Current Affairs 26-Nov-2017 to 30-Nov-2017

Current Affairs 26-Nov-2017 to 30-Nov-2017


***Current Affairs 26+27 Nov 2017***
1. हाल ही में न्यूजर्सी के होबोकेन शहर के मेयर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
न्यूजर्सी के होबोकेन शहर के मेयर के रूप पंजाबी मूल के रविंदर भल्ला को नियुक्त किया गया है| भल्ला अमेरिका के इतिहास में भारतीय मूल के दूसरे सिख मेयर है| अमेरिका में रविंदर भल्ला का पोस्टर लगाकर इन्हें आतंकी कहा गया था| नैनीताल के सत्येन्द्र सिंह हज़ा अमेरिका के पहले सिख मेयर बने थे|
2. हाल ही में किस राज्य में “ट्रामा-केयर स्कीम” लागू की गई है?
केरल में “ट्रामा-केयर स्कीम” लागू की गई है| इस स्कीम के तहत केरल के सभी दुर्धटनाग्रस्त लोगों को अस्पताल में भर्ती होने के पहले 48 घंटो के लिए आवश्यक आपातकालीन देखभाल और उपचार निशुल्क प्रदान किया जायेगा| इस स्कीम को लागू करने का उद्देश्य है कि किसी भी मरीज की पैसों के आभाव में मृत्यु न हो|
3. हाल ही में भारत का पहला हथियार संग्रहालय कहाँ पर बनाया गया है?
भारत का पहला हथियार संग्रहालय ओडिशा के चांदीपुर में बनाया गया है| इस संग्रहालय में विजयंता टैंक भी सम्मिलित है, जिसने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| इस संग्रहालय में प्रदर्शन के लिए लगाए गए तोपखाने और नौसेना के अन्य सैन्य उपकरणों में डब्ल्यूएम-18 रॉकेट लांचर, इंडियन फिल्ड गन, 122 एमएम ग्रेड बीएम-21 रॉकेट लांचर, 57 एमएम एंटी टैंक गन और 40 एमएम का लाइट गन है| इस संग्रहालय को स्थापित करने का उद्देश्य युवाओं के मध्य ज्ञान बढ़ाने और गर्व की भावना भरने तथा देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा हेतु प्रयोग होने वाले हथियारों के बारें में लोगों को जागरूक करना है|
4. भौगोलिक संकेतक किन्हें दिया जाता है?
भौगोलिक संकेतक मुख्य रूप से उस कृषि, प्राकृतिक या निर्मित उत्पाद (हस्तशिल्प और औधोगिक सामान) को दिया जाता है, जो की एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से उत्पन्न होता है| यह संकेतक इन वास्तविक उत्पादों के उत्पादकों को उत्पाद हेतु संरक्षण प्रदान करता है, जो घरेलू और अन्तराष्ट्रीय दोनों बाजारों में प्रीमियम मूल्य निर्धारण का आश्वासन देते है| एक बार भौगोलिक संकेतक प्राप्त हो जाने के बाद कोई और निर्माता इसी प्रकार के उत्पादों का बाजार में इनके नाम के साथ दुरूपयोग नही कर सकता है|
5. डानिका रोम कौन है?
डानिका रोम पेशे से संगीतकार एवं पूर्व पत्रकार है| हाल ही में डानिका रोम अमेरिका के वर्जिनिया प्रांत के निचले सदन का चुनाव जीतने वाली पहली ट्रांसजेंडर है|
6. हाल ही में भारत का पहला “हैली एक्सपो इंडिया” सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?
भारत का पहला “हैली एक्सपो इंडिया” सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया है| यह सम्मेलन देश में हवाई यातायात को बढ़ावा देने की योजनाओं को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया है| इस सम्मेलन का विषय “कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना” रखा गया है|
7. हाल ही में “सोनपुर पशु मेला” किस राज्य में आयोजित किया गया है?
“सोनपुर पशु मेला” बिहार में आयोजित किया गया है| यह एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला है| यह एक वार्षिक मवेशी मेला है, और इसकी उत्पति मुग़ल काल से चली आ रही है| इस मेले को “हरिहर क्षेत्र मेला” और “छत्तर मेला” के नाम से भी जाना जाता है| यह मेला गंगा, गंडक और माही नदियों के संगम पर आयोजित किया जाता है| इस मेले की खासियत यह है कि यहां सुई से लेकर हाथी तक की खरीददारी की जा सकती है|
8. एक्स-रे की खोज किसने की थी?
एक्स-रे की खोज भौतिकविद रॉन्टजन ने 8 नवंबर 1895 में की थी| वे एक दिन सामान्य ढंग से कांच की नली के दोनों छोरों को तारों से जोड़कर विद्युत परिपथ पैदा कर रहे थे। तब उन्होंने देखा कि नली को काले कपड़े से लपेटने के बावजूद मेज पर हरे रंग की तरंगे झिलमिला रही हैं। इस घटना का प्रायोगिक शोध करने के बाद रॉन्टजन ने उन्हें ‘एक्स- रेज’ यानी ‘अज्ञात किरणें’ नाम दिया था। जर्मनी में इन किरणों को उनके सम्मान में रॉन्टजन किरणें ही कहा जाता है। 1901 में रॉन्टजन को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|
9. बेईदोउ नेविगेशन सेटेलाइट परियोजना की शुरुआत कब की गई थी?
बेईदोउ नेविगेशन सेटेलाइट परियोजना की शुरुआत 1994 में की गई थी| इसका नाम चीनी नक्षत्र के नाम पर रखा गया था| इसने वर्ष 2000 से चीन के लिए काम करना शुरू किया था, जबकि 2012 के अंत से एशिया-पसिफिक क्षेत्र में अपनी सेवाएं देना शुरू किया था| इस परियोजना की सफलता से चीन, रूस और अमेरिका के बाद तीसरा ऐसा देश बना गया है, जो अपना विशिष्ट नेविगेशन सिस्टम उपयोग करता है| हाल ही में चीन ने बेईदोउ-3 श्रेणी के दो नेविगेशन उपग्रह प्रक्षेपित किये है|
10. एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना कब की गई थी?
एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना 15 जनवरी 1784 में की गई थी| इसकी स्थापना विलियम जोंस ने की थी| एशियाटिक सोसाइटी अपने प्रकाशनों के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें सम्पादन तथा पत्रिकाएं, बिबलोथिका इंडिका, मोनोग्राफ तथा अदालती कार्यवाहियों की विभिन्न श्रृंखलाएं और जीवनवृत तथा भाषण शामिल है| मार्च 1984 में संसद के एक अधिनियम के द्वारा इस सोसायटी को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया था| इस सोसायटी का उद्देश्य प्राच्य-अध्ययन को बढ़ावा देना था|

***Current Affairs 28 Nov 2017***
 
1. हाल ही में ‘उच्च शिक्षा और इक्विटी परियोजना’ कहाँ पर शुरू की गई है?
‘उच्च शिक्षा और इक्विटी परियोजना’ ओडिशा में शुरू की गई है| इस परियोजना का उद्देश्य विधार्थियों को चुनिंदा संस्थानों में गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा उपलब्ध करवाना तथा उच्च शिक्षा प्रणाली में आवश्यक बदलाव करना है|
2. हाल ही में वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में बीनोय कुमार को नियुक्त किया गया है| बीनोय कुमार तेलंगाना कैडर के 1983 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी है| वर्तमान में बीनोय कुमार केन्द्रीय सरकार की खरीददारी इकाई, आपूर्ति एवं निपटान के महानिदेशक के पद पर कार्यरत है|
3. ‘तुलीपंजजी चावल’ का भौगोलिक संकेतक का संबंध किस राज्य से है?
‘तुलीपंजजी चावल’ का भौगोलिक संकेतक का संबंध पश्चिम बंगाल से है| ‘तुलीपंजजी चावल’ को ‘गैर-बासमती खुशबूदार चावल’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है| 2012 के लंदन ओलिंपिक में खाघ महोत्सव के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार ने ‘तुलीपंजजी चावल’ का निर्यात किया था|
4. ‘पेपाल’ क्या है?
‘पेपाल” एक अमेरिकी कंपनी है, जो दुनिया भर में ऑनलाइन भुगतान प्रणाली सुविधा प्रदान करती है| यह एक प्रकार की वेबसाईट है, जिसकी मदद से लैपटॉप, कंप्यूटर, स्मार्ट फोन, और टैबलेट से किसी भी के खाते में पैसे भेजे जा सकते है और लिए जा सकते है| पेपाल दुनिया की सबसे बड़ी इन्टरनेट भुगतान कंपनियों में से एक है| इसकी स्थापना 1998 में की गई थी|
5. प्रीति पटेल कौन है?
प्रीति पटेल भारतीय मूल की ब्रिटिश राजनीतिज्ञ है| प्रीति पटेल वर्तमान में अन्तराष्ट्रीय विकास मंत्री के पद पर कार्यरत है | हाल ही में इन्होनें अपने विकास मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है| इन पर इजराईल दौरे के बीच वहां के प्रधानमंत्री के साथ गोपनीय मुलाकात करने का आरोप था| इस मुलाकात को ब्रिटेन के संविधान के अनुसार राजनयिक प्रोटोकोल का उल्लंघन माना गया है| प्रीति प्रधानमंत्री ‘थेरेसा में’ की कैबिनेट में एकमात्र अल्पसंख्यक जाति की महिला थी|
6. हाल ही में किस तस्वीर को सैंक्चुअरी वाइल्ड लाइफ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
एक जलते हुए हाथी और आग से लिपटे उसके बच्चे की तस्वीर को सैंक्चुअरी वाइल्ड लाइफ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| यह तस्वीर पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में ली गई है, जिसमे हाथी और उसका बच्चा लोगों की भीड़ से बचकर भागते नजर आ रहे है| इस फोटो में हाथी का बच्चा और उसकी मां भीड़ द्वारा फेंके जा रहे जलते टार बॉल्स की चपेट में आ जाते है| इस फोटो को ‘हेल इज हेयर’ यानी ‘नर्क यही है’ टाइटल दिया गया है|
7. हाल ही में अन्तराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव कहाँ पर आयोजित किया गया है?
अन्तराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव हैदराबाद में आयोजित किया गया है| इस फिल्म महोत्सव में तेलंगाना और हैदरबाद के 40 थियेटरों में 317 फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा| यह विश्व का सबसे बड़ा फिल्म महोत्सव है| इस फिल्म महोत्सव का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन करना है, जो अन्य संस्कृतियों, जिंदगियों, और अनुभवों के प्रति समझ पैदा करना तथा बच्चों को दुनिया में हो रही घटनाओं की प्रति जागरूक करना है|
8. मिशेल स्टार्क का संबंध किस खेल से है?
मिशेल स्टार्क का संबंध क्रिकेट से है| मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते है| हाल ही में इन्होनें टेस्ट मैच की दोनों पारियों में हैट्रिक बनाई है| मिशेल स्टार्क ने यह कारनामा शेफील्ड शील्ड के मैच में न्यू साउथ वेल्स की तरफ से वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट मैच के दोनों पारियों में हैट्रिक ली है| इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में एक ही मैच में दो हैट्रिक ऑस्ट्रेलिया के टीजे मैथ्यूज ने 1912 में इंग्लैंड के खिलाफ ली थी|
9. हाल ही में यिफान फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
यिफान फेस्टिवल चीन में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल यहां रहने वाले मुलाम जातीय समूह के लोग मानते है| चीन में 56 जातीय समूहों के लोग रहते है|
10. उत्तराखंड स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तराखंड स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 9 नवंबर को मनाया जाता है| उत्तरप्रदेश से विभाजित होकर उत्तराखंड की स्थापना 9 नवंबर 2000 में की गई थी| उत्तराखंड देश का 27वां राज्य बना था| उत्तराखंड हिमालय की पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है| उत्तराखंड की सीमाएं चीन और नेपाल से लगती है| वर्तमान में उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यपाल कृष्णकांत पॉल है|

***Current Affairs 29 Nov 2017***

 
1. हाल ही में कोलकाता और बांग्लादेश के बीच कौनसी रेल सेवा शुरू की गई है?
कोलकाता और बांग्लादेश के खुलना के बीच ‘बंधन एक्सप्रेस’ रेल सेवा शुरू की गई है| भारत और बांग्लादेश के मध्य पुराने विकास और संपर्क के द्दष्टिगत ऐतिहासिक संबंध है, इन्हें मजबूत करने के उद्देश्य से यह रेल सेवा शुरू की गई है| इस रेल सेवा से दोनों देशों के यात्रियों को कस्टम और आव्रजन में आसनी होगी तथा यात्रा के समय में भी 3 घंटे की बचत होगी| बांग्लादेश की राजधानी ढाका और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मध्य मैत्री एक्सप्रेस रेल पहले से ही संचालित है|
2. हाल ही में अमेरिकी नागरिकों पर किस देश की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है?
अमेरिकी नागरिकों पर क्यूबा की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है| इस प्रतिबंध के तहत अमेरिकी नागरिक क्यूबा की सरकारी और सैन्य स्वामित्व वाली कंपनियों के साथ व्यापार नही कर सकेंगे| इस प्रतिबंध का उद्देश्य अमेरिकियों को क्यूबा जाने हेतु अधिकारिक यात्राएं करने के लिए प्रोत्साहित करना और क्यूबा के निजी क्षेत्र और छोटे उघोगों की मदद करना है|
3. वांग जिन कौन है?
वांग जिन चीन के साइक्लिस्ट है| हाल ही में प्रोफेशनल साइकिलिंग ने वांग जिन पर दो वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है| इन पर यह पप्रतिबंध टूर ऑफ हेनान में स्विट्जरलैंड नेशनल टीम के स्टाफ पर अटैक करने के कारण लगाया गया है| वांग ने टूर की सातवीं स्टेज में स्विस टीम के सदस्य को जमीन पर गिरा दिया था और उन्हें मारा था। उन्होंने साइकल के पंप को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया था।
4. ए.जी. मिल्खा सिंह कौन थे?
ए.जी. मिल्खा सिंह पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर थे| मिल्खा सिंह ने 60 के दशक में चार टेस्ट मैच खेले थे। मिल्खा सिंह ने मद्रास (वर्तमान में तमिलनाडु) के लिए 88 प्रथम श्रेणी के मैच खेले और कुल 4324 बनाए। इसमें आठ शतक और 27 अर्धशतक हैं। हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में गोनकोर्ट पुरस्कार से किस पुस्तक को सम्मानित किया गया है?
गोनकोर्ट पुरस्कार से “एल ऑडर डू जौर” पुस्तक को सम्मानित किया गया है| इस पुस्तक में वर्णन किया गया है कि कैसे जर्मन उद्योग और वित्त ने एडॉल्फ़ हिटलर का समर्थन किया था| “एल ऑडर डू जौर” एक 160 पेज की पुस्तक है| गोनकोर्ट पुरस्कार फ़्रांस का शीर्ष पुरस्कार है|
6. कंबला त्यौहार का संबंध किस राज्य से है?
कंबला त्यौहार का संबंध कर्नाटक से है| इस त्यौहार में स्थानीय जागीरदार और गांव के मुखिया अपने भैसों की दौड़ कराते है| यह त्यौहार प्रतिवर्ष नवंबर और मार्च माह के शुरू में मनाया जाता है| हाल ही में इस खेल को केंद्र सरकार ने पशु क्रूरता विधेयक 2017 को देने के पश्चात इस खेल को संवैधानिक मान्यता दे दी गई है|
7. मॉ सैन्ट माइकल कहाँ पर स्थित है?
मॉ सैन्ट माइकल फ़्रांस में स्थित है| यह ईसाई धर्म की संस्थाओं की कई इमारतों का समूह है| 10वीं सदी में तटीय द्वीप की चट्‌टान पर इसे बनाने की शुरुआत की गई थी, उसके बाद चरणबद्ध रूप से 12वीं, 17वीं एवं 18वीं सदी में इसने पूरा आकार लिया था। आज यहां 46 फीट ऊंचे तक हाईटाइड आते हैं, उसके बाद इसका आधा हिस्सा समुद्र में डूब जाता है। इस दौरान मार्ग बंद हो जाता है।
8. नाइजीरियाई मानवाधिकार कार्यकर्ता ‘केन’ को फांसी कब दी गई थी?
नाइजीरियाई मानवाधिकार कार्यकर्ता ‘केन’ को 10 नवंबर 1995 में फांसी दी गई थी| ‘केन’ दक्षिणी नाइजीरिया के निजैर-डेल्टा क्षेत्र में तेल-उद्योग का विरोध कर रहे थे। एंग्लो-डच कंपनी शेल नाइजीरिया में तेल-खनन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी थी। केन की फांसी के बाद नाइजीरिया को राष्ट्रकुल से हटा दिया दिया गया था। यूरोपीय संघ ने भी कई प्रतिबंध लगा दिए थे। ये प्रतिबंध 1998 में सनि अबाचा की मौत तक लगे रहे थे।
9. राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी की स्थापना कब की गई थी?
राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी की स्थापना 24 नवंबर 2005 में की गई थी| यह भारत में खिलाडियों के डोप मुक्त खेल हेतु उत्तरदायी है| यह एंजेसी युवा कार्य और खेल मंत्रालय के तहत स्वायत्त ईकाई है, जो खेलों में डोपिंग की जांच करती है| इस एजेंसी का प्राथमिक उद्देश्य वाडा कोड के अनुसार डोपिंग रोधी नियमों को लागू करने, विनियमित डोप नियंत्रण कार्यक्रम बनाने, डोपिंग और इसके दुष्परिणामों के बारें में शिक्षा और अनुसंधान, जागरूकता को बढ़ावा देना है| हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी के डोपिंग रोधी अपील पैनल में शामिल किया गया है|
10. विश्व विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 10 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस शांति और विकास कार्यों में विज्ञान के योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व विज्ञान दिवस का विषय “वैश्विक समझ के लिए विज्ञान” रखा गया है|

***Current Affairs 30 Nov 2017***

 
1. हाल ही में यूनेस्को की कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में किस देश का चयन किया गया है?
यूनेस्को की कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में भारत का चयन किया गया है| यह बोर्ड यूनेस्कों की निर्णय लेने वाली संस्था है| इसमें संगठन के सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होते है| इसमें प्रत्येक देश को एक वोट का अधिकार होता है| इस बोर्ड की आम बैठक में संगठन की नीतियों और कार्यों की रुपरेखा तय की जाती है|
2. हाल ही में किस राज्य में “शी पैड” योजना शुरू की गई है?
केरल में “शी पैड” योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत केरल स्कूल बोर्ड से संबद्ध सरकारी और अनुदानित निजी स्कूलों में कक्षा छह से बारहवीं तक की विधार्थियों को मुफ्त में सेनेटरी नैपकिन वितरित किये जायेंगे| नैपकिन वितरण के लिए स्कूलों में एक खास मशीन होगी, जिससे नैपकिन लिए जा सकेंगे| लड़कियों में माहवारी के दौरान स्वच्छता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है|
3. ‘कॉर्मरेंट फिशिंग’ क्या है?
‘कॉर्मरेंट फिशिंग’ जापान में मछलियाँ पकड़ने का एक पारंपरिक तरीका है| कॉर्मरेंट यानी पनकौवों के गले में डोर बांधकर उन्हें नदी में छोड़ दिया जाता है। जैसे ही ये मछलियां दबोचते हैं, मछुआरे डोर खींच उसे छुड़ा लेते हैं। मछुआरे बोट के आगे एक मशाल टांगकर रखते हैं। इसकी रोशनी मछलियों को भी आकर्षित करती है।
4. कैरोलिना कोस्टनर कौन है?
कैरोलिना कोस्टनर इटली की फिगर स्केटर है| वर्तमान में कैरोलिना आईएसयू ग्रांप्री फिगर स्केटिंग एनएचके ट्रॉफी में हिस्सा ले रही हैं। इसे फिगर स्केटिंग का सबसे बड़ा इवेंट कहा जाता है। कैरोलिना दो बार यहां जीत दर्ज कर चुकी हैं। वे ऐसा करने वाली इटली की एकमात्र स्केटर हैं।
5. गीता विश्वास कौन थी?
गीता विश्वास पूर्व महिला हॉकी ओलम्पियन और अन्तराष्ट्रीय अंपायर थी| इन्होनें 1980 में मॉस्को ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था| वर्तमान में विमानन कंपनी एयर इंडिया के साथ कार्यरत थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. करीन डोर कौन थी?
करीन डोर जर्मन अभिनेत्री थी| इन्हें यू ओनली लिव ट्विइस में लाल बालों वाली खलनायक ‘हेल्गा ब्रांट ‘की भूमिका के लिए जाना जाता है| इन्होनें ‘टोपज’ तथा ‘द इनविजिबल डॉ, मबूस में अभिनय किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. हाल ही में ‘यहूदी नोबेल पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया है?
‘यहूदी नोबेल पुरस्कार’ से अभिनेत्री नताली पोर्टमैन को सम्मानित किया गया है| नताली पोर्टमैन को यह पुरस्कार सामाजिक कारणों तथा उसके यहूदी और इजराईल के गहरे संबंधो के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है| पोर्टमैन इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली पांचवी विजेता और एकमात्र महिला है| इन्हें सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|
8. हाल ही में गलुंगन उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?
गलुंगन उत्सव इंडोनेशिया में मनाया जा रहा है| इस दिन लोग भगवान को पीले रंग के चावल और फल चढाते है और अच्छी सेहत की कामना करते है| यह उत्सव हिन्दुओं द्वारा अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है| इस उत्सव में लोग अपने मृत रिश्तेदारों को याद करते है|
9. विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम अस्तित्व में कब आया था?
विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम अस्तित्व में 1 जनवरी 1974 में आया था| यह आर्थिक सुधारों तथा उदारीकृत परिध्शय के प्रकाश में विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम को एक नए अधिनियम द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था|
10. दक्षिण अफ्रीकी राज्य अंगोला को पूर्व औपनिवेशिक शक्ति पुर्तगाल से आजादी कब मिली थी?
दक्षिण अफ्रीकी राज्य अंगोला को पूर्व औपनिवेशिक शक्ति पुर्तगाल से आजादी 11 नवंबर 1975 में मिली थी| तब विरोधी गुटों के नेता अगोस्टिन्हो नेटो अंगोला के पहले राष्ट्रपति चुने गए थे। वे अंगोला की आजादी के लिए चलाए गए लोकप्रिय आंदोलन एमपीएलए के नेता थे। अंगोला की आजादी के साथ ही वहां 500 साल से चले रहे पुर्तगाली शासन का अंत हो गया था। अफ्रीका में अंगोला सातवां सबसे बड़ा देश है। यह हीरा, सोना, तेल, तांबा तथा वन्यजीव संपदा से परिपूर्ण है। यहां 15 साल पहले सिविल वॉर भी हुई थी।

No comments: