Thursday 23 November 2017

Current Affairs 01 Nov to 6 Nov 2017

हमारा लक्ष्य   है उनलोगो  की मदत  करना जो , सरकारी नौकरी पाने के लिए 

बिना रुके प्रयास कर रहे है 

सब पढ़ो , आगे बढ़ो

 Current Affairs 01-Nov-2017 to 06-Nov-2017


 Current Affairs:  01-Nov-2017

1. हाल ही में अनुसंधान परिषद ने किन राज्यों पर बासमती की खेती करने पर रोक लगाई है?
अनुसंधान परिषद ने आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु, त्रिपुरा, नागालैंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, मेघालय, गोवा, छतीसगढ़, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम और तेलंगाना पर बासमती की खेती करने पर रोक लगाई है| इन राज्यों पर यह रोक ख़राब गुणवत्ता तथा विदेशों से सप्लाई वापस आने के कारण लगाईं गई है| अब केवल उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब,में
ही बासमती की खेती की जायेगी|
2. हाल ही में किस देश ने यूनेस्को से बाहर होने की घोषणा की है?
अमेरिका ने यूनेस्को से बाहर होने की घोषणा की है| उसने संयुक्त राष्ट्र की इस सांस्कृतिक संस्था पर इस्राइल विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया है| यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल को नामित करने को लेकर मुख्य रूप से जाना जाता है| यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस में स्थित है|
3. मार्टिन लूथर किंग जूनियर कौन थे?
मार्टिन लूथर किंग जूनियर नोबेल शांति पुरस्कार से सबसे कम उम्र में सम्मानित होने वाले व्यक्ति थे| इन्हें यह पुरस्कार अमेरिकी समाज में रंगभेद के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन चलाने के लिए दिया गया था| इन्हें जोशीले भाषणों के लिए जाना जाता था| इन्होनें अमेरिका के प्रमुख लोगों से अश्वेत लोगों के साथ भेदभाव के खिलाफ इस आंदोलन में जुड़ने की अपील की थी| इन्हें 14 अक्टूबर 1964 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|
4. “स्ट्रैटलांच” क्या है?
“स्ट्रैटलांच” विश्व का सबसे बड़ा विमान है| 6 जेट इंजन वाले इस विमान के पंखो का विस्तार 385 फुट है और इसका वजन 580 टन है| इस विमान को अंतरिक्ष में रॉकेट लांच करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे अंतरिक्ष में कार्गो भेजने की लागत को कम किया जा सके|
5. “मित्र शक्ति-2017” क्या है?
“मित्र शक्ति-2017” भारत और श्रीलंका के मध्य आयोजित किया गया संयुक्त प्रशिक्षण सैन्य अभ्यास है| यह अभ्यास आतंकवाद का सामना करने के उदेश्य से आयोजित किया गया है| इस सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के सैनिक विभिन्न-विभिन्न प्रकार के कौशल प्रदर्शन दिखायेंगे|
6. “काली आंधी” उपन्यास के लेखक कौन है?
“काली आंधी” उपन्यास के लेखक कमलेश्वर है| यह उपन्यास देश की ऐसी समसामयिक राजनीति से प्रभावित हैं, जिसमें नैतिक मूल्यों का हनन हुआ है और भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। इस उपन्यास में राजनीति में चलने वाली उठक-पटक का संक्षपित वर्णन किया गया है। इस उपन्यास पर फिल्म भी बन चुकी हैं।
7. हाल ही में लाल बहादुर शास्त्री पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
लाल बहादुर शास्त्री पुरस्कार से पूर्व भारतीय मुक्केबाजी कोच गुरबक्ष सिंह संधू को सम्मानित किया गया है| वर्तमान में संधू पुरुष और महिला मुक्केबाजों को कोचिंग देते है| संधू भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत पुरुष राष्ट्रीय कोच थे|
8. अर्जेंन रोबैन का संबंध किस खेल से है?
अर्जेंन रोबैन का संबंध फुटबॉल से है| वर्तमान में अर्जेंन नीदरलैंड फुटबॉल टीम के कप्तान है| अर्जेंन ने 2010 के फाइनल मुकाबला जीतने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, जहां अतिरिक्त समय के बाद भी स्पेन को 1-0 से हरा दिया था| हाल ही में अर्जेंन ने अन्तराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है|
9. माता हारी किन देशों के लिए जासूसी का कार्य करती थी?
माता हारी फ़्रांस और जर्मनी के लिए जासूसी का कार्य करती थी| इनका नाम डबल एजेंट्स की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है| माता हारी एक बेहतरीन डांसर और स्ट्रिपर थी| जर्मनी से आए एक टेलीग्राम से फ्रांस को उन पर शक हुआ। इसी शक के आधार पर 24 और 25 जुलाई, 1917 को पेरिस के बाहर गुप्त जगह आरोपों की सुनवाई हुई थी। जिसमे ये दोषी पाई गई और इन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। माना जाता है माता हारी का जन्म भारतीय मंदिर में हुआ, जहां की पुजारिन ने उन्हें शास्त्रीय नृत्य सिखाया। उनका प्रचलित नाम माता हारी भी उसी पुजारिन का दिया हुआ था। मलय भाषा में इस नाम का अर्थ होता है ‘दिन की आंख’। असल में उनका जन्म 1876 में नीदरलैंड्स में हुआ था। 15 अक्टूबर 1917 को माता हारी को गोली मारकर हत्या कर दी थी|
10. त्रिपुरा भारत संघ में कब शामिल हुआ था?
त्रिपुरा भारत संघ में 15 अक्टूबर 1949 में शामिल हुआ था| त्रिपुरा पहले भाग-सी के अंतर्गत आने वाला राज्य था और 1956 में राज्यों के पुनर्गठन के बाद यह केंद्र शासित प्रदेश बना था। 1972 में यह पूर्ण राज्य बन गया था। इसकी राजधानी अगरतला है। त्रिपुरा में बांग्ला भाषा को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है।


 Current Affairs:  03-Nov-2017

1. हाल ही में यूनेस्को के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
यूनेस्को के अध्यक्ष के रूप में फ़्रांस की ऑड्री एजोले को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में एजोले फ़्रांस की संस्कृत मंत्री पद पर कार्यरत है| यूनेस्को का मुख्यालय फ़्रांस में स्थित है|
2. हाल ही में वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में पाकिस्तान के प्रशासनिक अधिकारी शाहिद अशरफ को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में शाहिद अशरफ नेशनल हाईवे अथॉरिटी चेयरमैन हैं जो 3.64 लाख करोड़ रु. की लागत से चीन-पाकिस्तान इकोनाॅमिक कॉरिडोर बना रहा है।
3. हाल ही में किस देश द्वारा ‘लेजर गन’ विकसित की गई है?
चीन के द्वारा ‘लेजर गन’ विकसित की गई है| यह गन एक सेकंड में 200 मीटर के लक्ष्य पर निशाना लगा सकती है| इसका इस्तेमाल आंतकरोधी अभियानों के लिए किया जायेगा| इस बंदूक में निशाना लगाने के लिए एक हैंडसेट और एक बैक पैक है, जिसमें इसे संचालित करने संबंधित चीजें है|
4. जॉर्डी कूर्जाट सांचेज कौन है?
जॉर्डी कूर्जाट सांचेज ने कैटालोनिया की स्पेन से आजादी के लिए जनमत संग्रह में महत्पवूर्ण भूमिका निभाई थी| सांचेज पर स्पेन की सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है| हाल ही जॉर्डी कूर्जाट सांचेज के खिलाफ देशद्रोह के आरोप का मुकदमा चलाया जा रहा है|
5. भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण क्या है?
भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण भारत के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाला एक अग्रणी अनुसंधान संगठन है| जो भौतिक मानवशास्त्र तथा सांस्कृतिक मानवशास्त्र के क्षेत्र में कार्यरत है|
6. मनु-पशु विज्ञान क्या है?
मनु-पशु विज्ञान लोक विज्ञान की एक शाखा है, जिसमें मानवों और पशुओं के बीच के संबंध का अध्ययन किया जाता है| यह एक अंतर्विषयक विद्या है जिसमें मानवशास्त्र, प्राणी व्यवहार, आयुर्विज्ञान, मनोविज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान और प्राणी विज्ञान के मिश्रित तत्व शामिल हैं। मनु-पशु विज्ञान में विशेष रूप से मानवों और पशुओं में पारस्परिक क्रियाओं के प्रभावों का वर्णन किया गया है|
7. पहली बार कुएं में गिरी बच्ची के रेस्क्यू ऑपरेशन का लाइव प्रसारण कब किया गया था?
पहली बार अमेरिका के कुएं में गिरी बच्ची के रेस्क्यू ऑपरेशन का लाइव प्रसारण 16 अक्टूबर 1987 में किया गया था| दरअसल, 14 अक्टूबर 1987 की सुबह 18 महीने की जेसिका डे-केयर सेंटर में दूसरे बच्चों के साथ खेलते खेलते कुएं के 8-इंच चौड़े मुंह में गिर गई थी। इस कुएं 22 फीट की गहराई तक गिरने के बाद बच्ची एक जगह जाकर अटक गई थी। करीब ढाई दिनों तक बचाव दल, खनन विशेषज्ञ और स्वयंसेवियों के समूह लगातार उसे निकालने की कोशिश करते रहे। बचाव दल ने इस कुएं के समानांतर एक गहरी नली के आकार में खुदाई की। फिर उसे कुएं से जोड़ा गया। एक माइक्रोफोन को कुएं में डाला गया जिससे बच्ची की आवाजें सुनाई देती ररहे। कुएं से निकाले जाने के बाद बच्ची को एक महीने से भी ज्यादा समय तक अस्पताल में रहना पड़ा था।
8. भोजेश्वर मन्दिर कहाँ पर स्थित है?
भोजेश्वर मन्दिर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है| यह मंदिर बेतवा नदी के तट पर विन्ध्य पर्वतमालाओं के मध्य एक पहाड़ी पर स्थित है। इस मन्दिर का निर्माण एवं इसके शिवलिंग की स्थापना धार के प्रसिद्ध परमार राजा भोज (1010 – 1053 ई॰) ने करवायी थी। इनके नाम पर ही इसे भोजपुर मन्दिर या भोजेश्वर मन्दिर भी कहा जाता है| इस मंदिर को “उत्तर भारत का सोमनाथ” भी कहा जाता है।
9. विश्व आर्थराइटिस दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व आर्थराइटिस दिवस प्रतिवर्ष 12 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस आर्थराइटिस के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| आर्थराइटिस को जोड़ो का दर्द माना जाता है, जिसमें व्यक्ति के जोड़ो में सूजन और जकडन होती है|
10. विश्व मानक दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व मानक दिवस प्रतिवर्ष 14 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के रूप में प्रकाशित स्वैच्छिक तकनीकी सहमतियाँ बनाने वाले अनेकानेक विशेषज्ञों के पारस्परिक तथा सहयोगपूर्ण प्रयासों को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

 Current Affairs:  04-Nov-2017

1. हाल ही में सऊदी अरब में बहु-खेल संघ के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
सऊदी अरब में बहु-खेल संघ के अध्यक्ष के रूप में राजकुमारी रीमा बिंत बंदर बिन सुल्तान को नियुक्त किया गया है| रीमा पुरुष और महिला खेलों से जुड़े संघ की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला है| इससे पहले 2016 में भी इन्हें मत्रिमंडल में खेल मंत्रालय के बराबर जगह दी गई थी|
2. हाल ही में अमेरिका ने किस देश की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉपर्स पर प्रतिबंध लगाया है?
अमेरिका ने ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉपर्स पर प्रतिबंध लगाया है| अमेरिका ने इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉपर्स पर यह प्रतिबंध विभिन्न आतंकवादी संगठनों को कथित समर्थन देने में आरोप में लगाया है|
3. कविता देवी कौन है?
कविता देवी एक प्रशिक्षित भारोत्तोलकर है| कविता लगातार चार बार सीनियर नेशनल चैम्पियन, नेशनल गेम्स में चैम्पियन, साउथ एशियन गेम्स में चैम्पियन के अलावा वुशु में भी नेशनल और गेम्स चैम्पियन रह चुकी है| कविता देवी डब्ल्यूडब्ल्यूई में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला है|
4. मंगोल क्या है?
मंगोल मध्य एशिया और पूर्वी एशिया में रहने वाली एक जाति है| भारतीय उपमहाद्वीप में इस जाति को मुग़ल के नाम से जाना जाता था, जिस से मुग़ल राजवंश का नाम पड़ा था| शुरु-शुरु में यह जाति अर्गुन नदी के पूर्व के इलाकों में रहा करती थी, बाद में वह वाह्य ख़िन्गन पर्वत शृंखला और अल्ताई पर्वत शृंखला के बीच स्थित मंगोलिया पठार के आर-पार फैल गई थी। मंगोल जाति के लोग ख़ानाबदोशों का जीवन व्यतीत करते थे और शिकार, तीरंदाजी व घुड़सवारी में बहुत कुशल थे। 12वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में इसके मुखिया तेमूचीन ने सभी मंगोल कबीलों को एक किया था|
5. आईएनएस किलतान क्या है?
आईएनएस किलतान एक अत्याधुनिक युद्धपोत है| पूर्णत: स्वदेशी किलतान रासायनिक, जैविक परमाणु हथियारों से भी लड़ने में सक्षम है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस इस युद्धपोत पर हेलिकॉप्टर लैंडिंग की भी सुविधा है। इसकी अधिकतम गति 45 किमी तक है। इस युद्धपोत का वजन 3,500 टन है और यह 109 मीटर लंबा है| इसमें चार डीजल इंजन लगे हुए है|
6. मदर टेरेसा को शांति नोबल पुरस्कार से कब सम्मानित किया गया था?
मदर टेरेसा को शांति नोबल पुरस्कार से 17 अक्टूबर 1979 में सम्मानित किया गया है| इन्होनें 1950 में कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी| मिशन ऑफ़ चैरिटी में एड्स, कुष्ठ रोग और टीबी के मरीजों की देखरख की जाती है| इन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था|
7. “एन इनसिग्रीफिकेंट मैन” नामक फिल्म किसकी जीवनी पर आधारित है?
“एन इनसिग्रीफिकेंट मैन” नामक फिल्म दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की जीवनी पर आधारित है| यह एक अकाल्पनिक राजनीतिक फिल्म है, जो सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर राजनेता बने अरविन्द केजरीवाल के भारतीय राजनीतिक क्षितिज पर उदय को दर्शाती है| इस फिल्म का निर्देशन विनय शुक्ल और खुशबू रांका ने मिलकर किया है|
8. हाल ही में शंघाई मास्टर्स टेनिस का ख़िताब किसने जीता है?
शंघाई मास्टर्स टेनिस का ख़िताब स्विट्ज़रलैंड के रोजर फेडरर ने जीता है| फेडरर ने शंघाई मास्टर्स टेनिस के फाइनल मुकाबले में स्पेन के राफेल नडाल को 6-4, 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है| फेडरर का यह 94वां ख़िताब है|
9. हाल ही में तबोरिदा उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?
तबोरिदा उत्सव मोरक्को में मनाया जा रहा है| यह एक पारंपरिक घुड़सवारी उत्सव है| 200 मीटर लंबी रेस में सभी घुड़सवार एक ही स्पीड से घोड़े दौड़ाते हुए फिनिश लाइन पर पहुंचकर हवा में गनपाउडर फेंकते हैं। इसे फंतासिया उत्सव भी कहते हैं| यह उत्सव प्रतिवर्ष अक्टूबर में मनाया जाता है|
10. विश्व खाघ दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व खाघ दिवस प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को मनाया है| यह दिवस विश्व में लोगों को खाद्यान्न की महत्ता समझाने और उसकी बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित करता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने के लिए विकासशील देशों के मध्य तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग बढ़ाना और विकसित देशों से आधुनिक तकनीकी मदद उपलब्ध कराना है।

 Current Affairs:  05/06-Nov-2017

1. हाल ही में किस राज्य में अनूसूचित जाति सलाहकार परिषद की स्थापना की घोषणा की गई है?
पश्चिम बंगाल में अनूसूचित जाति सलाहकार परिषद की स्थापना की घोषणा की गई है| पश्चिम बंगाल इस तरह के परिषद को स्थापित करने वाला पहला भारतीय राज्य है| यह परिषद नियमित रूप से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संपर्क करेगी और उन्हें अनूसूचित जातियों के विकास के लिए उनकी गतिविधियों को संरक्षित करने का मार्गदर्शन करेगी|
2. हाल ही में व्यय सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
व्यय सचिव के रूप में अजय नारायण झा को नियुक्त किया गया है| अजय नारायण झा 1982 बैच के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी है| वर्तमान में अजय नारायण मिनिस्ट्री ऑफ़ एनवायरमेंट, फारेस्ट और क्लाइमेट चेंज में सचिव पद पर कार्यरत है|
3. पेप गुआर्डिओला कौन है?
पेप गुआर्डिओला दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉल कोच है| टीम मैनचेस्टर सिटी ढाई महीने में एक भी मैच नहीं हारी है और ईपीएल (इंग्लिश प्रीमियर लीग) में टॉप पर है। वे स्पेन के उन चुनिंदा सेलिब्रिटी में से एक हैं, जो कैटालोनिया की आजादी का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। 1992 जब स्पेन ने बार्सिलोना ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था तब उसकी कप्तानी पेप गुआर्डिओला ही कर रहे थे|
4. रॉबर्ट डाउनी कौन है?
रॉबर्ट डाउनी एक प्रसिद्ध अमेरिकन अभिनेता है| इन्हें आयरन मैन, एवेजंर्स, शरलॉक होम्स और चैपलिन जैसी ब्लॉक बस्टर हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय से पहचाना जाता है। डाउनी ने चैपलिन बायोपिक में अभिनय किया था, जिसके लिए इन्हें एकेडमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था|
5. डब्ल्यूडब्ल्यूई क्या है?
डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट , सार्वजनिक तौर पर व्यवसाय करने वाली, निजी नियंत्रण वाली एकीकृत मिडिया तथा खेल मनोरंजन कंपनी है| यह कंपनी विशेषतौर पर पेशेवर कुश्ती उद्योग में कार्यरत है| | कंपनी के राजस्व का बड़ा भाग फिल्मों, संगीत उत्पादों की लाइसेंसिंग तथा उत्पादों की सीधी बिक्री से आता है| हाल ही में शादिया बसिसो को डब्ल्यूडब्ल्यूई में शामिल किया गया है| बसिसो डब्ल्यूडब्ल्यूई में शामिल होने वाली पहली अरब महिला है|
6. “कैरिंग द सर्किल : महात्मा गाँधी एंड द जूइश नेशनल होम” पुस्तक के लेखक कौन है?
“कैरिंग द सर्किल : महात्मा गाँधी एंड द जूइश नेशनल होम” पुस्तक के लेखक पी.आर. कुमारस्वामी है| इस पुस्तक में इजराइल पर महात्मा गाँधी द्वारा लिखे गए लेख तथा इनके सचिव प्यारेलाल के द्वारा नही लाए गए सार्वजिक पटल का वर्णन किया गया है|
7. हाल ही में शताब्दी राष्ट्रीय पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
शताब्दी राष्ट्रीय पुरस्कार से प्रसिद्ध लेखिका नमिता गोखले को सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार असम साहित्य सभा द्वारा प्रदान किया जाता है, जिसे भारत में सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक निकायों में से एक माना जाता है|
8. एंफीथिएटर कोलोजियम कहाँ पर स्थित है?
एंफीथिएटर कोलोजियम इटली के रोम में स्थित है| यह दुनिया का पहला मनोरंजन केंद्र है| यहां पर गुलामों की फाइट होती थी। इन्हें भूखे जानवरों से भी लड़ाया जाता था। लड़ाकों को ग्लेडिएटर कहा जाता था। रोम के इतिहास के मुताबिक इन खूनी लड़ाइयों में 5 लाख जानवर और 10 लाख मनुष्य मारे गए थे। मध्यकाल में यह लड़ाई बंद कर दी गई थी|
9. भारत ने चंद्रमा पर मानवरहित यान कब भेजा था?
भारत ने चंद्रमा पर मानवरहित यान 21 अक्टूबर 2008 में भेजा था| इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया था| भारतीय अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण कार्यक्रम में यह 27वां उपक्रम था। इसका कार्यकाल 2 साल का था, लेकिन 29 अगस्त 2009 को बीच में ही नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट जाने पर इसे 30 अगस्त को बंद कर दिया गया था। भारत से पहले पांच अन्य देश भी चांद पर अंतरिक्ष यान भेज चुके थे। यह प्रक्षेपण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो)ने किया था। चंद्रयान ने चंद्रमा की ध्रुवीय कक्षा में स्थापित होकर वहां से रिमोट सेंसिंग के जरिए चित्र भेजे थे|
10. पुलिस स्मृति दिवस कब मनाया जाता है?
पुलिस स्मृति दिवस प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है| इस दिन 10 पुलिस कर्मियों के बलिदान को याद किया जाता है, जिन्होंने 1959 में चीन से लगने वाली भारतीय सीमा की सुरक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे| 1959 के शरदकाल तक 2500 मील लंबी भारत-तिब्बत सीमा की निगरानी और सुरक्षा करने का दायित्व भारत के पुलिस कर्मियों पर ही था| इस अवसर पर 34 हजार 408 अन्य पुलिसकर्मियों को भी याद किया जाता है, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए बलिदान दिया था|

No comments: