Thursday 23 November 2017

Current Affairs 12-Nov-2017 to 16-Nov-2017

Current Affairs 12-Nov-2017 to 16-Nov-2017 

Current Affairs : Nov 12/13-2017

1. हाल ही में ब्रिटेन की सबसे प्रभावशाली अश्वेत महिला के रूप में किसे चुना गया है?
ब्रिटेन की सबसे प्रभावशाली अश्वेत महिला के रूप में भारतीय मूल की गिना मिलर को चुना गया है| मिलर को यह सम्मान उस कानूनी लड़ाई को जीतने के लिए दिया गया है, जिसमें उन्होंने संसदीय अनुमति के बिना ब्रेक्जिट की प्रकिया शुरू करने से ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ‘टेरीजा में’ को रोका था| गिना मिलर एक प्रचारक है| इन्होनें ‘बेस्ट फॉर ब्रिटेन’ अभियान में एक प्रमुख प्रचारक की भूमिका निभाई थी|
2. हाल ही में किस देश ने रोबोट को नागरिकता प्रदान की है?
सऊदी अरब ने रोबोट को नागरिकता प्रदान की है| सऊदी अरब रोबोट को नागरिकता प्रदान करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है| यह रोबोट चेहरे पर आने वाले हाव-भाव पहचानने और किसी के भी साथ सामान्य बातचीत करने में सक्षम है। इस रोबोट में मनुष्य की तरह अलग-अलग इमोशंस हैं। इस रोबोट की आंखें तेज या धीमी रोशनी के हिसाब से बदलती हैं।
3. ‘ग्रेट विक्ट्री चैरियट’ क्या है?
‘ग्रेट विक्ट्री चैरियट’ एक रथ है| इसे 1975 में बनाया गया था| इस रथ का उपयोग शाही परिवार के लोगों के अंतिम संस्कार होता है| हाल ही में थाईलैंड के राजा अदुल्यादेज भूमिबोल का शाही अंतिम संस्कार किया गया है। इनकी मौत पिछले साल 13 अक्टूबर को हुई थी। राजमहल से राजा के पार्थिव शरीर को सोने के रथ ‘ग्रेट विक्ट्री’ से श्मशान स्थल लाया गया था। यह रथ 222 साल पुराना है।
4. शंकराचार्य माधवाचार्य महाराज कौन थे?
शंकराचार्य माधवाचार्य महाराज संस्कृत विद्वान थे| शंकराचार्य वर्तमान में बदरीकाश्रम ज्योतिष्पीठ के पद पर आसीन थे| शंकराचार्य आम तौर पर अद्वैत परम्परा के मठों के मुखिया के लिए प्रयोग की जाने वाली उपाधि है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. अब्दुल करीम तेलगी कौन थे?
अब्दुल करीम तेलगी नकली स्टैम्प पेपर घोटाला कांड में शामिल थे| इन्होनें नकली स्टैम्प के जरिए 10 अरब रुपये का घोटाला किया था| इस मामले में तेलगी को 30 साल की सजा हुई थी| हाल में इनका निधन हो गया है|
6. अयूब खान कौन थे?
अयूब खान पाकिस्तान के जनरल थे| इन्होनें 27 अक्टूबर 1958 में पाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति इस्कंदर मिर्जा को गिरफ्तार किया था| मिर्जा ने ही अयूब को सेना का कमांडर इन चीफ के रूप में नियुक्त किया था| अयूब ने मिर्जा को देश से निष्कासित करके ब्रिटेन भेज दिया था|
7. हाल ही में कालिदास पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
कालिदास पुरस्कार से रंगकर्मी रामगोपाल बजाज को सम्मानित किया गया है| राम गोपाल बजाज-भारतीय रंगमंच निदेशक, हिन्दी फिल्म अभिनेता और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक है। राम गोपाल बजाज को 1996 में थिएटर में उनके योगदान के लिए पद्मश्री और 2003 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|
8. हाल ही में स्विस इनडोर ओपन का ख़िताब किसने जीता है?
स्विस इनडोर ओपन का ख़िताब स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने जीता है| फेडरर ने स्विस इनडोर ओपन के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के डेल पोत्रो को 6-7, 6-4, 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है| फेडरर का यह इस साल का सातवां ख़िताब है|
9. हाल ही में 14वां सार्क विधि सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?
14वां सार्क विधि सम्मेलन कोलंबो में आयोजित किया गया है| यह सम्मेलन कानूनी पेशेवरों के लिए एक मंच प्रदान करता है, जिसमें न्याय,क़ानूनी सुधार, सुशासन और प्रवर्तन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दक्षिण एशियाई क्षेत्र में क़ानूनी पेशेवरों के लिए एक मंच के रूप में सार्क लॉ कार्य करता है| इस वर्ष इस सम्मेलन का विषय “Emerging Legal Trends in SAARC Countries” रखा गया है|
10. अन्तराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष 22 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस हकलाहट जो एक वाक् विकार है, के प्रति लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य मनाया जाता है| इस दिन विश्व भर में फैले व्यक्तियों और समूहों द्वारा हकलाहट के बारें में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है| इस वर्ष हकलाहट दिवस का विषय “A World That Understands Stuttering’ रखा गया है|


Current Affairs : Nov 14-2017
1. हाल ही में उत्तराखंड के मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तराखंड के मुख्य सचिव के रूप में उत्पल कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है| उत्पल कुमार उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के आइएएस अधिकारी है| उत्पल कुमार प्रमुख सचिव कार्मिक, लोक निर्माण, ऊर्जा, कृषि, पर्यटन तथा गृह विभाग में अपनी सेवाएँ दे चुके है| वर्तमान में उत्पल कुमार केन्द्रीय कृषि मंत्रालय में अपर सचिव पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में चीन के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
चीन के राष्ट्रपति के रूप में ‘शी जिनपिंग’ को नियुक्त किया गया है| जिनपिंग लगातार दूसरे कार्यकाल के साथ ही चीन के सबसे शक्तिशाली नेताओं में शुमार हो गए है| चीन की सात सदस्यीय पोलित ब्यूरो स्थाई समिति के पांच नए सदस्य भी चुने गए है| पोलित ब्यूरो चीन की सबसे शक्तिशाली कमेटी है| चीनी नामों की प्रथानुसार इनका पहला पारिवारिक नाम ‘शी’ है और ‘जिनपिंग’ उनका व्यक्तिगत नाम है, इसलिए इन्हें साधारणतः अपने पहले नाम ‘शी’ से बुलाया जाता है।
3. हाल ही में पहली बार 24 देशों का उपभोक्ता संरक्षण सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?
पहली बार 24 देशों का उपभोक्ता संरक्षण सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है| इस सम्मेलन में पूर्वी, दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी देशों के उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित मंत्री और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे| इस सम्मेलन में जापान, चीन, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव, मंगोलिया, कंबोडिया, इंडोनेशिया, म्यांमार, वियतनाम, हांगकांग, मंगोलिया आदि देश शामिल है| इस सम्मेलन में पाकिस्तान और उत्तर कोरिया को आमंत्रित नही किया गया है|
4. ‘फोजिया’ कौन है?
‘फोजिया’ भारत की पहली दस्तांगो महिला है| यह उर्दू भाषा की सेवाकर है और जो कला 13 सदी में आई थी, उसे पुनर्जीवित कर रही है| 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई का आगाज हुआ था, तब कई दस्तांगो दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में चले गए थे|
5. गौतम अधिकारी कौन थे?
गौतम अधिकारी ‘सब ग्रुप’ के चैयरमैन प्रोड्यूसर थे| वर्ष 1995 में बीएसई में सूचीबद्ध होने के बाद यह भारत की पहली सार्वजनिक-सूचीबद्ध टेलीविजन प्रोडक्शन कंपनी बन गयी थी| यह कंपनी शुरुआत में मराठी भाषा में धारावाहिकों का निर्माण करती थी, लेकिन बाद यह कंपनी फिल्म वितरण एवं निर्माण कारोबार भी करने लग गई थी| गौतम अधिकारी ने कई फिल्मों और धारावाहिकों का निर्देशन किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. किशोर गांगुली कौन थे?
किशोर गांगुली प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे| किशोर गांगुली अपने स्वतंत्रता सेनानी पिता ससोधर गांगुली से प्रेरित थे| इन्होनें ‘भारत छोडो आंदोलन’ में भी भाग लिया था| किशोर गांगुली अपने पिता के साथ ढाई साल तक रांची, हजारीबाग और पटना के कारागार में कैद रहे थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. हाल ही में ‘वॉल्वो ओशन रेस’ कहाँ पर शुरू की गई है?
‘वॉल्वो ओशन रेस’ स्पेन में शुरू की गई है| यह रेस ओलिंपिक इवेंट जैसी होती है| इसमें विजेता को प्राइज मनी नही मिलती है| इस रेस में हर टीम में दो सेलर और 11 क्रू मेंबर होते है| यह रेस पहली बार इंग्लैंड की एक कंपनी ने ब्रिटेन के रॉयल नेवल सेलिंग एसोसिएशन के साथ मिलर 1973 में आयोजित की थी| तब इसका नाम ‘वर्ल्ड याट रेस’ था। नीदरलैंड्स इस रेस का तीन बार चैंपियन बन चुका है। इस रेस में हर लेग का अलग विजेता होता है। जो टीम सबसे पहले लेग पूरा कर लेती है, उसे एक अंक मिलता है। दूसरे नंबर पर आने वाली टीम को दो अंक मिलते हैं। आखिरी नंबर की टीम को 8 अंक मिलते हैं। रेस के अंत में सबसे कम अंक वाली टीम चैंपियन बनती है।
8. पाकिस्तान में 16 ईसाईयों की हत्या कब की गई थी?
पाकिस्तान में 16 ईसाईयों की हत्या 28 अक्टूबर 2001 में की गई थी| इन ईसाईयों की हत्या पाकिस्तान के बहावलपुर में नकाबपोश बंदूकधारियों ने एक चर्च में घुस कर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस गोलीबारी में वहां प्रार्थना कर रहे 17 लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में बच्चों के अलावा एक पुलिसकर्मी भी शामिल था, जो उसी चर्च में ड्यूटी कर रहा था। पाकिस्तान के इतिहास में ईसाइयों पर इसे सबसे बड़ा हमला माना गया था। पाकिस्तान की कुल आबादी में एक फीसदी संख्या ईसाइयों की है।
9. भारत में छठ पूजा पर्व कब मनाया जाता है?
भारत में छठ पूजा पर्व प्रतिवर्ष कार्तिक महीने की चतुर्थी से शुरू होकर सप्तमी तक मनाया जाता है| यह पर्व भारत में मूलत: बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है| यह पूर्व सूर्य और उनकी शक्ति को समर्पित होता है| इस दिन लोग सूर्य को अच्छी सेहत देने, खुशियां और उनकी रक्षा करने के लिए धन्यवाद देते है| इस पर्व को कई नामों से जाना जाता है, जैसे-छठ, छठी, डाला छठ, डाला पूजा और सूर्य षष्ठी|
10. इंफेंट्री दिवस कब मनाया जाता है?
इंफेंट्री दिवस प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर को मनाया जाता है| 1947 में जब जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तानी सेना ने हमला किया था, तब भारतीय सेना की पहला इन्फेंट्री रेजिमेंट, 1 सिख इन्फेंट्री बटालियन, श्रीनगर फिल्ड में उतरी और दुशमन से कश्मीर घाटी को आजाद कराने के लिए एक साहसिक युद्ध लड़ा था| यह दिवस वीरता के जश्न को मनाने के लिए मनाया जाता है|


Current Affairs : Nov 15-2017
  
1. हाल ही में जारी की गई ‘वैश्विक पासपोर्ट पावर सूची’ में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
94 देशों की जारी की गई ‘वैश्विक पासपोर्ट पावर सूची’ में भारत को 75वां स्थान दिया गया है| इस सूची में सिंगापुर को पहला जर्मनी को दूसरा स्थान दिया गया है| सिंगापुर पासपोर्ट को विश्व का सबसे शक्तिशाली/सुरक्षित पासपोर्ट माना गया है|
2. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किन राज्यों में फर्नेस ऑयल के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है?
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गंदे फर्नेस ऑयल के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है| यह प्रतिबंध वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगाया गया है| फर्नेस ऑयल में घातक सल्फर डाईऑक्साइड और नाइट्रोज ऑक्साइड का उत्सर्जन होता है|
3. बियोन्से कौन है?
बियोन्से दुनिया की सबसे अमीर महिला है| इनका नाम अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फमेड महिलाओं में भी शामिल है| हाल ही में जारी की गई फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार इनकी कुल संपत्ति है 105 मिलियन डॉलर है| इन्होनें अभी तक 22 ग्रेमी पुरस्कार जीते है| बियोन्से सबसे अधिक बार ग्रेमी पुरस्कार जीतने वाली दूसरी महिला है| बियोन्से 7 साल की उम्र में पहली बार टैलेंट हंट शो में शामिल हुई थी, जिसमे इन्हें स्टेंडिंग ओवेशन मिला था।
4. फैट्स डोमिनो कौन थे?
फैट्स डोमिनो प्रसिद्ध अमेरिकी गायक और पियानोवादक थे| यह पॉप संगीत टेलीविजन शो में प्रदर्शित होने वाले पहले काले कलाकारों में से एक थे| डोमिनो आर्ट्स के लिए राष्ट्रीय पदक से सम्मानित होने वाले ‘रॉक एंड रोल’ संगीतकार थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में फ्रेंच ओपन बैडमिंटन का ख़िताब किसने जीता है?
फ्रेंच ओपन बैडमिंटन का ख़िताब भारत के किदांबी श्रीकांत ने जीता है| श्रीकांत ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में जापान के निशिमोतो केंता को 21-14, 21-13 से हराकर यह ख़िताब जीता है| श्रीकांत का यह इस साल का चौथा सुपर सीरीज खिताब है। श्रीकांत इस साल सबसे ज्यादा सुपर सीरीज जीतने वाले खिलाड़ी हैं। श्रीकांत ने इससे पहले इंडोनेशिया ओपन, ऑस्ट्रेलिया ओपन और डेनमार्क ओपन के खिताब जीत चुके है। श्रीकांत सिंगापुर ओपन के उपविजेता थे।श्रीकांत ने पहली बार फ्रेंच ओपन बैडमिंटन का ख़िताब जीता है|
6. हाल ही में अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का ख़िताब किसने जीता है?
अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का ख़िताब इंग्लैंड ने जीता है| इंग्लैंड ने अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप के फाइनल मुकाबले में स्पेन को 5-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है| यह चार महीनों में इंग्लैंड का दूसरा फीफा वर्ल्ड कप खिताब है। उसने इससे पहले जून में वेनेजुएला को हराकर अंडर-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था।
7. मार्टिना हिंगिस का संबंध किस खेल से है?
मार्टिना हिंगिस का संबंध टेनिस से है| मार्टिना इस खेल को इतनी बारीकी से जानती हैं कि उन्हें टेनिस की दुनिया का माइंडेड खिलाड़ी कहा जाता है। मार्टिना ने 1993 में फ्रेंच ओपन ग्रैंडस्लैम का जूनियर टाइटल जीता था, वे यह खिताब जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी (12 साल) बनी थीं। मार्टिना ने 15 साल 282 दिन की उम्र में हेलेना सुकोवा के साथ विंबलडन का डबल्स खिताब जीता था। मार्टिना ऑस्ट्रेलियन ओपन सिंगल्स खिताब जीतकर ग्रैंडस्लैम जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनी थीं। मार्टिना 2007 में डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाई गईं थी, तथा इन्हें इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन ने दो साल के लिए बैन कर दिया था। हाल ही में इन्होनें टेनिस से संन्यास की घोषणा की है|
8. हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय कठपुतली महोत्सव कहाँ पर शुरू किया गया है?
अन्तर्राष्ट्रीय कठपुतली महोत्सव कोलकाता में शुरू किया गया है| इस महोत्सव का नाम ‘PUN’ (कठपुतली यूनाइट नेबर्स) है| इस महोत्सव को शुरू करने का उद्देश्य भारत में कठपुतली कला में लोगों की रूचि को पुनर्जीवित करना तथा विभिन्न देशों के कठपुतली कलाकारों को एक साथ लाना है|
9. हदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना कब की गई थी?
हदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना 2011 में की गई थी| इस पुरस्कार से उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होनें संगीत क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो| इस पुरस्कार के तहत 2 लाख रुपये नकद एवं एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है|
10. विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व दृश्य-श्रव्य दस्तावेजों के संरक्षण लिए उठाए जाने वाले जरुरी उपायों की जरुरत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस का विषय “डिस्कवर, रेमेम्बेर एंड शेयर “” Discover, remember and share” रखा गया है| यह दिवस ऑडियो विजुअल दस्तावेजों के महत्त्व को संरक्षित करने और स्वीकार करने के लिए जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|


Current Affairs : Nov 16-2017
 
1. हाल ही में जाम्बिया गणराज्य में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
जाम्बिया गणराज्य में भारत के राजदूत के रूप में एन.जे.गैंगटे को नियुक्त किया गया है| गैंगटे 1994 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है| वर्तमान में गैंगटे विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में विश्व की पहली बिना पटरी वाली स्मार्ट ट्रेन कहाँ पर चलाई गई है?
विश्व की पहली बिना पटरी वाली स्मार्ट ट्रेन चीन में चलाई गई है| यह स्मार्ट ट्रेन फ्यूचर का ट्रांसपोर्ट है, इसे ऑटोनोमस रेल रैपिड ट्रांसिट कहते है| यह स्मार्ट ट्रेन एक बार में 300 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है| इस ट्रेन की गति 70 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित की गई है| इस ट्रेन में तीन कोच तैयार किये गए है, इन तीनों कोचों को आपस में मेट्रो की तरह जोड़ा गया है| इस ट्रेन के अंदर यात्री एक से दूसरे कोच में भी जा सकते है|
3. हाल ही में किस देश में ड्राइवरलेस बस सर्विस शुरू की गई है?
जर्मनी में ड्राइवरलेस बस सर्विस शुरू की गई है| ये इलेक्ट्रिक बस छह सीटर है| इसमें छह यात्री खड़े होकर भी यात्रा कर सकते हैं। इस बस को किसी भी आपातकालीन स्थिति में कंट्रोल किया जा सकता है। इस बस को रास्तों के मुताबिक प्रोग्राम किया गया है। यह बसें 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इसकी अधिकतम गति 30 किमी प्रति घंटे की है।
4. बार्नबाय जॉयस कौन है?
बार्नबाय जॉयस ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री है| हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के उच्च न्यायालय ने दोहरी नागरिकता रखने के कारण जॉयस को सीनेटरों की संसद की सदस्यता से अयोग्य करार दे दिया है| ऑस्ट्रेलिया के 116 वर्ष पुराने संविधान में सांसदों के दोहरी नागरिकता रखने पर रोक है|
5. पुनाथिल कुंजाब्दुल्ला कौन थे?
पुनाथिल कुंजाब्दुल्ला प्रसिद्ध लेखक और उपन्यासकार थे| पुनाथिल को मलयालम साहित्य में आधुनिकता के प्रमुख व्यक्तित्व में से एक माना जाता था| इन्हें “समाराकासिलाकाल” उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| इन्हें दो बार केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में फ़ॉर्मूला-1 मैक्सिकन ग्रांप्री रेस किसने जीती है?
फ़ॉर्मूला-1 मैक्सिकन ग्रांप्री रेस ब्रिटेश रेसर लुईस हैमिल्टन ने जीती है| ब्रिटिश एफ-1 रेसर लुईस हैमिल्टन 20 रेस के कॉम्पिटीशन में 18वीं रेस में ही वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। हैमिल्टन चौथी बार चैंपियन बन गए हैं।
7. हाल ही में डब्ल्यूटीए का ख़िताब किसने जीता है?
डब्ल्यूटीए का ख़िताब डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी ने जीती है| वोज्नियाकी ने डब्ल्यूटीए के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की वीनस विलियम्स को 6-4, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है| वोज्नियाकी का यह इस सीजन का दूसरा ख़िताब है|
8. अन्तर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस प्रतिवर्ष 28 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस एनीमेशन फिल्मों की स्क्रीनिंग, कार्यशालाओं का आयोजन, कलाकृति और तस्वीरों का प्रदर्शन, तकनीकी प्रदर्शन और एनीमेशन की कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
9. ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में महिलाओं को सदस्य बनने की अनुमति कब दी गई थी?
ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में महिलाओं को सदस्य बनने की अनुमति 30 अक्टूबर 1957 में दी गई थी| तब पुरुषों और महिलाओं का संतुलित प्रतिनिधित्व देने की योजना बनाई गई थी| नियमों में ऐसा प्रावधान किया गया जिसके अंतर्गत खुद प्रधानमंत्री हाउस ऑफ लॉर्ड्स (लाइफ पियर्स) में लोगों के नाम चुनते थे और महारानी उनकी सदस्यता पर अंतिम फैसला ले सकती थी। वर्तमान में भारतीय संसद के दोनों सदनों में 12 प्रतिशत महिलाएं (96) है, जबकि 1951 में संसद में महिला सांसदों की संख्या मात्र पांच फीसदी ही थी|
10. इंदिरा गाँधी हत्या कब की गई थी?
भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की उन्हें के अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 में गोली मारकर हत्या कर दी थी| इनकी हत्या के बाद हिंसा भड़क गई थी, जिसमे सिखों को निशाना बनाया गया था। दंगे भड़कने के बाद दिल्ली में चार से ज्यादा लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और सेना को हाई-अलर्ट पर रखा गया था|

No comments: