Current Affairs 11 jan - 15 Jan 2017


Current Affairs 14 Jan -15 Jan 2017
1. नादिया पेत्रोवा का संबंध किस खेल है?
रूस की नादिया पेत्रोवा संन्यास की घोषणा कर दी है । नाडिया डब्ल्यूटीए डबल्स रैंकिंग में तीसरे क्रम तक पहुंची थीं। उन्होंने 13 डब्ल्यूटीए एकल तथा 24 डब्ल्यूटीए युगल खिताब जीते हैं। वह 2010 में यूएस ओपन तथा 2012 में फ्रेंच ओपन के युगल मुकाबलों की उपविजेता रही थीं।

2. हाल ही में होलोग्राम शो हिट किस देश में आयोजित किया जा रहा है?
होलोग्राम शो हिट पेरिस में आयोजित किया जा रहा है| इस शो के दौरान दिवंगत कलाकारों क्लाउड फ्रेंकोइज, माइक ब्रांट, साशा डिस्टेल की परफॉर्मेंस भी बाकी कलाकारों के साथ लोगों को होलोग्राम इमेजिस के जरिए स्टेज पर देखने को मिलेगी। होलोग्राम इमेज के जरिए स्टेज पर लेजर से लाइट बीम के माध्यम द्वारा थ्रीडी इमेज दिखाई देती है।

3. हाल ही में ‘प्रेजिडेंशल मैडल ऑफ़ फ्रीडम’ से किसे सम्मानित किया गया है?
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो. बाईडन को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेजिडेंशल मैडल ऑफ़ फ्रीडम’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| बाईडन पिछले आठ सालों से वाइट हाउस में ओबामा के सहयोगी रहे है|

4. भारत का पहला योग आयोग कहाँ पर खोला जायेगा?
भारत का पहला योग आयोग छतीसगढ़ में खोला जायेगा| यह योग आयोग पंचायत से लेकर स्कूल तक योग शिक्षा के विस्तार में योगदान देगा|

5. पहला विश्व संस्कृत पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
थाईलैंड की राजकुमारी महा चकरी सिरिंघोर्न को पहले विश्व संस्कृत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| महा चकरी सिरिंघोर्न को यह पुरस्कार संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है|

6. विश्व का पहला जेंडर साहित्य महोत्सव कहाँ पर आयोजित किया जायेगा?
विश्व का पहला जेंडर लिटरेचर फेस्टिवल (जेंडर साहित्य महोस्तव) पटना में आयोजित किया जायेगा| इसका आयोजन महिला विकास निगम व जेंडर रिसोर्स सेंटर के सहयोग से किया जायेगा| इस आयोजन के माध्यम से जेंडर साहित्य के प्रसिद्ध व्यक्तियों के बीच विचारों का आदान-प्रदान किया जायेगा|

7. हाल ही में भारतीय सेना के उप सेना अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय सेना के उप सेना अध्यक्ष के रूप में ले. जनरल सरथ चन्द को नियुक्त किया गया है| इन्होनें गढ़वाल राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया था| ये दक्षिण पश्चिम कमान में भी आर्मी कमांडर रह चुके है|

8. टीसीएस के सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
टीसीएस के सीईओ के रूप राजेश गोपीनाथ को नियुक्त किया गया है| राजेश गोपीनाथ इससे पहले इस कंपनी के चीफ फ़ाइनेंशियल ऑफिसर थे|

9. हाल ही में स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ़ ईयर के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (डीएसजेए) ने सुपर स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह को स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ ईयर, पुरस्कार से सम्मानित किया है|

10. हाल ही में किस राज्य की सरकार ने भारत में ही विकसित ई-वॉलेट Tokapoisa.in का शुभारंभ किया है?
असम सरकार ने अपने ही देश विकसित ई-वॉलेट Tokapoisa.in का शुभारंभ किया है| जिससे राज्य के लोगों को ऑनलाइन लेनदेन में सहयोग करेगा| इस ई-वॉलेट को गुवाहाटी में आयोजित होने वाले डिजी धन मेले के अवसर पर शुरू किया जायेगा|

Current Affairs 13 Jan 2017

1. हाल ही में दुनिया का सबसे लंबा फ्लोटिंग पाथ किस देश में बनाया गया है?
दुनिया का सबसे लंबा फ्लोटिंग पाथ चीन में बनाया गया है| इस वाँक-वे के बीच एंटरटेनमेंट सेंटर बनाया गया है| यहाँ पयर्टको के मनोरंजन के इंतजाम किये गए है इस पूरे क्षेत्र को घूमने में करीब 10 घंटे का समय लगता है| इसे दो लाख 22 हजार से ज्यादा फाइबर के तैरते बीम पर बनाया गया है। पानी के स्तर में बदलाव आने से इसकी स्थिति भी बदलती रहती है। इस पूरे पर्यटन क्षेत्र को 50 किलोमीटर क्षेत्र में बनाया गया है। यह रास्ता न्यूयॉर्क के मैनहट्‌टन एरिया से ज्यादा लंबा है।

2. विश्व की सबसे छोटी सोने की मोहर भारत के किस राज्य में बनाई गई है?
विश्व की सबसे छोटी सोने की मोहर राजस्थान के उदयपुर शहर में बनाई गई है| यह मोहर स्वर्ण सूक्ष्म हस्तशिल्पी इक़बाल सक्का द्वारा बनाई गई है| विश्व की सबसे छोटी मोहर की ऊंचाई 3 मिमी, चौड़ाई 2 मिमी और वजन 0.50 मिलीग्राम है। इस मोहर (स्टेम्प) पर अंग्रेजी में इंडिया लिखा हुआ है।

3. हाल ही में किस राज्य की सरकार ने भारत की पहली छात्र स्टार्टअप और नवाचार नीति शुरू की है?
गुजरात सरकार ने भारत की पहली छात्र स्टार्टअप और नवाचार निति की शुरुआत की है| इसका मुख्य उद्देश्य, छात्रों द्वारा आईडिया विकसित करने के लिए उन्हें सहायता उपलब्ध करवाना तथा अधिक नवाचार का समर्थन करना है|

4. हाल ही में निकारागुआ के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
निकारागुआ के राष्ट्रपति के रूप में डेनियल ओटेंगो को नियुक्त किया गया है| जबकि डेनियल ओटेंगो की पत्नी रोसारियो मुरिलो को नई उपाध्यक्ष उपराष्ट्रपति नियुक्त किया गया है|

5. हाल ही में टाटा सन्स के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
टाटा सन्स के निदेशक के रूप में नटराजन चन्द्रशेखरन को कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है| चन्द्रशेखरन टाटा ग्रुप में निदेशक पद पर नियुक्त होने वाले पहले गैर-पारसी व्यक्ति बने| इससे पहले चन्द्रशेखरन टीसीएस के सीईओ थे|

6. भारत का पहला मैडम तुसाद संग्रहालय कहाँ खोला जायेगा?
भारत का पहला मैडम तुसाद संग्रहालय दिल्ली में खोला जायेगा| यह संग्रहालय कनॉट प्लेस के रीगल सिनेमा परिसर की पहली दूसरी मंजिल पर है। तुसाद की यह 23वीं शाखा है।

7. हाल ही में किस भाषा के लिए ‘फिक्शन पुरस्कार’ की शुरुआत की गई है?
शोआफातिका तालीमी और फलाही ट्रस्ट ने उर्दू भाषा में 50 हजार रु. का फिक्शन पुरस्कार देने की शुरुआत की है। यह पुरस्कार हर साल किसी एक कथाकार या उपन्यासकार को दिया जाएगा।

8. सरिता देवी का संबंध किस खेल से है?
सरिता देवी का संबंध बॉक्सिंग से है| पूर्व बॉक्सिंग विश्व चैंपियन सरिता देवी भारत की पहली महिला प्रोफेशनल बॉक्सर है। सरिता देवी हंगरी की सोफिया बेडो के साथ अपना पहला डेब्यू मुकाबला खेलेंगी। यह मुकाबला उनके गृहनगर इंफाल में खेला जायेगा।

9. रन टुगेदर योजना किस देश में शुरू की गई है?
रन टुगेदर योजना ब्रिटेन में शुरू की गई है| यह योजना ब्रिटेन के एथलेटिक्स एसोसिएशन ने अपने देश के आम लोगों के लिए शुरू की है। इसके तहत दौड़ने के इच्छुक लोग एसोसिएशन की साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएं तो उन्हें हर तरह का सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही हर रनिंग ग्रुप को एक रनिंग एक्सपर्ट की सेवा भी दी जाएगी।

10. हाल ही में कोलकाता ओपन राष्ट्रिय निमंत्रण स्नूकर चैम्पियनशिप किसने जीती है?
पंकज आडवाणी ने 5-1 से आदित्य मेहता को हराकर कोलकाता ओपन राष्ट्रीय निमंत्रण स्नूकर चैम्पियनशिप जीती है। कोलकाता ओपन राष्ट्रिय निमंत्रण स्नूकर चैम्पियनशिप टूर्नामेंट पश्चिम बंगाल बिलियर्ड्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था।

Current Affairs 12 Jan 2017
1. मिरोस्लाव क्लोस का संबंध किस खेल से है?
मिरोस्लाव क्लोस जर्मनी के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाडी है| जर्मनी की टीम की और से उनके नाम सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड दर्ज है| इन्होनें 137 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक 71 गोल किये है, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है| इन्हें 2006 विश्व कप में गोल्डन बूट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

2. हाल ही में किस खिलाडी ने स्कॉटिश जूनियर ओपन स्कवैश का ख़िताब जीता है?
स्कॉटिश जूनियर ओपन स्कवैश का ख़िताब श्रेयस मेहता ने जीता है| श्रेयस ने कोलंबिया के जुआन जोस टोरेस लारा के खिलाफ पांच गेम तक चले मैच में हार के कगार पर पहुंचने के बाद शानदार वापसी और 8-11, 8-11, 11-5, 11-6, 11-7 से जीत दर्ज करते हुए स्कॉटिश जूनियर ओपन स्कवैश का ख़िताब अपने नाम किया। श्रेयस ने यूएस जूनियर ओपन का खिताब भी जीता था।

3. हाल ही में आइस स्विमिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप किसने जीती है?
आइस स्विमिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जर्मनी की जूलिया विटिग ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए आइस स्विमिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है| जूलिया ने दिसंबर में 1000 मीटर फ्री स्टाइल आइस वाटर स्वीमिंग में 13 मिनट, 58 सेकंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

4. हाल ही में बीएमडब्ल्यू इंडिया के प्रेसिडेंट के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
बीएमडब्ल्यू इंडिया के प्रेसिडेंट के रूप में विक्रम पाहवा को भारतीय संचालन का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है| इससे पहले पाहवा हार्ले डेविडसन इंडिया के प्रबंध निदेशक थे|

5. हाल ही में किस देश ने एफएम रेडियो बंद करने का निर्णय लिया है?
नार्वे ने एफएम रेडियो बंद बंद करने का निर्णय लिया है| ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला देश बन गया है| नार्वे ने डिजिटल रेडियो को सपोर्ट करने के लिए ऐसा किया है|

6. द्वितीय विश्वयुद्ध की खबर किसने ब्रेक की थी?
पोलैंड पर नाजी आक्रमण की खबर पहली बार क्लेयर होलिंगवर्थ ही ब्रेक की थी, जो द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत थी| हाल ही में उनका निधन हो गया है|

7. हाल ही में किस प्रदेश की सरकार ने सबसे बड़ी वाईफाई सेवा की शुरुआत की है?
महाराष्ट्र सरकार ने “मुंबईवाईफाई ” के नाम से भारत की सबसे बड़ी सार्वजानिक वाई-फाई सेवा की शुरुआत की है|

8. राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2017 कहाँ आयोजित किया जायेगा?
राष्ट्रिय युवा महोत्सव रोहतक में आयोजित किया जायेगा| केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के युवा मामलों का विभाग प्रतिवर्ष युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है| इस वर्ष युवा महोत्सव की थीम “डिजिटल इंडिया के लिए युवा” रखी गई है|

9. विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है| विश्व हिंदी दिवस वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है| जबकि, राष्ट्रिय हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को राष्ट्रिय स्तर पर देशभर में मनाया जाता है|

10. ग्रिगोर दिमित्रोव का संबंध किस खेल है?
ग्रिगोर दिमित्रोव का संबंध टेनिस से है| हाल ही में उन्होंने ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस का ख़िताब जीता है| ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस के फाइनल मुकाबले में दिमित्रोव ने निशिकोरी को 6-2, 2-6, 6-3 से हराकर ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस का ख़िताब अपने नाम किया| ग्रिगोर दिमित्रोव के करियर का यह पांचवा ख़िताब है|



Current Affairs 11 Jan 2017
1. हाल ही में जेएलएल इंडिया के नए चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
प्रॉपर्टी कंसल्टेंट जेएलएल इंडिया में रमेश नायर को नए चेयरमैन और कंट्री हैड रूप में नियुक्त किया है। जेएलएल इंडिया में कंपनी ने 1999 से काम कर रहे नायर मार्च में अपना नया पद संभालेंगे।

2. हाल ही में फ्लिपकार्ट कंपनी के नए सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
फ्लिपकार्ट कंपनी के नए सीईओ के रूप में कल्याण कृष्णमूर्ति को नियुक्त किया गया है| कृष्णमूर्ति जून 2016 में बतौर कॉमर्स यूनिट हेड फ्लिपकार्ट के पद पर नियुक्त किये गए थे| इससे पहले इस पद पर सचिन बंसल थे| हाल ही में सचिन बंसल को फ्लिपकार्ट कंपनी का को-फाउंडर का ग्रुप चेयरमैन बनाया गया है|

3. विश्व की पहली अंडरग्राउंड रेल सेवा कहाँ पर शुरू की गई थी?
विश्व की पहली अंडरग्राउंड रेल सेवा 1863 में लंदन में शुरू की गई थी| यह ट्रेन पहली बार पैडिंगटन से फैरिंगडॉन स्ट्रीट स्टेशनों के बीच चली थी| दुनिया भर की मेट्रो रेल सेवाएं इसी की नकल करते हुए अपने मैप तैयार करती हैं। भारत में पहली मेट्रो (कोलकाता) की शुरुआत 1984 में की गई थी। दिल्ली की मेट्रो 2002 में ही शुरू की गई थी।

4. हाल ही में चेन्नई ओपन युगल का ख़िताब किसने जीता है?
टेनिस खिलाडी रोहन बोपन्ना और जीवन नेदुनचेझियान ने चेन्नई ओपन युगल का ख़िताब किसने जीता है| इस प्रतियोगिता में बोपन्ना और जीवन ने हमवतन दिविज शरण और पूर्व राजा को 6-3, 6-4 हराकर चेन्नई ओपन युगल का ख़िताब अपने नाम किया|

5. हाल ही में फीफा प्लेयर ऑफ़ द इयर किसे चुना गया है?
पुर्तगाल फूटबॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फीफा प्लेयर ऑफ़ द इयर चुना गया है| क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लियोनल मेसी को पीछे छोड़ते हुए चौथी बार यह पुरस्कार प्राप्त किया है|क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियाल मेड्रिड के लिए फॉरवर्ड खिलाडी के तौर पर भी खेलते है| हाल ही में इन्हें बैलेन डी’ ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

6. मारियो सोरेस किस देश के पूर्व राष्ट्रपति है?
मारिया सोरेस पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति है| मारियो सोरेस को पुर्तगाल में लोकतंत्र की स्थापना का जनक माना जाता है| वे वर्तमान में सत्ता में काबिज पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा के नेतृत्व वाली सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापको में से एक थे| हाल ही में उनका निधन हो गया है|

7. हाल ही में टेकनिकल ऑस्कर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
भारतीय अमेरिकी पराग हवलदार को टेकनिकल ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| पराग का नाम अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस ने तकनीकी उपलब्धि के लिए विजेताओं की सूची में शामिल किया गया था| पराग को यह पुरस्कार परफॉरमेंस कैप्चर तकनीक पर आधारित एक्सप्रेशन विकसित करने हेतु दिया गया है|

8. हाल ही में व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में जैरेड कुशनर को नियुक्त किया गया है| जैरेड कुशनर प्रॉपर्टी डेवलपर एवं प्रकाशक भी है| कुशनर ट्रंप के प्रचार के लिएय डिजिटल रणनीति तैयार की तथा अहम नियुक्तियां इन्होनें ही तय की थी|

9. “कम्फर्ट वूमेन” प्रतिमा कहाँ पर स्थापित है?
“कम्फर्ट विमेन” प्रतिमा दक्षिण कोरिया में स्थापित है| यह प्रतिमा दुसरे विश्व युद्ध के दौरान टोक्यो द्वारा दक्षिण कोरियाई महिला को अपनी सेना के लिए यौन दासी बनने पर मजबूर करने के प्रतीक के रूप में स्थापित की गई थी| हाल ही में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने दक्षिण कोरिया में स्थपित “कम्फर्ट वुमन” की प्रतिमा को हटाने का आग्रह किया है|

10. मध्य प्रदेश के किस जिले में मेगा फ़ूड पार्क स्थापित किया जायेगा?
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में मेगा फ़ूड पार्क स्थापित किया जायेगा| यह फ़ूड पार्क मंदसौर जिले की दलोदा तहसील में स्थापित करने के लिए 500 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा| इस मेगा फ़ूड पार्क की स्थापना का काम मेसर्स चेतक इंटरप्राइजेस कंपनी को दिया गया है|

No comments: