Current Affairs 30 July - 4 August 2017


Current Affairs 4 August 2017

1. हाल ही में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानिदेशक के रूप मे राज कुमार को नियुक्त किया गया है| राज कुमार 1987 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी है| वर्तमान में राज कुमार भारत सरकार के संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में पुरुष वर्ल्ड बॉक्सिंग की मेजबानी किस देश को सौंपी गई है?
पुरुष वर्ल्ड बॉक्सिंग की मेजबानी भारत को सौंपी गई है| भारत को 47 वर्षों में पहली बार पुरुष वर्ल्ड बॉक्सिंग की मेजबानी सौंपी गई है| पुरुष वर्ल्ड बॉक्सिंग नई दिल्ली में आयोजित की जायेगी| अभी तक भारत ने जिस प्रमुख मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी की है, उसमे 1990 में मुंबई में आयोजित किया गया विश्व कप तथा 2010 में दिल्ली में आयोजित किया गया राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप है|

3. बद्रीनारायण बारवाले कौन थे?
बद्रीनारायण बारवाले महाराष्ट्र हाइब्रिड सीड्स कंपनी (महिको) के संस्थापक थे| इन्होनें भिंडी की ज्यादा पैदावार देने वाली किस्म विकसित की थी।इन्होनें 30 विभिन्न फसलों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और अधिक पैदावार के लिए बीज में संशोधन कर नई-नई किस्में विकसित की थी। इन्हें पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

4. शंकर सिंह वाघेला कौन है?
शंकर सिंह वाघेला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री है| वाघेला 2004 से 2009 तक चौदहवीं लोकसभा में केन्द्रीय मंत्री पद पर कार्यरत थे| हाल ही में वाघेला ने कांग्रेस पार्टी तथा गुजरात में विधानसभा में विपक्ष नेता के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है|

5. ‘नागानन्द’ नाटक के रचयिता कौन है?
‘नागानन्द’ नाटक के रचयिता राजा हर्षवर्धन है| नागानन्द संस्कृत के सर्वश्रेष्ठ नाटकों में से एक है| यह नाटक पांच अंको में है| इस नाटक में गरुड़ देवता को खुश करने के लिये नागों की बलि देने को रोकने के लिये राजकुमार जिमुतवाहन द्वारा अपना शरीर के त्याग का वर्णन किया गया है।

6. हाल ही में अमेरिकी ओपन बैडमिंटन का ख़िताब किसने जीता है?
अमेरिकी ओपन बैडमिंटन का ख़िताब भारतीय बैडमिंटन खिलाडी एच.एस. प्रणॉय ने जीता है| प्रणॉय ने अमेरिकी ओपन के फाइनल मुकाबले में भारत के ही परुपल्ली कश्यप को हराकर यह ख़िताब जीता है| प्रणॉय यह ख़िताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाडी है|

7. हाल ही में विश्व की सबसे प्रतिष्ठित “रोड साइक्लिंग रेस टूर डी फ्रांस” किसने जीती है?
विश्व की सबसे प्रतिष्ठित “रोड साइक्लिंग रेस टूर डी फ्रांस” ब्रिटेन के क्रिस फ्रूम ने जीती है| फ्रूम लगातार तीसरी और ओवरऑल चौथी यह रेस जीती है| इन्होनें 3540 किमी की 21 स्टेज की यह रेस 86 घंटे 20 मिनट 55 सेकंड में पूरी की है। क्रिस फ्रूम चार बार यह रेस जीतने वाले पहले ब्रिटिश साइक्लिस्ट बन गए हैं।

8. हाल ही में ‘इन्स्पिरेशन आइलैंड’ कहां पर शुरू किया गया है?
‘इन्स्पिरेशन आइलैंड’ अमेरिका में शुरू किया गया है| यह अमेरिका का सबसे बड़ा वॉटर पार्क है।यह दुनिया का पहला ऐसा वॉटर पार्क है, जिसे केवल दिव्यांगों के लिए बनाया गया है। पार्क में अन्य लोग भी सकते हैं, लेकिन पहली प्राथमिकता दिव्यांगों को ही दी जाएगी। आमतौर पर वॉटर पार्क में दिव्यांगों को प्रवेश नहीं दिया जाता, लेकिन इस इन्स्पिरेशन आइलैंड में उन्हीं के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इस पार्क को तैयार करने के लिए डॉक्टर, अभिभावक, टीचर, विशेष थैरेपिस्ट और केयर करने वाले लोगों की मदद ली गई है, ताकि दिव्यांगों को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा सके|

9. आयकर दिवस कब मनाया जाता है?
आयकर दिवस प्रतिवर्ष 24 जुलाई को मनाया जाता है| भारत में 24 जुलाई को 1860 में सबसे पहले एक शुल्क के तौर पर आयकर की शुरुआत की गई थी| आयकर विभाग ने प्रथम आयकर दिवस को यादगार बनाने के लिए डाक टिकट और सिक्के भी जारी किये थे| इस दिन विभाग के अधिकारीयों को भी सम्मानित किया जाता है|

10. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण से विलुप्त होते हुए जीव-जंतुओं तथा पेड़-पौधों के संरक्षण के उद्देश्य से मनाया जाता है|


Current Affairs 3 August 2017

1. हाल ही में ब्रिटेन के कोर्ट ऑफ अपील के न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
ब्रिटेन के कोर्ट ऑफ अपील के न्यायाधीश के रूप में भारत के सर रबिंदर सिंह को नियुक्त किया गया है| रबिंदर सिंह कोर्ट ऑफ़ अपील के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाले पहले सिख है| क्यूसी, हाईकोर्ट के पहले सिख जज के अहम पदों पर काम करने के बाद वे पहले नॉन-व्हाइट व्यक्ति हैं जिन्हें ब्रिटेन के कोर्ट ऑफ अपील का जज बनाया गया है। कोर्ट ऑफ अपील इंग्लैंड और वेल्स की हाईकोर्ट से बड़ी हैं। इसमें उन केसों की सुनवाई होती है जो कि हाईकोर्ट और अलग ट्रिब्यूनल से आगे जाते हैं और कोर्ट ऑफ अपील के बाद सिर्फ सुप्रीम कोर्ट ही सर्वोच्च हैं।

2. हाल ही में कनाडा के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
कनाडा के राजदूत के रूप में जोसेफिना विडाल को नियुक्त किया गया है| विडाल ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ क्यूबा के राजनयिक रिश्तों को दुबारा से शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| वर्तमान में विडाल कम्युनिस्ट पार्टी की केन्द्रीय समिति के सदस्य है|

3. हाइविंड फॉर्म क्या है?
हाइविंड फॉर्म एक प्रायोगिक परियोजना है, जिससे 20 हजार घरों में बिजली पहुंचाई जायेगी| इसकी टर्बाइन ब्रिटेन की बिग बेन से भी उंची है| हाइविंड फॉर्म में ब्लेड सहित टावर की ऊंचाई 175 मीटर तथा प्रत्येक टावर का वजन 11,500 तन होगा| इसके प्रत्येक ब्लेड की लम्बाई 75 मीटर है, जो एयरबस के पंखो के बराबर है|

4. यू. आर. राव कौन थे?
यू.आर. राव भारत के वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक थे| राव को भारत के अंतरिक्ष के जनक के रूप में जाना जाता है| इन्होनें भारत के पहले अंतरिक्ष आर्यभट्ट के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी| अंतरिक्ष कार्यक्रमों में इनके योगदान के लिए इन्हें पद्म भूषण तथा पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| राव संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित प्रतिष्ठित “सैटेलाइट हॉल ऑफ़ फेम” में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय अंतिरक्ष वैज्ञानिक थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. स्पेस वॉक करने वाली विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कौन थी?
स्पेस वॉक करने वाली विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री रूस की स्वेतलाना सैवीत्स्क्या थी| इन्होनें सैल्युट-7 अंतरिक्ष स्टेशन में तीन घंटे 34 मिनट तक स्पेस वॉक किया था। स्पेसवॉक के दौरान अंतरिक्ष यात्री खास पोशाक पहनते हैं। इसमें ऑक्सीजन की व्यवस्था रहती है। यह अंतरिक्ष यात्री को सामान्य तापमान में रहने योग्य बनाता है। क्योंकि अंतरिक्ष में तापमान शून्य से 200 डिग्री कम या 200 डिग्री ज्यादा भी हो सकता है।

6. हाल ही में प्रेसिडेंट्स कप का ख़िताब किसने जीता है?
प्रेसिडेंट्स कप का ख़िताब भारत के टेनिस खिलाडी विष्णु वर्धन ने अपने जोड़ीदार तोशिहिदे मातसुई ने जीता है| विष्णु वर्धन तथा तोशिहिदे मातसुई ने प्रेसिडेंट्स कप के फाइनल मुकबले में रूस के केयेवगेनी कालरेवस्की तथा येवगेनी तुर्नेव को 7-6, 6-7, 10-7 से हराकर यह ख़िताब जीता है|

7. हाल ही में महिला क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब किसने जीता है?
महिला क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब इंग्लैंड ने जीता है| इंग्लैंड ने महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल भारत को 9 रन से हराकर यह ख़िताब जीता है| यह इंग्लैंड द्वारा जीता गया चौथा विश्व कप ख़िताब है| इंग्लैंड की टैमी बीमाउंट को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| टैमी ने इस प्रतियोगिता में सबसे अधिक 410 रन बनाये है|

8. हाल ही में इंटरनेशनल एलफोर्न फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
इंटरनेशनल एलफोर्न फेस्टिवल स्विट्ज़रलैंड में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में सबसे अच्छा एलफोर्न बजाने वाले को चुना जाता है तथा पुरस्कार दिया जाता है। एलफोर्न लकड़ी का एक बड़ा वाद्य यंत्र है जिसे तुरही भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल पहाड़ी क्षेत्रों में किया जाता है।

9. अल अक्सा मस्जिद कहाँ पर स्थित है?
अल अक्सा मस्जिद इजरायइल में स्थित है| हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन ने अल अक्सा मस्जिद को फिर से खोलने की मांग की है| कुछ समय पहले इजरायिल नागरिकता वाले 3 अरबी मूल के नागरिकों ने मस्जिद परिसर में इजराइल के 2 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद इजरायिल अधिकारों ने 48 घंटों के लिए मस्जिद को बंद कर दिया गया था|

10. कारगिल विजय दिवस कब मनाया जाता है?
कारगिल विजय दिवस प्रतिवर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की याद में मनाया जाता है| कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला था तथा इस युद्ध में भारत की जीत हुई थी| इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तान सेनिकों ने आत्मसमपर्ण कर दिया था|

Current Affairs 2 August 2017
1. हाल ही में भारत के नव निर्वाचित राष्ट्रपति के संयुक्त सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारत के नव निर्वाचित राष्ट्रपति के संयुक्त सचिव के रूप में भारत लाल को नियुक्त किया गया है| लाल भारतीय वन सेवा के 1988 बैच के अधिकारी है| वर्तमान में लाल दिल्ली में गुजरात सरकार के रेजीमेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में इंग्लैंड की सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला प्रेसिडेंट के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
इंग्लैंड की सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला प्रेसिडेंट के रूप में ब्रेंडा मर्जोरी हेल को नियुक्त किया गया है| ब्रेंडा इंग्लैंड की वरिष्ठतम जज बन गई है| ब्रेंडा टॉप जज पैनल की हैड के तौर कार्य करेंगी| ब्रेंडा ने लॉ लॉर्ड्स के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी है|

3. “सोहम” स्क्रीनिंग डिवाइस क्या है?
“सोहम” स्क्रीनिंग डिवाइस नवजात शिशुओं के लिए स्वदेश में विकसित की गई तकनीक है| यह बैटरी संचालित गैर इन्वेंशन स्क्रीनिंग डिवाइस देश में नवजात शिशुओं में श्रवण शक्ति के नुकसान को कम करने में सहयोगी है, जो मस्तिष्क स्टेम श्रवण पैदावार प्रतिक्रिया का उपयोग करती है|

4. शिवाजीराव गिरधर पाटिल कौन थे?
शिवाजीराव गिरधर पाटिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल के पिता थे| पाटिल राजनितिक गलियारों में दादासाहेब के नाम से प्रसिद्ध थे| पाटिल महाराष्ट्र के एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और राजनितिक थे| पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा और राज्य कैबिनेट के सदस्य रह चुके है| इन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. जॉन हर्ड कौन थे?
जॉन हर्ड अस्सी के दशक की बेहद चर्चित फिल्म “होम अलोन” में पीटर मैक्केलिस्टर की भूमिका का के लिए जाना जाता है| इन्हें टीवी सीरीज़ ‘द सोप्रानोज़’ में इनके अभिनय के लिए एमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के आधार डाटा लिंक मोबाइल एप का क्या नाम है?
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के आधार डाटा लिंक मोबाइल एप का नाम “mAadhaar” है| यह एप उपयोगकर्ता को स्मार्टफोन पर नाम, जन्म तिथि, पता और तस्वीर सहित अद्वितीय आधार कार्ड जानकारी उपबल्ध कराती है| यह एप उपयोगकर्ता को बायोमेट्रिक डाटा को ब्लॉक और अनब्लॉक करने जैसी सुविधाएँ भी प्रदान करता है|

7. एस. बद्रीनाथ संबंध किस खेल से है?
एस. बद्रीनाथ का संबंध फर्स्ट क्लास क्रिकेट से है| इन्होनें फर्स्ट क्लास क्रिकेट कैरियर में 10,000 रन बनाये है| बद्रीनाथ आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी की तरफ से भी खेल चुके हैं। भारत के लिए बद्रीनाथ ने 2 टेस्ट, 7 वनडे मैच और एक टी20 मैच खेला है। हाल ही में बद्रीनाथ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है|

8. “प्रॉक्सीमा सेंटॉरी” क्या है?
“प्रॉक्सीमा सेंटॉरी” नरतुरंग तारामंडल में स्थित एक लाल बौना तारा है| “प्रॉक्सीमा सेंटॉरी” पृथ्वी का सबसे नजदीकी तारा है| यह तारा 4.24 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है| “प्रॉक्सीमा सेंटॉरी” इतना छोटा है कि इसे बिना दूरबीन के नही देखा जा सकता है|

9. “प्रधानमंत्री वय वंदना योजना” क्या है?
“प्रधानमंत्री वय वंदना योजना” एक पेंशन योजना है| यह योजना विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए है| इस योजना के संचालन का विशेषधिकार भारतीय जीवन बीमा को दिया गया है| इस योजना में 10 वर्ष के लिए 8 फीसदी प्रतिवर्ष मासिक देय का निश्चित रिटर्न सुनिश्चित किया गया है|

10. हाल ही में विश्व का पहला ‘व्हाइट टाइगर सफारी पार्क’ किस राज्य में खोला गया है?
विश्व का पहला ‘व्हाइट टाइगर सफारी पार्क’ मध्यप्रदेश के सतना जिले में खोला गया है| यह सफारी मुकुंदपुर प्राणी उद्यान के निकट ही स्थित है| मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का नाम महाराजा मार्तण्ड सिंह के नाम रखा गया है।

Current Affairs 1 August 2017

1. हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में गोपाल बागले को नियुक्त किया गया है| बागले भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है| वर्तमान में बागले विदेश मंत्रालय के पद पर कार्यरत है| बागले इस्लामाबाद में उप उच्चायुक्त पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके है| इन्हें पाकिस्तान मामलों में विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है|

2. हाल ही में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में रवीश कुमार को नियुक्त किया गया है| रवीश कुमार 1995 बैच के आईएफएस अधिकारी है| वर्तमान में रवीश कुमार फ्रैंकफर्ट के कौंसुल जनरल के पद पर कार्यरत है|

3. हाल ही में किस राज्य में “जनहिता” शिकायत निवारण प्रणाली शुरू की गई है?
तेलंगाना में “जनहिता” शिकायत निवारण प्रणाली शुरू की गई है| इसे तेलंगाना के आईटी विभाग द्वारा विकसित किया गया है| यह सभी प्रकार की शिकायतों और उनके निवारण का एकल मंच है| शिकायत निवारण प्रक्रिया का निरीक्षण हैदराबाद में जिला मुख्यालय और सचिवालय के अधिकारीयों द्वारा किया जायेगा, तथा शिकायतकर्ताओं को समय-समय पर उनके द्वारा की गई शिकायत की कार्यवाही की जानकारी एमएसएस द्वारा दी जायेगी|

4. हाल ही में यूथ छठे यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
छठे यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल प्रमुख के रूप में राजस्थान के धनराज चौधरी को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में चौधरी भारतीय टेटे महासंघ के मुख्य सलाहकार एशियन टेटे यूनियन के कोषाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।

5. हाल ही में इंडोर क्रिकेट टीम के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
इंडोर क्रिकेट टीम के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और कोच संदीप पाटिल को नियुक्त किया गया है| यह टूर्नामेंट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की साझेदारी में यहाँ के इनस्पोर्ट्स क्लब में आयोजित किया जायेगा| पाटिल पहला विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे|

6. “पेका विद्रोह” का संबंध किस राज्य से है?
“पेका विद्रोह” का संबंध ओडिशा से है| यह ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के खिलाफ एक सशस्त्र विद्रोह था| इस विद्रोह का नेतृत्व बक्षी जगबंधु द्वारा किया गया था| हाल ही में नरेंद्र मोदी द्वारा “पेका विद्रोह” से जुड़े 16 परिवारों के वंशजों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

7. रेड वेस्ट कौन थे?
रेड वेस्ट एक प्रसिद्ध गीतकार और अभिनेता थे| इन्हें फिल्म “रोड हाउस” की भूमिका के लिए जाना जाता है| इन्होनें गीतकार के रूप में एल्विस के लिए “सेपरेट वेज” लिखा था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

8. एंजेल मारिया विलार कौन है?
एंजेल मारिया विलार स्पेन फुटबॉल संघ के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) के उपाध्यक्ष है| हाल ही में इन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए गिरफ्तार किया गया है। विलर को इनके विभिन्न कार्यलयों में पुलिस ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया है। इन पर दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ और गलत तथ्य पेश करने का आरोप है। विलार एथलेटिक बिलबाओ के लिए मिडफील्डर रह चुके है| पिछले वर्ष फीफा की आचार संहिता समिति ने जांच में सहयोग नहीं देने के आरोप में विलार पर 26 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया था।

9. ‘रेल सारथी’ क्या है?
‘रेल सारथी’ रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया एक मोबाइल ऐप है| इस एप की मदद से यात्री टिकट बुकिंग, इन्क्वारी, ट्रेन में सफाई और खाना ऑर्डर किया जा सकता है| इससे पहले रेलवे की हर सुविधा के अलग-अलग ऐप थे| अब यात्रियों को एक ही विंडो से सभी सर्विस का लाभ उठा सकते है|

10. बिटकॉइन करेंसी क्या है?
बिटकॉइन करेंसी एक तरह की डिजिटल मुद्रा है| इसका मौलिक, भौतिक रूप से वस्तुओं की खरीददारी नही कर सकते लेकिन बिटकॉइन का उपयोग ऑनलाइन किया जा सकता है| इसका अधिग्रह होने पर अधिकारी ऑनलाइन शॉपिंग या हसतांतरण के लिए इसका उपयोग किया जात सकता है| यह एक प्रकार की स्वतंत्र मुद्रा है, जिस पर किसी भी संस्था या देश का अधिकारी नही है| इसका इस्तेमाल और भुगतान के लिए क्रिप्टोग्राफी का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए इसे क्रिप्टो करेंसी भी कहा जाता है| दुनिया की पहली क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन है, इसको जमा कराना माइनिंग कहलाता है|

Current Affairs 30-31 July 2017
1. हाल ही में अमेरिका के सेना मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अमेरिका के सेना मंत्री के रूप में मार्क एस्पर को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में एस्पर यू.एस. सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर कार्यरत है| इन्हें खाड़ी युद्ध का भी अनुभव है|

2. हाल ही में इंडोनेशिया ने किस कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन पर प्रतिबंध लगाया है?
इंडोनेशिया ने कट्टरपंथी इस्लामिक हिज्ब-उत-तहरीर संगठन पर प्रतिबंध लगाया है| क्योकि यह एक वैश्विक खलीफा का गठन करना चाहता था| न्याय और मानवाधिकार मंत्रालय ने राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए हिज्ब-उत-तहरीर संगठन की क़ानूनी मान्यता को रद्द कर दिया है|

3. हाल ही में माझी कन्या भाग्यश्री योजना सुधारित करके किस राज्य में लागू की गई है?
माझी कन्या भाग्यश्री योजना सुधारित करके महाराष्ट्र में लागू की गई है| इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में विषम अनुपात में सुधार, लिंग निर्धारण और कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, और महिला शिक्षा का समर्थन करना है| इस योजना के तहत एक लड़की के पैदा होने के बाद माता या पिता द्वारा परिवार नियोजन (नसबंदी) कराने के बाद सरकार की तरफ से लड़की को 50 हजार रुपये या दूसरी लड़की के पैदा होने के बाद नसबंदी कराने पर दोनों लड़कियों के नाम 25-25 हजार रुपये बैंक में जमा किये जायेंगे|

4. हाल ही में किस राज्य में सहकारी समितियों के चुनाव में शैक्षणिक योग्यता का प्रावधान लागू किया गया है?
राजस्थान में सहकारी समितियों के चुनाव में शैक्षणिक योग्यता का प्रावधान लागू किया गया है| ऐसा प्रावधान लागू करने वाला राजस्थान भारत का पहला राज्य बन गया है| इस प्रावधान के तहत पांचवी और आठवीं पास सदस्य ही संस्थाओं के चुनाव लड़ सकते है|

5. अन्तर्राष्ट्रीय सौर संगठन (आईएसए) क्या है?
अन्तर्राष्ट्रीय सौर संगठन (आईएसए) सौर उर्जा पर आधारित 121 देशों का एक सहयोग संगठन है| इसकी पहल भारत के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी| इस संगठन में शामिल सभी देश सौर उर्जा क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे| हाल ही में ऑस्ट्रेलिया इस संगठन में शामिल होने वाला 35वां देश है|

6. राव मुरलीधर कौन थे?
राव मुरलीधर भाजपा गठन के बाद भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ने वाले पहले व्यक्ति थे| मुरलीधर इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राव बंशी सिह के हाथों बड़े अंतर से हार गए थे। हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. भीकूदाजी भिलारे कौन थे?
भीकूदाजी भिलारे स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व विधायक थे| इन्होनें 1944 में पंचगनी में नाथूराम गोडसे से गांधी जी की जान बचाई थी। जब गोडसे चाकू लेकर गाँधी जी को मारने पहुंचा था, तब भीकूदाजी ने गोडसे से चाकू छीन लिया था। हाल ही में इनका निधन हो गया है|

8. माइकल लंब का संबंध किस खेल से है?
माइकल लंब का संबंध क्रिकेट से है| माइकल लंब इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बल्लेबाज के तौर पर खेलते है| इन्होनें अपनी घरेलू टीम नॉटिंघमशायर के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हाल ही में लंब ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यांस की घोषणा की है|

9. वाइकिंग किन्हें कहा जाता है?
वाइकिंग आठवीं से 11वीं सदी के दौरान जर्मनी, यूरोप और ईस्ट एशिया में व्यापार करने वाले लोगों को वाइकिंग कहा जाता है| ये समुद्र में बड़े-बड़े जहाज से व्यापार करने एक से दूसरी जगह जाते थे। इन जहाजों को लॉन्गशिप कहते हैं|

10. हाल ही में हाईलैंड गेम्स कहाँ पर आयोजित किये जा रहे है?
हाईलैंड गेम्स स्कॉटलैंड में आयोजित किये जा रहे है| इसमें पिपिन्ग, हाईलैंड डान्सिंग, वाद्य यंत्र बजाने, गोला फेंक, भाला फेंक आदि प्रतियोगिताएं कारवाई जाती हैं। इसमें एक स्पर्धा कुश्ती जैसी भी होती है, जिसमें स्कर्ट पहनकर सामने वाले को पछाड़ना होता है। डांस की स्पर्धा में स्कूल वर्ग के बच्चे और बड़े बच्चे अलग-अलग हिस्सा लेते हैं। विश्व भर में स्कॉटलैंड के ये हाईलैंड गेम्स अपनी अलग पहचान के कारण मशहूर हैं। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले बच्चें सांस्कृतिक वेशभूषा पहनते हैं। इन गेम्स की शुरुआत 11वीं सदी में स्कॉटलैंड के महाराजा माल्कम तृतीय ने की थी।



 Click here to view 5-10 August 2017 Current Affairs

No comments: