Current Affairs 01-Dec-2017 to 5-Dec-2017

Current Affairs 01-Dec-2017 to 5-Dec-2017


***Current Affairs 01 Dec 2017***

1. हाल ही में किस देश में ऑटोमैटिक हथियारों पर लगाया प्रतिबंध लगाया गया है?
पाकिस्तान में सभी तरह के ऑटोमैटिक हथियारों पर लगाया प्रतिबंध लगया गया है| यह प्रतिबंध इसलिए लगाया है, जिससे ये हथियार आतंकियों और अपराधियों तक न पहुंच सके| सभी ऑटोमैटिक हथियार रखने वालों से इसे सेमी- ऑटोमैटिक हथियारों से बदल लेने या 50 हजार रुपए लेकर इसे सरेंडर करने को कहा गया है।
2. हाल ही में दुनिया की पहला इलेक्ट्रॉनिक जहाज कहाँ पर लांच किया गया है?
दुनिया की पहला इलेक्ट्रॉनिक जहाज चीन में लांच किया गया है| इस जहाज का वजन दो हजार टन है। ये 2400 यूनिट क्षमता की लीथियम बैटरी से लैस है। यह दो घंटे में चार्ज होकर 80 किलोमीटर तक चलने में सक्षम है। इस्पात से निर्मित इस जहाज का प्रयोग कोयला ढुलाई में किया जायेगा।
3. सुरेन्द्र कुमार सिन्हा कौन है?
सुरेन्द्र कुमार सिन्हा बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश है| हाल ही में इन्होनें अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| सुरेन्द्र सिन्हा रिश्वत और धनशोधन के आरोपों का सामना कर रहे थे| सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों पर महाभियोग चलाने के संसद के अधिकार को रद्द करने के इनके फैसले को लेकर सरकार इनसे नाराज थी|
4. अशोक काले कौन थे?
अशोक काले प्रसिद्ध साइकिलिस्ट थे| इन्होनें गिरो डी इटालिया में भारत का प्रतिनिधित्व किया था| इन्हें घाट के राजा (किंग ऑफ़ घाट्स) के रूप में जाना जाता था| इन्हें शिव छत्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. कीर्ति बिष्ट कौन थे?
कीर्ति बिष्ट नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री थे| बिष्ट पहली बार 1969 में नेपाल के प्रधानमंत्री बने थे| इन्होनें तीन बार नेपाल के प्रधानमंत्री के पद पर अपनी सेवाएँ दी थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता है?
वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब भारत के पंकज अडवाणी ने जीता है| वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पंकज ने इंग्लैंड के माइक रसेल को 6-2 (0-155, 150-128, 92-151, 151-0, 151-6, 151-0, 150-58, 150-21) से हराकर यह ख़िताब जीता है| पंकज का यह 17वां ख़िताब है| पंकज ने पिछले वर्ष बेंगलुरू में भी खिताब जीता था।
7. हाल ही में सेंट मार्टिन्स डे कहाँ पर मनाया जा रहा है?
सेंट मार्टिन्स डे हंगरी की राजधानी बुडापोस्ट में मनाया जा रहा है| बुडापोस्ट की लोककथाओं के अनुसार, इस दिन के उत्सवों में हंस का मीट होना बेहतर जरुरी होता है, ताकि गरीबी और भुखमरी खत्म हो सके| इसलिए लोग इस दिन हंस शिकार करके उसका मीट बनाते है|
8. हाल ही में फ‌ायर बुल फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
फ‌ायर बुल फेस्टिवल स्पेन में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में सांड को पैरों से लेकर सिर तक मिट्टी से भर दिया जाता है और उसके सींगों पर मैटल रॉड्स लगाई जाती हैं। फिर उसे रस्सी से बांधकर सींगों को आग लगाई जाती है ताकि आग की लपटें उठने पर सांड को तकलीफ पहुंचे।
9. सेक्रामेन्टो नदी कहाँ पर स्थित है?
सेक्रामेन्टो नदी कैलिफोर्निया (अमेरिका) में स्थित है| इसमें 100 से अधिक झरने वर्ष में 8 महीने दिखाई देते हैं। बाकी दिनों में यहां का पानी जम जाता है। 1120 मीटर की ऊंचाई पर क्वेनेथ माउंटेन से बहने वाली यह नदी सैन फ्रांसिस्को की खाड़ी में जाकर मिलती है।
10. अमेरिका के अंतरिक्ष विमान मैरिनर-9 ने मंगल ग्रह के चक्कर कब लगाये थे?
अमेरिका के अंतरिक्ष विमान मैरिनर-9 ने मंगल ग्रह के चक्कर 13 नवंबर 1971 में लगाये थे| यह पहला ऐसा विमान था, जिसने दूसरे ग्रह के चक्कर लगाये थे| एक महीने बाद वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह की साफ तस्वीरें दिखाई दी थीं। इस ग्रह पर बड़े ज्वालामुखी थे। एक ज्वालामुखी की ऊंचाई तो धरती के ज्वालामुखी से दोगुनी थी। वहां चौड़ी नहरें थीं, जिससे ऐसा अंदाजा लगाया गया कि मंगल ग्रह पर पानी मौजूद हो। मैरिनर-9 पर मौजूद कैमरों ने 7,329 तस्वीरें धरती पर भेजीं थी|


***Current Affairs 02 Dec 2017***

 
1. हाल ही में यूनेस्को के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
यूनेस्को के महानिदेशक के रूप में ऑड्रे एजोले को नियुक्त किया गया है| एजोले फ़्रांस की पूर्व संस्कृत मंत्री है| एजोले यूनेस्को की महानिदेशक पद पर नियुक्त होने वाली 11वीं महानिदेशक तथा दूसरी महिला महानिदेशक है|
2. हाल ही में उत्तर भारत का सबसे बड़ा तितली पार्क कहाँ पर स्थापित करने की घोषणा की गई है?
उत्तर भारत का सबसे बड़ा तितली पार्क गुरुग्राम में स्थापित करने की घोषणा की गई है| यह पार्क उत्थान नामक गैर सरकारी संगठन के सहयोग से विकसित किया जायेगा| वर्तमान में बेंगलुरु में भारत का सबसे बड़ा तितली कंजर्वैटरी पार्क स्थापित है, जिसमें 30,000 से अधिक तितलियां निवास करती है|
3. मैरी क्यूरी कौन थी?
मैरी क्यूरी नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली महिला थी| रेडियो एक्टिव के क्षेत्र में किया गया उनका शोध आज भी श्रेष्ठ कहा जाता है। इन्हें दो बार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| आज भी वे पहली महिला हैं, जिन्हें फिजिक्स (1903) और कैमिस्ट्री (1911) के नोबेल पुरस्कार भी प्रदान किए गए थे। इन्हें ‘थ्योरी ऑफ रेडियो एक्टिविटी’ के साथ-साथ पोलोनियम और रेडियम रसायन की खोज के लिए जाना जाता है|
4. कुंवर नारायण कौन थे?
कुंवर नारायण प्रसिद्ध कवि थे| इन्हें 41वां ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| इन्हें साहित्य अकादमी तथा पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| इनकी पहली किताब ‘चक्रव्यूह’ 1956 में आई थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में बाल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
बाल पुरस्कार से उदयपुर की लब्धि सुराणा को सम्मानित किया गया है| लब्धि सुराणा स्पीड स्केटिंग में 4 इंटरनेशनल गोल्ड सहित 62 मेडल जीत चुकी है।
6. हाल ही में ब्राजीलियन फॉर्मूला-1 ग्रांप्री रेस किसने जीती है?
ब्राजीलियन फॉर्मूला-1 ग्रांप्री रेस फेरारी के रेसर सेबेस्टियन वेटल ने जीती है| वेटल की यह इस साल की पांचवी जीत है| जर्मनी के वेटल ने मर्सिडीज के वाल्टेरी बोटास को पीछे छोड़ते हुए ब्राजीलियन ग्रांप्री रेस जीती है। इस रेस में फेरारी के किमी राइकोनेन को तीसरा स्थान मिला है। वेटल की इस जीत से ड्राइवर चैंपियनशिप में 302 अंक हो गए है|
7. सईद अजमल का संबंध किस खेल से है?
सईद अजमल का संबंध क्रिकेट से है| सईद अजमल पाकिस्तान क्रिकेट टीम में ऑफ़ स्पिनर गेंदबाज की भूमिका निभाते है| अजमल ने 35 टेस्ट मैचों में 178 विकेट, 113 वनडे में 184 विकेट और 64 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 85 विकेट लिए है| हाल ही में अजमल ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है|
8. अमेरिका ने गद्दाफी से लॉकरबी धमाके के आरोपियों को सौंपने की मांग कब की थी?
अमेरिका ने गद्दाफी से लॉकरबी धमाके के आरोपियों को सौंपने की मांग 14 नवंबर 1991 में की थी| इन आरोपियों को अमेरिका में 193 मामलों में दोषी पाया गया था। इसमें तीन मामले ऐसे थे, जिनमें मौत की सजा हो सकती थी। स्काटलैंड में लीबिया के इन आरोपियों के खिलाफ हत्या और षड़यंत्र के मामले में वारंट जारी किया गया था। ये मामले दिसंबर 1988 के पैन-एम विमान 103 में हुए धमाकों से संबंधित थे। जब विमान लंदन से न्यूयार्क जा रहा था।, तभी स्कॉटलैंड के लॉकरबी में विमान में धमाके हुए थे। इस विमान में सवार 259 लोगों की मौत हो गई थी।
9. विश्व मधुमेह दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व मधुमेह दिवस प्रतिवर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है| मधुमेह शरीर में अग्नाशय द्वारा इन्सुलिन का स्त्राव कम हो जाने के कारण होता है, जिससें रक्त ग्लूकोज स्तर बढ़ जाता है तथा इन मरीजों में रक्त कोलेस्ट्रोल, वसा के अवयव भी असामान्य हो जाते है| मधुमेह एक जानलेवा बीमारी है और स्वास्थ्य संबंधी अन्य बिमारियों से जुडी हुई है| यह दिवस मधुमेह के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व मधुमेह दिवस का विषय “महिलाओं और मधुमेह-एक स्वस्थ भविष्य के लिए हमारा अधिकार” रखा गया है|
10. अंतर्राष्‍ट्रीय दास प्रथा उन्‍मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
अंतर्राष्‍ट्रीय दास प्रथा उन्‍मूलन दिवस प्रतिवर्ष 2 दिसम्बर को मनाया जाता है| “दास प्रथा” विश्व के अधिकांश देशों में प्राचीन समय से व्याप्त है| यह दिवस “सम्पूर्ण विश्व से दास प्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

***Current Affairs 03+04 Dec 2017***

 
1. हाल ही में इक्काडोर में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
इक्काडोर में भारत के राजदूत के रूप में रवि बांगर को नियुक्त किया गया है| रवि बांगर 1982 बैच के एक भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है| वर्तमान में रवि बांगर कोलंबिया में भारत के राजदूत के पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में सिंगापुर ने किस देश के साथ अपने व्यापार संबंधो को निलंबित कर दिया है?
सिंगापुर ने उत्तर कोरिया के साथ अपने व्यापार संबंधो को निलंबित कर दिया है| सिंगापुर ने यह प्रतिबंध उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए लगाया है| इसमें डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया डीपीआरके से आने वाले या वहां भेजे जाने वाले सभी सामानों को प्रतिबंधित किया गया है। इसका उल्लंघन करने वालों पर एक लाख सिंगापुरी डॉलर या व्यापार किए जा रहे सामान के मूल्य का तीन गुना जुर्माना वसूला जायेगा|
3. हाल ही में किस देश में योग को खेल का दर्जा दिया गया है?
सऊदी अरब में योग को खेल का दर्जा दिया गया है| सऊदी अरब में बाकी खेलों की तरह योग को भी लाइसेंस लेकर सिखाया जायेगा| नोफा मारवाई को सऊदी अरब की योग प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है|
4. “सागर कवच” क्या है?
“सागर कवच” ओडिशा और पश्चिम बंगाल सेना द्वारा किया जाने वाला सुरक्षा अभ्यास है| इस अभ्यास के दौरान ओडिशा या पश्चिम बंगाल तट पर एक जगह पर ‘लाल बल’ नामक एक नकली आतंकवादी संगठन पर हमला किया जायेगा और समुद्री पुलिस कैसे प्रभावी तरीके से इस हमले को रोकती है, इसकी जांच की जायेगी| इस सुरक्षा सैन्य अभ्यास का उद्देश्य 630 किलीमीटर समुद्र तट पर मौजूदा तटीय सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना है| यह पहला मौका जब ओडिशा और पश्चिम बंगाल एक साथ संयुक्त सुरक्षा अभ्यास करेगा|
5. जगदीश मोहन कौन थे?
जगदीश मोहन शास्त्रीय गायक थे| जग्दीश मोहन ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन में नियमित रूप से गाते थे| इन्हें प्राचीन कला केंद्र, चंडीगढ़ ने सगीत सरताज के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में नोक्सविले चैलेंजर का ख़िताब किसने जीता है?
नोक्सविले चैलेंजर का ख़िताब भारतीय जोड़ी लिएंडर पेस और पूरव राजा ने जीता है| नोक्सविले चैलेंजर के फाइनल मुकाबले में पेस और राजा ने अमेरिका के कारेतानी और आस्ट्रेलिया के स्मिथ की जोड़ी को 7-6, 7-6 से हराकर यह ख़िताब जीता है। पेस का यह सत्र का चौथा चैलेंजर खिताब है। इन्होनें लियोन और इकले में कनाडा के आदिल शम्सुद्दीन और टालाहासी में अमेरिका के स्काट लिपस्की के साथ खिताब जीता था।
7. रादेक स्तेपानेक का संबंध किस खेल से है?
रादेक स्तेपानेक का संबंध टेनिस से है| इन्होनें करिअर में पांच सिंगल्स और 18 डबल्स खिताब जीते है| स्तेपानेक ने पिछले साल रियो ओलिंपिक में मिक्स्ड डबल्स का ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था। हाल ही में इन्होनें संन्यास की घोषणा की है|
8. ‘मदनजीत सिंह पुरस्कार’ की स्थापना कब की गई थी?
‘मदनजीत सिंह पुरस्कार’ की स्थापना 1995 में की गई थी| यह पुरस्कार विज्ञान, कला, संस्कृति तथा संचार के क्षेत्र में सहिष्णुता और अहिंसा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए गए कार्य हेतु दिया जाता है| यह पुरस्कार सहिष्णुता और अहिंसा को प्रोत्साहित करने के लिए हर दो वर्ष में एक बार व्यक्तियों या संस्थानों को प्रदान किया जाता है|
9. अन्तराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस प्रतिवर्ष 16 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस सौहार्दपूर्ण सहअस्तित्व बनाए रखने और विश्व में शांति तथा सामंजस्य कायम करने के उद्देश्य मनाया जाता है|
10. विश्व निमोनिया दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व निमोनिया दिवस प्रतिवर्ष 12 नवंबर को मनाया जाता है| निमोनिया एक या दोनों फेफड़ों में संक्रमण का एक प्रकार है| यह विभिन्न बैक्टीरिया,वायरस या कवक के कारण होता है|

***Current Affairs 05 Dec 2017***

1. हाल ही में तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक के रूप में महेंद्र रेड्डी को नियुक्त किया गया है| महेंद्र रेड्डी तेलंगाना पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त होने वाले दूसरे व्यक्ति है| महेंद्र रेड्डी 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी है|
2. हाल ही में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के लोकपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के लोकपाल के रूप में भास्कर गांगुली को नियुक्त किया गया है| भास्कर गांगुली ने 1982 में एशियाई खेलों में भारतीय टीम के कप्तान के रूप में अपनी सेवाएँ दी है|
3. हाल ही में विश्व की सबसे पुरानी निद्रामग्न बुद्ध प्रतिमा कहाँ पर पाई गई है?
विश्व की सबसे पुरानी निद्रामग्न बुद्ध प्रतिमा पाकिस्तान में पाई गई है| तीसरी सदी की यह प्रतिमा 48 फिट लंबी है| यह प्रतिमा भमाला स्तूप के पास खुदाई के दौरान मिली है| यह दुनिया की अब तक की सबसे प्राचीन प्रतिमा है| यहां पर बुद्ध से संबंधित 500 वस्तुएं और मिली है|
4. थॉमस चांडी कौन है?
थॉमस चांडी केरल के परिवहन मंत्री है| हाल ही में थॉमस चांडी ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है| थॉमस पर गैर-कानूनी तरीके से दूसरे व्यक्ति की जमीन पर कब्ज़ा कर रिसॉर्ट बनाने का आरोप है| थॉमस 92 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति के साथ केरल कैबिनेट में सबसे अमीर सदस्य है।
5. हाल ही में पीडीएसए डिकिन मेडल से किसे सम्मानित किया गया है?
पीडीएसए डिकिन मेडल से इंग्लैंड की सेना के एक डॉग को सम्मानित किया गया है| इस डॉग को यह पुरस्कार अफगानिस्तान में सैकड़ों सैनिकों की जान बचाने के लिए दिया गया है| यह डॉग मालिनइस प्रजाति का है| यह इंग्लैंड का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है| इसे विक्टोरिया क्रॉस के समकक्ष माना जाता है|
6. ‘छत्रपति सम्मान’ किसकी स्मृति में प्रदान किया जाता है?
‘छत्रपति सम्मान’ हरियाणा के शहीद पत्रकार रामचन्द्र छत्रपति की स्मृति में प्रदान किया जाता है| यह सम्मान प्रति वर्ष देश के किसी गणमान्य लेखक, पत्रकार या बुद्धिजीवी को प्रदान किया जाता है| इस सम्मान हेतु उसी पेशेवर का चयन किया जाता है, जिसने समाज को बेहतर बनाने के प्रयासों में बौद्धिक या रचनात्मक योगदान दिया हो| रामचंद्र छत्रपति ने अपने अख़बार “पूरा सच” में विवादस्पद डेरा मालिक गुरमीत राम रहीम सिंह का पर्दाफाश किया था| रामचंद्र छत्रपति को खबर छापने के कुछ दिनों बाद सिरसा में गोली मार के हत्या कर दी गई थी| हाल ही में ‘छत्रपति सम्मान” से वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश को सम्मानित किया गया है| उर्मिलेश देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार और लेखक है|
7. मोहम्मद हफीज का संबंध किस खेल से है?
मोहम्मद हफीज का संबंध क्रिकेट से है| वर्तमान में हाफिज पाकिस्तान की क्रिकेट टीम में ट्वेंटी 20 प्रारूप के कप्तान है। हाल ही में आईसीसी ने इनकी गेंदबाजी पर तीन साल में तीसरी बार बैन लगाया है। हफीज की कोहनी गेंदबाजी करने के दौरान ज्यादातर समय 15 डिग्री के मानक से अधिक मुड़ती है, जो अवैध है। इसलिए हफीज की गेंदबाजी पर बैन लगाया गया है|
8. हाल ही में “लावी मेला” कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?
“लावी मेला” हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है| यह मेला तिब्बत और हिमाचल प्रदेश के बीच व्यापारिक संधि हस्ताक्षर के उपलक्ष तथा परंपरागत रूप से ऊन, सूखे फल, अन्य पारंपरिक शिल्प और उत्पादों के प्रचार और बिक्री के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है|
9. पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन बनी थी?
पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो भुट्टो बनी थी| बेनजीर भुट्टो को 16 नवंबर 1988 में पाकिस्तान की प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है| बेनजीर दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनी थी| चुनाव प्रचार में बेनजीर ने आतंकी संगठनों की आलोचना की थी। इसके कुछ दिन बाद 27 दिसंबर 2007 को एक चुनावी रैली में गोली मारकर इनकी हत्या कर दी गई थी|
10. विश्व दर्शन दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व दर्शन दिवस प्रतिवर्ष नवंबर महीने के तीसरे गुरुवार को मनाया जाता है| यह दिवस दार्शनिक विरासत को साझा करने के लिए विश्व के सभी लोगों को प्रोत्साहित करने और नए विचारों के लिये खुलापन लाने के साथ-साथ बुद्धिजीवियों एवं सभ्य समाज को सामाजिक चुनौतियों से लड़ने के लिए विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|


 

No comments: