Thursday 23 November 2017

Current Affairs 12-Nov-2017 to 16-Nov-2017

Current Affairs 12-Nov-2017 to 16-Nov-2017 

Current Affairs : Nov 12/13-2017

1. हाल ही में ब्रिटेन की सबसे प्रभावशाली अश्वेत महिला के रूप में किसे चुना गया है?
ब्रिटेन की सबसे प्रभावशाली अश्वेत महिला के रूप में भारतीय मूल की गिना मिलर को चुना गया है| मिलर को यह सम्मान उस कानूनी लड़ाई को जीतने के लिए दिया गया है, जिसमें उन्होंने संसदीय अनुमति के बिना ब्रेक्जिट की प्रकिया शुरू करने से ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ‘टेरीजा में’ को रोका था| गिना मिलर एक प्रचारक है| इन्होनें ‘बेस्ट फॉर ब्रिटेन’ अभियान में एक प्रमुख प्रचारक की भूमिका निभाई थी|
2. हाल ही में किस देश ने रोबोट को नागरिकता प्रदान की है?
सऊदी अरब ने रोबोट को नागरिकता प्रदान की है| सऊदी अरब रोबोट को नागरिकता प्रदान करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है| यह रोबोट चेहरे पर आने वाले हाव-भाव पहचानने और किसी के भी साथ सामान्य बातचीत करने में सक्षम है। इस रोबोट में मनुष्य की तरह अलग-अलग इमोशंस हैं। इस रोबोट की आंखें तेज या धीमी रोशनी के हिसाब से बदलती हैं।
3. ‘ग्रेट विक्ट्री चैरियट’ क्या है?
‘ग्रेट विक्ट्री चैरियट’ एक रथ है| इसे 1975 में बनाया गया था| इस रथ का उपयोग शाही परिवार के लोगों के अंतिम संस्कार होता है| हाल ही में थाईलैंड के राजा अदुल्यादेज भूमिबोल का शाही अंतिम संस्कार किया गया है। इनकी मौत पिछले साल 13 अक्टूबर को हुई थी। राजमहल से राजा के पार्थिव शरीर को सोने के रथ ‘ग्रेट विक्ट्री’ से श्मशान स्थल लाया गया था। यह रथ 222 साल पुराना है।
4. शंकराचार्य माधवाचार्य महाराज कौन थे?
शंकराचार्य माधवाचार्य महाराज संस्कृत विद्वान थे| शंकराचार्य वर्तमान में बदरीकाश्रम ज्योतिष्पीठ के पद पर आसीन थे| शंकराचार्य आम तौर पर अद्वैत परम्परा के मठों के मुखिया के लिए प्रयोग की जाने वाली उपाधि है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. अब्दुल करीम तेलगी कौन थे?
अब्दुल करीम तेलगी नकली स्टैम्प पेपर घोटाला कांड में शामिल थे| इन्होनें नकली स्टैम्प के जरिए 10 अरब रुपये का घोटाला किया था| इस मामले में तेलगी को 30 साल की सजा हुई थी| हाल में इनका निधन हो गया है|
6. अयूब खान कौन थे?
अयूब खान पाकिस्तान के जनरल थे| इन्होनें 27 अक्टूबर 1958 में पाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति इस्कंदर मिर्जा को गिरफ्तार किया था| मिर्जा ने ही अयूब को सेना का कमांडर इन चीफ के रूप में नियुक्त किया था| अयूब ने मिर्जा को देश से निष्कासित करके ब्रिटेन भेज दिया था|
7. हाल ही में कालिदास पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
कालिदास पुरस्कार से रंगकर्मी रामगोपाल बजाज को सम्मानित किया गया है| राम गोपाल बजाज-भारतीय रंगमंच निदेशक, हिन्दी फिल्म अभिनेता और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक है। राम गोपाल बजाज को 1996 में थिएटर में उनके योगदान के लिए पद्मश्री और 2003 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|
8. हाल ही में स्विस इनडोर ओपन का ख़िताब किसने जीता है?
स्विस इनडोर ओपन का ख़िताब स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने जीता है| फेडरर ने स्विस इनडोर ओपन के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के डेल पोत्रो को 6-7, 6-4, 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है| फेडरर का यह इस साल का सातवां ख़िताब है|
9. हाल ही में 14वां सार्क विधि सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?
14वां सार्क विधि सम्मेलन कोलंबो में आयोजित किया गया है| यह सम्मेलन कानूनी पेशेवरों के लिए एक मंच प्रदान करता है, जिसमें न्याय,क़ानूनी सुधार, सुशासन और प्रवर्तन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दक्षिण एशियाई क्षेत्र में क़ानूनी पेशेवरों के लिए एक मंच के रूप में सार्क लॉ कार्य करता है| इस वर्ष इस सम्मेलन का विषय “Emerging Legal Trends in SAARC Countries” रखा गया है|
10. अन्तराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष 22 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस हकलाहट जो एक वाक् विकार है, के प्रति लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य मनाया जाता है| इस दिन विश्व भर में फैले व्यक्तियों और समूहों द्वारा हकलाहट के बारें में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है| इस वर्ष हकलाहट दिवस का विषय “A World That Understands Stuttering’ रखा गया है|


Current Affairs : Nov 14-2017
1. हाल ही में उत्तराखंड के मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तराखंड के मुख्य सचिव के रूप में उत्पल कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है| उत्पल कुमार उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के आइएएस अधिकारी है| उत्पल कुमार प्रमुख सचिव कार्मिक, लोक निर्माण, ऊर्जा, कृषि, पर्यटन तथा गृह विभाग में अपनी सेवाएँ दे चुके है| वर्तमान में उत्पल कुमार केन्द्रीय कृषि मंत्रालय में अपर सचिव पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में चीन के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
चीन के राष्ट्रपति के रूप में ‘शी जिनपिंग’ को नियुक्त किया गया है| जिनपिंग लगातार दूसरे कार्यकाल के साथ ही चीन के सबसे शक्तिशाली नेताओं में शुमार हो गए है| चीन की सात सदस्यीय पोलित ब्यूरो स्थाई समिति के पांच नए सदस्य भी चुने गए है| पोलित ब्यूरो चीन की सबसे शक्तिशाली कमेटी है| चीनी नामों की प्रथानुसार इनका पहला पारिवारिक नाम ‘शी’ है और ‘जिनपिंग’ उनका व्यक्तिगत नाम है, इसलिए इन्हें साधारणतः अपने पहले नाम ‘शी’ से बुलाया जाता है।
3. हाल ही में पहली बार 24 देशों का उपभोक्ता संरक्षण सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?
पहली बार 24 देशों का उपभोक्ता संरक्षण सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है| इस सम्मेलन में पूर्वी, दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी देशों के उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित मंत्री और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे| इस सम्मेलन में जापान, चीन, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव, मंगोलिया, कंबोडिया, इंडोनेशिया, म्यांमार, वियतनाम, हांगकांग, मंगोलिया आदि देश शामिल है| इस सम्मेलन में पाकिस्तान और उत्तर कोरिया को आमंत्रित नही किया गया है|
4. ‘फोजिया’ कौन है?
‘फोजिया’ भारत की पहली दस्तांगो महिला है| यह उर्दू भाषा की सेवाकर है और जो कला 13 सदी में आई थी, उसे पुनर्जीवित कर रही है| 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई का आगाज हुआ था, तब कई दस्तांगो दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में चले गए थे|
5. गौतम अधिकारी कौन थे?
गौतम अधिकारी ‘सब ग्रुप’ के चैयरमैन प्रोड्यूसर थे| वर्ष 1995 में बीएसई में सूचीबद्ध होने के बाद यह भारत की पहली सार्वजनिक-सूचीबद्ध टेलीविजन प्रोडक्शन कंपनी बन गयी थी| यह कंपनी शुरुआत में मराठी भाषा में धारावाहिकों का निर्माण करती थी, लेकिन बाद यह कंपनी फिल्म वितरण एवं निर्माण कारोबार भी करने लग गई थी| गौतम अधिकारी ने कई फिल्मों और धारावाहिकों का निर्देशन किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. किशोर गांगुली कौन थे?
किशोर गांगुली प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे| किशोर गांगुली अपने स्वतंत्रता सेनानी पिता ससोधर गांगुली से प्रेरित थे| इन्होनें ‘भारत छोडो आंदोलन’ में भी भाग लिया था| किशोर गांगुली अपने पिता के साथ ढाई साल तक रांची, हजारीबाग और पटना के कारागार में कैद रहे थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. हाल ही में ‘वॉल्वो ओशन रेस’ कहाँ पर शुरू की गई है?
‘वॉल्वो ओशन रेस’ स्पेन में शुरू की गई है| यह रेस ओलिंपिक इवेंट जैसी होती है| इसमें विजेता को प्राइज मनी नही मिलती है| इस रेस में हर टीम में दो सेलर और 11 क्रू मेंबर होते है| यह रेस पहली बार इंग्लैंड की एक कंपनी ने ब्रिटेन के रॉयल नेवल सेलिंग एसोसिएशन के साथ मिलर 1973 में आयोजित की थी| तब इसका नाम ‘वर्ल्ड याट रेस’ था। नीदरलैंड्स इस रेस का तीन बार चैंपियन बन चुका है। इस रेस में हर लेग का अलग विजेता होता है। जो टीम सबसे पहले लेग पूरा कर लेती है, उसे एक अंक मिलता है। दूसरे नंबर पर आने वाली टीम को दो अंक मिलते हैं। आखिरी नंबर की टीम को 8 अंक मिलते हैं। रेस के अंत में सबसे कम अंक वाली टीम चैंपियन बनती है।
8. पाकिस्तान में 16 ईसाईयों की हत्या कब की गई थी?
पाकिस्तान में 16 ईसाईयों की हत्या 28 अक्टूबर 2001 में की गई थी| इन ईसाईयों की हत्या पाकिस्तान के बहावलपुर में नकाबपोश बंदूकधारियों ने एक चर्च में घुस कर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस गोलीबारी में वहां प्रार्थना कर रहे 17 लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में बच्चों के अलावा एक पुलिसकर्मी भी शामिल था, जो उसी चर्च में ड्यूटी कर रहा था। पाकिस्तान के इतिहास में ईसाइयों पर इसे सबसे बड़ा हमला माना गया था। पाकिस्तान की कुल आबादी में एक फीसदी संख्या ईसाइयों की है।
9. भारत में छठ पूजा पर्व कब मनाया जाता है?
भारत में छठ पूजा पर्व प्रतिवर्ष कार्तिक महीने की चतुर्थी से शुरू होकर सप्तमी तक मनाया जाता है| यह पर्व भारत में मूलत: बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है| यह पूर्व सूर्य और उनकी शक्ति को समर्पित होता है| इस दिन लोग सूर्य को अच्छी सेहत देने, खुशियां और उनकी रक्षा करने के लिए धन्यवाद देते है| इस पर्व को कई नामों से जाना जाता है, जैसे-छठ, छठी, डाला छठ, डाला पूजा और सूर्य षष्ठी|
10. इंफेंट्री दिवस कब मनाया जाता है?
इंफेंट्री दिवस प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर को मनाया जाता है| 1947 में जब जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तानी सेना ने हमला किया था, तब भारतीय सेना की पहला इन्फेंट्री रेजिमेंट, 1 सिख इन्फेंट्री बटालियन, श्रीनगर फिल्ड में उतरी और दुशमन से कश्मीर घाटी को आजाद कराने के लिए एक साहसिक युद्ध लड़ा था| यह दिवस वीरता के जश्न को मनाने के लिए मनाया जाता है|


Current Affairs : Nov 15-2017
  
1. हाल ही में जारी की गई ‘वैश्विक पासपोर्ट पावर सूची’ में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
94 देशों की जारी की गई ‘वैश्विक पासपोर्ट पावर सूची’ में भारत को 75वां स्थान दिया गया है| इस सूची में सिंगापुर को पहला जर्मनी को दूसरा स्थान दिया गया है| सिंगापुर पासपोर्ट को विश्व का सबसे शक्तिशाली/सुरक्षित पासपोर्ट माना गया है|
2. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किन राज्यों में फर्नेस ऑयल के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है?
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गंदे फर्नेस ऑयल के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है| यह प्रतिबंध वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगाया गया है| फर्नेस ऑयल में घातक सल्फर डाईऑक्साइड और नाइट्रोज ऑक्साइड का उत्सर्जन होता है|
3. बियोन्से कौन है?
बियोन्से दुनिया की सबसे अमीर महिला है| इनका नाम अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फमेड महिलाओं में भी शामिल है| हाल ही में जारी की गई फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार इनकी कुल संपत्ति है 105 मिलियन डॉलर है| इन्होनें अभी तक 22 ग्रेमी पुरस्कार जीते है| बियोन्से सबसे अधिक बार ग्रेमी पुरस्कार जीतने वाली दूसरी महिला है| बियोन्से 7 साल की उम्र में पहली बार टैलेंट हंट शो में शामिल हुई थी, जिसमे इन्हें स्टेंडिंग ओवेशन मिला था।
4. फैट्स डोमिनो कौन थे?
फैट्स डोमिनो प्रसिद्ध अमेरिकी गायक और पियानोवादक थे| यह पॉप संगीत टेलीविजन शो में प्रदर्शित होने वाले पहले काले कलाकारों में से एक थे| डोमिनो आर्ट्स के लिए राष्ट्रीय पदक से सम्मानित होने वाले ‘रॉक एंड रोल’ संगीतकार थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में फ्रेंच ओपन बैडमिंटन का ख़िताब किसने जीता है?
फ्रेंच ओपन बैडमिंटन का ख़िताब भारत के किदांबी श्रीकांत ने जीता है| श्रीकांत ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में जापान के निशिमोतो केंता को 21-14, 21-13 से हराकर यह ख़िताब जीता है| श्रीकांत का यह इस साल का चौथा सुपर सीरीज खिताब है। श्रीकांत इस साल सबसे ज्यादा सुपर सीरीज जीतने वाले खिलाड़ी हैं। श्रीकांत ने इससे पहले इंडोनेशिया ओपन, ऑस्ट्रेलिया ओपन और डेनमार्क ओपन के खिताब जीत चुके है। श्रीकांत सिंगापुर ओपन के उपविजेता थे।श्रीकांत ने पहली बार फ्रेंच ओपन बैडमिंटन का ख़िताब जीता है|
6. हाल ही में अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का ख़िताब किसने जीता है?
अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का ख़िताब इंग्लैंड ने जीता है| इंग्लैंड ने अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप के फाइनल मुकाबले में स्पेन को 5-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है| यह चार महीनों में इंग्लैंड का दूसरा फीफा वर्ल्ड कप खिताब है। उसने इससे पहले जून में वेनेजुएला को हराकर अंडर-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था।
7. मार्टिना हिंगिस का संबंध किस खेल से है?
मार्टिना हिंगिस का संबंध टेनिस से है| मार्टिना इस खेल को इतनी बारीकी से जानती हैं कि उन्हें टेनिस की दुनिया का माइंडेड खिलाड़ी कहा जाता है। मार्टिना ने 1993 में फ्रेंच ओपन ग्रैंडस्लैम का जूनियर टाइटल जीता था, वे यह खिताब जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी (12 साल) बनी थीं। मार्टिना ने 15 साल 282 दिन की उम्र में हेलेना सुकोवा के साथ विंबलडन का डबल्स खिताब जीता था। मार्टिना ऑस्ट्रेलियन ओपन सिंगल्स खिताब जीतकर ग्रैंडस्लैम जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनी थीं। मार्टिना 2007 में डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाई गईं थी, तथा इन्हें इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन ने दो साल के लिए बैन कर दिया था। हाल ही में इन्होनें टेनिस से संन्यास की घोषणा की है|
8. हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय कठपुतली महोत्सव कहाँ पर शुरू किया गया है?
अन्तर्राष्ट्रीय कठपुतली महोत्सव कोलकाता में शुरू किया गया है| इस महोत्सव का नाम ‘PUN’ (कठपुतली यूनाइट नेबर्स) है| इस महोत्सव को शुरू करने का उद्देश्य भारत में कठपुतली कला में लोगों की रूचि को पुनर्जीवित करना तथा विभिन्न देशों के कठपुतली कलाकारों को एक साथ लाना है|
9. हदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना कब की गई थी?
हदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना 2011 में की गई थी| इस पुरस्कार से उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होनें संगीत क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो| इस पुरस्कार के तहत 2 लाख रुपये नकद एवं एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है|
10. विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व दृश्य-श्रव्य दस्तावेजों के संरक्षण लिए उठाए जाने वाले जरुरी उपायों की जरुरत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस का विषय “डिस्कवर, रेमेम्बेर एंड शेयर “” Discover, remember and share” रखा गया है| यह दिवस ऑडियो विजुअल दस्तावेजों के महत्त्व को संरक्षित करने और स्वीकार करने के लिए जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|


Current Affairs : Nov 16-2017
 
1. हाल ही में जाम्बिया गणराज्य में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
जाम्बिया गणराज्य में भारत के राजदूत के रूप में एन.जे.गैंगटे को नियुक्त किया गया है| गैंगटे 1994 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है| वर्तमान में गैंगटे विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में विश्व की पहली बिना पटरी वाली स्मार्ट ट्रेन कहाँ पर चलाई गई है?
विश्व की पहली बिना पटरी वाली स्मार्ट ट्रेन चीन में चलाई गई है| यह स्मार्ट ट्रेन फ्यूचर का ट्रांसपोर्ट है, इसे ऑटोनोमस रेल रैपिड ट्रांसिट कहते है| यह स्मार्ट ट्रेन एक बार में 300 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है| इस ट्रेन की गति 70 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित की गई है| इस ट्रेन में तीन कोच तैयार किये गए है, इन तीनों कोचों को आपस में मेट्रो की तरह जोड़ा गया है| इस ट्रेन के अंदर यात्री एक से दूसरे कोच में भी जा सकते है|
3. हाल ही में किस देश में ड्राइवरलेस बस सर्विस शुरू की गई है?
जर्मनी में ड्राइवरलेस बस सर्विस शुरू की गई है| ये इलेक्ट्रिक बस छह सीटर है| इसमें छह यात्री खड़े होकर भी यात्रा कर सकते हैं। इस बस को किसी भी आपातकालीन स्थिति में कंट्रोल किया जा सकता है। इस बस को रास्तों के मुताबिक प्रोग्राम किया गया है। यह बसें 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इसकी अधिकतम गति 30 किमी प्रति घंटे की है।
4. बार्नबाय जॉयस कौन है?
बार्नबाय जॉयस ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री है| हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के उच्च न्यायालय ने दोहरी नागरिकता रखने के कारण जॉयस को सीनेटरों की संसद की सदस्यता से अयोग्य करार दे दिया है| ऑस्ट्रेलिया के 116 वर्ष पुराने संविधान में सांसदों के दोहरी नागरिकता रखने पर रोक है|
5. पुनाथिल कुंजाब्दुल्ला कौन थे?
पुनाथिल कुंजाब्दुल्ला प्रसिद्ध लेखक और उपन्यासकार थे| पुनाथिल को मलयालम साहित्य में आधुनिकता के प्रमुख व्यक्तित्व में से एक माना जाता था| इन्हें “समाराकासिलाकाल” उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| इन्हें दो बार केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में फ़ॉर्मूला-1 मैक्सिकन ग्रांप्री रेस किसने जीती है?
फ़ॉर्मूला-1 मैक्सिकन ग्रांप्री रेस ब्रिटेश रेसर लुईस हैमिल्टन ने जीती है| ब्रिटिश एफ-1 रेसर लुईस हैमिल्टन 20 रेस के कॉम्पिटीशन में 18वीं रेस में ही वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। हैमिल्टन चौथी बार चैंपियन बन गए हैं।
7. हाल ही में डब्ल्यूटीए का ख़िताब किसने जीता है?
डब्ल्यूटीए का ख़िताब डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी ने जीती है| वोज्नियाकी ने डब्ल्यूटीए के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की वीनस विलियम्स को 6-4, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है| वोज्नियाकी का यह इस सीजन का दूसरा ख़िताब है|
8. अन्तर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस प्रतिवर्ष 28 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस एनीमेशन फिल्मों की स्क्रीनिंग, कार्यशालाओं का आयोजन, कलाकृति और तस्वीरों का प्रदर्शन, तकनीकी प्रदर्शन और एनीमेशन की कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
9. ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में महिलाओं को सदस्य बनने की अनुमति कब दी गई थी?
ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में महिलाओं को सदस्य बनने की अनुमति 30 अक्टूबर 1957 में दी गई थी| तब पुरुषों और महिलाओं का संतुलित प्रतिनिधित्व देने की योजना बनाई गई थी| नियमों में ऐसा प्रावधान किया गया जिसके अंतर्गत खुद प्रधानमंत्री हाउस ऑफ लॉर्ड्स (लाइफ पियर्स) में लोगों के नाम चुनते थे और महारानी उनकी सदस्यता पर अंतिम फैसला ले सकती थी। वर्तमान में भारतीय संसद के दोनों सदनों में 12 प्रतिशत महिलाएं (96) है, जबकि 1951 में संसद में महिला सांसदों की संख्या मात्र पांच फीसदी ही थी|
10. इंदिरा गाँधी हत्या कब की गई थी?
भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की उन्हें के अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 में गोली मारकर हत्या कर दी थी| इनकी हत्या के बाद हिंसा भड़क गई थी, जिसमे सिखों को निशाना बनाया गया था। दंगे भड़कने के बाद दिल्ली में चार से ज्यादा लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और सेना को हाई-अलर्ट पर रखा गया था|

Current Affairs 07Nov-11Nov 2017

Current Affairs 07-Nov-2017 to 11-Nov-2017 



Current Affairs : Nov 07-2017

1. हाल ही में पर्यावरण सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पर्यावरण सचिव के रूप में सी.के. मिश्रा को नियुक्त किया गया है| मिश्रा बिहार कैडर के 1983 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी है| वर्तमान में मिश्रा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में सचिव पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में खाघ सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
खाघ सचिव के रूप में रविकांत को नियुक्त किया गया है| रविकांत 1984 बैच के बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी है| वर्तमान में रविकांत मिनिस्ट्री ऑफ़ शिपिंग में सचिव पद पर कार्यरत है|
3. रंजीत कुमार कौन है?
रंजीत कुमार भारत दूसरे सर्वोच्च कानूनी अधिकारी सॉलिसिटर जरनल है| रंजीत कुमार को संवैधानिक और टैक्स से जुड़े मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है| रंजीत गैंगस्टर सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामलों में गुजरात सरकार के वकील रहे थे| इन्होनें कई अहम मामलों में एमाइकस क्यूरे (न्याय मित्र) की भूमिका भी निभा चुके है| हाल ही में इन्होनें सॉलिसिटर जरनल से पद इस्तीफा दे दिया है|
4. “इंद्र-2017” क्या है?
“इंद्र-2017” भारत और रूस की सेनाओं के तीनों अंगो के बीच हाल ही में आयोजित किया गया पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास है| पिछले नौ इंद्र अभ्यासों के दौरान दोनों देशों के बीच बारी-बारी से सेना का एक ही अंग भाग लिया करता था, लेकिन इस वर्ष इस अभ्यास में सभी तीनों सशस्त्र सेनाओं थलसेना, नौसेना और वायुसेना को सम्मिलित किया गया है| इस अभ्यास के लिए भारतीय सैन्य दल का नेतृत्व टास्क फ़ोर्स कमांडर मेजर जनरल एन डी प्रसाद कर रहे है|
5. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद क्या है?
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद समूचे विश्व में मानवाधिकारों की रक्षा और संवर्धन से जुड़े मामलों का निराकरण करने वाली सर्वोच्च संस्था है| इसकी स्थापना यूएन महासभा द्वारा 2006 में की गई थी| इसमें 47 सदस्य है| इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है|
6. हाल ही में मैन बुकर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
मैन बुकर पुरस्कार से अमेरिकी लेखक जॉर्ज सॉन्डर्स को सम्मानित किया गया है| सॉन्डर्स को यह पुरस्कार ‘लिंकन इन बार्दो’ उपन्यास के लिए दिया गया है| सॉन्डर्स पॉल बिटी के बाद मैन बुकर पुरस्कार जीतने वाले दूसरे अमेरिकी लेखक है| सॉन्डर्स की इस पुस्तक में अब्राहम लिंकन के 11 साल के बेटे विली की मौत का वर्णन किया गया है|
7. हाल ही में डेनमार्क ओपन का खिताब किसने जीता है?
डेनमार्क ओपन का खिताब भारत के किदांबी श्रीकांत ने जीता है| श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन के फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया के ली ह्यून इल को 21-10, 21-5 से हारकर यह ख़िताब जीता है। यह श्रीकांत का इस साल का तीसरा सुपर सीरीज खिताब है। वे इस साल सबसे ज्यादा सुपर सीरीज ख़िताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। श्रीकांत ने इससे पहले इंडोनेशिया ओपन और ऑस्ट्रेलिया ओपन के खिताब जीते थे जबकि सिंगापुर ओपन में वे उपविजेता रहे थे।
8. हाल ही में एशिया हॉकी कप का ख़िताब किसने जीता है?
एशिया हॉकी कप का ख़िताब भारत ने जीता है| भारत ने एशिया हॉकी कप के फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 2-1 से हराकर तीसरी बार यह ख़िताब जीता है| भारत ने 10 साल बाद एशिया हॉकी कप जीता है| भारत अब तक सबसे अधिक बार एशिया कप जीतने के मामले में पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने भी यह ख़िताब तीन बार जीता है। चार खिताब के साथ दक्षिण कोरिया नंबर एक पर स्थित है।
9. नाक की पहली प्लास्टिक सर्जरी कब की गई थी?
नाक की पहली प्लास्टिक सर्जरी 23 अक्टूबर 1816 में की गई थी| यह सर्जरी ब्रिटेन में लंदन के मशहूर राइनोप्लास्टिक सर्जन जोसेफ कॉन्सटेंटाइन कार्प्यू ने पहली आधुनिक सर्जरी की थी। यह ऑपरेशन इंग्लैंड के ड्यूक ऑफ यॉर्क अस्पताल में भर्ती एक ब्रिटिश सेना अधिकारी की नाक का किया गया था।
10. गरीबी उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
गरीबी उन्मूलन दिवस प्रतिवर्ष 17 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व समुदाय में गरीबी दूर करने के लिए किये जा रहे प्रयासों के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष गरीबी उन्मूलन दिवस का विषय “Answering teh Call of Octobr 17 to end Poverty : A Path Toward Peaceful and Inclusive Societies” रखा गया है|


Current Affairs : Nov 08-2017


1. हाल ही में डब्ल्यूएचओ के गुडविल एम्बेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
डब्ल्यूएचओ के गुडविल एम्बेसडर के रूप जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे को नियुक्त किया गया है| मुगाबे को गैर-संक्रामक बीमारियों से निपटने में मदद के लिए नियुक्त किया गया है| मुगाबे पहले अफ़्रीकी है, जिन्होंने डब्ल्यूएचओ के प्रमुख का पद संभाला है।
2. हाल ही में कर्नाटक के डीजीपी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
कर्नाटक के डीजीपी के रूप में नीलमणि एस. राजू को नियुक्त किया गया है| नीलमणि 1983 बैच की आईपीएस अधिकारी है| नीलमणि फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, होम गार्ड डिसास्टर रेस्पांस फोर्स के चीफ पद पर अपनी सेवाएँ दे चुकी है नीलमणि कर्नाटक में डीजीपी पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है|
3. हाल ही में विश्व का पहला तैरता पवन बिजली खेत कहाँ पर शुरू किया गया है?
विश्व का पहला तैरता पवन बिजली खेत स्कॉटलैंड में शुरू किया गया है| इस विंड फार्म में उपयोग किए जाने वाले टर्बाइनों को नॉर्वे से स्टैटोइल नामक नॉर्वेजियन बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा बनाया गया है| खेत में पांच 6 MW टर्बाइन है| यह अस्थायी पवन खेत प्रतिवर्ष 135 जीडब्ल्यूएच बिजली पैदा करेगा|
4. रॉय डॉट्रिस कौन थे?
रॉय डॉट्रिस ब्रिटिश अभिनेता थे| रॉय को ऑस्कर जीतने वाली फिल्म में इनकी लियोपोल्ड मोजार्ट की भूमिका तथा विभिन्न थियटर और टीवी रोल के लिए जाना जाता है| इन्हें टोनी पुरस्कार, ड्रामा डेस्क पुरस्कार, ब्रिटिश अकादमी टेलीविजन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| एक ऑडियो बुक में एक एकल अभिनेता द्वारा आवाज दिए गए सबसे अधिक पात्रों के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इनका नाम दर्ज है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. रिचर्ड विलबर कौन थे?
रिचर्ड विलबर प्रसिद्ध कवि थे| इनकी पहली पुस्तक “द ब्यूटीफुल चंगेस एंड अदर पोएम्स, 1947 में लांच की गई थी| इन्हें अपने अनुवादों के लिए भी जाना जाता है| इन्हें नेशनल बुक पुरस्कार तथा दो बार पुत्लिजर पुरस्कार सहित कई साहित्यिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. “बाइकल” क्या है?
“बाइकल” दुनिया की सबसे गहरी और साफ झील है| इस झील का पानी इतना साफ है, कि इसमें 40 मीटर अंदर तक साफ देखा जा सकता है| यह 600 किलोमीटर लंबी झील है| इसके ऊपर बर्फ जमी हुई रहती है, यह अलग-अलग पैटर्न में दिखाई देती है| यहां पर जमी बर्फ आसानी से 15 टन तक के वाहन का भार उठा सकती है|
7. हाल ही में यूएस ग्रांप्री फॉर्मूला-1 रेस किसने जीती है?
यूएस ग्रांप्री फॉर्मूला-1 रेस ब्रिटेन के लुईस हैमिल्टन ने जीती है| हैमिल्टन ने 308.405 किमी की रेस 1:33:50.991 घंटे में पूरी की है। मर्सडीज के रेसर हैमिल्टन ने पांचवीं बार यह रेस जीती है। इन्होनें इस सीजन में नौवीं और करिअर की 62वीं जीत दर्ज की है|
8. हाल ही में किस खिलाडी ने मकाऊ ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता है?
भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने मकाऊ ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता है| गगनजीत का यह आठवां एशियाई टूर ख़िताब है| इससे पहले गगनजीत 2012 में यह ख़िताब जीत चुके है|
9. हाल ही में किस देश ने ऐतिहासिक युद्ध एल-अलैमिन की 75वीं वर्षगाठ मनाई है?
मिस्र ने ऐतिहासिक युद्ध एल-अलैमिन की 75वीं वर्षगाठ मनाई है| इस अवसर पर उन 35 देशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होनें द्वितीय विश्व युद्ध के इस प्रसिद्ध युद्ध में हिस्सा लिया था| यह भूमध्य सागरीय शहर मिस्र के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेक्जेंड्रिया के करीब 100 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है|
10. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है| भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 में की गई थी| वर्तमान में यह बल लद्दाख के कराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश के जाचेप ला तक 3,488 किलोमीटर लंबी भारतीय सीमा की रक्षा के लिये तैनात है|

Current Affairs : Nov 09-2017
 
1. हाल ही में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में सिंडा आर्डर्नं को नियुक्त किया गया है| सिंडा न्यूजीलैंड की अब तक की सबसे कम आयु की प्रधानमंत्री है| न्यूजीलैंड की अनुपातिक मतदान प्रणाली के तहत बड़े दलों के शासन करने के लिए आमतौर पर गठबंधन का निर्माण करना जरुरी होता है|
2. हाल ही में डीजल जनरेटर को किस शहर में प्रतिबंधित किया गया है?
डीजल जनरेटर को दिल्ली में प्रतिबंधित किया गया है| डीजल जनरेटर पर यह प्रतिबंध बढ़ते प्रदूषण के कारण लगाया है| डीजल जनरेटर से निकला धुआ ‘रेड जोन’ में पहुँच कर प्रदूषण फैलाता है|
3. राम मुखर्जी कौन थे?
राम मुखर्जी बंगाली और हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक, लेखक, प्रोड्यूसर थे| इन्होनें 1996 में रानी मुखर्जी की पहली बंगाली फिल्म ‘बियेर फूल’ डायरेक्ट की थी। रानी मुखर्जी की डेब्यू हिंदी फ़िल्म ‘राजा की आएगी बारात’ को भी इन्होनें ही प्रोड्यूस किया था। हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. विलियम जेम्स जोसेफ लोम्बार्डी कौन थे?
विलियम जेम्स जोसेफ लोम्बार्डी एक अमेरिकी शतरंज ग्रैंडमास्टर, लेखक, शिक्षक और कैथोलिक पुजारी थे| यह एकमात्र विश्व जूनियर चैम्पियन थे, जो एक पूर्ण स्कोर के साथ जीते थे| 1950 के दशक के दौरान विलियम अग्रणी अमेरिकी शतरंज खिलाडी थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में अमेरिकन बाजार फिलेंनथ्रोपी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
अमेरिकन बाजार फिलेंनथ्रोपी पुरस्कार से प्रसिद्ध भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी अजय राजू को सम्मानित किया गया है| राजू को यह पुरस्कार जर्मिनेशन प्रोजेक्ट (अंकुरण परियोजना) के जरिये फिलोडेल्फिया के लोगों में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए दिया गया है|
6. हाल ही में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से लॉर्ड स्वराज पॉल को सम्मानित किया गया है| पॉल को यह पुरस्कार विनिर्माण उद्योग, शिक्षा और लोकोपकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है| वर्तमान में पॉल कपारो ग्रुप जो कि ब्रिटेन की इस्पात उत्पादों की अग्रणी उत्पादक कंपनी के अध्यक्ष है| पॉल के द्वारा वर्तमान में उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, भारत और मध्य पूर्व में 7,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलता है|
7. क्रिस्टियानो रोनाल्डो का संबंध किस खेल से है?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का संबंध फुटबॉल से है| हाल ही में रोनाल्डो को 2017 के फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के रूप में चुना गया है| रोनाल्डो को पांचवी बार इस ख़िताब से सम्मानित किया गया है| पिछले वर्ष भी रोनाल्डो को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के रूप में चुना गया था| रोनाल्डो ने ला लीगा और चैम्पियंस ट्रॉफी में अपनी टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी|
8. अमेरिका ने ग्रेनाडा पर हमला कब किया था?
अमेरिका ने ग्रेनाडा पर हमला 25 अक्टूबर 1983 में किया था| अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई कर कैरिबिआई द्वीप ग्रेनाडा के दो एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया था। यह कार्रवाई तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के आदेश पर क्यूबा द्वारा प्रशिक्षित सैनिकों के खूनी संघर्ष में तख्तापलट के बाद की गई थी। विद्रोही सैनिकों ने बगावत कर ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री मोरिस बिशप और उनके 13 सहयोगियों की हत्या कर दी थी। इस कार्रवाई को लेकर अमेरिका का तर्क था कि उसने ग्रेनाडा के पड़ोसी जमैका और बारबाडोस की अपील पर सैन्य कार्रवाई की थी, जिन्हें डर था कि ग्रेनाडा के विद्रोह से क्षेत्र की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है।
9. थिन्गवेल्लिर नेशनल पार्क कहाँ पर स्थित है?
थिन्गवेल्लिर नेशनल पार्क आइसलैंड के सिलरा क्षेत्र में स्थित है| यही वह जगह है जहां समुद्र तल में उत्तर अमेरिकी और यूरोपीयन टेक्टॉनिक प्लेट्स आकर मिलती हैं। इसका पानी इतना साफ है कि 100 मीटर दूर तक देखा जा सकता हैं। समुद्र तल में हजारों वर्ष पहले भूगर्भीय हलचल के कारण इन चट्‌टानों का निर्माण हुआ था। डाइविंग के लिए यह दुनिया की सबसे मशहूर जगहों में से एक है।
10. विश्व सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व सांख्यिकी दिवस प्रतिवर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाता है| सांख्यिकी एक गणितीय विज्ञान है, जिसमें किसी वस्तु/अवयव/तंत्र/समुदाय से संबंधित आकड़ों का संग्रह, विश्लेषण, व्याख्या या स्पष्टीकरण और प्रस्तुति की जाती है|


Current Affairs : Nov 10-2017
 
1. हाल ही में कंबोडिया गणराज्य के लिए भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
कंबोडिया गणराज्य के लिए भारत के राजदूत के रूप में मणिका जैन को नियुक्त किया गया है| मणिका 1993 बैच की आईएफएस अधिकारी है| वर्तमान में मणिका मेलबर्न में भारत की कॉनस्ल जनरल पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में सीबीआई के विशेष निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
सीबीआई के विशेष निदेशक के रूप में राकेश अस्थाना को नियुक्त किया गया है| राकेश गुजरात कैडर के 1984 बैच के अधिकारी है| वर्तमान में राकेश ख़ुफ़िया ब्यूरो में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत है|
3. डेनिएल डारियुक्स कौन थी?
डेनिएल डारियुक्स फ़्रांसिसी फिल्म अभिनेत्री थी| इनकी पहली फिल्म “ले बाल” थी, तब ये केवल 14 वर्ष की थी| इन्होनें अपने फ़िल्मी कैरियर में 140 से अधिक फिल्मों और टेलीविजन नाटकों में अभिनय था और अभी भी 99 वर्ष की आयु में काम कर रही थी| हाल ही इनका निधन हो गया है|
4. गिरिजा देवी कौन थी?
गिरिजा देवी प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका थी| ठुमरी गायन का वह प्रकार है जो शास्त्रीय और उप शास्त्रीय दोनों रूप में गाया जाता है। इन्हें ठुमरी के छहों प्रकारों में महारत हासिल थी। इन्होनें फिल्म ‘याद रहे’ में भी अभिनय किय था| इन्हें पद्म भूषण, पद्मश्री तथा पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. “क्रोनोस” क्या है?
“क्रोनोस” खगोलविदों द्वारा खोजा गया सूर्य की तरह दिखने वाला एक तारा है| जो वर्तमान में 350 प्रकाश वर्ष दूर है| यह 15 पृथ्वी के चट्टानी समतुल्य खपत करता है| इसे ग्रह-खाने वाला तारा भी बोल सकते है| इस तारें को HD 240430 वैज्ञानिक नाम दिया गया है|
6. हाल ही में अमेरिका के यंग साइंटिस्ट चैलेंज पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
अमेरिका के यंग साइंटिस्ट चैलेंज पुरस्कार से भारतीय मूल की छात्रा गीतांजली राव को सम्मानित किया गया है| गीतांजली को यह पुरस्कार अमेरिका के मिशिगन प्रांत के फ्लिंट शहर में हुए जल प्रदूषण से प्रेरित है| इस चैलेंज में अमेरिका से पांचवी से आठवीं कक्षा तक पढने वाले छात्र-छात्राएं हिस्सा लेते है|
7. हाल ही में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भारतीय अभिनेत्री शर्मीला टैगोर को सम्मानित किया गया है| शर्मीला टैगोर को यह सम्मान सिनेमा में उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है|
8. मेसा वर्डे नेशनल पार्क कहाँ पर स्थित है?
मेसा वर्डे नेशनल पार्क अमेरिका के कोलेराडो में स्थित है| यह जगह विश्व धरोहर भी है, क्योंकि यहां ईसा पूर्व की सभ्यता दिखाई देती है। यहाँ पर सभी घर चट्‌टानों को काटकर इस तरह बनाए गए थे कि अगर बारिश या तूफान भी आए तो घरों के अंदर पानी नहीं जा सकता था। इन्हीं घरों में चट्‌टान काटकर कुएं भी बनाए गए थे, जो ऊपरी चट्‌टान से बहकर आने वाले पानी से ही भर जाते थे।
9. इजरायल और जॉर्डन के बीच शांति समझौता कब हुआ था?
इजरायल और जॉर्डन के बीच शांति समझौता 26 अक्टूबर 1994 में हुआ था| दोनों देशों के बीच 46 साल से युद्ध चल रहा था। इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री यिज्जाक रेबिन और जॉर्डन के सुल्तान हुसैन ने इसरायल-जॉर्डन सीमा पर स्थित वादी अराबा के रेगिस्तान में समझौते पर दस्तखत किए थे। इस समझौते को विश्वभर के टीवी चैनलों पर प्रसारण किया गया था| इस समझौते के साथ जॉर्डन, मिस्र के बाद इजरायल के साथ रिश्ते सुधारने वाला दूसरा अरब मुल्क बन गया था।
10. विश्व पोलियो दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व पोलियो दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पोलियो जैसी बीमारी के विषय में लोगों में जागरूकता फैलाना है| पोलियो एक संक्रामक बीमारी है, जो पूरे शरीर को प्रभावित करती है| इस बीमारी का शिकार अधिकांशत: बच्चे होते है| पोलियो को ‘पोलियोमाइलटिस” या “शिशु अंगघात” भी कहा जाता है|



Current Affairs : Nov 11-2017
1. हाल ही में स्विट्ज़रलैंड में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
स्विट्ज़रलैंड में भारत के राजदूत के रूप में सिबि जार्ज को नियुक्त किया गया है| जार्ज भारतीय विदेश सेवा के 1993 बैच के अधिकारी है| जार्ज सऊदी अरब में भारतीय दूतावास में उप प्रमुख भी रह चुके है| वर्तमान में जार्ज विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में रो-रो फेरी सेवा किस राज्य में शुरू की गई है?
रो-रो फेरी सेवा गुजरात में शुरू की गई है| इस योजना के जरिए भावनगर से भरूच की दूरी 310 किलोमीटर से घटकर सिर्फ 31 किलोमीटर रह जायेगी| इस योजना में शिप को इस तरह से तैयार किया गया है, जिनमें कारों, ट्रकों, ट्रेलर्स और अन्य भारी वस्तुओं को लादा जा सकता है, साथ ही लोग भी इसमें सफ़र कर सकते है| इस सेवा के शुरू होने से पहले भावनगर से भरूच तक सडक मार्ग से 8-9 घंटे लगते थे, लेकिन समुद्र से महज एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा| समुद्र में लंबे सफर पर जाने वाले जहाजों के लिए रो-रो टर्म का प्रयोग किया जाता है|
3. हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय बाल विकास फिल्म महोत्सव की मेजबानी किस शहर को सौपीं गई है?
अन्तर्राष्ट्रीय बाल विकास फिल्म महोत्सव की मेजबानी हैदराबाद को सौपीं गई है| भारतीय बाल फिल्म सोसायटी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय है| इस महोत्सव को ‘द गोल्डन एलीफैंट’ के नाम से भी जाना जाता है|
4. दिनेश्वर शर्मा कौन है?
दिनेश्वर शर्मा भारतीय पुलिस सेवा के 1979 बैच के अवकाश प्राप्त अधिकारी है| दिनेश्वर मध्य गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है| इन्होनें आतंकी संगठनों आईएस, अलकायदा और इंडियन मुजाहिदीन से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| हाल ही में दिनेश्वर शर्मा को जम्मू-कश्मीर मुद्दों पर समाज के सभी वर्गों से बातचीत के लिए मध्यस्थ के रूप में नियुक्त किया गया है|
5. अमल दत्ता कौन थे?
अमल दत्ता दिग्गज मार्क्सवादी नेता ज्योति बसु के भतीजे एवं सीपीआई-एम् पार्टी की और से लोकसभा के पूर्व सदस्य थे| इन्होनें 14 वर्ष तक संसद के निचले सदन (लोकसभा) में डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था| हाल ही इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में वुमन क्रिएटिविटी इन रूरल लाइफ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
वुमन क्रिएटिविटी इन रूरल लाइफ पुरस्कार से बिहार की छोटी कुमारी सिंह को सम्मानित किया गया है| छोटी कुमारी को यह सम्मान ग्रामीण परिवेश में महिलाओं द्वारा किये जाने वाले रचनात्मक कार्यों हेतु दिया गया है|
7. हाल ही में विश्व खाघ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
विश्व खाघ पुरस्कार से डॉ. अविनवुमी आयोडेजी को सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार इनके द्वारा कृषि क्षेत्र में किये गए कल्याणकारी कार्यों के लिए दिया गया है| आयोडेजी नाइजीरिया के पूर्व कृषि मंत्री और विकास मंत्री भी रह चुके है|
8. मानव ठक्कर का संबंध किस खेल से है?
मानव ठक्कर का संबंध टेबल टेनिस से है| हाल ही में मानव ठक्कर आईटीटीएफ विश्व जूनियर सर्किट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पाने वाले पहले भारतीय बन गए है| इन्हें यह स्थान सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में एक टूर्नामेंट के बाद हासिल हुआ है| इससे पहले मानव ठक्कर रैंकिंग में 5वें स्थान पर थे|
9. विश्व विकास सूचना दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व विकास सूचना दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस विकास की समस्याओं और उन्हें हल करने के लिए अंतराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने और विश्व जनमत का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| विश्व विकास सूचना दिवस पहली बार 24 अक्टूबर 1973 में मनाया गया था|
10. निरस्त्रीकरण सप्ताह कब मनाया जाता है?
निरस्त्रीकरण सप्ताह प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक मनाया जाता है| निरस्त्रीकरण सप्ताह 1978 में स्थापित किया गया था| निरस्त्रीकरण सप्ताह का आयोजन हथियारों के खतरों और जनता की जागरूकता बढ़ाने पर केन्द्रित है| इस निरस्त्रीकरण सप्ताह के महत्व की वैश्विक समझ बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया जाता है|

Current Affairs 01 Nov to 6 Nov 2017

हमारा लक्ष्य   है उनलोगो  की मदत  करना जो , सरकारी नौकरी पाने के लिए 

बिना रुके प्रयास कर रहे है 

सब पढ़ो , आगे बढ़ो

 Current Affairs 01-Nov-2017 to 06-Nov-2017


 Current Affairs:  01-Nov-2017

1. हाल ही में अनुसंधान परिषद ने किन राज्यों पर बासमती की खेती करने पर रोक लगाई है?
अनुसंधान परिषद ने आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु, त्रिपुरा, नागालैंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, मेघालय, गोवा, छतीसगढ़, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम और तेलंगाना पर बासमती की खेती करने पर रोक लगाई है| इन राज्यों पर यह रोक ख़राब गुणवत्ता तथा विदेशों से सप्लाई वापस आने के कारण लगाईं गई है| अब केवल उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब,में
ही बासमती की खेती की जायेगी|
2. हाल ही में किस देश ने यूनेस्को से बाहर होने की घोषणा की है?
अमेरिका ने यूनेस्को से बाहर होने की घोषणा की है| उसने संयुक्त राष्ट्र की इस सांस्कृतिक संस्था पर इस्राइल विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया है| यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल को नामित करने को लेकर मुख्य रूप से जाना जाता है| यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस में स्थित है|
3. मार्टिन लूथर किंग जूनियर कौन थे?
मार्टिन लूथर किंग जूनियर नोबेल शांति पुरस्कार से सबसे कम उम्र में सम्मानित होने वाले व्यक्ति थे| इन्हें यह पुरस्कार अमेरिकी समाज में रंगभेद के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन चलाने के लिए दिया गया था| इन्हें जोशीले भाषणों के लिए जाना जाता था| इन्होनें अमेरिका के प्रमुख लोगों से अश्वेत लोगों के साथ भेदभाव के खिलाफ इस आंदोलन में जुड़ने की अपील की थी| इन्हें 14 अक्टूबर 1964 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|
4. “स्ट्रैटलांच” क्या है?
“स्ट्रैटलांच” विश्व का सबसे बड़ा विमान है| 6 जेट इंजन वाले इस विमान के पंखो का विस्तार 385 फुट है और इसका वजन 580 टन है| इस विमान को अंतरिक्ष में रॉकेट लांच करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे अंतरिक्ष में कार्गो भेजने की लागत को कम किया जा सके|
5. “मित्र शक्ति-2017” क्या है?
“मित्र शक्ति-2017” भारत और श्रीलंका के मध्य आयोजित किया गया संयुक्त प्रशिक्षण सैन्य अभ्यास है| यह अभ्यास आतंकवाद का सामना करने के उदेश्य से आयोजित किया गया है| इस सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के सैनिक विभिन्न-विभिन्न प्रकार के कौशल प्रदर्शन दिखायेंगे|
6. “काली आंधी” उपन्यास के लेखक कौन है?
“काली आंधी” उपन्यास के लेखक कमलेश्वर है| यह उपन्यास देश की ऐसी समसामयिक राजनीति से प्रभावित हैं, जिसमें नैतिक मूल्यों का हनन हुआ है और भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। इस उपन्यास में राजनीति में चलने वाली उठक-पटक का संक्षपित वर्णन किया गया है। इस उपन्यास पर फिल्म भी बन चुकी हैं।
7. हाल ही में लाल बहादुर शास्त्री पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
लाल बहादुर शास्त्री पुरस्कार से पूर्व भारतीय मुक्केबाजी कोच गुरबक्ष सिंह संधू को सम्मानित किया गया है| वर्तमान में संधू पुरुष और महिला मुक्केबाजों को कोचिंग देते है| संधू भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत पुरुष राष्ट्रीय कोच थे|
8. अर्जेंन रोबैन का संबंध किस खेल से है?
अर्जेंन रोबैन का संबंध फुटबॉल से है| वर्तमान में अर्जेंन नीदरलैंड फुटबॉल टीम के कप्तान है| अर्जेंन ने 2010 के फाइनल मुकाबला जीतने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, जहां अतिरिक्त समय के बाद भी स्पेन को 1-0 से हरा दिया था| हाल ही में अर्जेंन ने अन्तराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है|
9. माता हारी किन देशों के लिए जासूसी का कार्य करती थी?
माता हारी फ़्रांस और जर्मनी के लिए जासूसी का कार्य करती थी| इनका नाम डबल एजेंट्स की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है| माता हारी एक बेहतरीन डांसर और स्ट्रिपर थी| जर्मनी से आए एक टेलीग्राम से फ्रांस को उन पर शक हुआ। इसी शक के आधार पर 24 और 25 जुलाई, 1917 को पेरिस के बाहर गुप्त जगह आरोपों की सुनवाई हुई थी। जिसमे ये दोषी पाई गई और इन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। माना जाता है माता हारी का जन्म भारतीय मंदिर में हुआ, जहां की पुजारिन ने उन्हें शास्त्रीय नृत्य सिखाया। उनका प्रचलित नाम माता हारी भी उसी पुजारिन का दिया हुआ था। मलय भाषा में इस नाम का अर्थ होता है ‘दिन की आंख’। असल में उनका जन्म 1876 में नीदरलैंड्स में हुआ था। 15 अक्टूबर 1917 को माता हारी को गोली मारकर हत्या कर दी थी|
10. त्रिपुरा भारत संघ में कब शामिल हुआ था?
त्रिपुरा भारत संघ में 15 अक्टूबर 1949 में शामिल हुआ था| त्रिपुरा पहले भाग-सी के अंतर्गत आने वाला राज्य था और 1956 में राज्यों के पुनर्गठन के बाद यह केंद्र शासित प्रदेश बना था। 1972 में यह पूर्ण राज्य बन गया था। इसकी राजधानी अगरतला है। त्रिपुरा में बांग्ला भाषा को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है।


 Current Affairs:  03-Nov-2017

1. हाल ही में यूनेस्को के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
यूनेस्को के अध्यक्ष के रूप में फ़्रांस की ऑड्री एजोले को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में एजोले फ़्रांस की संस्कृत मंत्री पद पर कार्यरत है| यूनेस्को का मुख्यालय फ़्रांस में स्थित है|
2. हाल ही में वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में पाकिस्तान के प्रशासनिक अधिकारी शाहिद अशरफ को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में शाहिद अशरफ नेशनल हाईवे अथॉरिटी चेयरमैन हैं जो 3.64 लाख करोड़ रु. की लागत से चीन-पाकिस्तान इकोनाॅमिक कॉरिडोर बना रहा है।
3. हाल ही में किस देश द्वारा ‘लेजर गन’ विकसित की गई है?
चीन के द्वारा ‘लेजर गन’ विकसित की गई है| यह गन एक सेकंड में 200 मीटर के लक्ष्य पर निशाना लगा सकती है| इसका इस्तेमाल आंतकरोधी अभियानों के लिए किया जायेगा| इस बंदूक में निशाना लगाने के लिए एक हैंडसेट और एक बैक पैक है, जिसमें इसे संचालित करने संबंधित चीजें है|
4. जॉर्डी कूर्जाट सांचेज कौन है?
जॉर्डी कूर्जाट सांचेज ने कैटालोनिया की स्पेन से आजादी के लिए जनमत संग्रह में महत्पवूर्ण भूमिका निभाई थी| सांचेज पर स्पेन की सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है| हाल ही जॉर्डी कूर्जाट सांचेज के खिलाफ देशद्रोह के आरोप का मुकदमा चलाया जा रहा है|
5. भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण क्या है?
भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण भारत के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाला एक अग्रणी अनुसंधान संगठन है| जो भौतिक मानवशास्त्र तथा सांस्कृतिक मानवशास्त्र के क्षेत्र में कार्यरत है|
6. मनु-पशु विज्ञान क्या है?
मनु-पशु विज्ञान लोक विज्ञान की एक शाखा है, जिसमें मानवों और पशुओं के बीच के संबंध का अध्ययन किया जाता है| यह एक अंतर्विषयक विद्या है जिसमें मानवशास्त्र, प्राणी व्यवहार, आयुर्विज्ञान, मनोविज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान और प्राणी विज्ञान के मिश्रित तत्व शामिल हैं। मनु-पशु विज्ञान में विशेष रूप से मानवों और पशुओं में पारस्परिक क्रियाओं के प्रभावों का वर्णन किया गया है|
7. पहली बार कुएं में गिरी बच्ची के रेस्क्यू ऑपरेशन का लाइव प्रसारण कब किया गया था?
पहली बार अमेरिका के कुएं में गिरी बच्ची के रेस्क्यू ऑपरेशन का लाइव प्रसारण 16 अक्टूबर 1987 में किया गया था| दरअसल, 14 अक्टूबर 1987 की सुबह 18 महीने की जेसिका डे-केयर सेंटर में दूसरे बच्चों के साथ खेलते खेलते कुएं के 8-इंच चौड़े मुंह में गिर गई थी। इस कुएं 22 फीट की गहराई तक गिरने के बाद बच्ची एक जगह जाकर अटक गई थी। करीब ढाई दिनों तक बचाव दल, खनन विशेषज्ञ और स्वयंसेवियों के समूह लगातार उसे निकालने की कोशिश करते रहे। बचाव दल ने इस कुएं के समानांतर एक गहरी नली के आकार में खुदाई की। फिर उसे कुएं से जोड़ा गया। एक माइक्रोफोन को कुएं में डाला गया जिससे बच्ची की आवाजें सुनाई देती ररहे। कुएं से निकाले जाने के बाद बच्ची को एक महीने से भी ज्यादा समय तक अस्पताल में रहना पड़ा था।
8. भोजेश्वर मन्दिर कहाँ पर स्थित है?
भोजेश्वर मन्दिर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है| यह मंदिर बेतवा नदी के तट पर विन्ध्य पर्वतमालाओं के मध्य एक पहाड़ी पर स्थित है। इस मन्दिर का निर्माण एवं इसके शिवलिंग की स्थापना धार के प्रसिद्ध परमार राजा भोज (1010 – 1053 ई॰) ने करवायी थी। इनके नाम पर ही इसे भोजपुर मन्दिर या भोजेश्वर मन्दिर भी कहा जाता है| इस मंदिर को “उत्तर भारत का सोमनाथ” भी कहा जाता है।
9. विश्व आर्थराइटिस दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व आर्थराइटिस दिवस प्रतिवर्ष 12 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस आर्थराइटिस के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| आर्थराइटिस को जोड़ो का दर्द माना जाता है, जिसमें व्यक्ति के जोड़ो में सूजन और जकडन होती है|
10. विश्व मानक दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व मानक दिवस प्रतिवर्ष 14 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के रूप में प्रकाशित स्वैच्छिक तकनीकी सहमतियाँ बनाने वाले अनेकानेक विशेषज्ञों के पारस्परिक तथा सहयोगपूर्ण प्रयासों को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

 Current Affairs:  04-Nov-2017

1. हाल ही में सऊदी अरब में बहु-खेल संघ के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
सऊदी अरब में बहु-खेल संघ के अध्यक्ष के रूप में राजकुमारी रीमा बिंत बंदर बिन सुल्तान को नियुक्त किया गया है| रीमा पुरुष और महिला खेलों से जुड़े संघ की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला है| इससे पहले 2016 में भी इन्हें मत्रिमंडल में खेल मंत्रालय के बराबर जगह दी गई थी|
2. हाल ही में अमेरिका ने किस देश की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉपर्स पर प्रतिबंध लगाया है?
अमेरिका ने ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉपर्स पर प्रतिबंध लगाया है| अमेरिका ने इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉपर्स पर यह प्रतिबंध विभिन्न आतंकवादी संगठनों को कथित समर्थन देने में आरोप में लगाया है|
3. कविता देवी कौन है?
कविता देवी एक प्रशिक्षित भारोत्तोलकर है| कविता लगातार चार बार सीनियर नेशनल चैम्पियन, नेशनल गेम्स में चैम्पियन, साउथ एशियन गेम्स में चैम्पियन के अलावा वुशु में भी नेशनल और गेम्स चैम्पियन रह चुकी है| कविता देवी डब्ल्यूडब्ल्यूई में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला है|
4. मंगोल क्या है?
मंगोल मध्य एशिया और पूर्वी एशिया में रहने वाली एक जाति है| भारतीय उपमहाद्वीप में इस जाति को मुग़ल के नाम से जाना जाता था, जिस से मुग़ल राजवंश का नाम पड़ा था| शुरु-शुरु में यह जाति अर्गुन नदी के पूर्व के इलाकों में रहा करती थी, बाद में वह वाह्य ख़िन्गन पर्वत शृंखला और अल्ताई पर्वत शृंखला के बीच स्थित मंगोलिया पठार के आर-पार फैल गई थी। मंगोल जाति के लोग ख़ानाबदोशों का जीवन व्यतीत करते थे और शिकार, तीरंदाजी व घुड़सवारी में बहुत कुशल थे। 12वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में इसके मुखिया तेमूचीन ने सभी मंगोल कबीलों को एक किया था|
5. आईएनएस किलतान क्या है?
आईएनएस किलतान एक अत्याधुनिक युद्धपोत है| पूर्णत: स्वदेशी किलतान रासायनिक, जैविक परमाणु हथियारों से भी लड़ने में सक्षम है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस इस युद्धपोत पर हेलिकॉप्टर लैंडिंग की भी सुविधा है। इसकी अधिकतम गति 45 किमी तक है। इस युद्धपोत का वजन 3,500 टन है और यह 109 मीटर लंबा है| इसमें चार डीजल इंजन लगे हुए है|
6. मदर टेरेसा को शांति नोबल पुरस्कार से कब सम्मानित किया गया था?
मदर टेरेसा को शांति नोबल पुरस्कार से 17 अक्टूबर 1979 में सम्मानित किया गया है| इन्होनें 1950 में कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी| मिशन ऑफ़ चैरिटी में एड्स, कुष्ठ रोग और टीबी के मरीजों की देखरख की जाती है| इन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था|
7. “एन इनसिग्रीफिकेंट मैन” नामक फिल्म किसकी जीवनी पर आधारित है?
“एन इनसिग्रीफिकेंट मैन” नामक फिल्म दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की जीवनी पर आधारित है| यह एक अकाल्पनिक राजनीतिक फिल्म है, जो सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर राजनेता बने अरविन्द केजरीवाल के भारतीय राजनीतिक क्षितिज पर उदय को दर्शाती है| इस फिल्म का निर्देशन विनय शुक्ल और खुशबू रांका ने मिलकर किया है|
8. हाल ही में शंघाई मास्टर्स टेनिस का ख़िताब किसने जीता है?
शंघाई मास्टर्स टेनिस का ख़िताब स्विट्ज़रलैंड के रोजर फेडरर ने जीता है| फेडरर ने शंघाई मास्टर्स टेनिस के फाइनल मुकाबले में स्पेन के राफेल नडाल को 6-4, 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है| फेडरर का यह 94वां ख़िताब है|
9. हाल ही में तबोरिदा उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?
तबोरिदा उत्सव मोरक्को में मनाया जा रहा है| यह एक पारंपरिक घुड़सवारी उत्सव है| 200 मीटर लंबी रेस में सभी घुड़सवार एक ही स्पीड से घोड़े दौड़ाते हुए फिनिश लाइन पर पहुंचकर हवा में गनपाउडर फेंकते हैं। इसे फंतासिया उत्सव भी कहते हैं| यह उत्सव प्रतिवर्ष अक्टूबर में मनाया जाता है|
10. विश्व खाघ दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व खाघ दिवस प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को मनाया है| यह दिवस विश्व में लोगों को खाद्यान्न की महत्ता समझाने और उसकी बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित करता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने के लिए विकासशील देशों के मध्य तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग बढ़ाना और विकसित देशों से आधुनिक तकनीकी मदद उपलब्ध कराना है।

 Current Affairs:  05/06-Nov-2017

1. हाल ही में किस राज्य में अनूसूचित जाति सलाहकार परिषद की स्थापना की घोषणा की गई है?
पश्चिम बंगाल में अनूसूचित जाति सलाहकार परिषद की स्थापना की घोषणा की गई है| पश्चिम बंगाल इस तरह के परिषद को स्थापित करने वाला पहला भारतीय राज्य है| यह परिषद नियमित रूप से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संपर्क करेगी और उन्हें अनूसूचित जातियों के विकास के लिए उनकी गतिविधियों को संरक्षित करने का मार्गदर्शन करेगी|
2. हाल ही में व्यय सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
व्यय सचिव के रूप में अजय नारायण झा को नियुक्त किया गया है| अजय नारायण झा 1982 बैच के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी है| वर्तमान में अजय नारायण मिनिस्ट्री ऑफ़ एनवायरमेंट, फारेस्ट और क्लाइमेट चेंज में सचिव पद पर कार्यरत है|
3. पेप गुआर्डिओला कौन है?
पेप गुआर्डिओला दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉल कोच है| टीम मैनचेस्टर सिटी ढाई महीने में एक भी मैच नहीं हारी है और ईपीएल (इंग्लिश प्रीमियर लीग) में टॉप पर है। वे स्पेन के उन चुनिंदा सेलिब्रिटी में से एक हैं, जो कैटालोनिया की आजादी का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। 1992 जब स्पेन ने बार्सिलोना ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था तब उसकी कप्तानी पेप गुआर्डिओला ही कर रहे थे|
4. रॉबर्ट डाउनी कौन है?
रॉबर्ट डाउनी एक प्रसिद्ध अमेरिकन अभिनेता है| इन्हें आयरन मैन, एवेजंर्स, शरलॉक होम्स और चैपलिन जैसी ब्लॉक बस्टर हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय से पहचाना जाता है। डाउनी ने चैपलिन बायोपिक में अभिनय किया था, जिसके लिए इन्हें एकेडमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था|
5. डब्ल्यूडब्ल्यूई क्या है?
डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट , सार्वजनिक तौर पर व्यवसाय करने वाली, निजी नियंत्रण वाली एकीकृत मिडिया तथा खेल मनोरंजन कंपनी है| यह कंपनी विशेषतौर पर पेशेवर कुश्ती उद्योग में कार्यरत है| | कंपनी के राजस्व का बड़ा भाग फिल्मों, संगीत उत्पादों की लाइसेंसिंग तथा उत्पादों की सीधी बिक्री से आता है| हाल ही में शादिया बसिसो को डब्ल्यूडब्ल्यूई में शामिल किया गया है| बसिसो डब्ल्यूडब्ल्यूई में शामिल होने वाली पहली अरब महिला है|
6. “कैरिंग द सर्किल : महात्मा गाँधी एंड द जूइश नेशनल होम” पुस्तक के लेखक कौन है?
“कैरिंग द सर्किल : महात्मा गाँधी एंड द जूइश नेशनल होम” पुस्तक के लेखक पी.आर. कुमारस्वामी है| इस पुस्तक में इजराइल पर महात्मा गाँधी द्वारा लिखे गए लेख तथा इनके सचिव प्यारेलाल के द्वारा नही लाए गए सार्वजिक पटल का वर्णन किया गया है|
7. हाल ही में शताब्दी राष्ट्रीय पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
शताब्दी राष्ट्रीय पुरस्कार से प्रसिद्ध लेखिका नमिता गोखले को सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार असम साहित्य सभा द्वारा प्रदान किया जाता है, जिसे भारत में सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक निकायों में से एक माना जाता है|
8. एंफीथिएटर कोलोजियम कहाँ पर स्थित है?
एंफीथिएटर कोलोजियम इटली के रोम में स्थित है| यह दुनिया का पहला मनोरंजन केंद्र है| यहां पर गुलामों की फाइट होती थी। इन्हें भूखे जानवरों से भी लड़ाया जाता था। लड़ाकों को ग्लेडिएटर कहा जाता था। रोम के इतिहास के मुताबिक इन खूनी लड़ाइयों में 5 लाख जानवर और 10 लाख मनुष्य मारे गए थे। मध्यकाल में यह लड़ाई बंद कर दी गई थी|
9. भारत ने चंद्रमा पर मानवरहित यान कब भेजा था?
भारत ने चंद्रमा पर मानवरहित यान 21 अक्टूबर 2008 में भेजा था| इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया था| भारतीय अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण कार्यक्रम में यह 27वां उपक्रम था। इसका कार्यकाल 2 साल का था, लेकिन 29 अगस्त 2009 को बीच में ही नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट जाने पर इसे 30 अगस्त को बंद कर दिया गया था। भारत से पहले पांच अन्य देश भी चांद पर अंतरिक्ष यान भेज चुके थे। यह प्रक्षेपण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो)ने किया था। चंद्रयान ने चंद्रमा की ध्रुवीय कक्षा में स्थापित होकर वहां से रिमोट सेंसिंग के जरिए चित्र भेजे थे|
10. पुलिस स्मृति दिवस कब मनाया जाता है?
पुलिस स्मृति दिवस प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है| इस दिन 10 पुलिस कर्मियों के बलिदान को याद किया जाता है, जिन्होंने 1959 में चीन से लगने वाली भारतीय सीमा की सुरक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे| 1959 के शरदकाल तक 2500 मील लंबी भारत-तिब्बत सीमा की निगरानी और सुरक्षा करने का दायित्व भारत के पुलिस कर्मियों पर ही था| इस अवसर पर 34 हजार 408 अन्य पुलिसकर्मियों को भी याद किया जाता है, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए बलिदान दिया था|

मध्य प्रदेश (भूगोल ) एक नजर में


हमारा लक्ष्य   है उनलोगो  की मदत  करना जो , सरकारी नौकरी पाने के लिए 

बिना रुके प्रयास कर रहे है 

सब पढ़ो , आगे बढ़ो 

मध्य प्रदेश (भूगोल ) एक नजर में


मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण तथ्य

राज्यपालराम नरेश यादव
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह
आधिकारिक वेबसाइटwww.mp.nic.in
स्थापना का दिन1 नवंबर 1956
क्षेत्रफल308,244 वर्ग किमी
घनत्व236 प्रति वर्ग किमी
जनसंख्या (2011)72,626,809
पुरुषों की जनसंख्या (2011)37,612,306
महिलाओं की जनसंख्या (2011)35,014,503
जिले51
राजधानीभोपाल
नदियाँनर्मदा, ताप्ती, बेतवा, सोन, चंबल
वन एवं राष्ट्रीय उद्यानबांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, पेंच राष्ट्रीय उद्यान, इन्द्रावती टाइगर रिजर्व
भाषाएँपंजाबी, मालवी, निमाड़ी, पंजाबी, भिलोड़ी, गोंडी, कोरकू, कालतो, निहाली
पड़ोसी राज्यमहाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़
राजकीय पशुदलदली हिरण
राजकीय पक्षी दूधराज
राजकीय वृक्षबरगद
नेट राज्य घरेलू उत्पाद (2011)32222
साक्षरता दर (2011)82.91%
1000 पुरुषों पर महिलायें930
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र230
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र29


देश के मध्य भाग में स्थित मध्य प्रदेश, उत्तर पश्चिम में राजस्थान से, उत्तर में उत्तर प्रदेश से, पूर्व में छत्तीसगढ़ से, दक्षिण में महाराष्ट्र से और पश्चिम में गुजरात से घिरा है। नवंबर 2000 में छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने से पहले तक मध्य प्रदेश को देश के सबसे बड़े राज्य होने का गौरव प्राप्त था।

मध्य प्रदेश की टोपोग्राफी मिश्रित है और इसमें मैदानी क्षेत्र और पहाड़ दोनों शामिल हैं। इस राज्य में तीन प्रमुख मौसम होते हैं नवंबर से फरवरी तक सर्दी, मार्च से मई तक गर्मी और जून से सितंबर तक मानसून। सर्दियों के दौरान औसत तापमान 10 डिग्री से 27 डिग्री सेल्सियस रहता है। गर्मियों में तापमान बहुत ज्यादा रहता है, जिसमें औसत 29 डिग्री और अधिकतम 48 डिग्री तक पहुंच जाता है। मानसून के मौसम में औसतन तापमान 19 से 30 डिग्री सेल्सियस रहता है। मध्य प्रदेश में बारिश का सालाना औसत 1200 मिमी. है, जिसमें से 90 प्रतिशत वर्षा मानसून में होती है। राज्य की राजधानी भोपाल है।


मध्य प्रदेश का इतिहास


मध्य प्रदेश का इतिहास महान मौर्य राजा अशोक के समय तक का है। मध्य भारत का ज्यादातर हिस्सा 300-500 ईस्वी तक गुप्त साम्राज्य का हिस्सा था। सातवीं सदी के पहले भाग में यह राज्य प्रसिद्ध शासक हर्ष की रियासत का भाग था। दसवीं सदी का दौर असमंजस का था। 11वीं सदी की शुरुआत में मुसलमानों का मध्य भारत में आगमन हुआ, इसमें महमूद गजनी पहला था और मोहम्मद गोरी दूसरा था, जिसके पास दिल्ली की सल्तनत का इलाका था। मराठाओं के उद्भव के साथ यह मुगल साम्राज्य का हिस्सा बन गया। सन् 1794 में माधोजी सिंधिया की मौत तक मराठाओं ने मध्य भारत पर वर्चस्व स्थापित रखा लेकिन उसके बाद स्वतंत्र और छोटे राज्य अस्तित्व में आए। बंटे हुए छोटे राज्यों की वजह से अंग्रेजों को अपना राज कायम करने मेें आसानी हुई। इस क्षेत्र की कुछ महान महिला शासकों, जैसे इंदौर की रानी अहिल्याबाई होल्कर, गोंड की रानी कमला देवी और रानी दुर्गावती ने इतिहास में अपने लिए एक जगह बनाई है।

जब सन् 1947 में भारत आजाद हुआ ब्रिटिश भारत का मध्य प्रांत और बरार से मध्य प्रदेश का गठन हुआ। सीमा परिवर्तन होते रहे और आखिरकार मध्य प्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ।

आबादी


मध्य प्रदेश भारत के दिल में स्थित है। ‘एमपी’ के नाम से पहचाने जाने वाले इस राज्य का क्षेत्र 3,08,244 वर्ग किमी. में फैला है, जिससे यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य बनता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है। इंदौर यहां का सबसे बड़ा शहर है, जबकि जबलपुर राज्य का सबसे महत्वपूर्ण व्यवसायिक केंद्र है। आबादी के मान से मध्य प्रदेश भारत का छठा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य अपनी सीमाएं उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों से साझा करता है।

भूगोल


राज्य के भूगोल में मुख्य रुप से धरती पर इसकी स्थिति, क्षेत्र एवं क्षेत्र वार भाग, नदियां, मौसम, मिट्टी, फसलें, टोपोग्राफी और जीव, वनस्पति शामिल हैं। 22.42 डिग्री उत्तर और 72.54 डिग्री पूर्व की भौगोलिक स्थिति के साथ मध्य प्रदेश मध्य भारत में आता है। मध्य प्रदेश उत्तरपश्चिम में राजस्थान से, उत्तर में उत्तर प्रदेश से, पूर्व में छत्तीसगढ़ से, दक्षिण में महाराष्ट्र से और पश्चिम में गुजरात से अपनी सीमाएं बांटता है।

शिक्षा


मध्य प्रदेश की शिक्षा प्रणाली बहुत विकसित है। मध्य प्रदेश की पूरी स्कूली शिक्षा तीन स्तरों पर बंटी है- प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर। मध्य प्रदेश में पाॅलिटेक्निक, औद्योगिक, कला और शिल्प, संगीत आदि के भी स्कूल हैं। इसके अलावा 12 स्टेट यूनिवर्सिटी हैं। इस लिए ही राज्य की एक-तिहाई आबादी शिक्षित है। उज्जैन और सागर में स्थित स्कूल सबसे पुराने हैं और शिक्षा की गुणवत्ता के कारण पूरे पश्चिमी क्षेत्र में सबसे अच्छे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश की शिक्षा प्रणाली में विभिन्न कार्यशाला और प्रशिक्षण सत्र शुरु किए गए ताकि स्कूल छोड़ चुके लोगों को फिर से शिक्षा की ओर लाया जा सके।

भाषाएं


क्योंकि मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है, यह स्वाभाविक है कि मध्य प्रदेश की सभी प्रचलित बोलियां हिंदी में होंगी। उत्तर भारत और मध्य भारत में रहने वाले ज्यादातर लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। हिंदी को भारत सरकार द्वारा आधिकारिक भाषा का भी दर्जा मिला हुआ है। हिंदी में फारसी-अरबी लिपी के साथ देवनागरी लिपी का मिश्रण है। भारत के अलावा हिंदी पाकिस्तान, नेपाल और फिजी में बोली जाती है।

अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचा


मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि है। आधे से ज्यादा भूमि क्षेत्र कृषि क्षेत्र हैं, हालांकि इसका वितरण टोपोग्राफी, वर्षा और मिट्टी के कारण काफी असमान है। मुख्य कृषि योग्य क्षेत्र चंबल घाटी, रीवा पठार और छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्र में पाया जाता है। नदी जनित जलोड़ मिट्टी वाली नर्मदा घाटी एक और उपजाउ क्षेत्र है। यहां की सबसे खास फसलें चावल, गेंहू, ज्वार, मक्का, दालें और मूंगफली हैं। चावल मुख्यतः पूर्व में उगाया जाता है जबकि पश्चिम में गेंहू और ज्वार प्रमुख हैं। यह राज्य भारत का सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक है। अन्य फसलों मेेें अलसी, तिल, गन्ना और कपास और पहाड़ी क्षेत्र में उगने वाले अवर, बाजरा शामिल हैं। राज्य सबसे बड़ा अफीम उत्पादक भी है जो पश्चिम के मंदसौर जिले और ‘मारिजुआना’ खंडवा के दक्षिण पश्चिम जिले में उगती है।

समाज और संस्कृति


मध्य प्रदेश में चार कृषि जलवायु क्षेत्र हैं, इसलिए लोगों और उनकी जीवन शैली का दिलचस्प मिश्रण है। यहां भारत की 40 प्रतिशत आदिवासी आबादी रहती है। राज्य में तीन अलग अलग आदिवासी समूह हैं।

सबसे बड़ा हिस्सा गोंड का है जो एक समय में राज्य के बड़े हिस्से पर राज करते थे, जिनके नाम पर ही राज्य के मध्य क्षेत्र का नाम गोंडवाना पड़ा। पश्चिमी मध्य प्रदेश योद्धा, शिकारी और रंगीन भीलों से बसा है। पूर्वी मध्य प्रदेश में ओराओं का दबदबा है, जिनमें से ज्यादातर ने ईसाई धर्म अपना लिया है। हिंदी यहां सबसे अधिक बोली जाती है और मराठी भी अच्छी खासी संख्या में लोग बोलते हैं। उर्दू, उड़ीया, गुजराती और पंजाबी बोलने वाले लोग भी ठीकठाक संख्या में हैं। भील लोग भीली और गोंड लोग गोंड बोलते हैं।

गोंड, भील और बंजारों के विभिन्न जीवंत आदिवासी नृत्य जैसे फग, लोटा आदि लट्ठा नृत्य हंै। टेक्सटाईल तो महत्वपूर्ण है ही पर मध्य प्रदेश में एक मजबूत पारंपरिक हस्तकला उद्योग भी है। हेंडलूम चंदेरी और महेश्वर सिल्क की मांग अक्सर रहती है। आदिवासी लोग आकर्षक हस्तशिल्प बनाते हैं। राज्य के उत्तर में छतरपुर जिले में खजुराहो दुनिया भर में कामुक कला के लिए जाना जाता है। चंदेला राजाओं ने इन्हें लगभग 1,000 ई में बनवाया था। ग्वालियर और उसके आसपास के मंदिर भी उल्लेखनीय हैं।

सरकार और राजनीति


मध्य प्रदेश राज्य 51 जिलों से मिलकर बना है। क्षेत्र के हिसाब से यह राजस्थान के बाद सबसे बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश की सरकार कार्यकारी, विधायी और न्यायपालिका से मिलकर बनी है। राज्य की कार्यकारी शाखा का प्रमुख राज्यपाल है। अन्य राज्यों की तरह राज्य का प्रमुख राज्यपाल है। राज्यपाल को राष्ट्रपति द्वारा केंद्र सरकार से परामर्श के बाद नामित किया जाता है। राज्यपाल का पद ज्यादातर औपचारिक ही होता है।

परिवहन


मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाके में बस और रेल सेवा उपलब्ध है। सड़क नेटवर्क कई राजमार्गों से जुड़ा है जो इसे भारत के अन्य राज्यों से जोड़ते हैं। भारतीय रेलवे के पश्चिमी मध्य रेलवे जोन का मुख्यालय जबलपुर है। यहां चार अंतरराज्यीय बस टर्मिनल हैं जो कि इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में हंै। इन शहरों में रोज लगभग 2000 बसें चलती हैं। मध्य प्रदेश का व्यस्ततम हवाईअड्डा इंदौर में है। राज्य के अन्य हवाईअड्डों में जबलपुर एयरपोर्ट, ग्वालियर एयरपोर्ट, भोपाल का राजाभोज एयरपोर्ट और खजुराहो हवाईअड्डा शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में पर्यटन


मध्य प्रदेश राज्य सचमुच भारत का दिल है। राज्य का पर्यटन भारत के इस जादुई और रहस्यमय केंद्र की यात्रा है। मध्य प्रदेश पर्यटन कई स्मारकों, शानदार नक्काशीदार मंदिरों, किलों और महलों पर प्रकाश डालता है जो मध्य प्रदेश का बिंदु हैं। पर्यटन आपके सामने राज्य की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता को सामने लाता है। इस राज्य की टोपोग्राफी मुख्य तौर पर पठार हैं और पठार खूबसूरत पहाड़ों, झरनों, नदियों और मीलों तक फैले जंगलों के बीच स्थित हैं।

वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय पार्क


मध्य प्रदेश के वन्यजीव पर्यटन में जानवरों के लिए आरक्षित वन, वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं, जो कि मध्य प्रदेश में बहुत पाए जाते हैं। पर्यटकों के लिए वन्यजीव पर्यटन वास्तव में खुश करने वाली गतिविधि है क्योंकि यह राज्य के वन्यजीव संसाधन से परिचित कराता है। मध्य प्रदेश के वन्यजीव पर्यटन में राष्ट्रीय पार्कों की छोटी सैर शामिल है जिससे जानवरों के प्राकृतिक निवास की जानकारी मिल सके। प्राकृतिक जंगलों से भिन्न ये आरक्षित जंगल मानव द्वारा बनाए गए हैं। लेकिन ये पर्यटकों को असली जंगल का अहसास कराते हैं।

मध्य प्रदेश के होटल


मध्य प्रदेश भारत का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है। इस राज्य में कई होटल हैं जिनमें हैरिटेज से लेकर बजट होटल शामिल हैं। मध्य प्रदेश के होटलों में दी जाने वाली विश्वस्तरीय सुविधाओं की तुलना आप देश में किसी भी श्रेष्ठ होटल से कर सकते हैं।

त्यौहार


भारत की सांस्कृतिक विविधता के चलते यहां के कई राज्यों में कई मेले और त्यौहार मनाए जाते हैं। मध्य प्रदेश भी इससे अलग नहीं है। इसके

मेले और त्यौहार बहुत लोकप्रिय हैं और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों का सही मायनों में पारंपरिक मूल्य दिखाते हैं। यह मेले और त्यौहार किसी खास समुदाय तक ही सीमित नहीं है बल्कि सभी समुदायों द्वारा मनाए जाते हैं। मध्य प्रदेश के मेले और त्यौहार जो हजारों की संख्या में लोगों को आकर्षित करते हैं, आपको आदिवासी परंपराओं और रस्मों का साक्षी होने का मौका देते हैं।

क्र.सं.जिला का नामजिला मुख्यालयजनसंख्या (2011)विकास दरलिंग अनुपातसाक्षरताक्षेत्र (वर्ग किमी)घनत्व (/ वर्ग किमी)
1आगरआगर******
2अलिराजपुरअलीराजपुर72899919.45%101136.13182229
3अनूपपुरअनूपपुर74923712.30%97667.883747200
4अशोक नगरअशोक नगर84507122.66%90466.424674181
5बालाघाटबालाघाट170169813.60%102177.099229184
6बड़वानीबड़वानी138588127.57%98249.085432256
7बेतूलबैतूल157536212.92%97168.910043157
8भींडभिंड170300519.21%83775.264459382
9भोपालभोपाल237106128.62%91880.372772854
10बुरहानपुरबुरहानपुर75784719.37%95164.363427221
11छतरपुरछतरपुर176237519.51%88363.748687203
12छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा209092213.07%96471.1611815177
13दमोहदमोह126421916.63%91069.737306173
14दतियादतिया78675418.46%87372.632694292
15देवासदेवास156371519.53%94269.357020223
16धारधार218579325.60%964598153268
17डिंडोरीडिंडोरी70452421.32%100263.9742794
18गुनागुना131006121.50%94366.396485194
19ग्वालियरग्वालियर124151926.97%91263.235465445
20हरदाहरदा203203624.50%86476.653339171
21होशंगाबादहोशंगाबाद57046520.25%93572.56698185
22इंदौरइंदौर124135014.49%91475.293898839
23जबलपुरजबलपुर327669732.88%92880.875210472
24झाबुआझाबुआ246328914.51%92981.076782285
25कटनीकटनी102504830.70%99043.34947261
26खंडवा (पूर्व निमाड़)खंडवा129204221.41%95271.987349178
27खरगोन (पश्चिम निमाड़)खरगोन105490517.97%100866.878010233
28मांडलामंडला134041113.24%96371.785805182
29मंदसौर मंदसौर196597023.44%84071.035530242
30मुरैनामुरैना109185414.01%92075.694991394
31नरसिंहपुरनरसिंहपुर82606713.77%95470.85133213
32नीमचनीमच101652018.67%90564.794267194
33पन्नापन्ना133159718.35%90172.987135142
34रायसेनरायसेन154581423.26%95661.218466157
35राजगढ़राजगढ़145506919.72%97166.786143251
36रतलामरतलाम236510619.86%93171.624861299
37रीवारीवा237845817.63%89376.466314374
38सागरसागर222893519.19%92672.2610252272
39सतनासतना131133221.54%91870.067502297
40सिहोरसीहोर137913118.22%98272.126578199
41सिवनीसिवनी106606317.39%97466.678758157
42शहडोलशहडोल151268117.20%93869.096205172
43शाजापुरशाजापुर68786122.94%90157.436196244
44श्योपुरश्योपुर172605022.76%87762.556585104
45शिवपुरीशिवपुरी112703323.72%95764.4310290168
46सीधीसीधी117827328.05%92060.4110520232
47सिंगरोलीसिंगरौली144516620.13%90161.435672208
48टीकमगढ़टीकमगढ़198686416.12%95572.345055286
49उज्जैनउज्जैन64475824.96%95065.896091356
50उमरियाउमरिया145887520.09%89670.534062158
51विदिशाविदिशा187304622.85%96562.77362198