Current Affairs 01- 05 sep 2017



Current Affairs 01 September 2017

1. हाल ही में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के रूप में अश्विनी लोहानी को नियुक्त किया गया है| लोहानी ने नई दिल्ली में रेल म्यूजियम तथा मध्यप्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के कमीशनर और प्रबंध निदेशक के पद अपनी सेवाएं दे चुके है| वर्तमान में लोहानी एयर इंडिया के सीएमडी के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में एयर इंडिया के चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
एयर इंडिया के चेयरमैन के रूप में राजीव बंसल को नियुक्त किया गया है| राजीव बंसल नागालैंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी है| वर्तमान में बंसल पेट्रोलियम मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के पद पर कार्यरत है|

3. हाल ही में किस राज्य में महिलाओं के लिए एक विशेष हेल्पलाइन ‘181’ शुरू की गई है?
तेलंगाना में महिलाओं के लिए एक विशेष हेल्पलाइन ‘181’ शुरू की गई है| यह हेल्पलाइन परिवार समुदाय, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों में उत्पीडन, आघात और हिंसा से प्रभावित महिलाओं का समर्थन तथा हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सेवा प्रदान करेगी|

4. ‘कार्बन नैनोट्यूब’ क्या है?
‘कार्बन नैनोट्यूब’ मानव बाल के मुकाबले 50,000 गुना पतला है| इसके द्वारा समुद्री जल से नमक को अलग किया जायेगा| यह प्रक्रिया वैश्विक जल संकट को हल में मदद करेगी| वर्तमान में 4 अरब लोगों के लिए पानी की कमी उत्पन्न हो गयी है|

5. रिशांग कीशिंग कौन थे?
रिशांग कीशिंग मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री और पहली लोकसभा के सदस्य थे| कीशिंग देश के सबसे उम्रदराज सांसद भी रह चुके है| इन्होनें 1964 में जवाहरलाल नेहरु के आग्रह पर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. जेरी लुईस कौन थे?
जेरी लुईस प्रसिद्ध अमेरिकी हास्य अभिनेता के अलावा प्रोड्यूसर, राइटर और डायरेक्टर थे| इन्हें डीन मार्टिन के कॉमेडी पार्टनर के रूप में पहचान बनाई थी| इन्होनें ‘द नॉटी प्रोफ़ेसर’, ‘द बेलबॉय’ और ‘लेडीज मैन’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था| इन्हें अमेरिकन कॉमेडी पुरस्कार, लॉस एंजेलिस फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन और वेनिस फिल्म फेस्टिवल सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. फ्लॉयड मेवेदर का संबंध किस खेल से है?
फ्लॉयड मेवेदर का संबंध बॉक्सिंग से है| हाल ही में मेवेदर ने कोनोर मेकग्रेगोर को 10वें राउंड में हराकर करियर की 50वीं बॉक्सिंग तथा दुनिया की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है|

8. हाल ही में चाइल्ड जीनियस का ख़िताब किसने जीता है?
चाइल्ड जीनियस का ख़िताब भारतीय मूल राहुल दोषी ने जीता है| राहुल ने यह पुरस्कार ब्रिटेन में टेलीविजन क्विज प्रतियोगिता में जीता है| ऐसा समझा जाता है की इसका आईक्यू अल्बर्ट आइन्स्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी ज्यादा है| राहुल ने चैनल फॉर के शो ‘चाइल्ड जीनियस’ फाइनल मुकाबले में रोनन को 10-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है|

9. हाल ही में सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप किसने जीती है?
सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप भारत ने जीती है| भारत ने सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में नेपाल को 2-1 से हराकर यह चैम्पियनशिप जीती है| इस भारतीय टीम में अखिल भारतीय खेल महासंघ की क्षेत्रीय अकादमी के खिलाडी शामिल थे|

10. दास व्यापार और इसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
दास व्यापार और इसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 23 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड द्वारा अपने संकल्प 29 सी/ 40 के माध्यम से घोषित किया गया था| यह दिन सांतो डोमिंगो द्वीप के पश्चिमी भाग में गुलामों और महिलाओं के 1791 के विद्रोह की सालगिरह का प्रतीक है| इसे अब हैती कहा जाता है|

Current Affairs 02 September 2017

1. हाल ही में रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में धर्मेन्द्र कुमार को नियुक्त किया गया है| धर्मेन्द्र कुमार 1984 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा मिजोरम (केंद्र शासित प्रदेशों) एजीएमयूयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी है| इनके कार्यों एवं इनके त्वरित फैसलों के कारण इन्हें दिल्ली में आयरन मैन के नाम से भी जाना जाता है| वर्तमान में धर्मेन्द्र कुमार सीआईएसएफ के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में किस देश ने चीन-रूस की कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है?
अमेरिका ने उत्तर कोरिया की मदद करने के लिए चीन-रूस की कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है| इसके अलावा 6 व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया गया है| यह प्रतिबंध उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु हथियारों के कार्यक्रम को व्यापार के माध्यम से आगे बढ़ाने में मदद करने के उद्देश्य से लगाया गया है|

3. ‘एसयू 57’ क्या है?
‘एसयू 57’ रूस की पांचवी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है| इसे पहले प्रोस्पेटिव एयरबोर्न काम्पेल्क्स ऑफ़ फ्रंटलाइन एविएशन (पीएकेएफए) या सुखोई-50 कहा जाता है| यह एकल सीट, जुड़वाँ इंजन वाला मल्टीरोल स्टील्थ फाइटर है| यह उन्नत एविओनिक्स सिस्टम और एयरबोर्न एक्टिव फेज्ड एरे रडार से लैस है|

4. स्टीव बैनन कौन है?
स्टीव बैनन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुख्य रणनीतिकार है| बैनन ने राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| बैनन एक दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी है, लेकिन वे अपने प्रतिद्धंद्धी सलाहकारों और ट्रंप परिवार को प्रभावित नही कर पा रहे है थे| इस कारण हाल ही में इन्हें अपने पद से हटा दिया गया है|

5. जानुस ग्लोवॉकी कौन थे?
जानुस ग्लोवॉकी प्रसिद्ध पोलिश अमेरिकी लेखक थे| ग्लोवॉकी न्यूयॉर्क और पोलिश कलात्मक और बौद्धिक हलकों में लोकप्रिय ग्लोवॉकी को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था| इन्होनें समकालीन दुनिया में क्लासिक थीम स्थापित की थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. हाल ही में एग्रीकल्चर लीडरशिप पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
एग्रीकल्चर लीडरशिप पुरस्कार से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को सम्मानित किया गया है| राव को यह पुरस्कार किसानों और कृषि क्षेत्र के कल्याण के लिए प्रदान की गई उनकी अभिनव सेवाओं के लिए दिया गया है|

7. ‘मै एचआइवी पॉजिटिव हूं, तो क्या?’ पुस्तक के लेखक कौन है?
‘मै एचआइवी पॉजिटिव हूं, तो क्या?’ पुस्तक के लेखक मणिपुर के बॉडी बिल्डर प्रदीपकुमार सिंह है| इस पुस्तक में बहादुर व्यक्ति के कैरियर और घृणीत HIV वायरस के खिलाफ लगातार संघर्ष के बारें में जानकारी दी गई है|

8. ‘आई डू वॉट आई डू: ऑन रिफॉर्म , रेटोरिक एंड रेसोल्व’ पुस्तक के लेखक कौन है?
‘आई डू वॉट आई डू: ऑन रिफॉर्म , रेटोरिक एंड रेसोल्व’ पुस्तक के लेखक भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व और चर्चित गवर्नर रघुराम राजन है| यह पुस्तक रघुराम राजन के आलेखों तथा भाषणों पर आधारित है| इस पुस्तक में सहिष्णुता तथा राजनितिक आजादी तथा संपन्नता के बीच संबंध जैसे मुद्दों का वर्णन किया गया है|

9. हाल ही में गुजरात रणजी क्रिकेट टीम के कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
गुजरात रणजी क्रिकेट टीम के कोच के रूप में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास को नियुक्त किया गया है| दास ने विदर्भ के लिए 2012 तक रणजी ट्रॉफी मैचों में खेले थे| इन्होनें घरेलू क्रिकेट में 10908 रन बनाए है, इसमें 24 शतक तथा इनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 300 रन नॉट आउट भी शामिल है|

10. हाल ही में पुरुष एकल वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?
पुरुष एकल वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप का ख़िताब डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने जीता है| एक्सेलसन ने पुरुष एकल वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में चीन के लिन डैन को हराकर यह ख़िताब जीता है| एक्सेलिसन यह चैम्पियनशिप जीतने वाले डेनमार्क के तीसरे खिलाडी है| एक्सेलिसन 16 साल बाद विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले डेनमार्क के पहले खिलाडी है|


Current Affairs 03-04 September 2017

1. हाल ही में किस देश में हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए योजना शुरू की गई है?
नेपाल में हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए योजना शुरू की गई है| इस योजना का उद्देश्य हिम तेंदुए के निवास स्थान और हिम तेंदुए की खतरे में पड़ती प्रजातियों की रक्षा करना है| नेपाल यह परियोजना शुरू करने वाला पहला देश है| यह योजना दुनिया में बर्फ तेंदुए संरक्षण के लिए पहली जलवायु-स्मार्ट परिद्दश्य प्रबंधन योजना है|

2. हाल ही में राष्ट्रीय खनिज निति के लिए गठित की गई समिति के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
राष्ट्रीय खनिज निति के लिए गठित की गई समिति के अध्यक्ष के रूप में के. राजेश्वरा राव को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में राजेश्वरा राव खान मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत है| यह समिति खनिजों की खोज तथा सर्वेक्षण में सुधर लाने के उपाय, खनिज संसाधनों का डाटाबेस, खनन का वैज्ञानिक तरीका, मानव श्रम विकास, ढांचागत विकास, खनन को वियी मदद तथा खनन में शोध आदि पर सुझाव भी देगी|

3. भारत क्यूआर सिस्टम क्या है?
भारत क्यूआर पेमेंट सिस्टम QR कोड यानि क्विक रिसपॉन्स कोड पर आधारित कैशलेस पेमेंट सिस्टम है, जिसमें केवल क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करना होगा और बड़ी आसानी से किसी को भी पेमेंट हो जायेगा| इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन, मास्टर कार्ड और वीजा द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है|

4. ब्रायन अल्डिस कौन थे?
ब्रायन अल्डिस विपुल और प्रभावशाली विज्ञान कथा लेखक थे| इन्होनें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना के साथ भारत और बर्मा में अपनी सेवाएं दी थी| इन्हें साइंस फिक्शन एंड फेटेसी राइटर ऑफ़ अमेरिका द्वारा ग्रैंड मास्टर के ख़िताब से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. जय थॉमस कौन थे?
जय थॉमस हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता थे| इन्हें ‘मर्फी ब्राउन’ में जेरी गोल्ड की भूमिका के लिए जाना जाता है| इन्होनें हिट धारावाहिक ‘लव एंड वॉर’ में भी अभिनय किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. हाल ही में इंटरनेशनल हाल ऑफ़ फेम पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
इंटरनेशनल हाल ऑफ़ फेम पुरस्कार से भूपेन्द्र धवन को सम्मानित किया गया है| धवन को उनकी उपलब्धियों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|

7. हाल ही में अर्जुन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
अर्जुन पुरस्कार से भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को सम्मानित किया गया है| कौर को यह पुरस्कार महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए दिया गया है| कौर ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में मात्र 115 गेंद पर 20 चौके तथा 7 छक्के लगाकर 171 बनाये थे|

8. हाल ही में दुनिया का सबसे लंबा क्रेयॉन बनाया गया है?
दुनिया का सबसे लंबा क्रेयॉन न्यूयॉर्क में बनाया गया है| यह क्रेयॉन 17 फीट 5 इंच लंबा है| इसका व्यास 46 सेमी तथा वजन नौ सौ किलो है| इसका निर्माण 62 वर्षीय आश्रिता फरमैन द्वारा किया गया है|

9. लुआंग नेशनल पार्क की थाम गुफा कहाँ पर स्थित है?
लुआंग नेशनल पार्क की थाम गुफा थाईलैंड में स्थित है| यह गुफा 1,780 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है| थाईलैंड के स्थानीय लोग इस गुफा को नेचरल वंडर कहते है| यहां गुफाओं के अंदर गुफाएँ है| इनमे रोशनी क्रॉस होकर पंहुचती है| 17वीं सदी में रत्नकोसी राजवंश ने यहां मंदिर की स्थापना की थी। इसी कारण आज वहां भगवान बुद्ध की दर्जनों मूर्तियां स्थापित हैं।

10.जर्मनी में सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना कब की गई थी?
जर्मनी में सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना 31 अगस्त 1945 में की गई थी| इस नियंत्रण परिषद को जर्मनी में नई सरकार बनने तक शासन चलाना था| इस परिषद के तीन प्रमुख सदस्य सोवियत संघ, अमेरिका और ब्रिटेन थे| बाद में इसमें फ़्रांस भी शामिल हो गया था| इस परिषद का कार्यालय बर्लिन के शोएनेबेर्ग में बनाया गया था| 12 सितंबर 1990 में चारों मित्र राष्ट्रों और पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के बीच हुए समझौते के साथ सैन्य नियंत्रण भी कम होने लगा और 15 मार्च 1991 में पूरी तरह खत्म हो गया था|
Current Affairs 05 September 2017

1. हाल ही में तमिलनाडू के उपमुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
तमिलनाडू के उपमुख्यमंत्री के रूप में ओ पन्नीरसेल्वम को नियुक्त किया गया है| पन्नीरसेल्वम एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा तमिलनाडू के पूर्व वित्त मंत्री है| पन्नीरसेल्वम तमिलनाडू के मुख्यमंत्री पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है|

2. हाल ही में भारत के किस शहर में ‘विदेश भवन’ खोला गया है?
भारत के मुंबई में ‘विदेश भवन’ खोला गया है| विदेश मंत्रालय के सभी कार्यालय इस भवन में है| इस भवन में पासपोर्ट कार्यालय, प्रवासी संरक्षक कार्यालय, आईसीसीआर का क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय और विदेश मंत्रालय का शाखा सचिवालय स्थित है|

3. टोनी डे ब्रूम कौन थे?
टोनी डे ब्रूम ने प्रशांत जलवायु परिवर्तन को लेकर अभियान चलाया था| इन्होनें ग्लोबल वार्मिंग पर पेरिस समझौते तय करने में सहायक की अहम भूमिका निभाई थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

4. डिक ग्रेगरी कौन थे?
डिक ग्रेगरी प्रसिद्ध अश्वेत हास्य कलाकार, एक स्वास्थ्य और आध्यत्मिक अधिवक्ता और एक प्रेरक वक्ता भी थे| ग्रेगरी अमेरिका के पहले ऐसे अश्वेत कलाकार थे, जिन्होंने प्रतिदिन श्वेत दर्शकों एवं श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुती दी थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. हाल ही में राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार देश में जमीनी स्तर पर खेलों के प्रोत्साहन के लिए दिया गया है| इनकी फाउंडेशन कई खेलों के साथ जुडी है, तथा युवा खिलाडियों को आगे लाने का काम करती है|

6. हाल ही में वर्ल्ड ग्रेवी रेसलिंग चैंपियनशिप कहाँ पर आयोजित की जा रही है?
वर्ल्ड ग्रेवी रेसलिंग चैंपियनशिप ब्रिटिश काउंटी लंकाशायर के बाकुप शहर में आयोजित की जा रही है| इस रेसलिंग में एक बड़े पूल में ग्रेवी डाल दी जाती है और कम से कम दो मिनट तक रेसलर्स को लड़ना होता है। जो रेसलर ऐसा नही कर पाए वह हार जाता है। इसमें सबसे बड़ी मशक्कत रेसलिंग से ज्यादा ग्रेवी में खड़े रहने की ही रहती है।

7. हाल ही में चेक ओपन आईटीटीएफ टूर्नामेंट किसने जीता है?
चेक ओपन आईटीटीएफ टूर्नामेंट जापान के टेबल टेनिस खिलाडी तोमोकाजू हरिमोतो ने जीता है| हरिमोतो ने चेक ओपन आईटीटीएफ टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जर्मनी के तिमो बोल को 4-2 (11-3, 4-11, 8-11, 11-9, 11-6, 11-9) से हराकर यह टूर्नामेंट जीता है|

8. शर्जील खान का संबंध किस खेल से है?
शर्जील खान का संबंध क्रिकेट से है| शर्जिल खान पाकिस्तान के क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज है| इन पर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में स्पॉट फिक्सिंग करने का तथा पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता का उल्लंघन करने के पांच बड़े आरोप थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तीन सदस्यीय जांच इकाई ने इन्हें इन सभी मामलों में दोषी पाया था। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शर्जिल खान पर पांच वर्ष का बैन लगा दिया है|

9. लोकसभा में परमाणु जनदायित्व विधेयक कब पास किया गया था?
लोकसभा में परमाणु जनदायित्व विधेयक 31 अगस्त 2010 में पास किया गया था| इसका उद्देश्य परमाणु संयंत्र में किसी दुर्धटना की स्थिति में जल्दी मुआवजा सुनिश्चित करना है| सरकार ने जो बिल तैयार किया था, वह विपक्ष को मंजूर नहीं था। इस कारण विधेयक को लोकसभा में 18 संशोधनों के साथ पारित कराना पड़ा था। सरकार ने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर इस बिल में और संशोधन किए जाएंगे। कानून के तहत भारत की भौगालिक सीमा के भीतर किसी भी गैर-सैनिक परमाणु संयंत्र में किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने की स्थिति में संयंत्र के ऑपरेटर का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। संसद में पारित विधेयक में 15 करोड़ के मुआवजे का प्रावधान है। हाल ही में कुडनकुलमपरमाणु संयंत्र की पहली इकाई का दुबारा उत्पादन शुरू कर दिया गया है। इसे दुबारा ईंधन डालने और रखरखाव के लिए बंद किया गया था।

10. हाल ही में ला टोमेटिना फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
ला टोमेटिना फेस्टिवल स्पेन के बुनोल शहर में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल 1945 से प्रतिवर्ष अगस्त के आखिरी बुधवार को आयोजित किया जाता है| हिंदी फिल्म जिंदगी मिलेगी दोबारा में भी इस फेस्टिवल को दिखाया गया था।



No comments: