हमारा लक्ष्य है उनलोगो की मदत करना जो , सरकारी नौकरी पाने के लिए बिना रुके प्रयास कर रहे है सब पढ़ो , आगे बढ़ो
Monday, 2 September 2019
कुछ बातें आपको पता है और कुछ आप अब तक नहीं जानते। कुछ ऐसे तथ्य हैं जिनका भरोसा करना है मुश्किल परंतु वे हैं एकदम सत्य। जानिए ऐसी ही रोचक बातें जो आपके सामान्य ज्ञान में करेंगी जबरदस्त वृद्धि..!
Monday, 22 July 2019
जानिए दिल्ली के बटला हाउस एनकाउंटर की पूरी कहानी
13 सितंबर 2008
दिल्ली में पांच सिलसिलेवार बम धमाके हुए, जिनमें 26 लोग मारे गए और सौ से अधिक घायल हुए।
19 सितंबर 2008
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम और जामिया नगर के बटला हाउस के एल-18 मकान में छिपे इंडियन मुजाहिद्दीन के कथित आतंकवादियों में मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दावा किया कि मुठभेड़ में दो कथित चरमपंथी मारे गए, दो गिरफ़्तार किए गए और एक फ़रार हो गया। इन्हें दिल्ली धमाकों के लिए ज़िम्मेदार बताया गया।
19 सितंबर 2008
मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा को नजदीकी होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आठ घंटे इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक़ उन्हें पेट, जांघ और दाहिने हाथ में गोली लगी थी। उनकी मौत अधिक खून बहने के कारण हुई। पुलिस ने मोहन चंद्र शर्मा की मौत के लिए शहज़ाद अहमद को ज़िम्मेदार ठहराया।
21 सितंबर 2008
पुलिस ने कहा कि उसने इंडियन मुजाहिदुदीन के तीन कथित चरमपंथियों और बटला हाउस के एल-18 मकान की देखभाल करने वाले व्यक्ति को गिरफ़्तार किया। दिल्ली में हुए विस्फोटों के आरोप में पुलिस ने कुल 14 लोग गिरफ़्तार किए। ये गिरफ़्तारियां दिल्ली और उत्तर प्रदेश से की गईं। मानवाधिकार संगठनों ने बटला हाउस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले की न्यायिक जांच की माँग की।
21 मई 2009
दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से पुलिस के दावों की जांच कर दो महीने में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा।
22 जुलाई 2009
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष अपनी रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस को क्लीन चिट दी गई।
26 अगस्त 2009
दिल्ली हाईकोर्ट ने एनएचआरसी की रिपोर्ट स्वीकार करते हुए न्यायिक जांच से इनकार किया।
30 अक्टूबर 2009
हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी न्यायिक जांच से इंकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले की जांच से पुलिस का मनोबल प्रभावित होगा।
19 सितंबर 2011
बटला हाउस एनकाउंटर के दो साल पूरे होने पर दिल्ली की जामा मस्जिद के पास मोटर साइकिल सवारों ने विदेशी पर्यटकों पर गोलीबारी की। इसमें दो ताइवानी नागरिक घायल हुए।
6 फरवरी 2010
पुलिस इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा की मौत के सिलसिले में पुलिस ने शहज़ाद अहमद को गिरफ़्तार किया।
20 जुलाई 2013
अदालत ने शहज़ाद अहमद के मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद फ़ैसला सुरक्षित किया।
25 जुलाई 2013
अदालत ने शहजाद अहमद को दोषी क़रार दिया।
विवाद
- - कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एनकाउंटर को फर्जी बताकर विवाद को जन्म दिया, हालांकि उनकी ही पार्टी ने उनके इस बयान से किनारा कर लिया।
- - समाजवादी पार्टी ने भी एनकाउंटर में पुलिस की भूमिका पर शक जताते हुए न्यायिक जांच की मांग की। मगर तत्कालीन गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने एनकाउंटर को वास्तविक बताते हुए मामले को फिर खोलने से इनकार कर दिया।
- - एनकाउंटर के खिलाफ प्रदर्शन के लिए कई सामाजिक और गैरसरकारी संगठन सड़कों पर उतर आए।
- - पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगा। एक एनजीओ की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को निर्देश दिया कि वह एनकाउंटर में पुलिस की भूमिका की जांच करे और 2 महीने के भीतर रिपोर्ट दे। अपनी रिपोर्ट में एनएचआरसी ने पुलिस को क्लीन चिट दी, जिसे स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने मामले में न्यायिक जांच की मांग ठुकरा दी।
- -केस की सुनवाई के दौरान शहजाद के वकील ने अदालत में दलील दी थी की पुलिस के पास ऐसा कोई सबूत नहीं है जो ये साबित करता हो कि एनकाउंटर के वक़्त शहजाद मौके पर मौजूद था। शहजाद के वकील ने पुलिस की इस दलील को भी खारिज कर दिया कि शहजाद का पासपोर्ट बटला हाउस के मकान नंबर एप-18 से मिला था।
- -वकील ने दावा किया कि पुलिस ने पासपोर्ट गलत तरीके से हासिल किया था और इसी वजह से बरामदगी के दौरान किसी गवाह के हस्ताक्षर नहीं हैं। शहजाद के वकील ने ये सवाल भी उठाया है कि जब पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान मकान नंबर एल 18 को चारों तरफ से घेर रखा था, तो शहजाद वहां से भाग कैसे गया।
Chandrayaan-2: भारत इतिहास रचने को तैयार, आज होगा लॉन्च मिशन
Sunday, 7 July 2019
भारतीय संविधान अनुच्छेद 15 - धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर विभेद का प्रतिषेध
Sunday, 23 September 2018
Current Affairs 21-Sept-2018
1. हाल ही में स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड 2018 से किसे सम्मानित किया गया?
उत्तर- अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान प्रियदर्शनी अकादमी गोल्डन अवार्ड्स के दौरान 19 सितम्बर को दिया गया। प्रियदर्शनी अकादमी एक गैर-लाभकारी, सामाजिक व शैक्षणिक संगठन है।
2. बाँध पुनर्वास व सुधार प्रोजेक्ट को किस वैश्विक वित्तीय संस्था द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है?
उत्तर- विश्व बैंक
19 सितम्बर को आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने बाँध पुनर्वास व सुधार प्रोजेक्ट संशोधित लागत अनुमान को मंज़ूरी दी, यह संशोधित लागत अनुमान 3,466 करोड़ रुपये है। यह राशि विश्व बैंक द्वारा 198 बांधों की सुरक्षा व कार्य में सुधार करने के लिए प्रदान की जाएगी। इस प्रोजेक्ट में 7 राज्यों केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिल नाडू, कर्नाटक, झारखण्ड और उत्तराखंड के बाँध शामिल हैं। इस 3,466 करोड़ रुपये की राशी में से 2,628 करोड़ रुपये विश्व बैंक द्वारा दिए जायेंगे, शेष 747 करोड़ रुपये का वहां सम्बंधित राज्यों द्वारा किया जायेगा।
3. मेरकोम इंडिया रिसर्च के अनुसार वर्तमान में भारत में कितनी सौर उर्जा क्षमता स्थापित है?
उत्तर- 25 गीगावाट
मेरकोम इंडिया रिसर्च के अनुसार भारत में अब तक 25 गीगावाट सौर उत्पादन क्षमता की स्थापना की गयी है। सौर उर्जा उत्पादन में देश में कर्नाटक पहले स्थान पर है, इसके बाद तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और राजस्थान हैं। मेरकोम के अनुसार 2018 में 8.3 गीगावाट सौर उत्पादन क्षमता की स्थापना की जा सकती है। कुल 25 गीगावाट में से 5 गीगावाट की स्थापना इस वर्ष के पहले हिस्से में ही की गयी है।
4. अविईन्द्र 18 नामक युद्ध अभ्यास किन दो देशों के बीच शुरू हुआ?
उत्तर- भारत और रूस
भारतीय वायुसेना और रूसी वायुसेना के बीच संयुक्त अभ्यास 17 सितम्बर को रूस के लिपेत्स्क में शुरू हुआ। इस युद्ध अभ्यास के दूसरे चरण का आयोजन भारत में जोधपुर में 10 से 22 दिसम्बर के बीच किया जायेगा। इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के लिए तैयारी करना है। युद्ध अभ्यास के अलावा वार्तालाप तथा खेल-कूद गतिविधियों का आयोजन भी किया जायेगा। अविईन्द्र युद्ध अभ्यास भारत और रूसे के बीच वायुसेना स्तरीय युद्ध अभ्यास है। पहले अविईन्द्र युद्ध अभ्यास का आयोजन 2014 में किया गया है। इसका आयोजन प्रत्येक दो वर्ष किया जाता है।
5. भारत द्वारा 4 परमाणु सयंत्र IAEA के निगरानी में रखे जाने के बाद, IAEA की निगरानी में रखे गये परमाणु सयंत्रों की कुल संख्या कितनी होगी?
उत्तर- 26
भारत ने 4 परमाणु सयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी (IAEA) की निगरानी में रखने के फैसला किया है। इसके साथ ही IAEA की निगरानी में कुल सयंत्रों को संख्या 26 हो जाएगी। इसकी घोषणा परमाणु उर्जा विभाग के अध्यक्ष शेखर बासु ने 19 सितम्बर, 2018 को की।
6. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा झारसुगुडा एअरपोर्ट किस राज्य में स्थित है?
उत्तर- ओडिशा
ओडिशा विधानसभा ने नव-निर्मित झारसुगुडा एअरपोर्ट का नाम स्वतंत्रता सेनानी वीर सुरेन्द्र साईं के नाम पर रखने का फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितम्बर, 2018 को इस हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे। जुलाई, 2018 में केंद्र ने ओडिशा को एअरपोर्ट का नाम बदलने के लिए प्रस्ताव पारित करने के लिए कहा था। यह बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाद ओडिशा का दूसरा एअरपोर्ट होगा।
वीर सुरेन्द्र साईं का जन्म जनवरी, 1809 में ओडिशा के संबलपुर में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के विरुद्ध लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। उन्होंने अंग्रेजों से पश्चिमी ओडिशा के क्षेत्रों की रक्षा की। उनकी मृत्यु 23 मई, 1884 को असीरगढ़ जेल में हुई थी।
7. किस वेसेल के महिला क्रू ने तेंजिन नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2018 को जीता?
उत्तर- INSV तरिणी
INSV तरिणी के क्रू में केवल महिलाएं ही थीं, उन्हें तेंजिन नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2018 से सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार उन्हें 25 सितम्बर को राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया जायेगा। जल, पृथ्वी वायु में साहसिक कार्य के लिए यह देश का सर्वोच्च पुरस्कार है। इन महिला नौसैनिक अफसरों ने नाविक सागर परिक्रमा प्रोजेक्ट के लिए 194 दिन समुद्र में व्यतीत किये। इन महिला अफसरों ने 8 महीने में INSV तरिणी पर विश्व की परिक्रमा की। यह टीम 21 मई को परिक्रमा को पूरा करके गोवा में पहुंची थी। 72वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर इस महिला टीम को नव सेना मैडल से सम्मानित किया गया था। इस टीम की सदस्य लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी, लेफ्टिनेंट पी. स्वाति, लेफ्टिनेंट प्रतिभा जम्वाल, लेफ्टिनेंट विजया देवी, सब लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता और लेफ्टिनेंट बी. ऐश्वर्या हैं।
8. स्वतंत्रता सेनानी दोलागोबिन्दा प्रधान का हाल ही में निधन हुआ, वे किस राज्य से सम्बंधित थे?
उत्तर- ओडिशा
93 वर्षीय दोलागोबिन्दा प्रधान का निधन 17 सितम्बर, 2018 को भुबनेश्वर में हुआ। वे ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री भी थे। उनका जन्म 7 जून, 1929 को कट्टक में हुआ था, वे महात्मा गाँधी के अनुयायी थे। उन्होंने 1942 में स्कूल छोड़कर ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्हें ब्रिटिश सरकार ने 3 वर्ष कारावास की सजा दी थी। वे दो बार 1980 और 1990 में कट्टक सदर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधानसभा अध्यक्ष चुने गये थे।
9. रक्षा की स्थायी समिति का चेयरमैन किये नियुक्त किया गया?
उत्तर- कलराज मिश्र
पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र को रक्षा की स्थायी समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें बी.सी. खंडूरी के स्थान पर नियुक्त किया गया। बी. सी. खंडूरी ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स जारी की थी। मार्च 2018 में उन्होंने में अपनी रिपोर्ट में बताया था की भारतीय सेना के पास मौजूद 68% उपकरण काफी पुराने है। इसके अतिरिक्त चिंतामणि मालवीय को कोयला व इस्पात पैनल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वित्तीय समिति और विदेशी मामले समिति में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। वित्तीय समिति के अध्यक्ष वीरप्पा मोइली हैं, जबकि विदेशी मामले समिति के अध्यक्ष कांग्रेस नेता शशि थरूर हैं।
10. केन्द्रीय सतर्कता आयोग का नया सचिव किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर- अनिंदो मजुमदार
अनिंदो मजुमदार को केन्द्रीय सतर्कता आयोग का नया सचिव नियुक्त किया गया है, वे 1985 बैच के अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर हैं। इससे पहले वे दिल्ली के वित्तीय आयुक्त थे। दिल्ली से पहले वे अंदमान व निकोबार द्वीपसमूह के मुख्य सचिव थे। केन्द्रीय सतर्कता आयोग का गठन 1964 में सरकार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए किया गया था। यह एक स्वायत्त संगठन है। इस पर भारत सरकार के अधीन सभी सतर्कता गतिविधियों की निगरानी का दायित्व है|
Current Affairs 20 Sept 2018
1. हाल ही में ‘ई-सहज’ पोर्टल को किस उद्देश्य के लिए लांच किया गया है?
उत्तर – व्यापार को सुरक्षा क्लीयरेंस
हाल ही में केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गौबा ने ‘ई-सहज’ नामक ऑनलाइन पोर्टल को लांच किया, इस पोर्टल का उपयोग व्यापारिक इकाइयों को सुरक्षा क्लीयरेंस प्रदान करने के लिए किया जायेगा। इस पोर्टल के द्वारा आवेदक सुरक्षा क्लीयरेंस के लिए ऑनलाइन अपना आवेदन पत्र सबमिट कर सकते हैं और बाद में उसका स्टेटस भी देख सकते हैं। इसका उपयोग कुछ एक विशिष्ट उद्योगों द्वारा किया जायेगा, कुछ एक उद्योगों के लिए लाइसेंस, अनुमति तथा अनुबंध जारी किये जाते हैं तथा इसके लिए सुरक्षा क्लीयरेंस आवश्यक होती है।
2. मानव तस्करी को रोकने के लिए किस राज्य ने ‘स्वयंगसिद्ध’ योजना शुरू की है?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल ने राज्य के विभिन्न जिलों में मानव तस्करी को रोकने के लिए ‘स्वयंगसिद्ध’ योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य बालक-बालिकाओं को मानव तस्करी तथा बाल-विवाह के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे इन चीज़ों से बच सकें। स्वयंगसिद्ध का अर्थ ‘आत्मनिर्भर’ होता है। इस योजना का क्रियान्वयन पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा किया जायेगा। NCRB द्वारा जारी डाटा के अनुसार मानव तस्करी के सबसे ज्यादा मामले पश्चिम बंगाल में दर्ज किये गये हैं।
3. भारत ने किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर हरित कृषि प्रोजेक्ट को लांच किया?
उत्तर – खाद्य व कृषि संगठन (FAO)
भारत सरकार ने खाद्य व कृषि संगठन के साथ मिलकर हरित कृषि प्रोजेक्ट लांच किया। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में जैव विविधता व वन संरक्षण के द्वारा कृषि क्षेत्र में परिवर्तन लाना है। इस प्रोजेक्ट के लिए 33.5 मिलियन डॉलर की फंडिंग ग्लोबल एनवायरनमेंट फैसिलिटी द्वारा प्रदान की जा रही है। इसका क्रियान्वयन भारत सरकार के कृषि व पर्यावरण मंत्रालय द्वारा किया जायेगा। इसे पांच राज्यों मध्य प्रदेश, मिजोरम, ओडिशा, राजस्थान और उत्तराखंड में शुरू किया जायेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत कृषि में जैव विविधता, भूमि ह्रास, जलवायु परिवर्तन तथा वन प्रबंधन को मध्य नज़र रखकर उत्पादन किया जायेगा।
4. हाल ही में कौन सा देश कूलिंग एक्शन प्लान पर दस्तावेज तैयार करने वाला पहला देश बना?
उत्तर – भारत
विश्व ओजोन दिवस 2018 को केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ‘मोंट्रियल प्रोटोकॉल – इंडियाज़ सक्सेस स्टोरी’ नामक पुस्तक तथा भारत के कूलिंग एक्शन प्लान का मसौदा जारी किया। इसके साथ ही भारत विश्व का ऐसा पहला देश बन गया है जिसने कूलिंग एक्शन प्लान फॉर इस प्रकार के दस्तावेज तैयार कर लिए हैं। इस ड्राफ्ट में विभिन्न सेक्टर्स को कुलिंग आवश्यकताओं के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्रित की गयी है, इसमें उन सब गतिविधियों की सूची बनायीं गयी है जिनसे कूलिंग की मांग में कमी की जा सकती है, इससे प्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष उत्सर्जन में कमी आएगी।
मोंट्रियल प्रोटोकॉल एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है, इसे ओजोन परत के संरक्षण के लिए बनाया गया था। इस संधि पर 26 अगस्त, 1987 को कनाडा के मोंट्रियल में सहमती प्रकट की गयी थी, यह संधि 26 अगस्त, 1989 से लागू हुई थी। इस संधि के बाद मई, 1989 में हेलसिंकी में एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में क्लोरोफ्लोरोकार्बन, CTC हेलॉन, मिथाइल ब्रोमाइड, मिथाइल क्लोरोफॉर्म तथा कार्बनटेट्राक्लोराइड को कम करने पर चर्चा की गयी थे। इस प्रस्ताव के विश्व भर के 197 देशों द्वारा पारित किया गया था। यह संधि काफी सफल भी रही है।
5. स्किल इंडिया प्रोग्राम के लिए किसे एम्बेसडर बनाया गया है?
उत्तर – वरुण धवन और अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और अनुष्का शर्मा को स्किल इंडिया अभियान का एम्बेसडर बनाया गया, वे इस अभियान का प्रचार-प्रसार करेंगे। इन दोनों की नयी फिल्म “सुई धागा – मेड इन इंडिया” है, इस फिल्म में भारत के शिल्पकारों तथा कुशल कारीगरों की कार्यकुशलता को दर्शाया गया है। इस फिल्म में वरुण धवन मौजी नामक दर्जी का किरदार निभा रहे हैं जबकि अनुष्का शर्मा उनकी पत्नी ममता का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया द्वारा किया गया है। स्किल इंडिया मिशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में लांच किया था। इस मिशन के तहत 2022 तक 40 करोड़ लोगों को प्रशिक्षण दिए जाने की योजना है।
6. इसरो ने पहले स्पेस टेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर को किस राज्य में लांच किया?
उत्तर – त्रिपुरा
इसरो ने पहला स्पेस टेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर को राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी संस्थान (NIT) अगरतला में लांच किया। इस केंद्र को इसरो के चेयरमैन डॉ. के. वी. सिवान तथा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने लांच किया। यह इन्क्यूबेशन सेंटर स्पेसट्रोनिक्स के पहले संस्करण का हिस्सा है। इन्क्यूबेशन के माध्यम से इसरो स्टार्ट-अप्स के विकास में सहायता करेगा। अगले 6 महीने में इसरो जालंधर, भुबनेश्वर, नागपुर, इंदौर और तिरुचिरापल्ली में 5 और इन्क्यूबेशन सेंटर शुरू करेगा। प्रत्येक इन्क्यूबेशन सेंटर को 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जायेगा। इन इन्क्यूबेशन सेंटर की सहायता से स्टार्ट-अप्स इसरो के लिए आवश्यक उपकरण विकसित करेंगे। इसरो इन स्टार्ट-अप्स को इसरो मागदर्शन प्रदान करेगा।
7. ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग टूर्नामेंट 2018 का आयोजन किस देश द्वारा किया जायेगा?
उत्तर – भारत
ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग टूर्नामेंट 2018 का आयोजन भारत में 21 से 23 सितम्बर, 2018 के दौरान किया जायेगा। इसकी घोषणा भारतीय साइकिलिंग संघ द्वारा की गयी। यह इवेंट विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप और 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाइंग इवेंट के रूप में कार्य करेगा। इस इवेंट में एशिया और ऑस्ट्रेलिया से 150 से अधिक साइकिलिस्ट हिस्सा लेंगे। इस इवेंट में भारत के 17 जूनियर व सीनियर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जूनियर टीम का नेतृत्व एसो अल्बेन द्वारा किया जायेगा। एसो ने एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में फरवरी, 2018 में 3 स्वर्ण पदक जीते थे।
8. भारत ने उत्तराखंड वर्कफ़ोर्स विकास परियोजना के लिए किस अंतर्राष्ट्रीय संस्था के लिए 74 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर – विश्व बैंक
भारत ने विश्व बैंक के साथ उत्तराखंड वर्कफ़ोर्स विकास परियोजना (UKWDP) के लिए 74 मिलियन डॉलर की ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस परियोजना का उद्देश्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) के तहत दिए जाने वाले प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार करना है। इस परियोजना का उद्देश्य आईटीआई प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा प्रासंगिकता को बढ़ावा देना व कुशल कामगारों की संख्या में वृद्धि करना है। इस प्रोजेक्ट का ग्रेस पीरियड 5 वर्ष तथा परिपक्वता पीरियड 17 वर्ष है। इस प्रोजेक्ट की समाप्ति तिथि जून 2023 है।
9. स्वतंत्रता के बाद भारत की पहली महिला आईएएस अफसर कौन थी जिनका हाल ही में निधन हुआ?
उत्तर – अन्ना राजम मल्होत्रा
अन्ना राजम मल्होत्रा स्वतंत्रता के बाद भारत की पहली आईएएस अफसर थीं, उनका निधन 17 सितम्बर, 2018 को मुंबई में हुआ। उनका जन्म केरल के एर्नाकुलम जिले में जुलाई, 1927 में हुआ था। वे 1951 में सिविल सेवाओं में शामिल हुई थीं। वे 1982 में दिल्ली में आयोजित एशियाई खेलों की इन-चार्ज थी। देश के पहले कंप्यूटराइज्ड बंदरगाह न्हावाशेवा बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। वे 1996 में सेवानिवृत्त हुई थी। 1989 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
10. परमाणु उर्जा आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त गया है?
उत्तर – कमलेश नीलकंठ व्यास
प्रतिष्ठित परमाणु वैज्ञानिक कमलेश नीलकंठ व्यास को परमाणु उर्जा विभाग का सचिव तथा परमाणु उर्जा आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे 3 मई, 2021 तक इस पद पर कार्य करेंगे। वे शेखर बासु की जगह लेंगे। वर्तमान में कमलेश व्यास भाभा परमाणु अनुसन्धान केंद्र (BARC), मुंबई में निदेशक के पद पर कार्यरत्त है। परमाणु उर्जा विभाग का चार्ज प्रधानमंत्री के पास है|
Saturday, 9 December 2017
Prime minister Yojana -2014/15/1617
प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा ऋण योजना, जन धन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन योजना, स्टार्टअप इंडिया और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी अनेक लोकप्रिय योजनाओं के माध्यम से नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत के नागरिकों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान की हैं। इस प्रकार की सभी 100 से ज्यादा नयी सरकारी योजनाओं की सूची जो भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने अभी तक शुरू की हैं या पुरानी बंद योजनाओं को दोबारा से शुरू किया है उनकी सूची नीचे है।
नीचे दी गयी सूची में ना केवल सामाजिक कल्याण वाली योजनाओं के नाम हैं बल्कि कई ऐसी पहलों के नाम भी शामिल हैं जिनके माध्यम से नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा भारत में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की गयी है।
- प्रधानमंत्री जन धन योजना
- प्रधानमंत्री आवास योजना
- प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- अटल पेंशन योजना
- सांसद आदर्श ग्राम योजना
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
- प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाये
- प्रधानमंत्री जन औषधि योजना
- प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना
- मेक इन इंडिया
- स्वच्छ भारत अभियान
- किसान विकास पत्र
- सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम
- डिजिटल इंडिया
- स्किल इंडिया
- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना
- मिशन इन्द्रधनुष
- दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना
- दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमेव जयते योजना
- अटल मिशन फॉर रेजुवेनशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत योजना)
- स्वदेश दर्शन योजना
- पिल्ग्रिमेज रेजुवेनशन एंड स्पिरिचुअल ऑग्मेंटशन ड्राइव (प्रसाद योजना)
- नेशनल हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड ऑग्मेंटशन योजना (ह्रदय योजना)
- उड़ान स्कीम
- नेशनल बाल स्वछता मिशन
- वन रैंक वन पेंशन (OROP) स्कीम
- स्मार्ट सिटी मिशन
- गोल्ड मोनेटाईजेशन स्कीम
- स्टार्टअप इंडिया, स्टन्डप इंडिया
- डिजिलोकर
- इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम
- श्यामा प्रसाद मुखेर्जी रुर्बन मिशन
- सागरमाला प्रोजेक्ट
- ‘प्रकाश पथ’ – ‘वे टू लाइट’
- उज्वल डिस्कॉम असुरन्स योजना
- विकल्प स्कीम
- नेशनल स्पोर्ट्स टैलेंट सर्च स्कीम
- राष्ट्रीय गोकुल मिशन
- पहल – डायरेक्ट बेनिफिट्स ट्रांसफर फॉर LPG (DBTL) कंस्यूमर्स स्कीम
- नेशनल इंस्टीटूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति आयोग)
- प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना
- नमामि गंगे प्रोजेक्ट
- सेतु भारतं प्रोजेक्ट
- रियल एस्टेट बिल
- आधार बिल
- क्लीन माय कोच
- राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान – Proposed
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
- प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना (इंदिरा आवास योजना का बदला हुआ नाम)
- उन्नत भारत अभियान
- टी बी मिशन 2020
- धनलक्ष्मी योजना
- नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम
- गंगाजल डिलीवरी स्कीम
- प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
- विद्यांजलि योजना
- स्टैंड अप इंडिया लोन स्कीम
- ग्राम उदय से भारत उदय अभियान
- सामाजिक अधिकारिता शिविर
- रेलवे यात्री बीमा योजना
- स्मार्ट गंगा सिटी
- मिशन भागीरथ (तेलंगाना में)
- विद्यालक्ष्मी लोन स्कीम
- स्वयं प्रभा
- प्रधान मंत्री सुरक्षित सड़क योजना (आने वाली योजना)
- शाला अश्मिता योजना (आने वाली योजना)
- प्रधान मंत्री ग्राम परिवहन योजना (आने वाली योजना)
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान – National Health Protection Mission (आने वाली योजना)
- राईट टू लाइट स्कीम (आने वाली योजना)
- राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव
- उड़ान – उडे देश का आम नागरिक
- डिजिटल ग्राम – (आने वाली योजना)
- ऊर्जा गंगा
- सौर सुजाला योजना
- एक भारत श्रेष्ठ भारत
- शहरी हरित परिवहन योजना (GUTS)
- 500 और 1000 के नोट बंद
- प्रधान मंत्री युवा योजना
- भारत नेशनल कार असेसमेंट प्रोग्राम (NCAP)
- अमृत OR AMRIT (अफोर्डेबल मेडिसिन एंड रिलाएबल इम्प्लांट्स फॉर ट्रीटमेंट)
- राष्ट्रीय आदिवासी उत्सव
- प्रवासी कौशल विकास योजना
- प्रधान मंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना
- गर्भवती महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए Fixed Deposit स्कीम – वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना 2017
- प्रधान मंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान
- यूनिवर्सल बेसिक इनकम स्कीम – विचाराधीन
- जन धन खाता धारकों के लिए बीमा योजना
- महिला उद्यमियों के लिए स्टार्ट-अप इंडिया योजना
- मछुआरों के लिए मुद्रा लोन योजना
- ग्रीन अर्बन मोबिलिटी स्कीम
- राष्ट्रीय वयोश्री योजना
- MIG के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना लोन स्कीम
- पॉवेरटेक्स इंडिया स्कीम
- भारत के वीर पोर्टल
- व्यापारियों के लिए भीम आधार एप
- भीम रेफेरल बोनस स्कीम और कैशबैक स्कीम
- शत्रु सम्पति कानून
- खाद्य संसाधन उद्योग के लिए सम्पदा योजना
- विदेश में काम करने वाले भारतीय मूल के वैज्ञानिकों के लिए वज्रा योजना
- प्रधानमंत्री वाया वंदना योजना
- प्रधानमंत्री ग्राम परिवहन योजना
- मुस्लिम लड़कियों के लिए शादी शगुन योजना
- संकल्प से सिद्धि
- प्रधान मंत्री सहज बिजली हर घर योजना
- पॉवरलूम (विद्युत से चलने वाला करघा) उद्योग के लिए सौर ऊर्जा योजना
Complete List of Schemes Launched by Narendra Modi Government
| Name of Scheme | Launch Date |
|---|---|
| Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana (PMVVY) | 21 July 2017 |
| Pradhan Mantri Gram Parivahan Yojana (PMGPY) | Upcoming |
| Shadi Shagun Yojana for Muslim Girls | Being Considered |
| Sankalp Se Siddhi – New India Movement from 2017 – 2022 | August 2017 |
| Pradhan Mantri Sahaj Bijli Har Ghar Yojana – Saubhagya | 25 September 2017 |
| Solar Energy Scheme for Powerloom Sector | Upcoming |
| Pradhan Mantri Gramin Digital Saksharta Abhiyan (PMGDSA) | Announced |
| Universal Basic Income Scheme | Being Considered |
| Insurance Scheme for Jan Dhan Account Holders | Proposed |
| Start-Up India Scheme for Women Entrepreneurs | Upcoming |
| MUDRA Loan Scheme for Small and Marginal Fisherman | 08 March 2017 |
| Green Urban Mobility Scheme | Upcoming |
| Rashtriya Vayoshri Yojana | 01 April 2017 |
| PMAY Loan Scheme Under CLSS for MIG | March 2017 |
| PowerTex India Scheme | 01 April 2017 |
| Bharat Ke Veer Portal & App | 09 April 2017 |
| BHIM Aadhaar – Aadhar Payment App for Merchants | 14 April 2017 |
| BHIM Referral Bonus & Cashback Scheme | 14 April 2017 |
| Enemy Property Law 2017 – Shatru Sampati Kanoon | Upcoming |
| SAMPADA Scheme for Food Processing Sector | 26 May 2017 |
| Visiting Advanced Joint Research (VAJRA) Faculty Scheme | 23 June 2017 |
| Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana (PMJDY) | 28 August 2014 |
| Pradhan Mantri Sukanya Samriddhi Yojana (PMSSY) | 22 January 2015 |
| Pradhan Mantri MUDRA Yojana (PMMY) | 08 April 2015 |
| Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana (PMJJBY) | 09 May 2015 |
| Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana (PMSBY) | 09 May 2015 |
| Atal Pension Yojana (APY) | 09 May 2015 |
| Pradhan Mantri Awas Yojana - Urban (PMAY-U) | 25 June 2015 |
| Sansad Adarsh Gram Yojana (SAGY) | 11 October 2014 |
| Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) | 11 October 2014 |
| Pradhan Mantri Gram Sinchai Yojana (PMGSY) | 01 July 2015 |
| Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojanaye (PMGKY) | April 2015 |
| Pradhan Mantri Jan Aushadhi Yojana (PMJAY) | March 2016 |
| Make in India | 25 September 2014 |
| Swachh Bharat Abhiyan | 02 October 2014 |
| Kisan Vikas Patra | 03 March 2015 (Re-Launched) |
| Soil Health Card Scheme | 17 February 2015 |
| Digital India | 01 July 2015 |
| Skill India | 16 July 2015 |
| Beti Bachao, Beti Padhao Yojana | 22 January 2015 |
| Mission Indradhanush | 25 December 2014 |
| Deen Dayal Upadhyaya Gram Jyoti Yojana (DDUGJY) | 25 July 2015 |
| Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana (DDUGKY) | 25 July 2015 |
| Pandit Deendayal Upadhyay Shramev Jayate Yojana (PDUSJY) | 16 October 2014 |
| Atal Mission for Rejuvenation and Urban Transformation (AMRUT) | 24 June 2015 |
| Swadesh Darshan Yojana | 09 March 2015 |
| PRASAD (Pilgrimage Rejuvenation and Spiritual Augmentation Drive) | 09 March 2015 |
| National Heritage City Development and Augmentation Yojana (HRIDAY) | 21 January 2015 |
| Udaan Scheme | 14 November 2014 |
| National Bal Swachhta Mission | 14 November 2014 |
| One Rank One Pension (OROP) Scheme | 05 September 2015 |
| Smart City Mission | 25 June 2015 |
| Gold Monetisation Schemes | 04 November 2015 |
| Startup India, Standup India | 16 January 2016 |
| DigiLocker | 01 July 2015 |
| Integrated Power Development Scheme (IPDS) | 18 September 2015 |
| Shyama Prasad Mukherji Rurban Mission | 21 February 2016 |
| Sagarmala Project | 31 July 2015 |
| ‘Prakash Path’ – ‘Way to Light’ – The National LED Programme | 05 January 2015 |
| UJWAL Discom Assurance Yojana (UDAY) | 20 November 2015 |
| Vikalp Scheme | 01 November 2015 |
| National Sports Talent Search Scheme (NSTSS) | 20 February 2015 |
| Rashtriya Gokul Mission | 16 December 2014 |
| PAHAL-Direct Benefits Transfer for LPG (DBTL) Consumers Scheme | 01 January 2015 |
| The National Institution for Transforming India (NITI AAYOG) | 01 January 2015 |
| Pradhan Mantri Khanij Kshetra Kalyan Yojana (PMKKKY) | 17 September 2015 |
| Namami Gange Project | 10 July 2014 |
| Setu Bharatam Project | 03 March 2016 |
| Pradhan Mantri Ujjwala Yojana | 01 May 2016 |
| Rashtriya Gram Swaraj Abhiyan | March 2016 |
| Clean My Coach | 11 March 2016 |
| Aadhar Bill | March 2016 |
| Real Estate Bill 2016 | Approved in March 2016 |
| Pradhan Mantri Awas Yojana – Gramin (Renamed version of Indira Awas Yojana) | 20 November 2016 |
| Unnat Bharat Abhiyan | 10 December 2014 |
| TB Mission 2020 | 28 October 2014 |
| National Apprenticeship Promotion Scheme | 01 September 2016 |
| Gangajal Delivey Scheme | 10 July 2016 |
| Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan | 09 June 2016 |
| Vidyanjali Yojana | 16 June 2016 |
| Stand Up India Loan Scheme | 05 April 2016 |
| Gram Uday Se Bharat Uday Abhiyan | 14 April 2016 |
| Samajik Adhikarita Shivir | 17 September 2016 |
| Railway Travel Insurance Scheme | 01 September 2016 |
| Smart Ganga City | 13 August 2016 |
| Mission Bhagiratha in Telangana | 07 August 2016 |
| Vidyalakshmi Loan Scheme | 15 August, 2015 |
| Swayam Prabha | 18 July 2016 (Announced) |
| Pradhan Mantri Surakshit Sadak Yojana | 24 May 2016 (Announced) |
| Shala Ashmita Yojana | 25 May 2016 (Announced) |
| Pradhan Mantri Gram Parivahan Yojana | Re-Launched |
| PM National Health Insurance Scheme | Upcoming |
| Right to Light Scheme | Upcoming |
| Rashtriya Sanskriti Mahotsava | 15 to 24 December 2016 |
| UDAN (Udey Desh ka Aam Nagrik) | 21 October 2016 |
| Digital Village Scheme | Upcoming |
| Urja Ganga | 24 October 2016 |
| Saur Sujala Yojana | 01 November 2016 |
| Ek Bharat Shreshtha Bharat | 01 November 2016 |
| Green Urban Transport Scheme (GUTS) | Upcoming |
| Cease of Rs. 500 and Rs. 1000 Notes to be a legal tender | 08 November 2016 |
| Pradhan Mantri Yuva Yojana (PMYY) | 09 November 2016 |
| Bharat National Car Assessment Program (Bharat-NCAP) | Upcoming |
| AMRIT (Affordable Medicines and Reliable Implants for Treatment) | 15 November 2015 |
| Lucky Grahak Yojana | 15 December 2016 |
| Digidhan Vyapar Yojana | 15 December 2016 |
| BHIM App | 30 December 2016 |
| DigiDhan Mela | 26 December 2016 |
| National Tribal Carnival 2016 | 25 October 2016 |
| Pravasi Kaushal Vikas Yojana (PKVY) | Upcoming |
| Pradhan Mantri Rojgar Protsahan Yojana (PMRPY) | 01 August 2016 |
| Rs. 6000 Financial Aid Scheme for Pregnant Women | 31 December 2016 |
| Fixed Deposit Scheme for Senior Citizens | 31 December 2016 |



