Current Affairs 11 August - 16 August 2017

Current Affairs 11- August 2017

1. हाल ही में पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में पीएमएलएन के वरिष्ठ नेता शाहिद खाकन अब्बासी को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में अब्बासी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में जारी की गई बीफ निर्यातक की सूची में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
बीफ निर्यातक की सूची में भारत को तीसरा स्थान दिया गया है| ओईसीडी-एफएओ कृषि परिदृश्य 2017-26 रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने पिछले साल 15.6 लाख टन बीफ का निर्यात किया है। इस सूची में ब्राज़ील को पहला तथा ऑस्ट्रेलिया को दूसरा स्थान दिया गया है|



3. हाल ही में किस देश के रॉकेट द्वारा विश्व के सबसे छोटे यान को पृथ्वी में प्रक्षेपित किया गया है?
भारतीय रॉकेट द्वारा विश्व के सबसे छोटे यान को पृथ्वी में प्रक्षेपित किया गया है| इस यान को स्प्राइटस के नाम से जाना जाता है| इन छोटे उपग्रहों का आकर 3.5 सेंटीमीटरx 3.5 सेंटीमीटर है| इसमें रेडियो, सेंसर एवं कंप्यूटर लगाया गया है| यह प्रत्येक उपग्रह सौर उर्जा से संचालित है तथा प्रत्येक उपग्रह का वजन 4 ग्राम है|

4. हाल ही मे “अपनी गाड़ी अपना रोजगार” योजना किस राज्य में शुरू की गई है?
“अपनी गाड़ी अपना रोजगार” योजना पंजाब में शुरू की गई है| यह बेरोजगार व्यक्तियों को टैक्सियां उपलब्ध करवाती है| इस योजना का उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना तथा पंजाब में बेहतर मोबाइल परिवहन उपलब्ध करवाना है|

5. सईदुद्दीन डागर कौन थे?
सईदुद्दीन डागर प्रसिद्ध ध्रुपद गायक थे| वे प्रख्यात 7 डागर बंधुओं में सबसे छोटे थे| इन्हें सईद भाई के नाम से जाना जाता था| सईदुद्दीन ने तानसेन समारोह, सवाई गंधर्व, ध्रुपद समारोह, डागर सप्तक समेत कई समारोहों में गायन किया था। वे ध्रुपद सोसायटी जयपुर पुणे के अध्यक्ष भी रह चुके थे। हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. एंथनी स्कारामूची कौन है?
एंथनी स्कारामूची अमेरिकी व्हाइट हाउस के संचार निदेशक है| हाल ही में इन्हें अपने पद से हटा दिया गया है| इन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के नए चीफ ऑफ़ स्टाफ के रूप में शपथ लेने के बाद स्कारामूची को पद से हटाने की घोषणा की गई है| इन्हें 21 जुलाई को व्हाइट हाउस के संचार निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था|

7. ‘मंत्रा-एम” क्या है?
‘मंत्रा-एम” मानवरहित टैंक है| यह किसी भी इलाके में सुरक्षाबालों के बढ़ने के समय लैंड माइन या किसी भी तरह के बम को पकड़ने में सक्षम है| ये नक्सल इलाकों में बेहद कारगर है| यह किसी भी जगह हमले की सूरत में अग्रिम पंक्ति में रहकर दुश्मनों के हर हमले की सूचना भी देगा|

8. ‘सिमोर्घ’ क्या है?
‘सिमोर्घ’ ईरान का सबसे उन्नत सैटेलाइट रॉकेट है| यह 250 किलो (550 पाउंड) वजन वाले उपग्रह ले जाने में सक्षम है| इस तकनीक को का प्रयोग करके लंबी दूरी की मिसाइलों का उत्पादन किया जा सकता है| अमेरिकी विदेश विभाग ने इसे “उत्तेजक’ बताया है| हाल ही में इसका सफल परिक्षण किया गया है|

9. हाल ही में हंगरी ग्रां प्री फ़ॉर्मूला वन रेस का ख़िताब किसने जीता है?
हंगरी ग्रां प्री फ़ॉर्मूला वन रेस का ख़िताब फेरारी के जर्मन चालक सेबास्टियन ने जीता है| सेबास्टियन ने हंगरी ग्रां प्री फ़ॉर्मूला वन रेस के मुकाबले में अपनी टीम के फ़िनलैंड के चालक किमी रायकोनेन को हराकर यह ख़िताब जीता है| यह सेबास्टियन वेटल के करियर का 46 वां ख़िताब एफ-1 ख़िताब है|

10. असहयोग आंदोलन दिवस कब मनाया जाता है?
असहयोग आंदोलन दिवस प्रतिवर्ष 1 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक नए अध्याय का प्रतीक है| 1 अगस्त 1920 को महात्मा गाँधी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) ने असहयोग आंदोलन शुरू किया था| इसका उद्देश्य अहिंसा के जरिये भारत में ब्रिटिश शासन का विरोध करना था| इसके अंतर्गत तय किया गया कि विरोध प्रदर्शनकारी ब्रिटेन के माल को खरीदने से इंकार करेंगे तथा स्थानीय हस्तशिल्प की वस्तुओं का इस्तेमाल करेंगे तथा शराब की दुकानों के सामने धरना देंगे|

Current Affairs 12- August 2017

1. हाल ही में पूर्वी कमान के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पूर्वी कमान के प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में अभय कृष्णा दक्षिण कमान के प्रमुख के पद पर कार्यरत है| इन्हें सिक्किम सेक्टर में कार्य करने का व्यापक अनुभव है| पूर्वी कमान भारत-चीन सीमा की पहरेदारी करती है|

2. हाल ही में चीन ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा कहां पर बनाया है?
चीन ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा अफ्रीका के छोटे से देश जिबूती में बनाया है| इससे पहले अमेरिका, जापान और फ़्रांस भी जिबूती में अपना सैनिक अड्डा बना चुके है| यह व्यस्त शिंपिंग मार्ग पर पड़ने वाला देश है, तथा अपने बाकी पडोसी देशों के मुकाबले यहां के राजनितिक हालत स्थिर है| इसलिए जिबूती की लोकेशन मिलिट्री बेस बनाने के उपयुक्त समझी जाती है|

3. “पीईएसओ” क्या है?
“पीईएसओ” पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन है| यह भारत में विस्फोटकों, पेट्रोलियम, कॉम्प्रेसड गैसों और अन्य खतरनाक पदार्थों के संचालन, भंडारण, परिवहन को नियंत्रित करता है| यह औधोगिक निति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है| इसका मुख्यालय नागपुर (महारष्ट्र) में स्थित है|

4. अरविंद पनगढिया कौन है?
अरविंद पनगढिया नीति आयोग के उपाध्यक्ष है| योजना आयोग की जगह नीति आयोग बनने के बाद पनगढिया नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष है| पनगढिया भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री है| इन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| पनगढिया विश्व बैंक, अन्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व व्यापार संगठन और व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (एंकटाड) में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है| हाल ही में पनगढिया ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है|

5. मैरियन डायमंड कौन थी?
मैरियन डायमंड एक न्यूरोसाइंटिस्ट थी| इन्होनें अल्बर्ट आइन्स्टीन के मस्तिष्क का अध्ययन किया था तथा सबसे पहले यह सिद्ध किया था कि मस्तिष्क की शारीरिक रचना अनुभव के साथ बदल सकती है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. हाल ही में “यूरोपाब्रेक्की” पुल कहाँ पर बनाया गया है?
“यूरोपाब्रेक्की” पुल स्विट्ज़रलैंड में बनाया गया है| यह पुल 1,620 फिट लंबा है और 278 फिट की ऊंचाई पर बना है| इस पुल की केबल्स का वजन आठ टन है| इस पुल में ऐसी प्रणाली है, जिससे इसे ज्यादा स्विंग करने से बचाया जा सकता है| यह विश्व का सबसे लंबा झूलता पैदल यात्री पुल है|

7. हाल ही में मेडल ऑफ़ ऑनर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
मेडल ऑफ़ ऑनर पुरस्कार से जेम्स मैकक्लॉघन को सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार वियतनाम युद्ध के दौरान कामरेंड़ो को बचाने के लिए दिया गया है| यह अमेरिका का सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार है| जेम्स मिशिगन के सैनिक चिकित्सक है|

8. हाल ही में लागोस ओपन का ख़िताब किस खिलाडी ने जीता है?
लागोस ओपन का ख़िताब भारतीय बैडमिंटन खिलाडी सी राहुल ने जीता है| राहुल ने लागोस ओपन के फाइनल मुकाबलें में करन राजन राजराजन को हराकर यह ख़िताब जीता है| राहुल गत वर्ष मैरिशियस ओपन का ख़िताब भी जीत चुके है| इन्होनें हाल ही में रूस ओपन ग्रां प्री में कांस्य पदक भी जीता है|

9. पैश्चेंडल युद्ध किन देशों में मध्य हुआ था?
पैश्चेंडल युद्ध 1 अगस्त 1917 को जर्मन सेना और मित्र सेना के मध्य हुआ था| यह युद्ध तीन महीने चला जिसमे 24 हजार सैनिक मारे गये थे| हाल ही में पैश्चेंडल युद्ध को 100 वर्ष पूरे होने पर युद्ध में मारे गये सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई है|

10. पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की स्थापना कब की गई थी?
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की स्थापना 1 अगस्त 1927 को की गई थी| माओ त्सेतुंग ने नेतृत्व में सत्तारूढ़ सीपीसी ने उनके राष्ट्रीय मुक्ति आन्दोलन को आगे बढाया था| अमेरिका सेना के बाद चीनी सेना का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रक्षा बजट (152 अरब अमेरिकी डॉलर) है| हाल ही में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का 90वां स्थापना दिवस मनाया गया है|


Current Affairs 13-14 August 2017 

1. हाल ही में भारत के किस शहर में “जियो पारसी प्रचार चरण-2” की शुरुआत की गई है?
भारत के मुंबई शहर में “जियो पारसी प्रचार चरण-2” की शुरुआत की गई है| इसका उद्देश्य पारसी आबादी की गिरावट को कम करना, उनकी आबादी को स्थिर करना और उनकी वृद्धि करना है| “जियो पारसी प्रचार चरण-1” पारसी समुदाय को भारत में बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था|

2. हाल ही में “केयर कम्पेनियन योजना” की शुरुआत किस राज्य में की गई है?
“केयर कम्पेनियन योजना” की शुरुआत पंजाब में की गई है| इसका उद्देश्य बेहतर पारिवारिक संलग्नता और शिक्षा के माध्यम से रोगी उपचारों में सुधार करना तथा निर्वहन में संक्रमण से बच्चे की मृत्यु और जटिलताओं की संख्या को कम करना और दीर्धावधि स्वास्थ्य के उद्देश्यों को अपनाना है|

3. ‘ई-रकम’ पोर्टल क्या है?
‘ई-रकम पोर्टल एक डिजिटल पहल है, जिसके द्वारा किसानों, पीएसयू, सिविल सप्लाई एवं खरीददार आदि को एक मंच प्राप्त होता है| इस पहल के तहत ई-रकम को विभिन्न चरणों में पुरे देश में उपलब्ध करवाया जायेगा ताकि किसान फसलों को ऑनलाइन बेच सके| किसानों को ऑनलाइन फसल बेचने पर ई-पेमेंट द्वारा उनके खाते में प्राप्त होगी| यह पोर्टल सार्वजिक क्षेत्र की नीलामीकर्ता एमएसटीसी और सेंट्रल वेयरहाउसिंग कारपोरेशन की इकाई सीआरडब्ल्यूसी की संयुक्त पहल है|

4. माहजोंग क्या है?
माहजोंग शतरंज जैसा खेल है| यह किंग राजवंश के समय में लोकप्रिय हुआ था। इसमें चार खिलाड़ी होते हैं जो 144 टाइल्स के साथ खेल खेलते हैं।

5. ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पुस्तक के लेखक कौन है?
‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पुस्तक के लेखक संजय बारू है| इस पुस्तक में बारू ने प्रधानमंत्री के मिडिया सलाहकार के रूप में मनमोहन सिंह के साथ स्वयं के अनुभवों का वर्णन किया है|

6. “गॉडमैन टू टाइकून : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ बाबा रामदेव” पुस्तक की लेखिका कौन है?
“गॉडमैन टू टाइकून : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ बाबा रामदेव” पुस्तक की लेखिका प्रियंका पाठक नारायण है| इस पुस्तक में बाबा रामदेव के एक योगी से व्यापार जगत के बड़े नाम बनने की कहानी का वर्णन किया गया है|

7. हाल ही स्वीडिश टेनिस ओपन का ख़िताब किसने जीता है?
स्वीडिश टेनिस ओपन का ख़िताब कैटरीना सिनिआकोवा ने जीता है| सिनिआकोवा स्वीडिश टेनिस ओपन के फाइनल मुकाबले में कैरोलिन वोज्नियाकी को हराकर यह ख़िताब जीता है| सिनिआकोवा ने यह ख़िताब दूसरी बार जीता है|

8. हाल ही में एटीपी अंटलांटा का ख़िताब किसने जीता है?
एटीपी अंटलांटा का ख़िताब अमेरिका के जान इसनेर ने जीता है| इसनेर ने एटीपी अंटलांटा के फाइनल मुकाबले में रियान हैरिसन को 7-6, 7-6 से हराकर यह ख़िताब जीता है| इसनेर आठ में से सात बार एटीपी अंटलांटा के फाइनल में पहुंचे है तथा चार बार ख़िताब भी जीत चुके है|

9. नॉर्थ पोल में पहुंचने वाली पहली न्यूक्लियर सबमरीन कौनसी थी?
नॉर्थ पोल में पहुंचने वाली पहली न्यूक्लियर सबमरीन अमेरिका की नॉटिअल्स थी| नॉटिअल्स अलास्का से डाइव करने के बाद करीब 1,600 किलोमीटर की यात्रा कर आर्कटिक महासागर पहुंची थी। इस सबमरीन का निर्माण तत्कालीन सोवियत संघ के अमेरिकी कैप्टन हिमैन जी रिकओवर की अगुवाई में किया गया था। यूरेनियम आधारित न्यूक्लियर रिएक्टर से चलने वाली इस पनडुब्बी में अनगिनत समय तक पानी के भीतर रहने की क्षमता थी। 26 साल की सर्विस के बाद इसे 1980 में रिटायर कर दिया गया। रिटायर होने के बाद इसे म्यूजियम शिप में बदल दिया गया था।

10. क्यूबा के राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने अपना पद समेत सारे अधिकार अपने भाई राउल को कब सौपें थे?
क्यूबा के राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने अपना पद समेत सारे अधिकार अपने भाई राउल को 1 अगस्त 2006 को सौपें थे| इसके तहत राउल कास्त्रो को राज्य परिषद का अध्यक्ष, मंत्रिपरिषद का अध्यक्ष, क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी का प्रथम सचिव और सशस्त्र बलों का प्रमुख कमांडर नियुक्त किया गया था। पहले पद और अधिकारों के इस हस्तांतरण को अस्थाई बताया गया। कहा गया कि फिदेल बीमार हैं। जब तक वे ठीक नहीं हो जाते, तब तक के लिए यह अंतरिम व्यवस्था है। पर फिदेल ने सक्रिय रूप से दोबारा राष्ट्रपति का पद कभी नहीं संभाला। करीब दो साल बाद 24 फरवरी को फिदेल ने राष्ट्रपति पद से औपचारिक तौर पर भी इस्तीफा दे दिया। तब से राउल ही यह पद संभाल रहे हैं।

Current Affairs 15- August 2017 
 
1. हाल ही में ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) के डायरेक्टर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) के डायरेक्टर के रूप में क्रिस्टोफर रे को नियुक्त किया गया है| क्रिस्टोफर रे पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के प्रशासन में न्याय विभाग में अपनी सेवाएं दी है| यह कॉर्पोरेट फ्रॉड की जांच में भी शामिल थे| इन्होनें ब्रिजगेट स्कैंडल में न्यू जर्सी के गवर्नर क्रिस्टी का प्रतिनिधित्व किया था तथा किंग एंड स्पालल्डिंग लॉ फर्म में व्हाइट कॉलर क्राइम के मामलों में अपनी सेवाएं दे चुके है|

2. फेडरेशन ऑफ़ इंडियन चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के महासचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
फेडरेशन ऑफ़ इंडियन चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के महासचिव के रूप में संजय बारू को नियुक्त किया गया है| इससे पहले
बारू भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मिडिया सलाहकार रह चुके है|



3. “रॉयल एडिनबर्ग मिलिट्री टैटू” क्या है?
“रॉयल एडिनबर्ग मिलिट्री टैटू” एक सैन्य संगीत प्रदर्शन है, जिसमे सशस्त्र बल हिस्सा लेते है| सांस्कृतिक संबंधो और भारत की आजादी के 70 वर्ष पुरे होने पर दोनों देशों ने 2017 को ” भारत-ब्रिटेन इयर ऑफ़ कल्चर” घोषित किया है| हाल ही में भारतीय नौसेना दस्ता भी इसमें भाग लेगा|

4. ‘हमराज’ क्या है?
‘हमराज’ एक मोबाइल एप है| इस मोबाइल एप का उद्देश्य भारत के जवानों को सुविधा प्रदान करना है| इसकी सहायता से सैनिक अपनी पोस्टिंग एवं प्रमोशन की वास्तविक स्थिति का पता लगा सकते है| इसकी सहायता से सैनिक अपनी मासिक सैलरी और फॉर्म-16 देख सकते है, तथा आवश्यकता होने पर उसे डाउनलोड भी कर सकते है|

5. संतोष मोहन देव कौन थे?
संतोष मोहन देव पूर्व केन्द्रीय मंत्री थे| मोहन देव पूर्व प्रधामंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग-एक सरकार में भी उद्योग मंत्री थे| इन्होनें लोकसभा सांसद के रूप में पांच बार असम के सिलचर और दो बार त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. डॉ. पुष्प मित्र भार्गव कौन थे?
डॉ. पुष्प मित्र भार्गव प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे| भार्गव को देश में आधुनिक जीव विज्ञान के पितामह के रूप में जाना जाता है| हैदराबाद के सेंटर ऑफ़ सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) की स्थापना में भार्गव का महत्पुर्व योगदान था| इन्हें फ़्रांस के ‘लीजन डी ऑनर’ तथा भारत के पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है| भार्गव ने भारत में बढती असहिष्णुता में विरोध में पद्मभूषण पुरस्कार वापस लौटा दिया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. हाल ही में ‘भारत गौरव’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
‘भारत गौरव’ पुरस्कार से भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्लै को सम्मानित किया गया है| पिल्लै को यह पुरस्कार हॉकी में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है| ‘भारत गौरव’ पुरस्कार ईस्ट बंगाल क्लब का सर्वोच्च पुरस्कार है| वर्तमान में पिल्लै भारतीय हॉकी टीम के प्रबंधक और भारतीय हॉकी फेडरेशन की अनौपचारिक (एडहॉक) समिति के सदस्य भी है| पिल्लै 1994 के हॉकी विश्व के दौरान वर्ल्ड इलेवन में शामिल होने वाले एकमात्र खिलाडी थे|

8. चेतेश्वर पुजारा का संबंध किस खेल से है?
चेतेश्वर पुजारा का संबंध क्रिकेट से है| पुजारा भारतीय क्रिकेट टीम में बल्लेबाज के तौर पर खेलते है| हाल ही में इन्होनें टेस्ट कॅरिअर में 4000 रन पूरे कर लिए हैं। पुजारा ऐसा करने वाले भारत के 15वें बल्लेबाज बन गए है|

9. देवेंद्र झाझरिया का संबंध किस खेल से है?
देवेंद्र झाझरिया का संबंध भाला फेंक से है| देवेंद्र डॉ बार के पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता है| झाझारिया रियो ओलिंपिक में एंथेस पैरालंपिक में भी गोल्ड मेडल जीत चुके है| हाल ही में देवेंद्र को इस वर्ष के ‘राजीव गाँधी खेल रत्न” पुरस्कार के लिए चुना गया है|

10. हाल ही में आदि पेरुक्कू उत्सव कहां पर मनाया जा रहा है?
पेरुक्कू उत्सव आदि पेरुक्कू उत्सव मनाया जा रहा है| यह उत्सव जल के सम्मान में मनाया जाता है| आदि पेरुक्कू उत्सव मूलरूप से तमिल उत्सव है| यह तमिल महीने आदि के 18वें दिन मनाया जाता है| यह उत्सव जल के जीवन प्रदान करने वाले गुणों के सम्मान में मनाया जाता है|

Current Affairs 16- August 2017 
1. हाल ही में पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री के रूप में पीटर ओ नील को नियुक्त किया गया है| नील पीपुल्स नेशनल कांग्रेस पार्टी के नेता है| यह इलीबू-पांगिया के निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है|

2. हाल ही में भारत के लिए डेटा संरक्षण फ्रेमवर्क पर गठित विशेषज्ञ समूह के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारत के लिए डेटा संरक्षण फ्रेमवर्क पर गठित विशेषज्ञ समूह के अध्यक्ष के रूप में जस्टिन बी.एन. श्रीकृष्ण को नियुक्त किया गया है| इस समिति में सरकार, शिक्षाविद एवं उद्योग जगत के सदस्य शामिल है| इस समिति को डेटा संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण मसलों की पहचान एवं अध्ययन करने और उन्हें सुलझाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है|

3. सैम शेपर्ड कौन थे?
सैम शेपर्ड हॉलीवुड नाटककार, निर्देशक और अभिनेता थे| इन्हें ‘द राइट स्टफ’ में सहायक अभिनेता की भूमिका अकादमी पुरस्कार तथा ‘बरीड चाइल्ड’ नाटक के पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| इन्होनें नाटकों के साथ-साथ लघु कथाएं, निबंध और कई पुस्तके भी लिखी है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

4. ‘वीनस’ क्या है?
‘वीनस’ इजराइल द्वारा प्रेक्षपित किया गया पहला पर्यवरण अनुसंधान सेटेलाइट है| यह इस श्रेणी का विश्व का सबसे छोटा सेटेलाइट है| यह मृदा, वनस्पति, जल, कृषि, पानी और वायु की गुणवत्ता और पर्यावरण के अन्य पहलुओं का अध्ययन करने के लिए वृहद क्षेत्रों का सर्वेक्षण और निगरानी के तैयार किया गया है| इसका भार 265 किलोग्राम है| यह 48 घंटों में 29 बार घूर्णन करेगा|

5. ‘एमट्रैक कोस्ट स्टारलाइट’ क्या है?
‘एमट्रैक कोस्ट स्टारलाइट’ 1940 में शुरू की गई रेल सेवा है| सिएटल से लॉस एंजिलस तक चलने वाली यह ट्रेन रातभर यात्रा करके 1100 किलोमीटर का सफर तय करती है। इसमें न्यूनतम टिकट 6,500 रुपए से शुरू होकर 21 हजार रुपए तक है। इसी ट्रेन में ऑब्जर्वेशन कार (विशेश बोगी) भी होती है| यह अमेरिका की प्रमुख रेल कंपनियों में से एक है।

6. हाल ही में ‘प्रेम नजीर’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
‘प्रेम नजीर’ पुरस्कार से वयोवृद्ध अभिनेत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शारदा को सम्मानित किया गया है| शारदा को यह पुरस्कार “थुलाराम” में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया है| इस फिल्म को तमिल भाषा में भी बनाया गया है|

7. सरदार सिंह का संबंध किस खेल से है?
सरदार सिंह का संबंध हॉकी से है| सरदार सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान है| इन्हें मॉडर्न हॉकी के बेहतरीन मिडफील्डर्स के रूप में गिना जाता है| कॉमनवेल्थ खेलों में इनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने रजत पदक जीता था| सरदार सिंह हॉकी वर्ल्ड लीग में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान भी सरदार थे| इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इन्हें “राजीव गाँधी खेल रत्न” पुरस्कार से चुना गया है|

8. विश्व का सबसे बड़ा वर्टिकल गार्डन कहां पर स्थित है?
विश्व का सबसे बड़ा वर्टिकल गार्डन इटली में स्थित है| इस ट्विन टावर की 11 मंजिलें (दो अंडरग्राउंड) हैं। दोनों ही टावर की डिजाइन ऐसी है कि इनमें अधिक से अधिक पेड़ लगाए जा सकें। दोनों टावर में कुल 900 पेड़ और 20 हजार से अधिक झाड़ियां हैं।

9. हाल ही में तोकुदा शिकी समारोह कहां पर आयोजित किया जा रहा है?
तोकुदा शिकी समारोह जापान में आयोजित किया जा रहा है| यह समारोह यहां बौद्ध भिक्षु बनने की तैयारी लेने आने वाले बच्चों के लिए करवाया जाता है, इसमें बच्चे सिर मुंडवाकर और एक खास तरह का कॉस्ट्यूम पहन आते हैं।

10. विश्व सीमा सुरक्षा संगठन का मुख्यालय कहां पर स्थित है?
विश्व सीमा सुरक्षा संगठन का मुख्यालय ब्रुसेल्स में स्थित है| यह एक अंतर-सरकारी संगठन है| इसकी स्थापना 1952 में सीमा शुल्क सहयोग परिषद के रूप में की गई थी| 1994 में इसका नाम बदलकर विश्व सीमा शुल्क संगठन रखा गया था|

No comments: