Current Affairs 22-Nov-2017 to 25-Nov-2017

Current Affairs 22-Nov-2017 to 25-Nov-2017


***Current Affairs 22 Nov 2017***
1. हाल ही में किस राज्य में “भवान्तर भुगतान योजना” शुरू की गई है?
मध्यप्रदेश में “भवान्तर भुगतान योजना” शुरू की गई है| इस योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादन के लिए किसानों को उचित मूल्य सुनिश्चित करना और संकट की बिक्री के कारण होने वाले नुकसान से रक्षा करना है| इस योजना के तहत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (केंद्र सरकार द्वारा घोषित) और वास्तविक बिक्री मूल्य या मॉडल मूल्य, जो भी अधिक हो मुआवजे के रूप में दिया जायेगा|
2. हाल ही में किस देश ने न्यू कैलेडोनिया में स्व-शासन जनमत संग्रह की योजना बनाई है?
फ़्रांस ने न्यू कैलेडोनिया में स्व-शासन जनमत संग्रह की योजना बनाई है| न्यू कैलेडोनिया , ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में स्थित है| इसकी जनसंख्या लगभग 275,000 है| इसकी राजधानी नौमिया है|
3. हाल ही में किस देश ने स्वदेशी ग्लाइड बम का सफल परीक्षण किया है?
भारत ने स्वदेशी ग्लाइड बम का ओडिशा में सफल परीक्षण किया है| इस बम का वजन 120 किग्रा है| यह बम स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन 100 किमी के दायरे में बिलकुल सटीक तरीके से टारगेट को निशाना बना सकता है| इस स्मार्ट वेपन ग्लाइड बम का परीक्षण वायु सेना के एयरक्राफ्ट द्वारा किया गया है| विश्व युद्ध में सबसे पहले इस तरह के बम का इस्तेमाल किया गया था|
4. ‘जी लीग’ क्या है?
‘जी लीग’ एनबीए की माइनर लीग है| लीग की प्रमुख टीमें अपनी माइनर लीग आयोजित करती हैं। इसमें वे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जोड़ती हैं। जो खिलाड़ी यहां शानदार प्रदर्शन करते हैं, उन्हें मेजर लीग की टीम में शामिल किया जाता है। हाल ही में भारत के अमज्योत सिंह ‘जी लीग’ में शामिल किया गया है|अमज्योत सिंह ‘जी लीग’ शामिल होने तीसरे भारतीय खिलाडी है|
5. ‘ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस’ क्या है?
‘ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस’ किसी देश में कारोबारी सुगमता के स्तर को ही तकनीकी भाषा में ‘ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस’ के नाम से जाना जाता है| यह विश्व बैंक समूह द्वारा बनाया गया सूचकांक व्यावहारिक अनुसंधान पर आधारित है| हाल ही में जारी की गई ‘ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस’ सूची में भारत को 100वां स्थान दिया गया है|
6. हीना सिद्धू का संबंध किस खेल से है?
हीना सिद्धू का संबंध निशानेबाजी से है| हीना ने 2009 में बीजिंग वर्ल्ड कप में सिल्वर जीता था। हीना ने इस साल नेशनल चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड जीता था। हीना 2014 में वर्ल्ड-नंबर-1 बनने वाली देश की पहली पिस्टल शूटर है| हीना वर्ल्ड-कप में गोल्ड जीतने वाले पहली भारतीय पिस्टल शूटर है| हीना आईएसएसएफ मैगजीन के कवर पेज पर जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय शूटर है| इन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|
7. पानीपत का दूसरा युद्ध कब हुआ था?
पानीपत का दूसरा युद्ध 5 नवंबर 1556 में हुआ था| यह युद्ध मुगल सम्राट अकबर और हेमू के बीच हुआ था| इस युद्ध में हेमू को मुंह की खानी पड़ी थी| इस युद्ध में अकबर ने रणभूमि में ही हेमू का सिर कलम कर दिया था|
8. रक्षा अधिग्रहण परिषद की स्थापना कब की गई थी?
रक्षा अधिग्रहण परिषद की स्थापना 11 अक्टूबर 2001 में की गई थी| इस परिषद की अध्यक्षता केन्द्रीय रक्षा मंत्री करते है| रक्षा अधिग्रहण परिषद का उद्देश्य सशस्त्र बलों के अनुमोदित आवश्यकताओं की शीध्र खरीद को सुनिश्चित करना है|
9. उलुरु चट्टान कहाँ पर स्थित है?
उलुरु चट्टान ऑस्ट्रेलिया में स्थित है| इसे एयर्स रॉक के नाम से भी जाना जाता है| इसे यह नाम 1873 में विलियम गॉस द्वारा सर हेनरी एयर्स के नाम पर दिया गया था| यह चट्टान 3.6 किलोमीटर लंबी और 1.9 किलोमीटर चौड़ी है, इसकी परिधि 9.4 किलोमीटर है| हाल ही में इस चट्टान पर चढ़ाई करने पर प्रतिबंध लगाया गया है|
10. गुरु नानक देव जयंती कब मनाई जाती है?
गुरु नानक देव जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है, जो अक्टूबर-नवंबर में दीवाली के 15 दिन बाद आती है| नानक देव सिख धर्म के प्रथम गुरु और संस्थापक थे| इनके अनुयायी इन्हें गुरु नानक, गुरु नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह नामों से संबोधित करते हैं। लद्दाख व तिब्बत में इन्हें नानक लामा भी कहा जाता था।

***Current Affairs 23 Nov 2017***
 
1. हाल ही में एआईबीए महिला युवा चैम्पियनशिप के दूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
एआईबीए महिला युवा चैम्पियनशिप के दूत के रूप में पांच बार की चैम्पियन एम सी मैरीकॉम को नियुक्त किया गया है| मैरीकॉम ने ओलंपिक में कांस्य पदक भी जीता है| वर्तमान में मैरीकॉम वियतनाम में एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भाग ले रही है|
2. एटिकोपपाक खिलौनों का संबंध किस राज्य से है?
एटिकोपपाक खिलौनों का संबंध आँध्र प्रदेश से है| यह खिलौने विशाखापटनम जिले में वराहा नदी के तट पर स्थित एटिकोपका गाँव में कारीगरों द्वारा बनाए जाते है| हाल ही में भौगोलिक रजिस्ट्रार ने एटिकोपपाक खिलौनों को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग जारी किये है|
3. हाल ही में विश्व युवा गोष्ठी सम्मेलन किस देश में आयोजित किया गया है?
विश्व युवा गोष्ठी सम्मेलन मिस्र में आयोजित किया गया है| इस शिखर सम्मेलन में 14 देशों के राज्यों/सरकार के प्रमुख, युवा मामलों के मंत्री और संयुक्त राष्ट्र, अरब लीग और अफ्रीका संघ के प्रतिनिधी भाग लेंगे| इस गोष्ठी सम्मेलन का उद्देश्य पूरे विश्व से युवाओं को मुख्य वैश्विक नीति निर्धारकों से जोड़ना है|
4. साद-अल-हरीरी कौन है?
साद-अल-हरीरी लेबनान के प्रधानमंत्री है| हाल ही में इन्होनें अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| इन्होनें अपनी जान को खतरा और देश में ईरान के बढ़ते दखल के कारण अपने पद से इस्तीफा दिया है| हरीरी ने ईरान पर आरोप लगाए है, कि वह लेबनान सहित अनके देशों में दहशत और तबाही को प्रोत्साहन दे रहा है| हरीरी के पिता रफीक-अल-हरीरी लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री थे, 2005 में इनकी हत्या कर दी गई थी|
5. सुनामी किसे कहते है?
सुनामी बंदरगाह की लहरों को कहा जाता है, क्योंकि वे तटीय क्षेत्रों और बंदरगाहों में अधिकतम नुकसान का कारण बनती है| ये सैकड़ो किलोमीटर चौड़ाई वाली लहरें होती है, इनकी गति 420 किलोमीटर प्रति घंटा और ऊंचाई 10 से 18 मीटर होती है| समुद्री भूकम्पों की वजह से ये तूफान पैदा होते है|
6. हाल ही में भारत के किस मंदिर को “यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है?
भारत के तमिलनाडु में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर को “यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है| रंगनाथस्वामी मंदिर को उसके सांस्कृतिक विरासत को बचाने और संरक्षण प्रदान करने के प्रयासों के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| रंगनाथस्वामी भारत का पहला मंदिर है, जिसे यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
7. हाल ही में महिला एशिया कप का ख़िताब किस देश ने जीता है?
महिला एशिया कप का ख़िताब भारत ने जीता है| भारत ने महिला एशिया कप के फाइनल मुकाबले में चीन को 5-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है| इससे पहले भारत 2004 में चैम्पियन बनी थी, तथा 1999 और 2009 में उपविजेता रही थी|
8. हाल ही में पैनासोनिक ओपन गोल्फ टूर्नामेंट किसने जीता है?
पैनासोनिक ओपन गोल्फ टूर्नामेंट शिव कपूर ने जीता है| शिव ने टूर्नामेंट के चौथे दिन 4 अंडर 68 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर 17 अंडर 271 रहा। यह भारतीय जमीन पर उनका पहला एशियन टूर खिताब है|
9. महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ कब निकाला था?
महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ 6 नवंबर 1913 में निकाला था| इस दौरान 2,000 भारतीय खदान कर्मियों ने न्यूकैसल से नेटाल तक पदयात्रा की थी| गांधी को उनके समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस विरोध मार्च से द. अफ्रीका की अंग्रेज सरकार की बदनामी हुई थी। उसने भारत और ब्रिटिश सरकार के दबाव में आकर भारतीय राहत विधेयक पास किया था।
10. हाल ही में ‘कुआन अम बोधिसत्व कैंडल फेस्टिवल’ कहाँ पर मनाया जा रहा है?
‘कुआन अम बोधिसत्व कैंडल फेस्टिवल’ वियतनाम में मनाया जा रहा है| दरअसल कुआन अम वियतनाम की ‘दया की देवी’ का नाम है। इन्हें सबसे ताकतवर महिला बोधिसत्व माना गया है। इस उत्सव में जुटे लोग इनसे शांति और सेहत के लिए प्रार्थना करते हैं।


***Current Affairs 24 Nov 2017***
 
1. हाल ही में माल्टा गणराज्य के लिए भारत के उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
माल्टा गणराज्य के लिए भारत के उच्चायुक्त के रूप में श्री राजेश वैष्णव को नियुक्त किया गया है| राजेश वैष्णव 1996 बैच के आईएफएस अधिकारी है| वर्तमान में राजेश वैष्णव विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में केन्द्रीय वित्त सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
केन्द्रीय वित्त सचिव के रूप में हसमुख अधिया को नियुक्त किया गया है| हसमुख गुजरात कैडर के 1981 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (आईएएस) हैं| हसमुख ने जीएसटी लागू करने में अहम भूमिका निभाई थी| वर्तमान में हसमुख अधिया राजस्व सचिव पद पर कार्यरत है|
3. कावेरी अंतर-राज्य बेसिन की उत्पति किस राज्य में होती है?
कावेरी अंतर-राज्य बेसिन की उत्पति कर्नाटक में होती है| यह तमिलनाडु और पुडुचेरी राज्यों में बहते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है| कावेरी तमिलनाडु और कर्नाटक राज्यों के बीच एक गंभीर सघर्ष का मुख्य स्त्रोत रहा है|
4. “एक्स संप्रति-2017” क्या है?
“एक्स संप्रति-2017” भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के मध्य आयोजित किया गया संयुक्त सैन्य अभ्यास है| यह सैन्य अभ्यास एक साल बांग्लादेश और दूसरे साल भारत में आयोजित किया जाता है| इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों पडोसी देशों की सेनाओं के मध्य सकारात्मक संबंध बनाना तथा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोनों के बीच सहयोग को बढ़ाना है|
5. ‘निर्भय’ क्या है?
‘निर्भय’ लंबी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल है| यह मिसाइल का पांचवा परीक्षण है| यह मिसाइल 1000 किमी तक निशाना साध सकती है| यह मिसाइल काफी नीची ऊंचाई पर भी उड़ने में और परमाणु हथियार ले जाने भी सक्षम है| यह मिसाइल 6 मीटर लंबी, 0.52 मीटर चौड़ी और इसके पंख 2.7 मीटर तक फैले है| हाल ही में ‘निर्भय’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है|
6. हाल ही में विष्णुदास भावे पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
विष्णुदास भावे पुरस्कार से अभिनेता मोहन जोशी को सम्मानित किया गया है| मोहन जोशी को यह पुरस्कार थियेटर में उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए दिया गया है| यह पुरस्कार विष्णुदास भावे की स्मृति में दिया जाता है, जो मराठी थिएटर के संस्थापक है|
7. हाल ही में न्यूयॉर्क मैराथन रेस किसने जीती है?
न्यूयॉर्क मैराथन रेस अमेरिका की शेलेन फ्लेंगन ने जीती है| फ्लेंगन ने यह रेस 2 घंटे 26 मिनट 53 सेकंड में पूरी की है| यह उनका पहला मेजर खिताब है। शेलेन 40 साल बाद यह रेस जीतने वाली पहली अमेरिकी महिला रनर बन गईं है। 1977 में मिकी गोरमेन न्यूयॉर्क मैराथन जीतने वाली आखिरी अमेरिकन रनर थीं।
8. दुनिया के सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन अपना पहला मिशन पूरा कर धरती पर कब लौटे थे?
दुनिया के सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन अपना पहला मिशन पूरा कर धरती पर 7 नवंबर 1998 में लौटे थे| 77 साल की उम्र में ग्लेन और उनके छह अन्य साथियों ने केनेडी स्पेस सेंटर पर दोबारा धरती पर कदम रखा था। इस मिशन के दौरान इन्होनें अंतरिक्ष में 36 लाख मील से भी ज्यादा की दूरी तय की थी। इस दौरान उन्होंने ग्लोब के 135 चक्कर काटे थे। इसी वर्ष नासा ने अपने लुईस रिसर्च सेंटर का नाम बदलकर ग्लेन रिसर्च सेंटर कर दिया था|
9. नेशनल कंटेपरेरी डांस कंपनी की शुरुआत कब की गई थी?
नेशनल कंटेपरेरी डांस कंपनी की शुरुआत 2010 में की गई थी| केएनसीडीसी कोरिया की अकेली ऐसी कंटेपरेरी डांस कंपनी है जिसे सरकार चलाती है। इसका उद्देश्य कोरियन और इंटरनेशनल डांसर्स के सहयोग से हर जनरेशन के लोगों तक कंटेपपेरी डांस पहुंचाना है|
10. विश्व सुनामी जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व सुनामी जागरूकता दिवस 5 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस सुनामी के बारें में जागरूकता के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व सुनामी जागरूकता दिवस का विषय ” रिस्यूस्ड द नंबर ऑफ़ अफेक्टेड पीपुल” रखा गया है|

***Current Affairs 22 Nov 2017***

1. हाल ही में कजाकिस्तान ने अपना नाम रूसी लिपि से बदलकर किस लिपि में करने की योजना बनाई है?
कजाकिस्तान ने अपना नाम रूसी लिपि से बदलकर लैटिन लिपि में करने की योजना बनाई है| कजाकिस्तान ने यह कदम देश में रूसी प्रभाव को कम करने के लिए उठाया है| “यघपि “कजाख” सरकार की अधिकारिक भाषा है, लेकिन देश की कुल जनसंख्या का पांचवा हिस्सा आज भी रसियन भाषा का प्रयोग करता है| दुनिया के 70% देश लैटिन भाषा का उपयोग करते है|
2. भारत का पहला मॉलिक्यूलर ऑन्कोलॉजी लैब कहाँ पर शुरू किया गया है?
भारत का पहला मॉलिक्यूलर ऑन्कोलॉजी लैब नई दिल्ली में शुरू किया गया है| इसे दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (डीएससीआई) में शुरू किया गया है| यह भारत का पहला लैब है, जहां आधुनिक तकनीक से इस बीमारी से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जायेगा| इस लैब को टेक्सास के सबसे बड़े एमडीएसीसी के सहयोग से चलाया जायेगा|
3. मनु शर्मा कौन थे?
मनु शर्मा वरिष्ठ साहित्यकार और हिंदी के सबसे बड़े उपन्यासकार थे| मनु शर्मा का उपन्यास ‘कृष्ण की आत्मकथा’ आठ खंडो में आया है, इसे हिंदी का सबसे बड़ा उपन्यास माना जाता है| मनु शर्मा ने बनारस में प्रकाशित दैनिक ‘जनवार्ता’ में प्रतिदिन एक ‘कार्टून कविता’ लिखते थे| यह इतनी मारक होती थी कि आपातकाल के दौरान इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था| इन्हें ‘यश भारती’ तथा ‘लोहिया साहित्य’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| नरेंद्र मोदी ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत जिन प्रारम्भिक नौ लोगों को नामित किया था उनमे मनु शर्मा भी शामिल थे| हाल ही इनका निधन हो गया है|
4. वेट्टोर पुरुषण कौन थे?
वेट्टोर पुरुषण मलयालम अभिनेता थे| इन्होनें ‘नदी नादानमेरे अवाश्यमुंड’ ,आथबूता द्वीप’, सुर्यावानाम’, इथा इनू मुथल’ नामक फिल्मों में अभिनय किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में एशियाई फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ ‘लघु फिल्म’ पुरस्कार से किस फिल्म को सम्मानित किया गया है?
एशियाई फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ ‘लघु फिल्म’ पुरस्कार से ‘द स्कूल बैग’ को सम्मानित किया गया है| यह फिल्म पृष्ठभूमि पेशावर पर आधारित है, जिसमे एक मां और उसके सात साल के बेटे की कहानी को दिखाया गया है, जो अपने जन्मदिन पर नया स्कूल बैग चाहता है, लेकिन उसकी किस्मत ने उसके लिए कुछ और तय कर रखा है| इस फिल्म में अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने मां की भूमिका निभाई है| इस फिल्म में 2014 के पेशावर में हुए उस भयावह कृत्य का वर्णन किया गया है, जिसमें आतंकियों ने सैकड़ों मासूम स्कूली छात्रों को मार दिया था|
6. हाल ही में एशियन वुमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल किसने जीता है?
एशियन वुमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन मेरीकॉम ने जीता है| मेरीकॉम ने एशियन वुमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में उत्तर कोरिया की किम ह्यांग मी को हराकर यह ख़िताब जीता है| मेरीकॉम इंचियोन एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं |मेरीकॉम एशियन चैंपियनशिप में पांच गोल्ड समेत छह मेडल जीतने वालीं एकमात्र बॉक्सर हैं| मेरीकॉम एशियन चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली देश की पहली बॉक्सर हैं|
7. हाल ही में महिला सिंगल्स नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?
महिला सिंगल्स नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप का ख़िताब साइना नेहवाल ने जीता है| नेहवाल ने महिला सिंगल्स नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु को 21-17, 27-25 से हराकर यह ख़िताब जीता है| साइना ने तीसरी बार यह खिताब जीता है। इससे पहले वे 2006 और 2007 में नेशनल चैंपियन बनी थीं।
8. हाल ही में पुरुष सिंगल्स नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?
पुरुष सिंगल्स नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप का ख़िताब एचएस प्रणय ने जीता है| प्रणय ने पुरुष सिंगल्स नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में श्रीकांत को 21-15, 16-21, 21-7 से हराकर यह ख़िताब जीता है| प्रणय ने यह ख़िताब पहली बार जीता है|
9. हाल ही में बाली यात्रा उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?
बाली यात्रा उत्सव ओडिशा में मनाया जा रहा है| यह उत्सव उस दिन की स्मृति में मनाया जाता है जब प्राचीन काल में ओडिशा के नाविक बाली, जावा, सुमात्रा, बोर्नियो और श्रीलंका आदि सुदूर प्रदेशों की यात्रा के लिए प्रस्थान करते थे| इन यात्राओं का उद्देश्य व्यापार तथा सांस्कृतिक प्रसार करना होता था| जिन नावों से वे यात्रा करते थे वे आकार में विशाल होती थी और उन्हें ‘बोइत’ कहा जाता था|
10. रूस में बोल्शेविक क्रांति कब हुई थी?
रूस में बोल्शेविक क्रांति 7 नवंबर 1917 में हुई थी| 7 नवंबर 1917 को ही रूस में व्लादिमीर लेनिन के नेतृत्व में दुनिया में पहली बार कहीं कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार बनी थी। इसे ‘बोल्शेविक क्रांति’ का नाम दिया गया था| हाल ही में रूसी क्रांति के 100 साल पूरे हुए है|

No comments: