Current Affairs 17 August - 23 August 2017




Current Affairs 17 August 2017

1. हाल ही में स्माल इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
स्माल इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट मोहम्मद मुस्तफा को नियुक्त किया गया है| मुस्तफा 1995 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी है| वर्तमान में मुस्तफा वित्तीय सेवाओं के विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में पाकिस्तान पुरुष फुटबॉल टीम के कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पाकिस्तान पुरुष फुटबॉल टीम के कोच के रूप में राहिला जरमीन को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में राहिला पाकिस्तान की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम के मैनेजर के पद कार्यरत है| राहिला द. एशिया की पहली महिला हैं जो पुरुषों की किसी प्रोफेशनल टीम की कोच बनी हैं।



3. ग्लेशियर-3000 क्या है?
ग्लेशियर-3000 स्विट्जरलैंड की सबसे टफ मैराथन है। यह दो हिस्सों में होती है। 26 किमी और 42 किमी। करीब 1050 मीटर की ऊंचाई से शुरू होने वाली यह मैराथन एल्प्स के ग्लेशियर पर 3000 मीटर की ऊंचाई पर खत्म होती है। 26 किमी के रास्ते में डामर, जंगल और बर्फ मिलती है। इस रेस में हिस्सा लेने वाले लोगों को 6500 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर देने पड़ते हैं। यह रेस सस्पेंशन ब्रिज पर खत्म होती है। यह दुनिया का एक मात्र सस्पेंशन ब्रिज है जो दो चोटियों को जोड़ता है। यह 107 मीटर लंबा और 80 सेमी चौड़ा है।

4. रॉबर्ट हार्डी कौन थे?
रॉबर्ट हार्डी ब्रिटिश अभिनेता थे| इन्हें “हैरी पॉटर” सीरीज की फिल्मों के लिए जाना जाता था| इन्हें ‘ऑर्डर ऑफ़ द फिनिक्स’ में जादू मंत्री कॉर्नेलियस फ़ज के रूप में काम किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. हीरानंद कटारिया कौन है?
हीरानंद कटारिया राजस्थान के पूर्व इंटरनेशनल कबड्‌डी प्लेयर और कोच है| कटारिया ने 1995 में सैफ खेलों में चैंपियन बनी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इन्हें 1998 में महाराणा प्रताप और 2007 में गुरु वशिष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इन्हें ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार” के लिए नामित किया गया है।

6. हाल ही में सिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब किसने जीता है?
सिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता है| सिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ज्वेरेव ने द. अफ्रीका के केविन एंडरसन को 6-4, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है| ज्वेरेड का इस वर्ष का चौथा और कॅरिअर का पांचवां एटीपी खिताब है।

7. हाल ही में विश्व का सबसे लंबा एलिवेटेड बाइक पाथ कहां पर बनाया गया है?
विश्व का सबसे लंबा एलिवेटेड बाइक पाथ चीन में बनाया गया है| इस पाथ की लंबाई 7.6 किमी. है। 4.8 मीटर चौड़े इस पाथ पर एक समय में 2 हजार साइक्लिस्ट सफर कर सकते है। पाथ के करीब 11 बस स्टेशन भी बनाए गए हैं, ताकि शेयरिंग बाइक्स वाले इसका फायदा उठा सकें।

8. पलावन आइलैंड कहाँ पर स्थित है?
पलावन आइलैंड फिलीपिंस में स्थित है| इसकी खोज 1890 में पहाड़ों का अध्ययन करने वाली अमेरिकी एक्सप्लोरर टीम ने की थी। लोग इसे अब न्यू पैराडाइज़ के नाम से जानते हैं, क्योंकि यहां पर क्रिस्टल क्लीयर पानी में कोरल स्पष्ट नजर आती है, इन्हें देखने के लिए नौकायन किया जाता है।

9. हाल ही में ट्विन्स फेस्टिवल कहां पर मनाया गया है?
ट्विन्स फेस्टिवल अमेरिकी प्रांत ओहायो के शहर ट्विन्सबर्ग में मनाया गया है| यह उत्सव आइडेंटिकल ट्विन्स (एक जैसे दिखने वाले जुड़वां) भाइयों की याद में मनाया जाता है| आइडेंटिकल ट्विन्स भाइयों ने 1817 में ट्विन्सबर्ग नामक शहर को बसाया था|

10. राष्ट्रीय हथकरधा दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय हथकरधा दिवस प्रतिवर्ष 7 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस हथकरधा उद्योग के महत्व एवं देश के सामाजिक आर्थिक योगदान में बारें में जागरूकता फैलाना, हथकरधा को बढ़ावा देना तथा बुनकरों की आय को बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

Current Affairs 18 August 2017

1. हाल ही में पाकिस्तान में वित्त मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पाकिस्तान में वित्त मंत्री के रूप में इशहाक डार को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में डार पाकिस्तान में पूर्ववर्ती सरकार में रक्षा मंत्री के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में भारत के किस शहर में मोटरबाइक एम्बुलेंस इमरजेंसी सेवा कहां पर शुरू की गई है?
भारत के मुंबई शहर में मोटरबाइक एम्बुलेंस इमरजेंसी सेवा कहां पर शुरू की गई है| इन मोटरसाइकिलों को मोटरसाइकिल फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल (एमएफआरवी) का नाम दिया गया है| इस मोटरबाइक को चलाने वाले अनुभवी डॉक्टर होंगे, इन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए सात दिन की ट्रेंनिंग भी दी जायेगी|


3. हाल ही में अमेरिका ने किस देश पर प्रतिबंध लगाने के विधेयक पर हस्ताक्षर किये गये है?
अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाने के विधेयक पर हस्ताक्षर किये गये है| इस विधेयक का उदेश्य गत वर्ष हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की दखलअंदाजी और युक्रेन में आक्रामता के रूस को दण्डित करना है|

4. वांग मिन कौन है?
वांग मिन केंद्रीय शहर ल्यूयांग में लियाओनिंग प्रांत के पूर्व पार्टी नेता है| हाल ही में चीन की एक अदालत ने चुनावी धांधली का शिकार बने वांग मिन को रिश्वत लेने, भ्रष्टाचार करने और ड्यूटी को नजरअंदाज करने की दोषसिद्धी के बाद सजा सुनाई है। वांग पर आरोप था कि उन्होंने 2.2 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत ली और वर्ष 2004 एवं 2016 के बीच जिलिन और लियाओनिंग प्रांत में वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर सेवा देने के दौरान अपने पद का दुरुपयोग किया था। इन्हें अपने कर्तव्य की उपेक्षा का भी दोषी पाया गया था।

5. जसविंदर काका कौन थे?
जसविंदर काका अन्तराष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी थे| इन्हें कनाडा के कैलगरी अल्बर्टा में बढ़िया खेल का प्रदर्शन करने पर बेस्ट रेडर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. ‘हू टुक माय जॉब, वाय इंडियन रिजर्वेशन सिस्टम नीड्स टू चेंज’ पुस्तक के लेखक कौन है?
‘हू टुक माय जॉब, वाय इंडियन रिजर्वेशन सिस्टम नीड्स टू चेंज’ पुस्तक के लेखक हार्दिक पटेल है| इस पुस्तक में हार्दिक पटेल ने 100% आरक्षण पर अपनी फिलॉसफी बताई है। हार्दिक पटेल ने कुछ समय पहले गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन किया था|

7. हाल ही में महिला यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट किस देश ने जीता है?
महिला यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट हॉलैंड ने जीता है| हॉलैंड ने महिला यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में डेनमार्क को 4-2 से हराकर यह टूर्नामेंट जीता है| हॉलैंड ने क्वार्टर फाइनल में स्वीडन को, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी|

8. हाल ही में डब्ल्यूबीओ एशिया पेसीफिक सुपर मिडिलवेट का ख़िताब किसने जीता है?
डब्ल्यूबीओ एशिया पेसीफिक सुपर मिडिलवेट का ख़िताब भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने जीता है| विजेंदर सिंह ने डब्ल्यूबीओ एशिया पेसीफिक सुपर मिडिलवेट के मुकाबले में चीन के जुल्फिकार मैमेतिअलि को हराकर यह ख़िताब जीता है| विजेंदर सिंह ने बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था| विजेंदर की यह लगातार नौवी जीत है|

9. ‘एयरपोर्ट कोड्स वॉल’ किसे कहते है?
विलियम्सबर्ग (ब्रूकलीन) की एक विशाल इमारत पर संकेतक बनवाए गए हैं इन्हें ‘एयरपोर्ट कोड्स वॉल’ कहां जाता है| यह अमेरिकी एयरलाइनडेल्टा ने दूसरे देशों में जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए बनवाये है| इसमें बताया गया है कि एफिल टावर, लंदन के लाल रंग वाले टेलीफोन बूथ या पीसा की झूलती मीनार को किस तरह समझें। इन सभी के एयरपोर्ट एवं महत्वपूर्ण जगहों की जानकारी कोड्स के माध्यम से उन्होंने इस कोट्स वॉल पर दी गई है। यह कोडिंग डेल्टा के ‘न्यूयॉर्क इज़ गो’ प्रचार का हिस्सा है।

10. चीन में नेशनल फिटनेस डे कब मनाया जाता है?
चीन में नेशनल फिटनेस डे प्रतिवर्ष 8 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस 8 अगस्त 2008 को ओलंपिक खेल के बाद से प्रतिवर्ष फिटनेस डे के रूप में मनाया जाता है। इसमें चाइनीज मार्शल आर्ट ताई ची सिर्फ सेना में ट्रेनिंग के दौरान सिखाई जाती है|

Current Affairs 19 August 2017
 
1. हाल ही में पाकिस्तान के चारों प्रांतों के बीच समन्वय के प्रभारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पाकिस्तान के चारों प्रांतों के बीच समन्वय के प्रभारी के रूप में दर्शन लाल को नियुक्त किया गया है| दर्शन लाल पाकिस्तान सरकार में पिछले 2 दशक से ज्यादा समय से शामिल किए जाने वाले पहले हिंदू हैं| वर्तमान दर्शन लाल सिंध प्रांत में मीरपुर मथेलो शहर में प्रैक्टिस कर रहे है| दर्शन लाल पीएमएल-एन पार्टी के टिकट पर अल्पसंख्यक कोटे से पाकिस्तान में दूसरी बार सांसद चुने गए थे|

2. हाल ही में पाकिस्तान के विदेशी मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पाकिस्तान के विदेशी मंत्री के रूप में ख्वाजा आसिफ को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में आसिफ रक्षा और ऊर्जा मंत्रालय के पद पर कार्यरत है| 2013 से पाकिस्तान में कोई पूर्णकालिक विदेश मंत्री नहीं था। इससे पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सरकार में हिना रब्बानी खार विदेश मंत्री थीं।


3. “अफ्स्पा” कानून क्या है?
“अफ्स्पा” कानून आमर्ड फ़ोर्स स्पेशल पावर एक्ट एक फौजी कानून है| इसे “अशांत” क्षेत्रों में लागू किया जाता है| यह कानून सुरक्षाबलों और सेना को कुछ विशेष अधिकार देता है, जो आमतौर पर सिविल कानूनों में वैध नहीं माने जाते है| इस कानून का उद्देश्य सुरक्षाबलों को सशक्त करना है|

4. मेकांग-गंगा सहयोग क्या है?
मेकांग-गंगा सहयोग परस्पर सहयोग करने के लिए निर्मित छ: देशों का संगठन है| इसकी स्थापना 2000 में विएतनाम में की गई थी| इस संगठन में भारत, म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, लाओस और वियतनाम देश शामिल है| इस संगठन का नाम इस क्षेत्र की दो बड़ी नदियों गंगा और मेकांग के नाम पर रखा गया है|

5. सावरमल जाट कौन थे?
सावरमल जाट लोकसभा सांसद और पूर्व मंत्री थे| सावरमल जाट राजस्थान के जल संसाधन मंत्री तथा अजमेर से भाजपा सांसद रह चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. हाल ही में “बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास-2017” का आयोजन किस शहर में किया गया है?
“बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास-2017” का आयोजन दिल्ली में किया गया है| इस अभ्यास से आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) के व्यापक पहलुओं, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया सुद्दढ करने, बिम्सटेक राष्ट्रों के बीच आपदा प्रबंधन के लिए सहयोग पर सर्वश्रेष्ठ तरीके साझा करने के लिए मंच उपलब्ध होगा|

7. केनान चेनाई का संबंध किस खेल से है?
केनान चेनाई का संबंध निशानेबाजी से है| हाल ही में चेनाई ने कजाखिस्तान में आयोजित की जा रही सातवीं एशियन चैम्पियनशिप शॉटगन के पुरुष ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है| केनान का यह पहला अन्तराष्ट्रीय पदक है|

8. भारत छोड़ो आंदोलन कब आरंभ किया गया था?
भारत छोडो आंदोलन 8 अगस्त 1942 को आरंभ किया गया था| यह आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन में शुरू किया गया था। इस आंदोलन का उद्देश्य लक्ष्य भारत से ब्रिटनी साम्राज्य को समाप्त करना था। यह आंदोलन भारत को तुरन्त आजाद करने के लिये अंग्रेजी शासन के विरुद्ध एक सविनय अवज्ञा आन्दोलन था। हाल ही में भारत छोडो आंदोलन की 75वीं सालगिरह मनाई गई है|

9. विश्व जैव ईधन दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व जैव ईधन दिवस प्रतिवर्ष 10 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस लोगों में जैव ईधन के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

10. भारत में संस्कृत दिवस कब मनाया जाता है?
भारत में संस्कृत दिवस प्रतिवर्ष “श्रावणी पूर्णिमा” को मनाया जाता है| श्रावणी पूर्णिमा को रक्षा बंधन ऋषियों के स्मरण तथा पूजा और समपर्ण का पर्व माना जाता है| यह “ऋषि पर्व” तथा “संस्कृत दिवस” के रूप में मनाया जाता है| विश्व संस्कृत दिवस की शुरुआत 1965 में की गई थी|

Current Affairs 20-21 August 2017

1. हाल ही में भारतीय वायु सेना के एयर-ऑफिसर-इन-चार्ज एडमिनिस्ट्रेशन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय वायु सेना के एयर-ऑफिसर-इन-चार्ज एडमिनिस्ट्रेशन के रूप में एयर मार्शल हेमंत नारायण भागवत को नियुक्त किया गया है| भागवत को जून 1981 में भारतीय वायु सेना के प्रशासनिक शाखा में कमीशन किया गया था| इन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और वायु सेना मेडल (वीएम) पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

2. हाल ही में कजाखिस्तान गणराज्य में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
कजाखिस्तान गणराज्य में भारत के राजदूत के रूप में प्रभात कुमार को नियुक्त किया गया है| प्रभात कुमार 1991 बैच के आईएफएस अधिकारी है| इन्होनें नेपाल, क्रोएशिया और स्पेन के भारतीय दूतावासों में भी सेवाएं दे चुके है| वर्तमान में प्रभात कुमार कोलंबिया के राजदूत के पद पर कार्यरत है|


3. हाल ही में किस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रखा गया है?
मुग़लसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रखा गया है| उपाध्याय आरएसएस के विचारक थे| उपाध्याय की मृत्यु 1968 में इस जंक्शन पर हुई थी|

4. निजी क्षेत्र का पहला मिसाइल उद्योग किस शहर में शुरू किया गया है?
निजी क्षेत्र का पहला मिसाइल उद्योग बेंगलुरु में शुरू किया गया है| भारत के कल्याणी स्ट्रैट्रेजिक एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड तथा इजराइल के राफेल एडवांस्ड डिफेन्स सिस्टम्स का यह संयुक्त उपक्रम है| यहां पर स्पाइक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों (एटीजीएम) तथा अन्य रक्षा उत्पादों का निर्माण किया जायेगा|

5. हाल ही में किस देश में अल-जजीरा टीवी चैनल का प्रसारण बंद किया गया है?
इजराइल में अल-जजीरा टीवी चैनल का प्रसारण बंद किया गया है| इजराइल ने इस टीवी चैनल पर आतंकवाद कर समर्थन करने के आरोपों के कारण प्रतिबंध लगाया गया है|

6. हाल ही में कॉम्युनिटी सर्विस मेडल से किसे सम्मानित किया गया है?
कॉम्युनिटी सर्विस मेडल से भारतीय व्यवसायी फिरोज मर्चेंट को सम्मानित किया गया है| इन्हें यह मेडल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कर्ज का भुगतान ना करने के कारण जेलों में बंद भारतीयों की रिहाई में मदद के लिए दिया गया है| कॉम्युनिटी सर्विस मेडल यूएई का सर्वोच्च सम्मान है| यह मेडल पहली बार किसी प्रवासी समुदाय के सदस्य को दिया गया है|

7. एस. श्रीसंत का संबंध किस खेल से है?
एस. श्रीसंत का संबंध क्रिकेट से है| श्रीसंत भारतीय क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज के तौर पर खेलते है| श्रीसंत पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप था, इसके बाद बीसीसीआई ने श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था| हाल ही में केरल उच्च न्यायालय ने श्रीसंत पर लगाया गया आजीवन प्रतिबंध हटा दिया है|

8. बाबुलनाथ मंदिर कहां पर स्थित है?
बाबुलनाथ मंदिर भारत के मुंबई शहर में स्थित है| यह शिव का प्राचीन मंदिर है| यह गिरगांव चौपाटी के निकट एक छोटी पहाड़ी पर बना हुआ है| इस मंदिर में शिव, बबुल के पेड़ के देवता के रूप में है|

9. गुआनयिंग पेवेलियन नामक मंदिर कहाँ पर स्थित है?
गुआनयिंग पेवेलियन नामक मंदिर चीन के इजोहू शहर में स्थापित है| इस मंदिर का निर्माण 700 वर्ष पूर्व सोंग राजवंश करवाया गया था| हाल ही में चीन में बाढ़ के दौरान शहर में कई-कई फुट तक पानी भर गया था और कई घर डूब गए थे लेकिन यह मंदिर बिल्कुल अपनी स्थिति में खड़ा है|

10. हिरोशिमा दिवस कब मनाया जाता है?
हिरोशिमा दिवस प्रतिवर्ष 6 अगस्त को मनाया जाता है| इस दिन अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा नगर पर ‘लिटिल बॉय’ नामक युरेनियम बम गिराया था| इस बम के प्रभाव से हिरोशिमा की 3.5 लाख की आबादी में से एक लाख चालीस हजार लोग एक झटके में ही मारे गए थे| इनमे अधिकांश साधारण नागरिक, बच्चे, बूढ़े तथा स्त्रिया थी| इसके तीन बाद जापान के नागासाकी शहर पर दूसरा ‘फैट मैन” बम गिराया गया था|

Current Affairs 22 August 2017   

1. हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पत्रकार नजम सेठी को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में सेठी पाकिस्तान सुपर लीग (ट्वेंटी 20) टूर्नामेंट के प्रमुख के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में यूपीईएस के कुलपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
यूपीईएस के कुलपति के रूप में डॉ. दीप्रेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है| दीपेंद्र को भारत, नेपाल और जापान के प्रतिष्ठित कॉरपोरेट जगत में तकनीकी भूमिकाओं में काम करने का व्यापक अनुभव है। दीप्रेंद्र कुमार वीआईटी विश्वविद्यालय, वेल्लोर में वरिष्ठ फॅकल्टी इंटरनेशनल रिलेशंस के समन्वयक के रूप में एवं गल्घोटियस विश्वविद्यालय में अभियांत्रिकी तकनीक के विद्यालय के संस्थापक डीन के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। इन्हें ‘उत्कृष्ट शोधकर्ता पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है।


3. विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) क्या है?
विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) संघ की एक विशेष सुरक्षा बल है| यह सुरक्षा दल भारत के प्रधानमंत्री तथा उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करता है| यह सुरक्षा दल आतंकवाद गतिविधियों पर रोकथाम के लिए कदम उठाता है| यह सुरक्षा दल विशिष्ठ बल केंद्र सरकार के मंत्रिमंडलीय सचिवालय के अधीन है| इसकी स्थापना 1984 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद की गई थी|

4. थियो वाल्कॉट कौन है?
थियो वाल्कॉट ब्रिटिश फुटबॉलर है| हाल ही में इन्होनें अपनी पीठ पर भगवान शिव के प्रति अपना भाव प्रकट करने के लिए ‘ऊं नम: शिवाय’ का टैटू हिंदी में बनवाया है| वाल्कॉट हिंदी में टैटू बनवाने वाले तीसरे विदेशी खिलाड़ी हैं। इससे पहले पूर्व ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम ने हाथ पर वाइफ विक्टोरिया का टैटू हिंदी में बनवाया था। इसके अलावा रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा ने अपनी गर्दन पर हिंदी में ‘जीत’ का टैटू बनवाया था।

5. विश्वजीत पृथ्वीजीत सिंह कौन थे?
विश्वजीत पृथ्वीजीत सिंह पूर्व राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे| पृथ्वीजीत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के सहपाठी एवं पंजाब के मुख्यमंत्री के कैप्टन अमरेंद्र सिंह के करीबी मित्र थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. हाल ही में किस भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता को ‘एशिया सोसायटी गेम चेंजर्स’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल को ‘एशिया सोसायटी गेम चेंजर्स’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार एशिया और विश्व के भविष्य हेतु ‘परिवर्तनकारी और सकारात्मक’ महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए दिया गया है। देव पटेल अपनी पहली फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ से लोकप्रिय हुए थे।

7. हाल ही में यूरोपियन सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता है?
यूरोपियन सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब गत चैम्पियन स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड ने जीता है| मैड्रिड ने यूरोपियन सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-1 से हराकर यह ख़िताब जीता है| मैड्रिड ने चौथी बार यह ख़िताब जीता है|

8. हाल ही में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के किस खिलाडी ने भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई है?
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के देविंदर सिंह कंग ने भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई है| कंग वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक प्रतियोगिता में जगह बनाने वाले पहले भारतीय खिलाडी है| भारत सन् 1983 से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेता आया है। 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लंबी कूद में ब्रॉन्ज मेडल जीता था| इसके अलावा 34 सालों से भारत की झोली में कोई भी पदक नहीं आया है।
9. 20वीं सदी का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण कब देखा गया था?
20वीं सदी का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण 11 अगस्त 1999 में देखा गया था| यह सूर्यग्रहण अटलांटिक के ऊपर उत्तरी अमेरिका से दिखना शुरू हुआ था। उत्तरी फ्रांस और जर्मनी जहां आसमान ग्रहण लगने से ठीक पहले तक साफ था। ग्रहण लगते ही आसमान में घने काले बादल छा गए थे। भारी वर्षा होने लगी। रोमानिया के दक्षिण मध्य में यह सूर्यग्रहण पूर्णता के साथ नज़र आया था। चंद्रमा ने सूर्य को पूरी तरह से ढंक लिया था। खगोलविदों ने इस दिन दो मिनट 23 सेकंड की अवधि में सूर्य के दुर्लभ प्रभामंडल को भी देखा था। सामान्य ग्रहण के मौके पर सूर्य की तेज किरणों के वजह से यह दिखाई नहीं पड़ता था। हाल ही में 99 साल में पहली बार 21 अगस्त को अमेरिकी महाद्वीप में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

10. यू-थेन्ट नाम का आइलैंड कहाँ पर स्थित है?
यू-थेन्ट नाम का छोटा-सा आइलैंड न्यूयॉर्क में स्थित है| इसकी उत्पत्ति 19वीं सदी की शुरुआत में नदी के भीतर सुरंग निर्माण से हुई थी। उसके बाद जब वहां आइलैंड उभरकर आया, तब एक टावर लगाया गया। बाद में इसे बेलमॉन्ट आइलैंड कहा जाने लगा, क्योंकि बेलमॉन्ट जूनियर ने वहां निर्माण कार्यों में वित्तीय सहायता मुहैया कराई थी।वैसे न्यूयॉर्क सरकार की तरफ से इस आइलैंड पर जाने पर रोक है|
  

Current Affairs 23 August 2017    
 
1. हाल ही में भारत के उप-राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारत के उप-राष्ट्रपति के रूप में एनडीए उम्मीदवार वेकैया नायडू को नियुक्त किया गया है| नायडू भैरों सिंह शेखावत के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि वाले दूसरे उप राष्ट्रपति है|

2. हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
ईरान के राष्ट्रपति के रूप में हसन रूहानी को नियुक्त किया गया है| रूहानी एक ईरानी राजनीतिज्ञ, वक़ील, विद्वान व कूटनीतिज्ञ हैं| रूहानी ईरान में आर्थिक सुधारों के लिए जाने जाते हैं| रूहानी राष्ट्रपति पद के लिए लगातार दूसरी बार चुने गए हैं|

3. “आईसीजीएस शौर्य” क्या है?
“आईसीजीएस शौर्य” एक जहाज है| इसे समुद्र में निगरानी के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने स्वदेशी तकनीक से तैयार किया है| ये जहाज उन्नत दिशा सूचक और संचार उपकरणों से लैस है| यह जहाज, तलाशी और बचाव अभियान और समुद्री निगरानी के लिए दो इंजन वाला छोटा हेलिकॉप्टर और पांच तेज गति वाली नाव ले जा सकता है| इसमें समुद्र में तेल बिखराव की समस्या से निपटने की खूबी है| हाल ही में इसे गोवा के वास्को में भारतीय तटरक्षक बल को सौंपा गया है|

4. अशोक वाजपेयी कौन है?
अशोक वाजपेयी उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य है| हाल ही में वाजपेयी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता एवं विधान परिषद सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है| वाजपेयी एमएलसी की सदस्यता छोड़ने वाले सपा के चौथे नेता है| इससे पहले सपा के नेता बुक्कल नबाव, यशवंत सिंह व सरोजिनी अग्रवाल विधान परिषद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गये थे|

5. सीताराम पांचाल कौन थे?
सीताराम पांचाल बॉलीवुड अभिनेता थे| इन्होनें पान सिंह तोमर, पीपली लाइव, लज्जा, हल्ला बोल, जॉली एलएलबी 2, बैंडिट क्वीन जैसी फिल्मों में काम किया है| इन्हें हरियाणवी फिल्म लाडो में बेहतरीन अभिनय के लिए नेशनल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. महेश्वरी चौहान का संबंध किस खेल से है?
महेश्वरी चौहान का संबंध निशानेबाजी से है| हाल ही में महेश्वरी चौहान ने अस्ताना, कजाखस्तान में आयोजित एशियन शॉट गन निशानेबाजी में दो पदक जीते है। स्कीट की व्यक्तिगत स्पर्धा में उन्होंने कांस्य और टीम इवेंट में रजत पदक जीता था। महेश्वरी स्कीट में 2009 के बाद अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली देश के पहली निशानेबाज हैं।

7. केएल राहुल का संबंध किस खेल से है?
केएल राहुल का संबंध क्रिकेट से है| राहुल भारतीय क्रिकेट टीम में बल्लेबाज के रूप में खेलते है| हाल ही में केएल. राहुल ने विश्वनाथ और द्रविड़ का लगातार 6 फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है| केएल राहुल ऐसा करने वाले देश के पहले तथा विश्व के छठे बैट्समैन बन गए है। इन्होनें 90, 51, 67, 60, 51*, 57, 85 रन की पारियां खेली हैं।

8. हाल ही में “हिंदू नाटककार पुरस्कार” से किसे सम्मानित किया गया है?
“हिंदू नाटककार पुरस्कार” से गिरीश खेमनी और अक्षत निगम को सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार उनके नाटक ‘इन सर्च ऑफ़ दरिया सागर” के लिए दिया गया है|

9. हाल ही में किस देश की सेनाओं के बीच “इंद्र” नामक सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया है?
भारत और रूस की सेनाओं के बीच “इंद्र” नामक सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया है| यह सैन्य अभ्यास रूस की पहाड़ी व्लादिवोस्तोक क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है| इस सैन्य अभ्यास में पहली बार भारत की तीनों शाखांए थलसेना, नौसेना और वायुसेना भाग ले रही है| इसका लक्ष्य दोनों देशों की सेनाओं के तीनों शाखाओं के बीच समन्वय हासिल करना है|

10. दक्षिण अफ्रीका पर ओलिंपिक में भाग लेने पर प्रतिबंध कब लगाया गया था?
दक्षिण अफ्रीका पर ओलिंपिक में भाग लेने पर प्रतिबंध 12 अगस्त 1964 में लगाया गया था| द. अफ्रीका पर यह प्रतिबंध वहां लागू रंगभेद नीति के कारण लगाया गया था। इसके तहत वहां के स्थानीय और अश्वेत नागरिकों पर मताधिकार से लेकर कई तरह के भेदभाव वाले नियम लागू थे। दक्षिणअफ्रीका द्वारा रंगभेद नीति खत्म करने के बाद आईओसी ने 1990 में प्रतिबंध हटा दिया था।

No comments: