रिस्तान में अभी 22 हजार कब्रे बनाई जा रही हैं। कब्रिस्तान के अंदर आने-जाने के लिए तीन लिफ्ट लगाई जायेंगी। इस अंडरग्राउंड कब्रिस्तान के बन जाने के बाद येरूशलम में 25 साल तक मृतकों को दफनाने की व्यवस्था हो जाएगी।
4. “प्रधानमंत्री जन धन योजना” क्या है?
“प्रधानमंत्री जन धन योजना एक व्यपाक वित्तीय समावेशन योजना है| इस योजना का नारा “मेरा खाता- भाग्य विधाता” है| इस योजना के तहत जारी नवीनतम आकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य में देश के सर्वाधिक 4 करोड़ बैंक खाते खोले गए है| इस योजना का उद्देश्य वित्तीय सेवाओं, बीमा और पेंशन के लिए नागरिकों की पहुंच को सुनिश्चित करना है|
5. ‘अन्तर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन’ क्या है?
‘अन्तर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन’ 121 से अधिक देशों का गठबंधन है, जो कि कर्क व मकर रेखा के बीच स्थित है, ऐसे राष्ट्रों में धूप की उपलब्धता बहुलता में है| हाल ही में ‘अन्तर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन’ का स्थापना समोराह जर्मनी में आयोजित किया गया है|
6. कार्नेलिया सोराबजी कौन थी?
कार्नेलिया सोराबजी भारत से कानून में स्नातक होने वाली तथा ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला थी| हाल ही में 15 नवंबर 2017, को गूगल ने सोराबजी की 151वीं जयंती के अवसर पर डूडल के माध्यम से भारत की पहली महिला वकील को श्रंद्धाजलि दी है|
7. गंगा कुमारी कौन है?
गंगा कुमारी राजस्थान पुलिस में शामिल होने वाली पहली ट्रांसजेंडर है| गंगा 2013 में कांस्टेबलों के लिए पुलिस भर्ती परीक्षा में चुनी गई थी| चिकित्सा जांच के बाद जब पता चला कि गंगा एक ट्रांसजेंडर है, तब गंगा की नियुक्ति रोक दी गई थी|
8. हाल ही में मिस वर्ल्ड का खिताब किसने जीता है?
मिस वर्ल्ड का खिताब मानुषी छिल्लर ने जीता है| मानुषी ने 118 सुंदरियों को पछाड़कर यह ख़िताब जीता है| 17 साल पहले वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब जीता था। भारत की ओर से सबसे पहले 1966 में रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता था।
9. बाल दिवस कब मनाया जाता है?
बाल दिवस प्रतिवर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिवस पर बच्चों के प्रति उनके स्नेह के रूप में मनाया जाता है| यह दिवस बच्चों के अधिकार, देखभाल और शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
10. राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष 11 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस भारत के पहले शिक्षा मंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आजाद की याद में मनाया जाता है| यह दिवस शैक्षणिक संस्थानों को मजबूत करने और शिक्षा की गुणवत्ता को अधिक ऊँचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

***Current Affairs 07 Dec 2017***

 
1. हाल ही में नेवी में पहली बार महिला पायलट के रूप में किसे शामिल किया गया है?
नेवी में पहली बार महिला पायलट के रूप में शुभांगी स्वरूप को शामिल किया गया है| शुभांगी समुद्री टोही टीम में पायलट होंगी| शुभांगी केरल स्थित इंडियन नेवल एकेडमी की पासिंग आउट परेड में शामिल थी| नौसेना में महिलाओं को पायलट के तौर पर शामिल करने की मंजूरी 2015 में दी गई थी। इससे पहले एयरफोर्स में तीन महिला फाइटर पायलट को शामिल किया जा चुका है|
2. हाल ही में वंशानुगत त्वचा संबंधी विकारों के समूह को क्या नाम दिया गया है?
वंशानुगत त्वचा संबंधी विकारों के समूह एपिडर्मोलिसिस बुलोसा (ईपी) दिया गया है| ईपी सिम्प्लेक्स और जंक्शन ईपी में अधिकतर बच्चे छोटी उम्र में ही मर जाते है, जबकि दिस्त्रोफिक ईपी में किशोरावस्था के शुरूआती वर्षों में इनकी मृत्यु हो जाती है| इसमें त्वचा तितली के पंख जैसे नाजुक हो जाती है, इसलिए इसे बटरफ्लाई बीमारी भी कहते है|
3. “ओउमुआमुआ” क्या है?
“ओउमुआमुआ” क्षुद्रग्रह है| यह 400 मीटर चौड़ा और 4000 मीटर लंबा है| “ओउमुआमुआ” का हवाई भाषा में मतलब ‘संदेशवाहक’ होता है| हाल ही में हवाई द्वीप में एक दूरबीन द्वारा इस क्षुद्रग्रह का पता लगाया गया था|
4. “ब्रह्मोस” क्या है?
“ब्रह्मोस’ एक क्रूज मिसाइल है| इसका वजन 2.5 टन है| इसकी मारक क्षमता 400 किलोमीटर से अधिक है| यह दुनिया की सबसे तेज गति से चलने वाली मिसाइल है| इस मिसाइल का निर्माण भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और रूस के एनपीओ के संयुक्त उघम द्वारा किया गया है|
5. राटको म्लादिच कौन है?
राटको म्लादिच बोस्निया के पूर्व सर्ब कमांडर है| हाल ही में इन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई है| इन्हें 1995 में हुए नरसंहार, मानवता के खिलाफ अपराध और युद्ध अपराध के लिए दोषी पाया गया है| इस दौरान 10000 लोग मारे गए थे, जबकि 22 लाख बेघर हो गये थे|
6. रुखमाबाई राउत कौन थी?
रुखमाबाई राउत औपनिवेशिक भारत में प्रथम महिला अभ्यास डॉक्टर थी| इन्होनें कई वर्षों तक राजकोट और सूरत में अपनी सेवाएँ दी थी| हाल ही में गूगल ने डूडल के जरिये रुखमाबाई को 153वीं जयंती पर श्राद्धंजलि अर्पित की है|
7. हाल ही में ‘ग्लोबल ह्मूमनटेरियन’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
‘ग्लोबल ह्मूमनटेरियन’ पुरस्कार से भारत के डॉ. सीबी सत्पथी को सम्मानित किया गया है| सत्पथी को यह पुरस्कार भारतीय संस्कृति, दर्शन, साहित्य और मानवता के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है|
8. हाल ही में अंडर-19 एशिया कप का ख़िताब किसने जीता है?
अंडर-19 एशिया कप का ख़िताब अफगानिस्तान ने जीता है| अफ़ग़ानिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 185 रन से हराकर यह ख़िताब जीता है| अफ़ग़ानिस्तान ने पहली बार अंडर-19 एशिया कप का ख़िताब जीता है|
9. हाल ही में चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट किसने जीता है?
चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट चीन के चेन लोंग ने जीता है| चेन लोंग ने चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में डेनमार्क के विक्टर एक्सेल्सन को 21-16, 14-21, 21-13 से हराकर यह ख़िताब जीता है| दोनों खिलाड़ी अब तक 12 बार एक-दूसरे के खिलाफ कोर्ट में उतरे हैं। इनमें से 10 बार लोंग जीते हैं।
10. अनवर सादात पहली बार इजरायल कब गये थे?
अनवर सादात पहली बार इजरायल 19 नवंबर 1977 में गए थे| तब इजरायल का दौरा करने वाले वे अरब के पहले नेता थे। दुनियाभर में उस समय उनके दौरे का विरोध हुआ था। उनके इस दौरे के बाद मिस्र और इजरायल के बीच शांति वार्ता की शुरुआत हुई थी। फिर मार्च 1979 में दोनों देशों के बीच समझौता हुआ, जिसे कैंप डेविड समझौते के नाम से जाना जाता है।

***Current Affairs 08 Dec 2017***

 
1. हाल ही में किस देश की महिला फुटबॉल टीम पर प्रतिबंध लगाया गया है?
डेनमार्क की महिला फुटबॉल टीम पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है| डेनमार्क पर यह प्रतिबंध स्वीडन के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग मुकाबला खेलने से मना करने के कारण लगाया गया है। । यूईएफए ने डेनिश फुटबॉल एसोसिएशन पर 15 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
2. हाल ही में किस डॉग प्रजाति को भारतीय सेना की ड्यूटी के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा?
मुधोल डॉग प्रजाति को भारतीय सेना की ड्यूटी के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा| मुधोल प्रजाति के कुत्तो को ‘Caravan Hound’ नाम से भी जाना जाता है| यह कुते भारत के दक्कन पठार स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में बहुतयात में पाये जाते है, जो शिकार के लिए काम में लिये जाते है|
3. हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा तांबे का ड्रम कहाँ पर बनाया गया है?
दुनिया का सबसे बड़ा तांबे का ड्रम चीन में बनाया गया है| यह ड्रम 50 टन वजनी है। इसका व्यास 6.7 मीटर है और यह 2.86 मीटर ऊंचा है। इस ड्रम को वेई किचू और इनके 30 से ज्यादा साथियों ने मिलकर बनाया है| इस ड्रम को बनाने में सात महीने से ज्यादा का वक्त लगा है|
4. “जेपीएसएस-1” क्या है?
“जेपीएसएस-1” एनओएए की चार श्रृंखलाओं में पहला बहु-दिवसीय मौसम पूर्वानुमान उपग्रह है| यह बहुत उन्नत ध्रुवीय कक्षीय उपग्रह है जो प्रत्येक दिन पृथ्वी का 14 बार चक्कर लगाएगा| यह वायुमंडलीय, भूमि और समुद्र की सतह की समुद्री सतह के तापमान, ज्वालामुखी राख, तूफान की तीव्रता और कई और अधिक के वैश्चिक माप लेने के लिए डिज़ाइन किए गए पांच उन्नत उपकरणों का एक सूट है| इसका निर्माण दुनिया भर के मौसम की निगरानी और पूर्वानुमानों को सुधारने के लिए किया गया है|
5. नईम सुलेमानोलु कौन थे?
नईम सुलेमानोलु तुर्की के वेटलिफ्टर थे| इन्होनें लगातार तीन ओलिंपिक में गोल्ड (1988, 92, 96) जीते थे। इन्हें ताकत और कद के कारण ‘पॉकेट हरक्यूलिस’ कहा जाता था। उन्होंने अपने करिअर में 46 रिकॉर्ड तोड़े थे। हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में चाइना ओपन बैडमिंटन महिला सिंगल्स का खिताब किसने जीता है?
चाइना ओपन बैडमिंटन महिला सिंगल्स का खिताब जापान की अकाने यामागुची ने जीता है| यामागुची ने चाइना ओपन बैडमिंटन महिला सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में चीन की गाओ फांगजिए को 21-13, 21-15 से हराकर यह ख़िताब जीता है| यामागुची यह ख़िताब जीतने वाली जापान की पहली खिलाडी है|
7. विश्व का सबसे बड़ा रोलर बेयरिंग कहाँ पर स्थित है?
विश्व का सबसे बड़ा रोलर बेयरिंग जर्मनी के बिबरेह प्लांट में स्थित है| इस बेयरिंग का कुल वजन 40 टन है| इस तरह के बेयरिंग का इस्तेमाल आमतौर पर जहाज या समुद्र में काम करने वाली क्रेन में किया जाता है।
8. मिस्र में आतंकियों ने सैलानियों की बस पर हमला कब किया था?
मिस्र में छह आतंकियों ने सैलानियों की बस पर हमला 17 नवंबर 1997 में किया था| इसमें हमलावरों ने दो घंटे तक गोलीबारी की थी, जिसमें स्थानीय पुलिसकर्मी समेत 68 विदेशी पर्यटकों की मौत हो गई थी। सभी सैलानी उस वक्त मिस्र में चर्चित लक्सर शहर के हात्शेप्सुत मंदिर घूमने जा रहे थे। यह घटना उस समय हुई जब इस गुट के 65 सदस्यों पर काहिरा में मुकदमा चलाया जा रहा था। आतंकवादी 1992 से ही मिस्र में पर्यटकों को निशाना बनाते रहे थे, क्योंकि वे होस्नी मुबारक को सत्ता से हटाकर एक इस्लामी सरकार बनाना चाहते थे।
9. लोक सेवा प्रसारण दिवस कब मनाया जाता है?
लोक सेवा प्रसारण दिवस प्रतिवर्ष 12 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस वर्ष 1947 में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के पहले और आखिरी बार दिल्ली स्थित आकाशवाणी के स्टूडियों में आगमन की स्मृति में मनाया जाता है| महात्मा गाँधी ने इस दिन पाकिस्तान से आकर कुरुक्षेत्र के शिविरों में रह रहे शरणार्थियों को रेडियों पर संबोधित किया था|
10. विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व शौचालय दिवस प्रतिवर्ष 19 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस वैश्चिक स्वच्छता संकट से निपटने हेतु लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व शौचालय दिवस का विषय “वेस्टवॉटर” रखा गया है|

***Current Affairs 09 Dec 2017***

1. हाल ही में जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति के रूप में एमर्सन मननगाग्वा को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में एमर्सन मननगाग्वा जिम्बाब्वे के उप-राष्ट्रपति पद पर कार्यरत है| एमर्सन को रॉबर्ट मुगाबे के हटने के बाद राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया है| मुगाबे ने 37 साल तक देश पर शासन करने के बाद अपने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था|
2. हाल ही में किस राज्य में ‘पट्टाभी सीतारामय्य-स्व-व्यवसाय समूह’ योजना शुरू की गई है?
आंध्र प्रदेश में ‘पट्टाभी सीतारामय्य-स्व-व्यवसाय समूह’ योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत आंध्र बैंक द्वारा व्यक्तिगत या समूह को कार्यशील पूंजी के आधार पर 25 लाख रुपये से अधिक का ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा| यह योजना आंध्रा बैंक के संस्थापक डॉ.भोगराजू पट्टाभी सीतारामय्य की 138वीं के पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर शुरू की गई है|
3. ‘उमंग’ क्या है?
‘उमंग’ एक मोबाइल एप है| इस मोबाइल एप पर आधार, डिजीलॉकर, भारत बिल पेमेंट सिस्टम सहित कई अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध है| इस एप की सहायता से लोग कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे| इस मोबाइल एप पर लोग स्थायी खाता संख्या (पैन कार्ड) का आवेदन तथा रोजगार तलाश रहे लोग प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में पंजीयन भी कर सकते है|
4. “जाना नोवोत्ना” कौन थी?
“जाना नोवोत्ना” पूर्व विंबलडन चैम्पियन थी| नोवोत्ना ने 1998 में महिला एकल वर्ग का विंबलडन ओपन का ख़िताब जीता था। नोवोत्ना यह ख़िताब जीतने वाली वे पहली उम्रदराज महिला थीं। इन्होनें दो बार आस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीता था। नोवोत्ना ने युगल वर्ग में चार ग्रैंड स्लैम जीते थे। हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. प्रियरंजन दासमुंशी कौन थे?
प्रियरंजन दासमुंशी भारत के पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री थे| दासमुंशी पश्चिम बंगाल की रायगंज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद भी थे| इन्हें 1985 में पहली बार राजीव गांधी मंत्रिमंडल में मंत्रिपद सौंपा गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. “व्हाट हैपेंड” पुस्तक की लेखिका कौन है?
“व्हाट हैपेंड” पुस्तक की लेखिका हिलेरी रोधम क्लिंटन है| इस पुस्तक में क्लिंटन ने अमेरिका के चुनावों में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप अपने अनुभवों का वर्णन किया है| यह क्लिंटन की 7वीं पुस्तक है|
7. “Journey of Women Law Reforms and The Law Comission of India- Some Insights” पुस्तक के लेखक कौन है?
“Journey of Women Law Reforms and The Law Comission of India- Some Insights” पुस्तक के लेखक डॉ. पवन शर्मा है| इस पुस्तक में वर्तमान परिपेक्ष्य में देश में महिला अधिकार, वैवाहिक कानूनों, संपति कानूनों, विरासत, उत्तराधिकार, संरक्षकता के साथ-साथ अनिवासी भारतीय विवाह और यौन हिंसा के मुद्दों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों का वर्णन किया गया है|
8. हाल ही में इंदिरा गाँधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
इंदिरा गाँधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सम्मानित किया गया है| मनमोहन सिंह को यह पुरस्कार वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाने के लिए दिया गया है|
9. हाल ही में एटीपी वर्ल्ड टूर का ख़िताब किसने जीता है?
एटीपी वर्ल्ड टूर का ख़िताब बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने जीता है| दिमित्रोव ने एटीपी वर्ल्ड टूर के फाइनल मुकाबले में बेल्जियम के डेविड गोफिन को 7-5, 4-6, 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है| दिमित्रोव एटीपी वर्ल्ड टूर का ख़िताब जीतने वाले पहले खिलाडी है|
10. पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर हमला कब किया गया था?
पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर हमला 21 नवंबर 1979 में किया गया था| यह हिंसा ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खमेनेई के उस बयान के बाद शुरू हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि मक्का में इस्लाम के पवित्र स्थल पर कब्जे के पीछे अमेरिका का हाथ है। खमेनेई के इस बयान के बाद इस्लामाबाद में एक हिंसक गिरोह ने अमेरिकी दूतावास की इमारत को जलाकर ध्वस्त कर दिया था।


***Current Affairs 10+11 Dec 2017***
 
1. हाल ही में किस राज्य में ‘नवकृष्णा चौधरी सींचा उन्नयन’ योजना शुरू की गई है?
ओडिशा में ‘नवकृष्णा चौधरी सींचा उन्नयन’ योजना शुरू की गई है| इस योजना के अंतर्गत कुल 14 प्रमुख और 284 मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत कमान क्षेत्र को पुनर्जीवित किया जायेगा| नवकृष्णा चौधरी ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री थे|
2. हाल ही में किस राज्य में एक परजीवी पौधा पाया गया है?
नागालैंड में एक परजीवी पौधा पाया गया है| इस पौधे में कोई फ्लोरोफिल नही है तथा यह पौधों की अन्य प्रजातियों को खाकर जीवित रहता है| इस पौधे की प्रजाति का नाम नागाओं की कोन्याक जनजाति के सम्मान में “ग्लियादोविया कोंयाकियानोरुम” रखा गया है|
3. ‘डोंगफेंग-41’ क्या है?
‘डोंगफेंग-41’ चीन द्वारा निर्मित मिसाइल है| यह मिसाइल मैक-10 से भी ज्यादा तीव्र गति वाली मिसाइल है| ‘डोंगफेंग-41’ तीन स्तरीय ठोस ईधन मिसाइल है और इसमें 12,000 किलोमीटर की मारक क्षमता है| यह मिसाइल 10 परमाणु हथियारों को एक साथ ले जा सकती है और अलग-अलग जगह निशाना लगा सकती है|
4. “उदय योजना” क्या है?
“उदय योजना” भारत की विधुत वितरण करने वाली कंपनियों के आर्थिक पुरुत्थान के लिए शुरू की गई योजना है| इस योजना का उद्देश्य राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की घाटे में चल रही विधुत वितरण कंपनियों को घाटे से उबारने एवं उनकी वितीय स्थिति को सुद्रढ़ बनाना है|
5. मार्गरेट थैचर कौन थी?
मार्गरेट थैचर ब्रिटिश प्रधानमंत्री थी| मार्गरेट थैचर को उनकी कैबिनेट ने दूसरी बार पार्टी नेता बनाने पर अपना समर्थन देने से इनकार कर दिया था। इस कारण थैचर को 22 नवंबर 1990 में इस्तीफा देना पड़ा था। थैचर ने शिक्षा मंत्री पद पर रहते हुए बच्चों को स्कूल में दिए जाने वाले दूध पर रोक लगा दी थी। इस कारण इन्हें ‘दूध छीनने वाली’ भी कहा जाने लगा था।
6. हाल ही में गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार से प्रसिद्ध कवि मंगलेश डबराल को सम्मानित किया गया है| इनके कविता संग्रह- ‘पहाड़ पर लालटेन’, ‘घर का रास्ता’, ‘हम जो देखते है’, आवाज भी एक जगह है’, नए युग में शत्रु’ बहुत प्रसिद्ध है| डबराल को साहित्य अकादमी पुरस्कार और हिंदी अकादमी के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|
7. हाल ही में भारत और म्यांमार के मध्य संयुक्त युद्धाभ्यास कहाँ पर आयोजित किया गया है?
भारत और म्यांमार के मध्य संयुक्त युद्धाभ्यास मेघालय में आयोजित किया गया है| यह भारत और म्यांमार के मध्य अपनी तरह का पहला सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास है| इस प्रशिक्षण अभ्यास का उद्देश्य पड़ोसी देशों की सेनाओं के साथ घनिष्ठ संबंधो का निर्माण और प्रचार-प्रसार करना तथा संयुक्त राष्ट्र शांति संगठित भूमिकाओं और कार्यों में म्यांमार सेना अधिकारियों को प्रशिक्षित करना है|
8. हाल ही में विश्व कैंसर शिखर सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?
विश्व कैंसर शिखर सम्मेलन मेक्सिको सिटी में आयोजित किया गया है| इस सम्मेलन का उद्देश्य लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कैंसर से लड़ने के लिए नए अनुसंधान और प्रोधोगिकियों को प्रोत्साहित करना है|
9. हाल ही में बूढ़ी दिवाली कहाँ पर मनाई जा रही है?
बूढ़ी दिवाली हिमाचल प्रदेश में मनाई जा रही है| बूढ़ी दिवाली को ‘मशराली’ के नाम से नाम मनाया जाता है| यह दिवाली के एक माह बाद अमावस्या को मनाई जाती है| इसमें ग्रामीण परोकड़िया गीत, विरह गीत भयूरी, रासा, नाटियां, स्वांग के साथ साथ हुड़क नृत्य करके बूढी दीवाली मनाते हैं| बूढी दिवाली के त्यौहार पर बढ़ेचू नृत्य करने की परंपरा भी है जबकि कुछ गांव में अर्ध रात्रि के समय एक समुदाय के लोगों द्वारा बुड़ियात नृत्य करके देव परंपरा को निभाया जाता है। ग्रामीण इस त्यौहार पर अपनी बेटियों और बहनों को विशेष रूप से आमंत्रित करते हैं।
10. विश्व टेलीविजन दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व टेलीविजन दिवस प्रतिवर्ष 21 नवंबर को मनाया जाता है| टेलीविजन विश्व में जनमत तथा सार्वजानिक राय बनाने, समाचार तथा सूचना प्रसारित करने, वाद-विवाद, चर्चाएँ आयोजित करने एवं विश्व में शांति स्थापना, विकास आदि संबंधी संदेश का सशक्त माध्यम है| यह दिवस दुनिया भर की समस्याओं तथा ज्वलंत मुद्दों के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

No comments: