Sunday 26 November 2017

(For Patwari / PSC) Current Affairs 17-21-Nov-2017

Current Affairs 17-Nov-2017 to 21-Nov-2017 

Current Affairs : Nov 17-2017

1. हाल ही में आइसलैंड के कंजवैर्टिव प्रधानमंत्री का चुनाव किसने जीता है?
आइसलैंड के कंजवैर्टिव प्रधानमंत्री का चुनाव बर्नी बेनेडिक्टसन ने जीता है| इनका नाम पिछले साल वैश्विक कर चोरी के संबंध में लीक हुए “पनामा पेपर्स” में आया था| इन पर वर्ष 2008 में आइसलैंड के वित्तीय पतन के दौरान कई गलत गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप लगा था|
2. हाल ही में किस देश ने महिलाओं के स्टेडियम में बैठकर मैच देखने पर पाबंदी हटाई है?
सऊदी अरब ने महिलाओं के स्टेडियम में बैठकर मैच देखने पर पाबंदी हटाई है| सऊदी अरब में पहला मौका है, जब सिर्फ पुरुषों को एंट्री देने वाले रियाद के किंग फहद स्टेडियम, जेद्दा के किंग अब्दुल्लाह स्पोर्ट्स सिटी और दम्माम में प्रिंस मोहम्मद बिन फहद स्टेडियम में महिलाओं को एंट्री दी गई है। सऊदी अरब में इस साल जून में महिलाओं पर लगा ड्राइविंग बैन भी हटाया गया था।
3. 2020 में आयोजित संयुक्त राष्ट्र प्रवासी प्रजाति वैश्विक वन्यजीव सम्मेलन की मेजबानी किस देश को सौपी गई है?
2020 में आयोजित संयुक्त राष्ट्र प्रवासी प्रजाति वैश्विक वन्यजीव सम्मेलन की मेजबानी भारत को सौपी गई है| यह एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय संधि है, जो केवल प्रवासी वन्यजीव प्रजातियों के लिए समर्पित है| इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर स्थलीय, समुद्री और एवियन प्रवासी प्रजातियों को संरक्षित करना है|
4. “बटरफ्लाई आईक्यू” क्या है?
“बटरफ्लाई आईक्यू” पॉकेट आकार का एक अल्ट्रासाउंड डिवाइस है, यह इलेक्ट्रिक रेजर की भांति दिखाई देता है| यू.एस.आधारित स्टार्ट-अप, बटरफ्लाई नेटवर्क के शोधकर्ताओं ने इस उपकरण को विकसित किया है, जो ध्वनि तरंगो को शरीर में भेजकर और उनकी प्रतिध्वनि को कैप्चर करने का कार्य करता है| बटरफ्लाई आईक्यू से आसानी से कैंसर का पता लगाया जा सकता है|
5. चाबहार क्या है?
चाबहार ईरान का एक मुक्त बंदरगाह है| यह बंदरगाह ओमान की खाड़ी के किनारे स्थित है| इस बंदरगाह की मदद से भारत के लिए समुद्री सड़क मार्ग से अफ़ग़ानिस्तान पहुँचने का मार्ग प्रशस्त हो गया है| पहले अफ़ग़ानिस्तान पहुँचने के लिए पाकिस्तान के रास्ते की आवश्यकता पड़ती थी|
6. मेलणमई पोन्नुसामी कौन थे?
मेलणमई पोन्नुसामी प्रसिद्ध तमिल लेखक थे| इन्होनें अपने जीवनकाल में 23 लघु कहानियां, छह लघु-उपन्यास, छह उपन्यास और निबंधों के एक संग्रह की रचना की थी| इन्हें लघु कहानियों के संग्रह ‘मिंसारपू’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. हाल ही में भारत-संयुक्त अरब अमीरात भागीदारी शिखर सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?
भारत-संयुक्त अरब अमीरात भागीदारी शिखर सम्मेलन दुबई में आयोजित किया गया है| इस सम्मेलन का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है| इस सम्मेलन का विषय “निवेश प्रस्तावों को लागू करना” रखा गया है|
8. छत्तीसगढ़ पृथक राज्य बना कब बना था?
छतीसगढ़ 1 नवम्बर 2000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर पृथक राज्य बना था| छतीसगढ़ भारत के 26वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था| प्राचीन काल में इस क्षेत्र को ‘दक्षिण कोशल’ के नाम से जाना जाता था| इस क्षेत्र का उल्लेख रामायण और महाभारत में भी मिलता है। छठी और 12वीं शताब्दी के बीच सरभपूरिया, पांडुवंशी, सोमवंशी, कलचुरी और नागवंशी शासकों ने इस क्षेत्र पर शासन किया था| क्षेत्रफल के हिसाब से छत्तीसगढ़ देश का नौवां बड़ा राज्य है। जबकि जनसंख्या की दृष्टि से इसका 17वां स्थान है।
9. राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| वल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था|
10. विश्व शहर दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व शहर दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता है| विश्व शहर दिवस का सामान्य विषय ‘बेहतर शहर, बेहतर जीवन’ है| यह दिवस शहरीकरण की सफलताओं को बढ़ावा देने के लिए औ

Current Affairs : Nov 18-2017
 
1. हाल ही में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक के रूप में एपी महेश्वरी को नियुक्त किया गया है| महेश्वरी 1984 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी है| वर्तमान में एपी महेश्वरी सीमा सुरक्षा बाल (बीएसएफ) के विशेष महानिदेशक पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में सत्य गोपाल को नियुक्त किया गया है| सत्य गोपाल 1988 बैच के आईएएस अधिकारी है| सत्य गोपाल अरुणाचल प्रदेश सरकार में प्रधान सचिव पद अपनी सेवाएँ दे चुके है| वर्तमान में सत्य गोपाल दिल्ली के प्रधान गृह सचिव पद पर कार्यरत है|
3. माइकल फालोन कौन है?
माइकल फालोन ब्रिटेन के रक्षा मंत्री है| हाल ही में इन्होनें अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| फालोन को एक टीवी न्यूज प्रेजेंटर के घुटने को गलत इरादे से छूने के कारण इस्तीफा देना पड़ा है|
4. एलेक्जेंडर लेगकोव कौन है?
एलेक्जेंडर लेगकोव रूस के धावक है| इन्होनें सोच्चि ओलंपिक (2014) में क्रॉस कंट्री में गोल्ड मेडल जीता था| हाल ही में आईओसी ने इन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है| इन्हें रूस में डोपिंग मामले में लिप्त पाया गया था। इसके बाद इनके सारे रिकॉर्ड हटा दिए गए हैं। आईसीसी अनुशासन समिति को लेगकोव के शरीर में कोई प्रतिबंधित पदार्थ तो नहीं मिला, लेकिन इस बात के पक्के सबूत मिले कि इन्होनें सबूतों को मिटाने की कोशिश की है, जिसके कारण इन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है|
5. ‘दीनदयाल स्पर्श’ योजना क्या है?
‘दीनदयाल स्पर्श’ भारत के स्कूली बच्चों हेतु शुरू की गई छात्रवृत्ति योजना है| इस योजना के तहत कक्षा VI से IX तक उन बच्चों को वार्षिक तौर पर छात्रवृति प्रदान की जायेगी, जिनका शैक्षणिक परिणाम अच्छा है, और जिन्होनें डाक टिकट संग्रह को एक रूचि के रूप में चुना है| इसके लिए भारत के सभी डाक सर्किलों में आयोजित की जाने वाली एक प्रतियोगी प्रकिया के आधार पर डाक टिकट संग्रह में रूचि रखने वाले छात्रों का चयन किया जायेगा| इस छात्रवृति के तहत छात्र-छात्राओं को प्रति माह 500 रुपये (6000 वार्षिक) रुपये दिए जायेंगे|
6. हाल ही में ज्ञानपीठ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
ज्ञानपीठ पुरस्कार से हिंदी की प्रख्यात लेखिका कृष्णा सोबती को सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार ‘मित्रो मरजानी’ उपन्यास के लिए दिया गया है| इन्हें 1980 में ‘जिंदगीनामा’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| इन्हें पद्मभूषण, व्यास सम्मान, शलाका सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है|
7. हाल ही में ‘ब्लू फ्लैग-17’ युद्धाभ्यास कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?
‘ब्लू फ्लैग-17’ युद्धाभ्यास इजरायल में आयोजित किया जा रहा है| यह पहली बार है, जब भारतीय वायुसेना इजरायल में एक बहुपक्षीय युद्धाभ्यास में भाग लेगी| इस सैन्य अभ्यास में भारत के साथ-साथ अमेरिका, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, ग्रीस और पौलेंड भी हिस्सा लेंगे|
8. केरल राज्य की स्थापना कब की गई थी?
केरल की स्थापना 1 नवंबर 1956 में की गई थी| 1956 से पहले केरल तीन अलग-अलग क्षेत्रों मालाबार, कोचीन और त्रावणकोर से मिलकर बना था| केरल राज्य का नाम केरल के प्रथम शासक कारिलियन थम्बोरन के नाम पर रखा गया है| जिसका शाब्दिक अर्थ “केरल में जन्मे लोगों” से है| केरल राज्य की स्थापना के उपलक्ष्य पर प्रतिवर्ष 1 नवंबर को केरल पीरवी का आयोजन किया जाता है|
9. विश्व स्ट्रोक दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व स्ट्रोक दिवस प्रतिवर्ष 29 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह स्ट्रोक तब होता है, जब मस्तिष्क के हिस्से में रक्त की आपूर्ति कट जाती है| यह संगठन स्ट्रोक के हानिकारक प्रभावों को सुधारने के लिए शिक्षा, परीक्षण और पहल पर बल देने वाली घटनाओं को व्यवस्थित करता है| इस वर्ष विश्व स्ट्रोक दिवस का विषय “What’s your Reason for Preventing Stroke?” रखा गया है|
10. संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस कब मनाया जाता है?
संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है| द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 24 अक्टूबर 1945 को विश्व के 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र पर हस्ताक्षर करा के इसका गठन किया गया था| संयुक्त राष्ट्र संघ की छह आधिकारिक भाषाएँ है-अरबी, चाइनीज, अंग्रेजी, फ्रेंच, रसियन और स्पैनिश है| लेकिन यहां पर संचालन भाषा केवल अंग्रेजी और फ्रेंच है|

Current Affairs : Nov 19/20-2017

1. हाल ही में पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त के रूप में अजय बिसारिया को नियुक्त किया गया है| अजय 1987 बैच के आईएफएस अधिकारी है| अजय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निजी सचिव पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है| वर्तमान में अजय पोलैंड में भारत के राजदूत के पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में भारत के राष्ट्रपति के निजी सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारत के राष्ट्रपति के निजी सचिव के रूप में विक्रम सिंह को नियुक्त किया गया है| विक्रम सिंह इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस के 1997 बैच के अधिकारी है|
3. ‘बैंक ऑफ़ दानदोंग’ का संबंध किस देश से है?
‘बैंक ऑफ़ दानदोंग’ का संबंध चीन से है| हाल ही में अमेरिका ने चीन के ‘बैंक ऑफ़ दानदोंग’ बैंक को अपनी वित्त व्यवस्था से बाहर कर दिया है| अमेरिका का आरोप है कि इस बैंक ने धन की अवैध आवा-जाही में उतर कोरिया की मदद की थी|
4. किम जू-हुक कौन थे?
किम जू-हुक दक्षिण कोरियाई अभिनेता थे| हुक को योरसेल्फ एंड योर्स, द सर्वेंट एंड माय वाइफ गॉट मैरिड, और कई टीवी श्रृंखला फिल्मों के लिए जाना जाता है| इन्हें सिओल पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. खाद्री अच्युतन कौन थे?
खाद्री अच्युतन वरिष्ठ पत्रकार एवं बेंगलुरु केंद्र में दूरदर्शन के पूर्व निदेशक थे| इन्होनें प्रसार भारती में भी विभिन्न पदों पर काम किया था| इन्हें कर्नाटक पत्रिका अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| इन्होनें इसरो पर कन्नड़ में एक पुस्तक भी लिखी है| इन्होनें सरदार पटेल और डॉ. अम्बेडकर के कन्नड़ अनुवाद पर काम किया है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. ‘प्रबल दोस्तक- 2017’ क्या है?
‘प्रबल दोस्तक- 2017’ भारतीय सेना और कजाखिस्तान सेना में मध्य आयोजित किया गया संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास है| यह अभ्यास हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है| इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधो को बढ़ाना तथा दोनों देशों की सेनाओं की आंतरिक-क्षमता को मजबूत बनाना है|
7. हाल ही में ऑल सेंट्स डे उत्सव कहाँ पर मनाया जाता है?
ऑल सेंट्स डे उत्सव विलाफ्रेंका में मनाया जाता है| यह उत्सव प्रतिवर्ष 1 नवंबर को मनाया जाता है| इस उत्सव में एक प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, जिसमें ज्यादा देर तक ह्यूमन टावर बनाकर खड़े रहने वाली टीम विनर कहलाती है। यह ऑल सेंट्स स्पेन के हैलोविन जैसा उत्सव है, लेकिन उसमें लोग डरावने कॉस्ट्यूम पहनते हैं और ही कद्दुओं में मोमबत्तियां जलाते हैं। इस उत्सव में ह्यूमन टावर बनाने की परंपरा 18वीं सदी में शुरू हुई थी जब कुछ युवक अपनी ताकत दिखाने के लिए एक-दूसरे के ऊपर उछलते कूदते थे।
8. सेंट बार्थोलोम्यू चर्च कहाँ पर स्थित है?
सेंट बार्थोलोम्यू चर्च पोलैंड के जेर्मना जिले के कुडोवा शहर में स्थित है| इस चर्च को स्कल चैपल भी कहते है| यह यूरोप में छह स्कल चैपल्स में से एक है। यहां 1618 से 1648 के दौरान यूरोप में हुई लड़ाइयों और 1740 से 1763 के बीच हुई सिलेसियन लड़ाइयों में मारे गए लोगों की खोपड़ियां और अवशेष हैं। यहां महामारी और क्लोदजो क्षेत्र में युद्ध से मारे गए 30 हजार लोगों की अस्थियां भी हैं। 1776 में बनी इस चर्च में साल 1804 तक सारी खोपड़ियो और अस्थियो में आग लगा दी गई थीं। इस चर्च के प्रार्थना स्थल की दीवारों में करीब 3000 मानव खोपड़ियों और अस्थियों का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा तहखाने तक 21 हजार लोगों की अस्थियों को दीवारों पर मढ़ा गया है।
9. जॉर्ज डब्ल्यू बुश दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में कब नियुक्त किये गये थे?
जॉर्ज डब्ल्यू बुश दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में 3 नवंबर 2004 को नियुक्त किये गये थे| जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने अपने प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जॉन केरी पर आसान जीत दर्ज की थी। जॉर्ज बुश को 51 फीसदी मत मिले थे, जबकि जॉन केरी को 48 फीसदी मत मिले थे| बुश राजनीति में आने से पहले कारोबारी थे। इन्होनें 1995 से 2000 तक टेक्सास के राज्यपाल पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है।
10. विश्व बचत दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व बचत दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता है| इसे इटली में 1924 में बैंक बचत के मूल्य को बढ़ावा देने और बैंकों में नागरिकों के आत्मविश्वास को पुन: स्थापित करने के लिए शुरू किया गया था। इस वर्ष विश्व बचत दिवस का विषय “Our Future Starts with Savings” रखा गया है|


Current Affairs : Nov 21-2017


1. हाल ही में दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड कहाँ पर तैयार की गई है?
दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड लद्दाख में चीनी सीमा के पास तैयार की गई है| 86 किमी लंबी यह रोड देश के आखिरी गांवों को जोड़ने के लिए तैयार की गई है| इस रोड को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बनाया है। 19 हजार 300 फीट की ऊंचाई पर बनी यह सड़क वाहन चलाने लायक दुनिया की सबसे ऊंची सड़क है। बीआरओ ने इस प्रोजेक्ट का नाम हिमांक रखा था। यहां गर्मियों में भी तापमान शून्य से 20 डिग्री तक कम रहता है। जबकि सर्दियों में यह माइनस 40 डिग्री तक पहुंच जाता है।
2. हाल ही में किस भगवान के मंदिर में गुलदस्ते पर पाबंदी लगाई गई है?
शिरडी के साईं मंदिर में गुलदस्ते पर पाबंदी लगाई गई है| यह पाबंदी सुरक्षा को देखते हुए लगाई है| मंदिर में गुलदस्ते बेंचने वालों की भीड़ से प्रवेशद्वार परिसर की सुरक्षा में दिक्कत आती है| इससे पहले साईं मंदिर में नारियल ले जाने पर भी पाबंदी लगाई गई थी|
3. हाल ही में अमेरिकी केंद्रीय फेडरल रिज़र्व बैंक के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अमेरिकी केंद्रीय फेडरल रिज़र्व बैंक के प्रमुख के रूप में जेरोम एच पावेल को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में पावेल फेडरल रिज़र्व के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स के सदस्य है|
4. हाल ही में किस राज्य में ‘हिंदी सत्याग्राहियों’ के लिए आजीवन मासिक पेंशन योजना शुरू की गई है?
हरियाणा में ‘हिंदी सत्याग्राहियों’ के लिए आजीवन मासिक पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों और उनकी विधवाओं को 10,000 रुँपये मासिक पेंशन प्रदान करेगी|
5. हाल ही में केकड़े के आकार का म्यूजियम कहाँ पर बनाया जा रहा है?
केकड़े के आकार का म्यूजियम चीन में बनाया जा रहा है| यह म्यूजियम क्रैब को समर्पित किया गया है| यह म्यूजियम 75 मीटर लंबा और 16 मीटर ऊँचा है| इसे स्टील से बनाया जा रहा है| इसे वाणिज्यिक परिसर के रूप में भी प्रयोग किया जायेगा|
6. विभा बक्षी कौन है?
विभा बक्षी अमेरिका की बिजनेस रिपोर्टर है| हाल ही में इन्होनें ग्लोबल वूमन लीडरशिप इकोनॉमिक फोरम में मुख्य भाषण दिया है| यह फोरम विश्व में महिलाओं के हक़ में कार्य करता है| विभा ने कुछ समय पहले निर्भया मामले के पश्चात् ‘डॉटर्स ऑफ मदर इंडिया’ नाम की डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। इस फिल्म के लिए इन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इससे पहले इन्होंने ‘टेरर एट होम’ फिल्म बनाई थी , वह भी महिला केंद्रित थी, जिस पर अमेरिका की सरकार ने इन्हें एमी पुरस्कार से सम्मानित किया था। इस फिल्म में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को सख्ती से रोकने का संदेश दिया गया था।
7. दीना वाडिया कौन थी?
दीना वाडिया पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की एकमात्र संतान थी| इन्होनें कराची में अपने पिता के मकबरे पर जाने के बाद एक किताब लिखी थी, जिसे इन्होनें अपनी जिंदगी का सबसे कटु अनुभव बताया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
8. हाल ही में ग्लोबल ग्रीन फिल्म फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया गया है?
ग्लोबल ग्रीन फिल्म फेस्टिवल दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है| इस फेस्टिवल में कश्मीर से चार फिल्मों सहित 113 फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा| इस फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य जल संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को जल संरक्षण के संबंध में चर्चाओं के माध्यम से संवेदनशील बनाना है| इस वर्ष इस फेस्टिवल का विषय “Conservation For Water” रखा गया है|
9. अमेरिका में नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी की स्थापना कब की गई थी?
अमेरिका में नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी की स्थापना 4 नवंबर 1952 में की गई थी| यह कर्मचारियों और बजट के लिहाज से अमेरिका की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी है, जो रक्षा मंत्रालय के तहत काम करती है। यह सीधे राष्ट्रीय खुफिया निदेशक को रिपोर्ट करती है। एनएसए के पास अंतरराष्ट्रीय खुफिया कामों के लिए दुनियाभर से जानकारियां जुटाने और उनकी छानबीन करने की जिम्मेदारी है। अमेरिकी धरती पर मौजूद किसी शख्स के संचार के बारे में भी जानकारी रखने का काम इसी एजेंसी का है। इस काम के लिए संस्था के पास दक्ष पेशेवर और उच्च तकनीकी सुविधाएं हैं। यह ईमेल, मोबाइल से लेकर तमाम तरह के संचार साधनों में घुसपैठ कर सकती है। अमेरिका की दूसरी खुफिया एजेंसियां जासूसों और एजेंटों के जरिए अपना काम करती हैं, लेकिन एनएसए के पास ये अधिकार नहीं है। वह सिर्फ बातचीत और संचार पर ही नजर रखती है।
10. विश्व शाकाहारी दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व शाकाहारी दिवस प्रतिवर्ष 1 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस शाकाहारी जीवन शैली के लाभों के बारे में जागरूकता फ़ैलाने और दूसरों को शाकाहारी बनने का प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मनाया जाता है|